- सिजेरो और सैथ रॉलिंस के बीच मैच तय हो जाएं
सैथ रॉलिंस ने पिछले कुछ हफ्ते में साफ तौर पर बता दिया है कि सिजेरो के साथ अभी उनकी दुश्मनी खत्म नहीं हुई है। अभी वो सिजेरो से अपनी हार का बदला लेंगे। ऐसे में SmackDown में उनका एक सैगमेंट देखने को मिल सकता है और दोनों प्रोमो कट कर सकते हैं। WWE यहां से उनका मैच तय कर सकता है।
सिजेरो और सैथ रॉलिंस के बीच हुआ अंतिम मुकाबला काफी रोचक था। इसके चलते अगर दोनों के बीच रीमैच की घोषणा होती हैं तो शायद ही फैंस निराश होंगे। दोनों की स्टोरीलाइन काफी ज्यादा अहम रही हैं और फैंस उनकी बीच मैच जरूर ही देखना पसंद करेंगे और इसका ऐलान हो सकता है।