WWE SmackDown के अगले एपिसोड के लिए होगा बहुत बड़ा बदलाव, रिपोर्ट में हुआ खुलासा

..
WWE SmackDown में शामिल हैं रोमन रेंस
WWE SmackDown में शामिल हैं रोमन रेंस

SmackDown: WWE स्मैकडाउन (SmackDown) पिछले चार सालों से FOX पर प्रसारित हो रहा है। बीच में शो को कुछ मौकों पर दूसरे चैनल पर शिफ्ट भी किया गया है। SmackDown का अगला एपिसोड FOX पर नहीं एयर होगा। यह कहना गलत नहीं होगा कि FOX में आने के बाद ब्लू ब्रांड शो की व्यूअरशिप बहुत ही बढ़िया रही है। हालांकि, इसका बहुत बड़ा कारण मौजूदा अनडिस्प्यूटेड WWE यूनिवर्सल चैंपियन रोमन रेंस (Roman Reigns) भी हैं।

Ad

FOX ने दूसरे प्रोग्रामों की ज्यादा मांग के चलते यह कदम उठाया है। PWInsider की रिपोर्ट के अनुसार, FOX ने WWE के दूसरे साप्ताहिक शो के आगामी एपिसोड (21 जुलाई) को FS1 पर दिखाने का फैसला किया है। हालांकि, ऐसा पहली बार नहीं हो रहा है। इसके पहले भी प्रोग्रामिंग में बदलाव हुआ है।

FOX के इस हफ्ते के SmackDown शो को FS1 में शिफ्ट करने के पीछे का कारण भी सामने आया है। 21 जुलाई को FIFA विमेंस वर्ल्ड कप में यूनाइटेड स्टेट्स और वियतनाम का मैच होने जा रहा है। इस कारण FOX में WWE के शो में बदलाव किया गया है। इसके बाद ब्लू ब्रांड का एपिसोड फिर से FOX पर प्रसारित होने लगेगा।

Ad

SmackDown लंबे समय से WWE प्रोग्रामिंग का मुख्य केंद्र बना हुआ है। इसका बहुत बड़ा श्रेय रोमन रेंस और उनके ग्रुप द ब्लडलाइन को भी जाता है, जिसकी स्टोरीलाइन ने फैंस को हमेशा ही अपने साथ बांधकर रखा है। फिलहाल इस ग्रुप में सिविल वॉर चल रहा है। पिछले हफ्ते रोमन और सोलो ने जिमी पर बड़ा हमला करके उन्हें इस तरह घायल किया कि उन्हें स्ट्रेचर से बाहर ले जाना पड़ा था। इसके बाद जे उसो ने दोनों हील स्टार्स पर हमला किया और रोमन को सिंगल्स मैच की चुनौती दी।

WWE SummerSlam 2023 में Roman Reigns और Brock Lesnar के बड़े मैच हो सकते हैं?

इस साल SummerSlam 2023 का आयोजन 5 अगस्त को डेट्रॉइट में होगा। इस मेगा शो में होने वाले कुछ मैचों को स्टोरीलाइन जारी है और कुछ जल्द ही शुरू हो सकती हैं। ब्रॉक लैसनर ने हाल ही में वापसी कर फिर से कोडी को निशाना बनाया था। संभवतः दोनों स्टार्स तीसरी बार फिर से आमने-सामने हो सकते हैं। रोमन रेंस भी उन्हें MITB में पिन करने वाले जे उसो के खिलाफ अपनी चैंपियनशिप डिफ़ेंड कर सकते हैं।

WWE और रेसलिंग से जुड़ी तमाम बड़ी खबरों के साथ-साथ अपडेट्स, लाइव रिजल्ट्स को हमारे Facebook page पर पाएं।

Quick Links

Edited by Ujjaval
Sportskeeda logo
Close menu
Cricket
Cricket
WWE
WWE
Free Fire
Free Fire
Kabaddi
Kabaddi
Other Sports
Other Sports
bell-icon Manage notifications