रोमन रेंस और डेनियल ब्रायन के बीच कॉन्ट्रैक्ट साइनिंगSmackDown के मेन इवेंट की तैयारी हो चुकी है। रोमन रेंस और डेनियल ब्रायन के बीच WWE Fastlane के लिए कॉन्ट्रैक्ट साइन होगा और दोनों ही सुपरस्टार्स रिंग में मौजूद हैं। एडम पीयर्स ने कॉन्ट्रैक्ट के बारे में बताया और पूछा कौन पहले साइन करना चाहेगा। रेंस आगे आए और गुस्से में नजर आ रहे हैं, एडम पीयर्स ने रेंस को चेयर दी। रोमन रेंस ने कहा कि वो इस कॉन्ट्रैक्ट पर साइन नहीं करने वाले हैं, लेकिन डेनियल ब्रायन ने कॉन्ट्रैक्ट साइन कर दिया है। ब्रायन ने रेंस पर निशाना साधा और कहा कि हैड ऑफ द टेबल अपने शब्दों पर खरा नहीं उतर सकते। ब्रायन ने कहा कि उन्होंने वो किया जो वो नहीं कर पाए और जे उसो को क्विट करवाया। ब्रायन ने रोमन रेंस को गुस्सा दिला दिया है और रेंस ने गुस्से में आकर कॉन्ट्रैक्ट साइन कर दिया है। ब्रायन ने कहा कि जिस तरह उन्होंने जे उसो को टैपआउट कराया उसी तरह वो रेंस को भी टैपआउट करावएंगे। ऐज भी बाहर आ गए हैं और उन्होंने जे उसो को अगले हफ्ते SmackDown के लिए सिंगल्स मैच के लिए चैलेंज कर दिया है। एडम पीयर्स ने इस मैच को ऑफिशियल कर दिया है। इसके बाद ऐज और रोमन रेंस ने एक दूसरे को मारना शुरू कर दिया, तो ब्रायन ने जे उसो को मारते हुए रिंग के बाहर भेजा। इसके बाद ब्रायन ने भी रेंस पर अटैक कर दिया, लेकिन ऐज ने ब्रायन को धक्का दे दिया। ऐज ने रेंस को रिंग के बाहर भेजा, जिसके बाद ब्रायन ने ऐज को रनिंग नी मूव देते हुए SmackDown के एपिसोड का अंत किया।IT'S OFFICIAL!! For the first time in 11 years, @EdgeRatedR will compete in a one-on-one match on #SmackDown against Jey @WWEUsos! The winner of the match will be the Special Guest Enforcer for the #UniversalTitle Match at #WWEFastlane! pic.twitter.com/ZHr0Y7eKpB— WWE (@WWE) March 13, 2021.@WWERomanReigns and @WWEDanielBryan sign on the dotted line RIGHT NOW on #SmackDown! #UniversalTitle #WWEFastlane pic.twitter.com/9Qv678Y0cY— WWE (@WWE) March 13, 2021.@WWEUsos vs. @EdgeRatedR NEXT WEEK on #SmackDown to see who will be Special Guest Enforcer for @WWEDanielBryan vs. @WWERomanReigns at #WWEFastlane!! pic.twitter.com/1HDtQP2uHB— WWE (@WWE) March 13, 2021बिग ई vs सैमी जेन (आईसी चैंपियनशिप मैच)SmackDown में आईसी चैंपियनशिप के लिए मुकाबला देखने को मिल रहा है। मैच की शुरुआत में बिग ई के पास कंट्रोल था, लेकिन जल्द ही सैमी जेन ने पलटवार किया और बिग ई के ऊपर अच्छे मूव्स का इस्तेमाल किया। इस बीच बिग ई ने वापसी की, लेकिन अपोलो क्रूज के खिलाफ गुस्सा उनके ऊपर ही भारी पड़ा और सैमी जेन को उन्होंने फिर से मौका दे दिया। अंत में किसी तरह बिग ई ने जेन को पिन करते हुए अपनी चैंपियनशिप को डिफेंड कर लिया। मैच के बाद अपोलो क्रूज का म्यूजिक बजा और उन्होंने पीछे से आकर बिग ई पर अटैक कर दिया। क्रूज ने बिग ई को मारते हुए एक बार फिर बुरी हालत कर दी है और उनके ऊपर स्टील स्टेप्स से भी अटैक कर दिया।