SmackDown का एपिसोड काफी अच्छा साबित हुआ। WWE ने कुछ अच्छे मैच और सैगमेंट तय किये। इसके अलावा कई स्टोरीलाइन आगे बढ़ी। खैर, आइए SmackDown के एपिसोड के नतीजों पर नजर डालते हैं। - SmackDown की शुरुआतSmackDown की शुरुआत टीएलसी में होने वाले विमेंस चैंपियनशिप के कॉन्ट्रैक्ट साइनिंग से हुई। इस दौरान साशा बैंक्स रिंग में आयी और कॉन्ट्रैक्ट खोलकर देखा लेकिन वो वहां नहीं था। कार्मेला बड़ी स्क्रीन पर नजर आयी और उन्होंने बताया कि उन्होंने पहले ही कॉन्ट्रैक्ट ले लिया था। साथ ही उन्होंने साइन कर दिया है। इसके बाद कार्मेला ने इसे एक व्यक्ति के द्वारा साशा के पास भेजा। खैर, इस दौरान बैंक्स ने कार्मेला को कमजोर बताया। साथ ही बैंक्स ने SmackDown के एपिसोड में ही कार्मेला को चैलेंज कर दिया है। इसके चलते WWE ऑफिशियल एडम पियर्स ने मैच तय किया। इसके बाद बैंक्स ने कार्मेला के पास से कॉन्ट्रैक्ट लेकर आने वाले व्यक्ति पर बुरी तरह हमला किया।⚡️⚡️⚡️It's time for Friday Night #SmackDown LIVE from #WWEThunderDome at Tropicana Field! pic.twitter.com/k64vw2hhSI— WWE (@WWE) December 12, 2020We don't have to wait until #WWETLC... 😮 @SashaBanksWWE will put the #SmackDown Women's Title on the line against @CarmellaWWE TONIGHT! pic.twitter.com/o8FanTChLS— WWE (@WWE) December 12, 2020 बैकस्टेज स्ट्रीट प्रॉफ़िट्स ने अपने मैच से पहले छोटा इंटरव्यू दिया। - SmackDown में मोंटेज फोर्ड vs डॉल्फ ज़िगलरमैच से पहले उनकी बातचीत हुई। दोनों सुपरस्टार्स ने काफी अच्छा काम किया। एक अच्छे मैच की उम्मीद थी और मैच कुछ हद तक अच्छा था। मोंटेज फोर्ड ने सिंगल्स स्टार के रूप में प्रभावित जरूर किया। खैर, अंत में वो अपना फिनिशर लगाने वाले थे। इस दौरान रॉबर्ट रूड ने एंजलो डॉकिंस पर हमला कर दिया। इससे फोर्ड का ध्यान भटक गया और ज़िगलर ने इसका फायदा उठाया। साथ ही सुपरकिक लगाकर टैग टीम चैंपियन पर जीत दर्ज की। नतीजा: डॉल्फ ज़िगलर की जीत हुई.@RealRobertRoode: Your little title reign is gonna go up in smoke. #SmackDown@MontezFordWWE: pic.twitter.com/b68lXCu4ub— WWE (@WWE) December 12, 2020Message SENT.@HEELZiggler picks up the win on #SmackDown. @RealRobertRoode @MontezFordWWE @AngeloDawkins pic.twitter.com/ocnGPXgCVv— WWE (@WWE) December 12, 2020SmackDown में बैकस्टेज सैमी जेन और बिग ई का सैगमेंट देखने को मिला। - SmackDown में सैमी जेन vs बिग ईये नॉन-टाइटल मैच था। मैच के पहले सैमी जेन का प्रोमो देखने को मिला। इस दौरान उन्होंने काफी अच्छा काम किया और बिग ई ने प्रभावित किया। मैच काफी अच्छा रहा था। अंत ने सैमी ने बिग ई को काफी गुस्सा दिला दिया। वो चैंपियन के पीछे भागने लगे। इस दौरान सैमी रिंग के नीचे चले गए और बिग ई उनके पीछे ही रिंग के नीचे चले गए। इस दौरान 10 काउंट हो गए और सैमी ने रिंग में एंट्री की। खैर, बिग ई नहीं आ पाए और उनकी हार हुई। नतीजा: सैमी जेन को काउंटआउट की मदद से जीत मिली Big E. BIGGER SPLASH.#SmackDown @WWEBigE @SamiZayn pic.twitter.com/cSu6qL7NH6— WWE (@WWE) December 12, 2020After leading @WWEBigE on a wild goose chase under the ring, @SamiZayn picks up the win on #SmackDown. pic.twitter.com/1Vrs0tAiM5— WWE (@WWE) December 12, 2020बेली प्रोमो कट करते हुए नजर आयी और यहां बियांका ब्लेयर का मजाक बना रही थीं। इस दौरान पीछे से ब्लेयर ने एंट्री की। खैर, दोनों के बीच भविष्य में बड़ा मैच तय हुआ। SmackDown में बैकस्टेज, कार्मेला का इंटरव्यू देखने को मिला और उन्होंने यहां बैंक्स के बारे में बात की। बैकस्टेज रोमन रेंस खड़े थे और यहां जे उसो ने एंट्री की। दोनों ने यहां जे उसो के हालचाल पूछे। - SmackDown में केविन ओवेंस का सैगमेंटकेविन ओवेंस ने एंट्री की और रिंग में टेबल, लैडर और चेयर्स लेकर आए। इस दौरान जे उसो ने कहा कि वो ओवेंस को सबक सिखाकर आना चाहते हैं। जे उसो बैकस्टेज से वहां से चले गए। केविन ओवेंस ने प्रोमो कट किया और अपने मैच को हाइप किया। इस दौरान उन्होंने टेबल्स और चेयर्स के बारे में बात की। वो लैडर पर चढ़कर प्रोमो कट कर रहे थे। इस दौरान जे उसो ने आकर ओवेंस पर हमला किया। इस दौरान ओवेंस ने जबरदस्त वापसी की और उसो पर हमला किया। रोमन रेंस ने एंट्री की और वो रिंग में जाने वाले थे। इस दौरान पॉल हेमन ने उन्हें रोका और कहा कि वो निर्णय लेंगे कि उन्हें कब फाइट करना है, ओवेंस नहीं। इसके चलते रोमन वापस चले गए.