WWE Smackdown प्रीव्यू: 28 मई, 2019

Enter caption

मनी इन द बैंक के बाद स्मैकडाउन का पहला शो काफी शानदार रहा। काफी टाइम से देखा जाए तो रॉ से बेहतर स्मैकडाउन का शो हो रहा है। लेकिन AEW के पहले शो के हिट जाने के बाद अब दबाव बढ़ गया है। इसलिए इस शो को हिट बनाना होगा। पिछले हफ्ते बिग ई ने शानदार वापसी की। साथ ही साथ जिगलर ने भी कोफी की जमकर धुनाई की थी। काफी अच्छे सैगमेंट पिछले हफ्ते हुए थे।

Ad

स्मैकडाउन में इस समय सुपर शोडाउन का बिल्डअप चल रहा है। ऐसे में ये शो हिट होगा। इस हफ्ते स्मैकडाउन का ये शो BOK सेंटर टुल्सा,ओक्लाहोमा में होगा। इस हफ्ते ब्लू ब्रांड में भी धमाका होगा। सुपर शोडाउन को लेकर भी कई एलान हो सकते हैं। तो आइए जानते हैं इस हफ्ते स्मैकडाउन में क्या-क्या होगा।

#बिग ई कोफी/ न्यू डे के खिलाफ ले सकते हैं हील टर्न

youtube-cover
Ad

पिछले हफ्ते बिग ई ने इंजरी के बाद वापसी की। रिंग में सैलिब्रेशन किया गया। सैमी जेन को ये सैलिब्रेशन अच्छा नहीं लगा। क्योंकि सैमी जेन वापस आए थे तो उन्होंने ने भी सैलिब्रेशन वापसी का नहीं मनाया था।सुपर शो डाउन के लिए कोफी के नए प्रतिद्वंदी जिगलर हो गए है। किंग्सटन के साइड दो लोग है बल्कि जिगलर के साइड कोई नहीं है। इस हफ्ते हमें हील टर्न देखने को मिल सकता है। बिग ई और जिगलर अब एक साथ आ सकते हैं। और अगर ऐसा होता है तो ये काफी मजेदार फ्यूड होगी और न्यू डे का भी अंत हो जाएगा।

WWE News in Hindi, RAW, SmackDown के सभी मैच के लाइव अपडेट, हाइलाइट्स और न्यूज़ स्पोर्ट्सकीड़ा पर पाएं

#शार्लेट फ्लेयर बनेंगी स्मैकडाउन विेमेंस चैंपियन?

youtube-cover
Ad

शार्लेट फ्लेयर विंस मैकमैहन के लिए गोल्डन गर्ल हैं।शार्लेट फ्लेयर 9 बार विमेंस चैंपियनशिप अपने नाम कर चुकी है। मनी इन द बैंक में वो चैंपियन बनी थी लेकिन बेली ने आकर ब्रीफकेस कैश इन कर दिया। और शार्लेट ने अपनी चैंपियनशिप गंवा दी। शार्लेट और बेली के विमेंस टाइटल के लिए फ्यूड काफी जबरदस्त रहेगी।

शार्लेट को अभी तक रीमैच नहीं मिला है। इस हफ्ते वो इसकी मांग कर सकती है। और इसके बाद ये चौंकने वाली बात नहीं होगी कि वो फिर से चैंपियन बन जाएं।

#रैंडी ऑर्टन और ट्रिपल एच का होगा आमना-सामना

youtube-cover
Ad

फैंस इस फ्यूड के लिए पूरी तरह तैयार हैं। दोनों का मुकाबला सुपर शोडाउन में होगा। इस मैच का एलान दो हफ्ते पहले कर दिया था। अब स्मकैडाउन के इस एपिसोड में ट्रिपल एच को आरकेओ पड़ सकता है। सुपर शोडाउन को ज्यादा समय नहीं बचा है। और इस हफ्ते इन दोनों का आमना-सामना होना लाजिमी है।

#कोफी किंग्सटन लेंगे जिगलर से बदला

Enter caption

पिछले हफ्ते जिगलर ने वापसी कर कोफी पर पीछे से हमला किया था। और ये हमला काफी खतरनाक था। रॉ में भी ये ही देखने को मिला। इस बार जेवियर वुड्स पर जिगलर ने हमला किया। कोफी और जिगलर का मैच चैंपियनशिप के लिए सुपर शोडाउन में होगा। कोफी स्मकैडाउन में इस हफ्ते जिगलर के खिलाफ अपना बदला ले सकते हैं।

Ad

#शेन मैकमैहन और रोमन रेंस की फ्यूड आगे बढ़ेगी

Enter caption

वाइल्ड कार्ड रूल के तहत रोमन रेंस दोनों ब्रांड में परफॉर्म कर रहे हैं। मैकइंटायर और शेन मैकमैहन भी रॉ और स्मैक़़डाउन दोनों में आ रहे हैं। शेन मैकमैहन और रोमन रेंस की स्टोरीलाइन इस समय शानदार चल रही है। रोमन रेंस पर लगातार शेन मैकमैहन अटैक कर रहे हैं। दोनों के बीच सुपर शोडाउन में मुकाबला होगा। स्मैकडाउन में फिर से शेन मैकमैहन इस बार रोमन रेंस पर हमला करेंगे। और रोमन रेंस के बराबरी का मौका इस बार होगा।

Quick Links

Edited by PANKAJ JOSHI
Sportskeeda logo
Close menu
Cricket
Cricket
WWE
WWE
Free Fire
Free Fire
Kabaddi
Kabaddi
Other Sports
Other Sports
bell-icon Manage notifications