विजेता: बिग ईHOW DID @WWEBigE KICK OUT OF THAT?!?!#SmackDown #ICTitle @SamiZayn pic.twitter.com/zZ6Y6sJ6KY— WWE (@WWE) March 13, 2021.@WWEApollo ambushes @WWEBigE!!#SmackDown pic.twitter.com/zigptdg1dx— WWE (@WWE) March 13, 2021बिग ई का सैगमेंटSmackDown में WWE आईसी चैंपियन बिग ई की वापसी हो गई है। बिग ई ने जब एंट्री की, तो उन्होंने बैसाखी और साथ ही में गले में नेक ब्रेस पर पहना हुआ था। हालांकि बिग ई ने जल्द ही अपनी बैसाखी और नेक ब्रेस को फेंक दिया। बिग ई अपने ऊपर अपोलो क्रूज द्वारा किए गए अटैक से काफी ज्यादा गुस्से में हैं और पूरी तरह से अपनी भड़ास निकाल रहे हैं। बिग ई ने कहा कि वो अपना बदला खुद लेंगे और खतरनाक तरीके से लेंगे। बिग ई ने अपोलो क्रूज को चेतावनी दे दी है और कहा कि जो मौका चाहिए वो दे रहे हैं। अपोलो क्रूज बाहर नहीं आए हैं, तो बिग ई ने अपनी आईसी चैंपियनशिप के लिए ओपन चैलेंज दे दिया है। किंग कॉर्बिन बाहर आ गए हैं और जिससे पहले वो कुछ कहते सैमी जेन ने आकर इस चैलेंज को स्वीकार कर लिया है। कॉर्बिन और जेन के बीच बहस हो रही थी, तभी बिग ई ने बोल दिया कि जो भी पहले रिंग में आएगा यह मैच उसे मिल जाएगा। सैमी जेन फटाफट रिंग में चले गए। हालांकि बिग ई ने सैमी जेन पर जबरदस्त अटैक करते हुए उन्हें रिंग के बाहर भेज दिया।It's @SamiZayn vs. @WWEBigE for the #ICTitle NEXT on #SmackDown! pic.twitter.com/SMG7Z1c3DB— WWE (@WWE) March 13, 2021"You come here to hurt me... and I come to MAIM YOU!!!"#SmackDown @WWEBigE pic.twitter.com/IRlbT6uib7— WWE (@WWE) March 13, 2021🏆🎟@WWEBigE is BACK on #SmackDown! pic.twitter.com/6kCMM25Pr1— WWE (@WWE) March 13, 2021साशा बैंक्स और बियांका ब्लेयर vs नटालिया और टमिनाइस मैच के लिए नाया जैक्स और शायना बैजलर कमेंट्री टेबल पर मौजूद हैं। इस समय बैंक्स पर नटालिया और टमिना पूरी तरह से भारी पड़ रही हैं। हालांकि आखिरकार ब्लेयर को टैग मिल गया है। ब्लेयर ने नटालिया को पिन करना चाहा, लेकिन रेजिनल्ड ने रेफरी का ध्यान भटका दिया और इसका नुकसान ब्लेयर को हुआ। अंत में रेजिनल्ड द्वारा ध्यान भटकाना का फायदा टमिना ने उठाया और ब्लेयर को पिन करके इस मैच को जीत लिया। मैच के बाद ब्लेयर ने अपना गुस्सा पूरी तरह से बैंक्स के ऊपर निकाला।विजेता: नटालिया और टमिनाLookin' good, @ReginaldWWE!