ओवेंस स्टील चेयर लेकर बैकस्टेज चले गए। बैकस्टेज केविन ओवेंस द बिग डॉग को ढूंढ रहे थे लेकिन कायला ब्रेक्सटन ने उन्हें रोका और सवाल किया। वो सवालों के जवाब दे रहे थे लेकिन रोमन रेंस ने आकर उनपर जबरदस्त हमला किया। साथ ही संदेश दिया। "You want me to fear you?"#SmackDown @FightOwensFight @WWERomanReigns @HeymanHustle pic.twitter.com/ef42O0UKCZ— WWE (@WWE) December 12, 2020.@WWERomanReigns is MAULING @FightOwensFight backstage at #WWEThunderDome!#SmackDown pic.twitter.com/do7u50oOBr— WWE (@WWE) December 12, 2020- SmackDown में रायट स्क्वाड vs नटालिया और बिली केमैच ज्यादा खास नहीं रहा। इस दौरान दोनों टीमों ने अच्छा काम किया। नटालिया मैच में बेहतर काम कर रही थीं लेकिन बिली के ने अचानक से टैग लिया। इससे मैच पलट गया। रायट स्क्वाड ने मिलकर बिली पर हमला किया और पिन करके जीत दर्ज की। नतीजा: रायट स्क्वाड को जीत मिली .@BillieKayWWE teams up with The #BOAT @NatbyNature to battle @RubyRiottWWE & @YaOnlyLivvOnce RIGHT NOW on #SmackDown! pic.twitter.com/PcLmsx0Sy9— WWE (@WWE) December 12, 2020The #RiottSquad pick up the win on #SmackDown!@YaOnlyLivvOnce @RubyRiottWWE pic.twitter.com/b3EYjMjAcd— WWE (@WWE) December 12, 2020SmackDown में बैकस्टेज ओटिस और चैड गेबल इंटरव्यू दे रहे थे। सिजेरो और नाकामुरा ने आकर उनका मजाक बनाया। - SmackDown में ओटिस और चैड गेबल vs सिजेरो और शिंस्के नाकामुरा मैच ज्यादा लंबा नहीं था लेकिन फिर भी मैच शानदार साबित हुआ। दोनों टीमों ने काफी अच्छा काम किया। कुछ अच्छे मूव्स और फिनिशर्स देखने को मिले। इसके बावजूद ओटिस अपना मूव लगाने वाले थे लेकिन चैड ने उनसे टैग लिया। इसका कोई फायदा नहीं हुआ क्योंकि नकामुरा ने गेबल पर अपना फिनिशर किंसाशा लगाया और जीत दर्ज की। नतीजा: सिजेरो और शिंस्के नाकामुरा को जीत मिली .@ShinsukeN & @WWECesaro are set to take on @WWEGable & @otiswwe on #SmackDown! pic.twitter.com/W6PSHg6LYW— WWE (@WWE) December 12, 2020.@WWECesaro & @ShinsukeN take down @WWEGable & @otiswwe on #SmackDown. pic.twitter.com/y3cjeKrTQO— WWE (@WWE) December 12, 2020किंग कॉर्बिन अपने साथियों के साथ नजर आए और इस दौरान उनका इंटरव्यू हुआ। उन्होंने मिस्टीरियो परिवार और मर्फी के बारे में बात की। - SmackDown में साशा बैंक्स vs कार्मेला (SmackDown विमेंस चैंपियनशिप मैच)मैच की शुरुआत काफी अच्छी रही और कार्मेला ने भी यहां अच्छा प्रदर्शन किया। मैच में ज्यादातर समय कार्मेला ने जबरदस्त प्रदर्शन किया और अपना दबदबा बनाए रखा। खैर, साशा बैंक्स ने समय-समय पर अपनी वापसी की। मैच में कार्मेला के साथी की इंटरफेरेंस भी देखने को मिली। साशा बैंक्स इससे काफी गुस्सा नजर आयी। उन्होंने रिंग में कार्मेला पर जबरदस्त हमला किया और रेफरी के काउंट को नहीं सुना। इसके चलते मैच का अंत DQ से हो गया। नतीजा: कार्मेला को DQ से जीत मिली मैच के बाद साशा बैंक्स ने उनके साथी पर अपना सबमिशन लगाया। इस दौरान कार्मेला ने बैंक्स पर हमला किया। साथ ही रिंग के बाहर उन्होंने बैंक्स की बुरी हालत कर दी। इसके साथ ही कार्मेला ने शैम्पेन की बॉटल से बैंक्स पर हमला करके बोतल को फोड़ दिया। इसके बाद उन्होंने बैंक्स समेत कमेंट्री टीम पर शैम्पेन उड़ाई। .@SashaBanksWWE is battling back against @CarmellaWWE with the #SmackDown #WomensTitle on the line! pic.twitter.com/4jh6eOAgh0— WWE (@WWE) December 12, 2020If @CarmellaWWE has her way, this is a sight we should get used to. 👀#SmackDown #WomensTitle @SashaBanksWWE pic.twitter.com/OqhHCpATRY— WWE (@WWE) December 12, 2020इस तरह से SmackDown के एपिसोड का अंत देखने को मिला।