WWE SmackDown प्रीव्यू: रोमन रेंस के मैच में होगा चौंकाने वाला बदलाव, WrestleMania के लिए होंगे बड़े ऐलान

WWE
WWE

- SmackDown में सिजेरो वापसी करें और सैथ रॉलिंस को WrestleMania के लिए चैलेंज करें

सिजेरो और सैथ रॉलिंस के बीच काफी अच्छी स्टोरीलाइन देखने को मिली हैं। हर कोई उन्हें आपस में भीड़ते हुए देखना पसंद करेगा। WrestleMania के लिए उनके बीच मैच तय हो सकता है। दरअसल, सैथ ने कुछ हफ्ते पहले सिजेरो को चोटिल कर दिया था। इसके बाद से सिजेरो दिखाई नहीं दे रहे हैं।

SmackDown के एपिसोड में वो वापसी कर सकते हैं। साथ ही वो यहां सैथ रॉलिंस को WrestleMania में एक मैच के लिए चुनौती दे सकते हैं। इसे सैथ रॉलिंस स्वीकार सकते हैं। साथ ही उनके बीच आधिकरिक रूप से मैच तय होते हुए दिखाई दे सकता है। फैंस इस मुकाबले को जरूर ही देखना चाहेंगे।

Quick Links

App download animated image Get the free App now