#SmackDown @NiaJaxWWE @QoSBaszler pic.twitter.com/hAoquYVVu1— WWE (@WWE) March 13, 2021BOAT business. ⛵️#SmackDown @NatbyNature pic.twitter.com/4QI3EykBd9— WWE (@WWE) March 13, 2021केविन ओवेंस शोElimination Chamber पीपीपी के बाद पहली बार केविन ओवेंस नजर आ रहे हैं और वो अपना खास शो लेकर आए हैं। उन्होंने अपने दोनों गेस्ट बियांका ब्लेयर और साशा बैंक्स को भी रिंग में बुला लिया है। केविन ओवेंस ने कहा कि यह दोनों सुपरस्टार्स WrestleMania में टैग टीम चैंपियन के तौर पर जा सकती हैं और इससे पहले यह काम सिर्फ जॉन सीना और शॉन माइकल्स ने किया है। साशा बैंक्स ने खुद की तुलना माइकल जॉर्डन से की और कहा कि वो WrestleMania के बाद दो टाइटल के साथ बाहर जाने वाली हैं। इसके बाद बैंक्स और ब्लेयर ने एक दूसरे के ऊपर निशाना साधा। नाया जैक्स और शायना बैजलर का म्यूजिक बजा और वो भी आ गई हैं।.@FightOwensFight thinks @BiancaBelairWWE and @SashaBanksWWE might have some "underlying tension."What do you think? 🧐#SmackDown pic.twitter.com/zmSvzzUKVc— WWE (@WWE) March 13, 2021"That's why I'm like the Michael Jordan of the Women's Division. And maybe one day you can be like the LeBron James." 👀#SmackDown @SashaBanksWWE @BiancaBelairWWE pic.twitter.com/qmGixlkuZ5— WWE (@WWE) March 13, 2021बैकस्टेज सैगमेंट के दौरान ऐज को जे उसो के साथ बात करते हुए देखा गया था। ऐज ने जे उसो को बताया कि वो क्या कर रहे हैं और उनके पिता को यह सब देखकर ऐसा लग रहा होगा। हालांकि जे उसो ने ऐज को ही धमकी देदी और कहा कि वो अपने परिवार के साथ समय को एंजॉय करें, क्योंकि WrestleMania के बाद वो ऐसा नहीं कर पाएंगे। "My family is the one running the show, so you need to fall in line."#SmackDown @WWEUsos @EdgeRatedR pic.twitter.com/uhg6qzhnlp— WWE (@WWE) March 13, 2021सिजेरो vs मर्फीSmackDown में पिछले हफ्ते दोनों सुपरस्टार्स के बीच मैच हुआ था, जिसे सिजेरो ने जीता था। मैच के दौरान इस बार भी सैथ रॉलिंस रिंग साइड पर ही मौजूद हैं और वो इस मैच को देख रहे हैं। सिजेरो एक बार फिर मैच में डोमिनेट कर रहे हैं और उन्होंने जबरदस्त सुपलेक्स भी दिया है। सिजेरो ने मर्फी को सिजेरो स्विंग दे दिया, लेकिन बीच में ही सैथ रॉलिंस ने दखल दे दिया और सिजेरो के ऊपर अटैक कर दिया है। सैथ रॉलिंस काफी ज्यादा गुस्से में नजर आ रहे हैं और उन्होंने सिजेरो को स्टॉम्प दे दिया है। रॉलिंस अभी भी नहीं रुके और उन्होंने एक और स्टॉम्प दे दिया है। रॉलिंस चेयर लेकर आ गए हैं और सिजेरो को उसके ऊपर सेट कर दिया है। रॉलिंस एक और स्टॉम्प देने जा रहे थे, लेकिन ऑफिशियल्स और रेफरी ने आकर उन्हें रोका। सिजेरो के ऊपर रॉलिंस के स्टॉम्प का असर बहुत ही बुरी तरह से पड़ा है और वो अपने पैरों पर भी खड़े नहीं हो पा रहे हैं। रॉलिंस जब बैकस्टेज पहुंचे, तो शिंस्के नाकामुरा वहां थे और दोनों सुपरस्टार्स ने एक दूसरे को घूरा, जिसके बाद रॉलिंस वहां से चले गए।