स्मैकडाउन (SmackDown) का एपिसोड काफी शानदार रहा। WWE ने कई जबरदस्त मैच और सैगमेंट देखने को मिले। शो की शुरुआत में नए कमेंटेटर पैट मैकअफी का परिचय हुआ। खैर, आइए SmackDown के एपिसोड के नतीजों के बारे में बात करेंगे।- रोमन रेंस का SmackDown में शुरुआती प्रोमो सैगमेंटSmackDown की शुरुआत रोमन रेंस ने की। पॉल हेमन ने रोमन रेंस की हॉल ऑफ फेमर्स में जीत के बारे में बात की। उन्होंने यहां ऐज और डेनियल ब्रायन की बेइज्जती की। साथ ही बताया कि रेंस ने WrestleMania में जो कहा था, वो किया था। रोमन रेंस ने इसके बाद माइक लेकर बताया कि अब उन्हें रोकने वाला कोई भी नहीं बचा है। ऐसे में वो जाने लगे। खैर, सिजेरो का म्यूजिक बचा और उन्होंने एंट्री की। वो रोमन रेंस के सामने आकर खड़े हो गए। इस दौरान वो माइक लेने गए। खैर, रोमन रेंस को सिजेरो की बात सुनने में रूचि नहीं थी और वो पहले ही निकल गए।Acknowledge your Universal Champion. #SmackDown pic.twitter.com/dHVX9L3rUx— WWE on FOX (@WWEonFOX) April 17, 2021His show. His Title. His Universe. Acknowledge him. #SmackDown @WWERomanReigns pic.twitter.com/evgGlpQ53m— WWE (@WWE) April 17, 2021SmackDown में बैकस्टेज एडम पीयर्स और सोन्या डेविल दिखाई दिए। इस दौरान सिजेरो ने रोमन रेंस से मैच की मांग की। - SmackDown में ओटिस vs रे मिस्टीरियोमैच में शुरुआत से ही ओटिस का पलड़ा भारी दिखाई दे रहा था। इसके बावजूद रे मिस्टीरियो ने कुछ मौकों पर वापसी की। खैर, वो भारीभरकम सुपरस्टार को रोक नहीं पाए। मैच जबरदस्त तरीके से आगे बढ़ता रहा। ओटिस अंत में अपना स्प्लैश नहीं लगा पाए। साथ ही रे मिस्टीरियो ने फिर अपना 619 लगाया और टॉप रोप से ओटिस पर मूव लगाते हुए उन्हें रोलअप की तरह पिन किया। साथ ही जीत दर्ज की।विजेता: रे मिस्टीरियो को जीत मिलीBoth @reymysterio and @otiswwe are looking to gain ground towards the #SmackDown Tag Team Championship, but tonight they go one-on-one. Who will gain momentum? pic.twitter.com/vZmu6VTYOJ— WWE (@WWE) April 17, 2021SmackDown में बैकस्टेज कायला ब्रेक्सटन ने पॉल हेमन से सिजेरो के चैलेंज के बारे में पूछा। हेमन ने बताया कि रोमन रेंस की स्टार पावर काफी ज्यादा है और उनकी WrestleMania में जीत को लेकर बात की। इस दौरान पॉल हेमन ने कहा कि रोमन रेंस नहीं बल्कि सिजेरो को जे उसो के खिलाफ मैच मिल सकता है। - SmackDown में सैमी जेन का सैगमेंटसैमी जेन के बताया कि सभी लोग हर चीज़ के बारे में बात कर रहे हैं। इसके बावजूद कोई भी उन्हने मिले धोखे को लेकर बात नहीं कर रहा है। उन्होंने बताया कि केविन ओवेंस ने लोगन पॉल का ध्यान भटकाया। साथ ही उन्होंने केविन ओवेंस को SmackDown में चैलेंज किया और बताया कि यहां उन्हें परेशान करने के लिए कोई नहीं है। केविन ओवेंस ने एंट्री की और मैच तय हुआ।- SmackDown में सैमी जेन vs केविन ओवेंसमैच जबरदस्त रहा और दोनों सुपरस्टार्स ने काफी अच्छा काम किया। मैच में केविन ओवेंस ने सबसे ज्यादा प्रभावित किया। इस दौरान सैमी जेन ने कुछ जगहों पर अपने माइंड गेम्स खेले। खैर, अंत में बार-बार सैमी जेन रिंग के बाहर जा रहे थे और काउंटआउट होने की कोशिश कर रहे थे। इसके बावजूद ओवेंस ऐसा होने नहीं दे रहे थे। अंत में कुछ ऐसा ही देखना को मिला और सैमी रिंग के अंदर नहीं पा आए। ऐसे में केविन को काउंटआउट से जीत मिली।नतीजा: केविन ओवेंस ने जीत हासिल कीमैच के बाद केविन ओवेंस ने सैमी जेन पर हमला किया और उन्हें रिंग में लेकर स्टनर लगाया।🤯🤯🤯#SmackDown @SamiZayn @FightOwensFight pic.twitter.com/me5VJLypVf— WWE (@WWE) April 17, 2021STUNNER!