स्मैकडाउन (SmackDown) का अगला एपिसोड काफी ज्यादा खास रहेगा। WWE मनी इन द बैंक (Money in the Bank) के बाद यह SmackDown का पहला एपिसोड रहेगा। रॉ (Raw) के अंतिम एपिसोड ने सभी को प्रभावित किया था। इस वजह से फैंस उम्मीद कर रहे हैं कि अब ब्लू ब्रांड का एपिसोड भी काफी ज्यादा खास रहने वाला है।"This pathetic @WWERomanReigns experience has gone on LONG ENOUGH!"#WWERaw pic.twitter.com/d7RBd29mBs— WWE (@WWE) July 20, 2021इस एपिसोड के लिए WWE ने अबतक कुछ बड़ी चीज़ों का ऐलान कर दिया है। SmakDown का अंतिम एपिसोड काफी अच्छा रहा था। ऐसे में कुछ स्टोरीलाइंस को बढ़ाया जाएगा जबकि कुछ सुपरस्टार्स के बीच दुश्मनी की शुरुआत देखने को मिलेगी। SummerSlam के लिए अब WWE स्टोरीलाइन तैयार करना चाहेगा।WWE को रेटिंग्स में भी फायदा कराना है। SmackDown के अंतिम एपिसोड में WWE को रेटिंग्स में फायदा हुआ था। खैर, मौजूदा समय में SmackDown का अगला एपिसोड सभी के बीच चर्चा का विषय है। इसलिए इस आर्टिकल में हम SmackDown के अगले एपिसोड के प्रीव्यू पर नजर डालने वाले हैं।- बियांका ब्लेयर vs कार्मेला (SmackDown विमेंस चैंपियनशिप मैच)Bianca Belair just beat Carmella clean and they are having another rematch next week. pic.twitter.com/LZOnlbx5FA— Fightful Wrestling (@Fightful) July 17, 2021SmackDown के एपिसोड में बियांका ब्लेयर अपनी विमेंस चैंपियनशिप को कार्मेला के खिलाफ डिफेंड करने वाली हैं। पिछले हफ्ते दोनों के बीच टाइटल मैच हुआ था और उस मैच में ब्लेयर का पलड़ा भारी रहा था। एक बार फिर दोनों आमने-सामने वाली हैं। दोनों का अंतिम मैच अच्छा था और इस वजह से सभी उम्मीद करेंगे कि यह मैच भी रोचक रहेगा। इस मैच में बियांका ब्लेयर अपने टाइटल को रिटेन कर सकती हैं। उनका रिकॉर्ड कार्मेला के खिलाफ अच्छा रहा है और वो इसे जारी रख सकती हैं।इस मैच के बाद WWE एक बड़ा सरप्राइज प्लान कर सकता है। बैकी लिंच और साशा बैंक्स काफी समय से WWE के एक्शन से दूर हैं। SmackDown के एपिसोड में दोनों में किसी एक की वापसी देखने को मिल सकती है। स्टोरीलाइन के अनुसार देखा जाए तो साशा बैंक्स वापसी कर सकती हैं और फिर SmackDown विमेंस चैंपियनशिप के लिए रीमैच की मांग कर सकती हैं। साशा बैंक्स और बियांका ब्लेयर के बीच हर एक फैन एक बार फिर टाइटल मैच देखना चाहेगा।