😮😮😮#SmackDown @WWE_Murphy @WWECesaro pic.twitter.com/owTnyDeTBm— WWE (@WWE) March 13, 2021The STRENGTH of @WWECesaro!!#SmackDown pic.twitter.com/JIlqa5cfn8— WWE (@WWE) March 13, 2021.@WWERollins has SNAPPED!#SmackDown @WWECesaro pic.twitter.com/zDZoaIqUgl— WWE (@WWE) March 13, 2021बैकस्टेज जे उसो ने अपने भाई रोमन रेंस से मिलने की कोशिश की, लेकिन पॉल हेमन ने उन्हें रोक लिया और चेताया भी। हालांकि जे उसो ने कहा कि कुछ समय पहले तो वो ठीक थे, जिसके जवाब में हेमन ने कहा कि SmackDown के कारण ऐसा है। मेन इवेंट जे उसो फिर यहां से चले गए। Jey @WWEUsos may need to wait a little longer to see the Head of the Table...#SmackDown @HeymanHustle @WWERomanReigns pic.twitter.com/iNNvGaAVFN— WWE (@WWE) March 13, 2021डॉल्फ जिगलर, रॉबर्ट रूड, चैड गेबल और ओटिस vs द स्ट्रीट प्रॉफिट्स, रे और डॉमिनिक मिस्टीरियोइस मैच के लिए सबसे पहले द स्ट्रीट प्रॉफिट्स और मिस्टीरियो फैमिली बाहर आई। हालांकि मुकाबला शुरू होने से पहले ही जिगलर, रूड, गेबल और ओटिस ने अपने विरोधियों के ऊपर खतरनाक तरीके से अटैक कर दिया है। आखिरकार इस 8 मैन टैग टीम मैच की शुरुआत हो गई है। एंजेलो डॉकिंस ने शुरुआत से ही पलटवार करना शुरू कर दिया है और जबरदस्त ड्रॉप किक रूड को लगा चुके हैं। ओटिस-गेबल मिलकर डॉमिनिक पर भारी पड़ रहे हैं। गेबल ने कवर करना चाहा, लेकिन डॉमिनिक ने आसानी से किकआउट कर दिया। डॉमिनिक ने वापसी का प्रयास किया और रू़ड को टोर्नाडो डीडीटी लगा दिया है। मैच के दौरान काफी टैग देखने को मिल चुके हैं। हील टीम लगातार रेफरी का ध्यान भटकाते हुए अपने विरोधियों पर भारी पड़ रहे हैं। रे मिस्टीरियो ने टैग मिलते ही गेबल पर अटैक करना शुरू कर दिया है और डीडीटी लगा दिया। रे ने गेबल को पिन करना चाहा, लेकिन ओटिस ने आकर इसे ब्रेक किया। ओटिस ने रे को मारना चाहा, लेकिन डॉमिनिक ने आकर बचाव किया। रॉबर्ट रूड ने टैग लिया और मिस्टीरियो को स्पाइन बस्टर लगा दिया। हालांकि मिस्टीरियो परिवार ने पलटवार किया और रूड को 619 लगाया और रिंग से बाहर क्रॉस बॉडी मूव लगा दिया। अंत में रिंग में फोर्ड ने रूड को पिन करते हुए अपनी टीम के लिए मैच में जीत दर्ज की।विजेता: द स्ट्रीट प्रॉफिट्स, रे मिस्टीरियो और डॉमिनिक मिस्टीरियोStatement made! 