WWE SmackDown प्रीव्यू: जॉन सीना की होगी वापसी, रोमन रेंस देंगे अपने ऊपर लगे आरोपों का जवाब

SmackDown
SmackDown

स्मैकडाउन (SmackDown) का अगला एपिसोड काफी ज्यादा खास रहेगा। WWE मनी इन द बैंक (Money in the Bank) के बाद यह SmackDown का पहला एपिसोड रहेगा। रॉ (Raw) के अंतिम एपिसोड ने सभी को प्रभावित किया था। इस वजह से फैंस उम्मीद कर रहे हैं कि अब ब्लू ब्रांड का एपिसोड भी काफी ज्यादा खास रहने वाला है।

इस एपिसोड के लिए WWE ने अबतक कुछ बड़ी चीज़ों का ऐलान कर दिया है। SmakDown का अंतिम एपिसोड काफी अच्छा रहा था। ऐसे में कुछ स्टोरीलाइंस को बढ़ाया जाएगा जबकि कुछ सुपरस्टार्स के बीच दुश्मनी की शुरुआत देखने को मिलेगी। SummerSlam के लिए अब WWE स्टोरीलाइन तैयार करना चाहेगा।

WWE को रेटिंग्स में भी फायदा कराना है। SmackDown के अंतिम एपिसोड में WWE को रेटिंग्स में फायदा हुआ था। खैर, मौजूदा समय में SmackDown का अगला एपिसोड सभी के बीच चर्चा का विषय है। इसलिए इस आर्टिकल में हम SmackDown के अगले एपिसोड के प्रीव्यू पर नजर डालने वाले हैं।

- बियांका ब्लेयर vs कार्मेला (SmackDown विमेंस चैंपियनशिप मैच)

SmackDown के एपिसोड में बियांका ब्लेयर अपनी विमेंस चैंपियनशिप को कार्मेला के खिलाफ डिफेंड करने वाली हैं। पिछले हफ्ते दोनों के बीच टाइटल मैच हुआ था और उस मैच में ब्लेयर का पलड़ा भारी रहा था। एक बार फिर दोनों आमने-सामने वाली हैं। दोनों का अंतिम मैच अच्छा था और इस वजह से सभी उम्मीद करेंगे कि यह मैच भी रोचक रहेगा। इस मैच में बियांका ब्लेयर अपने टाइटल को रिटेन कर सकती हैं। उनका रिकॉर्ड कार्मेला के खिलाफ अच्छा रहा है और वो इसे जारी रख सकती हैं।

इस मैच के बाद WWE एक बड़ा सरप्राइज प्लान कर सकता है। बैकी लिंच और साशा बैंक्स काफी समय से WWE के एक्शन से दूर हैं। SmackDown के एपिसोड में दोनों में किसी एक की वापसी देखने को मिल सकती है। स्टोरीलाइन के अनुसार देखा जाए तो साशा बैंक्स वापसी कर सकती हैं और फिर SmackDown विमेंस चैंपियनशिप के लिए रीमैच की मांग कर सकती हैं। साशा बैंक्स और बियांका ब्लेयर के बीच हर एक फैन एक बार फिर टाइटल मैच देखना चाहेगा।

- SmackDown में टोनी स्टॉर्म का डेब्यू होगा

SmackDown के एपिसोड में टोनी स्टॉर्म का डेब्यू देखने को मिलने वाला है। इस सुपरस्टार ने NXT UK और NXT में काम करते हुए काफी ज्यादा नाम कमाया है और अब मेन रोस्टर पर वो सभी को प्रभावित करने की कोशिश करेंगी। इस सुपरस्टार के डेब्यू को WWE ने काफी ज्यादा हाइप किया है।

WWE उन्हें जरूर बड़ा पुश देना चाहता है। टोनी स्टॉर्म SmackDown में अपने डेब्यू मैच में जेलिना वेगा, लिव मॉर्गन या फिर नटालिया का सामना कर सकती हैं। साथ ही एक अहम जीत अपने नाम कर सकती हैं। स्टॉर्म अपने डेब्यू मैच में आसानी से जीत दर्ज करते हुए फैंस को प्रभावित कर सकती हैं।

- SmackDown में सैथ रॉलिंस और ऐज की दुश्मनी आगे बढ़ेगी

SmackDown के एपिसोड में सैथ रॉलिंस और ऐज के बीच दुश्मनी को आगे बढ़ाया जाएगा। सैथ रॉलिंस की वजह से ही ऐज को रोमन रेंस पर जीत नहीं मिल पाई। मैच के बाद भी उनके बीच ब्रॉल देखने को मिला था। SummerSlam में दोनों के बीच सिंगल्स मैच देखने को मिल सकता है। इसके लिए स्टोरीलाइन को आगे बढ़ाया जाएगा।

SmackDown के एपिसोड में ऐज प्रोमो कट कर सकते हैं और अपनी हार का कारण सैथ रॉलिंस को बता सकते हैं। इस दौरान सैथ भी दिखाई दे सकते हैं। दोनों ही सुपरस्टार्स की स्टोरीलाइन अबतक रोचक रही है। वो अपनी प्रोमो स्किल्स से इसे भी खास बना सकते हैं। इस सैगमेंट के दौरान उनके बीच लड़ाई भी हो सकती है।

- SmackDown में जॉन सीना नजर आएंगे

जॉन सीना ने Money in the Bank 2021 में अपनी वापसी की थी। इसके बाद वो Raw के एपिसोड में भी दिखाई दिए थे। उन्होंने इस दौरान बताया था कि वो SmackDown के एपिसोड में नजर आने वाले हैं। SmackDown के एपिसोड में जॉन सीना काफी बड़ा किरदार निभाएंगे। उन्होंने रोमन रेंस को यूनिवर्सल चैंपियनशिप के लिए SummerSlam में चैलेंज दिया है।

जॉन सीना SmackDown के एपिसोड की शुरुआत कर सकते हैं। वो इस दौरान रोमन रेंस को दिए चैलेंज और उसके जवाब की मांग कर सकते हैं। इस सैगमेंट में रोमन रेंस भी नजर आ सकते हैं। दोनों के बीच बहस हो सकती है और रोमन अपने ऊपर लगे आरोपों के जवाब दे सकते हैं। । इस दौरान रोमन रेंस और द उसोज़ मिलकर जॉन सीना की बुरी हालत कर सकते हैं। यह सैगमेंट काफी खास और रोचक रहने वाला है। सीना इस सैगमेंट को जरूर खास बनाएंगे।