WWE SmackDown प्रीव्यू: दिग्गजों के बीच होगा धमाकेदार मैच, रोमन रेंस लेंगे अपना बदला?

SmackDown
SmackDown

- रोमन रेंस का सैगमेंट

पिछले हफ्ते ऐज ने अपनी चौंकाने वाली वापसी की। उन्होंने आकर रोमन रेंस पर बुरी तरह हमला किया। किसी ने नहीं सोचा था कि अचानक से ऐज वापसी करेंगे और यूनिवर्सल चैंपियन की हालत खराब कर देंगे। अब SmackDown में रोमन रेंस इस चीज़ को लेकर अपनी प्रतिक्रिया दे सकते हैं। शो की शुरुआत या अंत में उनका सैगमेंट देखने को मिल सकता है।

इस दौरान वो ऐज के बारे में बात करते हुए उन्हें चेतावनी दे सकते हैं। इस सैगमेंट को खास बनाने के लिए WWE यहां ऐज को भी बुला सकता है। रोमन रेंस और ऐज के बीच एक बार फिर ब्रॉल देखने को मिल सकता है। ऐज के आने के चांस कम है लेकिन रोमन रेंस का सैगमेंट जरूर देखने को मिलेगा। अगर ऐज आते हैं तो रोमन रेंस उनसे बदला जरूर लेना चाहेंगे।

ये भी पढ़ें:- 5 चौंकाने वाली चीज़ें जो SmackDown के एपिसोड में हो सकती हैं

Quick Links

App download animated image Get the free App now