💨🏆@MontezFordWWE pins @RealRobertRoode to pick up the win in this 8-Man Tag Team Match on #SmackDown! pic.twitter.com/L6NIFLM2PB— WWE (@WWE) March 13, 2021"There's been picture-perfect dropkicks all night, but that one belongs in a museum." - @WWEGraves #SmackDown @HEELZiggler 🤘👏 pic.twitter.com/KTbNBumrMB— WWE (@WWE) March 13, 2021What a suplex by @WWEGable!#SmackDown pic.twitter.com/hvUmXCGapA— WWE (@WWE) March 13, 2021.@WWEGable, @otiswwe, @HEELZiggler and @RealRobertRoode aren't waiting for the bell in this HUGE 8-Man Tag Team Match on #SmackDown! pic.twitter.com/4wo2x9NCmi— WWE (@WWE) March 13, 2021ऐज का सैगमेंटSmackDown की शुरुआत इस साल के Royal Rumble विजेता ऐज कर रहे हैं और वो रिंग में आ गए हैं। ऐज ने कहा कि SmackDown में रोमन रेंस और डेनियल ब्रायन के बीच अहम कॉन्ट्रैक्ट साइनिंग होने वाली है। ऐज ने पहले रोमन रेंस और फिर डेनियल ब्रायन पर निशाना साधा। ऐज ने रोमन रेंस और ब्रायन को साफ किया कि वो कौन हैं। उन्होंने रिंग में बतिस्ता, जॉन सीना, रैंडी ऑर्टन, अंडरटेकर जैसे सुपरस्टार्स के खिलाफ मैच लड़ा है। रेटिड आर सुपरस्टार काफी ज्यादा गुस्से में नजर आ रहे हैं, खासकर जिस तरह से ब्रायन ने उनके ऊपर आरोप लगाए थे।ऐज ने फिर कहा कि उनकी नजर Fastlane पर है, जिसके बाद साफ हो जाएगा कि WrestleMania में उनका मैच किसके खिलाफ होगा। डेनियल ब्रायन का म्यूजिक बजा और वो बाहर आ गए हैं। ब्रायन ने आकर ऐज को कंफ्रंट किया और कहा कि वो उनकी काफी इज्जत करते हैं। ब्रायन ने कहा कि वो सिर्फ अपने लिए मौका बना रहे हैं, क्योंकि यह उनका आखिरी WrestleMania हो सकता है। ब्रायन ने कहा कि वो रंबल में फेल हो गए थे और अब वो सबकुछ करना चाहते हैं जिससे वो मेन इवेंट का हिस्सा बन पाए। ऐज ने फिर साफ किया कि उन्हें ब्रायन का तरीका बिल्कुल भी पसंद नहीं आया और कहा कि वो उनसे बेहतर नहीं है।"You're better than this... But you're not better than me." 👀#SmackDown @EdgeRatedR @WWEDanielBryan pic.twitter.com/PUQKdgX4lf— WWE (@WWE) March 13, 2021"I have an infinite amount of respect for what you've done in your career." - @WWEDanielBryan #SmackDown @EdgeRatedR pic.twitter.com/IweZiaxs8H— WWE (@WWE) March 13, 2021.@EdgeRatedR is kicking things off RIGHT NOW on #SmackDown! 📺 @FOXTV pic.twitter.com/6UM3NDVwrh— WWE (@WWE) March 13, 2021नमस्कार WWE स्मैकडाउन (SmackDown) की लाइव कमेंट्री में आपका हार्दिक स्वागत है। इस हफ्ते होने वाला WWE SmackDown का एपिसोड बहुत ही ज्यादा खास होने वाला है और इसे शानदार बनाने के लिए WWE ने बहुत बड़े ऐलान कर दिए हैं। रोमन रेंस, डेनियल ब्रायन, बिग ई, साशा बैंक्स जैसे दिग्गज सुपरस्टार्स इस हफ्ते SmackDown के एपिसोड में नजर आने वाले हैं।