#SmackDown @FightOwensFight @SamiZayn pic.twitter.com/ceKroBbNeg— WWE Universe (@WWEUniverse) April 17, 2021SmackDown में बैकस्टेज अपोलो क्रूज और उनके साथी दिखाई दिए। उन्होंने इस दौरान बताया कि बिग ई यहां नहीं है क्योंकि उनके साथी ने दिग्गज की बुरी हालत कर दी है। साथ ही उन्होंने अपने साथी की भी काफी तारीफें की। - SmackDown में स्ट्रीट प्रॉफ़िट्स और बियांका ब्लेयर का सैगमेंटस्ट्रीट प्रॉफ़िट्स ने WrestleMania में बने बड़े इतिहास के बारे में बात की। इसके बाद उन्होंने नई SmackDown विमेंस चैंपियन के बारे में बताया। बियांका ब्लेयर ने अपनी जीत के बारे में बात की और लोगों को प्रेरणा देने की कोशिश की। साथ ही उन्होंने साशा बैंक्स का धन्यवाद किया और बताया कि उन्होंने अभी इतिहास बनाना शुरू ही किया है। ब्लेयर ने स्ट्रीट प्रॉफ़िट्स को चैंपियनशिप जीतने के लिए कहा।.@BiancaBelairWWE's victory party is NEXT on #SmackDown! pic.twitter.com/7H9t1Hh01u— WWE Universe (@WWEUniverse) April 17, 2021SmackDown में बैकस्टेज साशा बैंक्स काफी गुस्से में दिखाई दी और वो कुछ बोले बिना ही चली गई।बेली का इंटरव्यू हुआ। उन्होंने बियांका ब्लेयर की बेइज्जती की और बताया कि वो WrestleMania में काफी बीजी थी। बेली ने कहा कि ब्लेयर से टाइटल लेकर वो विमेंस डिवीजन को बचा सकती हैं।- स्ट्रीट प्रॉफ़िट्स vs डर्टी डॉग्स (SmackDown टैग टीम चैंपियनशिप मैच)दोनों ही टीमों ने शानदार मैच दिया। कई जबरदस्त मूव्स और फिनिशर्स देखने को मिले। कुछ ऐसे मौके आए जब लगा कि स्ट्रीट प्रॉफ़िट्स की हार होगी। डर्टी डॉग्स ने एंजलो डॉकिंस पर बुरी तरह हमला जारी रखा और इसके बाद जब मोंटेज फोर्ड पर टैग आया तो उन्हें अपने प्रदर्शन से सबको चौंका दिया। खैर, अंत में मोंटेज फोर्ड मैच में रॉबर्ट रूड को निशाना बना रहे थे। इसके बावजूद ज़िगलर ने पहले ही टैग ले लिया था। फोर्ड को इस बारे में पता नहीं चला था और ज़िगलर ने पीछे से अपना फिनिशर लगाकर जीत दर्ज की।नतीजा: डर्टी डॉग्स ने अपनी चैंपियनशिप रिटेन कीThe #SmackDown Tag Team Titles are on the line NEXT! @HEELZiggler @RealRobertRoode @MontezFordWWE @AngeloDawkins pic.twitter.com/5PrwPn3JGA— WWE Universe (@WWEUniverse) April 17, 2021बैकस्टेज SmackDown में सिजेरो ने कहा कि वो रोमन रेंस के साथ रिंग में रहना डिजर्व करते हैं। वो इस चीज़ को SmackDown में साबित करके बताएंगे। रोमन रेंस दिखाई दिए जहां पॉल हेमन उन्हें जानकारी दे रहे थे। जे उसो इस दौरान मैच के बारे में सोच रहे थे। - शायना बैजलर vs नटालियादोनों का मैच ज्यादा खास नहीं था। मैच में टमीना और नाया जैक्स की कई मौकों पर इंटरफेरेंस देखने को मिली। अंत में नाया जैक्स की वजह से शायना बैजलर का ध्यान भटक गया। इसके चलते नटालिया ने जीत दर्ज की। नाया जैक्स ने बाद नटालिया पर हमला करने की कोशिश की लेकिन टमीना ने उन्हें बचाया।नतीजा: नटालिया को जीत मिलीAfter falling just short at #WrestleMania, @NatbyNature looks to get a piece of revenge tonight against @QoSBaszler! #SmackDown @NiaJaxWWE @TaminaSnuka pic.twitter.com/YCluPqSjzV— WWE (@WWE) April 17, 2021SmackDown में बैकस्टेज जे उसो ने सिजेरो की बुरी हालत करने का दावा दिया। रोमन रेंस ने भी सिजेरो को चेतावनी दी। - SmackDown में जे उसो vs सिजेरो Smackdown में हुआ ये मैच जबरदस्त साबित हुआ। दोनों ही सुपरस्टार्स ने शानदार काम किया। कई जबरदस्त मूव्स और फिनिशर देखने को मिले। सिजेरो के साथ ही जे उसो ने भी उन्हें अपने प्रदर्शन से सबको प्रभावित किया। सिजेरो ने इस दौरान अपने स्विंग्स लगाए और इस दौरान अचानक से सैथ रॉलिंस ने एंट्री की। साथ ही सिजेरो पर हमला किया। रॉलिंस रिंग के बाहर चले गए।नतीजा: सिजेरो को DQ से जीत मिलीYeah Yeah Yeaahhh @WWECesaro is rolling!#SmackDown @WWEUsos pic.twitter.com/PwZTbcHP1n— WWE Universe (@WWEUniverse) April 17, 2021👀👀👀Looks like this is FAR from over between @WWERollins and @WWECesaro. #SmackDown pic.twitter.com/KGSDmJRXKi— WWE (@WWE) April 17, 2021इस तरह से SmackDown के एपिसोड का अंत हुआ।WWE और रेसलिंग से जुड़ी तमाम बड़ी खबरों के साथ-साथ अपडेट्स, लाइव रिजल्ट्स को हमारे Facebook page पर पाएं।