रोमन रेंस और डेनियल ब्रायन के बीच WWE SmackDown में होगा यूनिवर्सल चैंपियनशिप के लिए कॉन्ट्रैक्ट साइनडेनियल ब्रायन ने पिछले हफ्ते SmackDown में जे उसो को शिकस्त देते हुए खुद को यूनिवर्सल चैंपियनशिप के लिए नंबर 1 कंटेंडर बनाया। अब WWE ने ऐलान कर दिया है कि SmackDown में रोमन रेंस और डेनियल ब्रायन के बीच Fastlane में होने वाले मैच के लिए कॉन्ट्र्रैक्ट साइनिंग देखने को मिलेगी।THIS FRIDAY on #SmackDown @WWEDanielBryan & @WWERomanReigns sign the contract for their #UniversalTitle encounter at #WWEFastlane!https://t.co/iTGxb7sqOD pic.twitter.com/AUKWxPQDvc— WWE (@WWE) March 12, 2021पूरी उम्मीद की जा सकती है इस कॉन्ट्रैक्ट साइनिंग के दौरान बवाल मच सकता है और दोनों ही सुपरस्टार्स एक दूसरे पर अटैक करते हुए अपने आप को मजबूत दिखाना चाहेंगे। इसके अलावा रोमन रेंस इस मैच को लेकर क्या कहते हैं इसके ऊपर भी सभी की नजर रहेगी, क्योंकि उनके कजिन जे उसो की हार के कारण ही रोमन रेंस को अपना टाइटल WrestleMania से पहले डिफेंड करना होगा।कुछ हफ्ते पहले SmackDown में अपोलो क्रूज द्वारा किए गए खतरनाक अटैक के कारण बिग ई को गंभीर चोट लगी थी, जिसके कारण वो नजर नहीं आ रहे थे। हालांकि अब WWE ने ऐलान कर दिया है कि बिग ई इस हफ्ते ब्लू ब्रांड में नजर आएंगे। अपोलो क्रूज ने भी साफ कर दिया है कि उन्हें आईसी चैंपियनशिप के लिए एक और मौका चाहिए, तो SmackDown में दोनों सुपरस्टार्स के बीच एक बार फिर तगड़ी भिड़ंत देखने को मिल सकती है।Intercontinental Champion @WWEBigE returns to #SmackDown tomorrow night!How will The Powerhouse of Positivity respond to @WWEApollo?https://t.co/2JzhNRq476 pic.twitter.com/gFKedEvKLx— WWE (@WWE) March 12, 2021WrestleMania में बियांका ब्लेयर और साशा बैंक्स के बीच SmackDown विमेंस चैंपियनशिप के लिए मैच होने वाला है। हालांकि इससे पहले WWE ने ऐलान किया कि यह दोनों सुपरस्टार्स टीम बनाकर Fastlane में नाया जैक्स और शायना बैजलर को विमेंस टैग टीम चैंपियनशिप के लिए चैलेंज करने वाली हैं। अब इस हफ्ते SmackDown में केविन ओवेंस की वापसी होने वाली है और इन दोनों सुपरस्टार्स को अपने शो के दौरान होस्ट करने वाले हैं।इस सैगमेंट के ऊपर भी सभी की नजर रहने वाली है कि आखिरकार क्या देखने को मिलता है और क्या विमेंस टैग टीम चैंपियंस भी दस्तक देते हुए नजर आएंगे। निश्चित ही पूरी उम्मीद की जा सकती है कि यह एपिसोड काफी ज्यादा धमाकेदार रहेगा।WWE और रेसलिंग से जुड़ी तमाम बड़ी खबरों के साथ-साथ अपडेट्स, लाइव रिजल्ट्स को हमारे Facebook page पर पाएं।