WWE SmackDown रिजल्ट्स: रोमन रेंस ने अपने दुश्मन का किया बहुत ही बुरा हाल, 129 किलो का रेसलर बना 'सुपरस्टार ऑफ द ईयर'

SmackDown
SmackDown

SmackDown का एपिसोड काफी ज्यादा बढ़िया साबित हुआ। WWE ने TLC पीपीवी के पहले जबरदस्त काम किया। कई अच्छे मैच और सैगमेंट देखने को मिले। खैर, आइए SmackDown के एपिसोड के नतीजों पर नजर डालते हैं।

- SmackDown में केविन ओवेंस-रोमन रेंस का सैगमेंट

केविन ओवेंस ने शो की शुरुआत की और रोमन रेंस के बारे में बात की। उन्होंने यहां चैंपियन के बारे में कई बातें की और चैंपियन के परिवार को लेकर भी चर्चा की। उन्होंने रेंस को डरपोक कहा। बड़ी स्क्रीन पर पॉल हेमन नजर आए। उन्होंने कहा कि ट्राइबल चीफ TLC में ओवेंस को सबक सिखाएंगे। ओवेंस ने सैगमेंट का अंत और गुस्से में बैकस्टेज चैंपियन को ढूंढने गए। ओवेंस बैकस्टेज रोमन के रूम के पास गए लेकिन इतनी देर में बड़ी स्क्रीन पर उन्होंने देखा कि ट्राइबल चीफ रिंग में चले गए हैं। रोमन रेंस ने रिंग में एंट्री की और प्रोमो कट किया। केविन इस दौरान बैकस्टेज देख रहे थे। रोमन ने प्रोमो कट करते हुए ओवेंस से खराब बर्ताव के लिए माफी मांगने के लिए कहा। ओवेंस ने एंट्री की। लग रहा था कि दोनों के बीच जबरदस्त ब्रॉल देखने को मिलेगा। खैर, जे उसो ने आकर पीछे से ओवेंस पर हमला किया। इसके बाद उसो और रेंस ने ओवेंस को सबक सिखाया।

SmackDown में बैकस्टेज जे उसो और रोमन रेंस मौजूद थे। इस दौरान रोमन ने उसो को ओवेंस को पूरी तरह धराशाई करने के बारे में कहा।

- SmackDown में स्ट्रीट प्रॉफ़िट्स vs डॉल्फ ज़िगलर और रॉबर्ट रूड (टैग टीम चैंपियनशिप मैच)

मैच जबरदस्त साबित हुआ और दोनों टैग टीम ने बिल्कुल भी निराश किया। कई अच्छे मूव्स और फिनिशर्स देखने को मिले। इसे SmackDown के सबसे अच्छे मैचों में से एक माना जाएगा। मैच का अंत काफी बढ़िया तरह से हुआ जहां रूड ने टैग लिया लेकिन मोंटेज फोर्ड ने उन्हें रोलअप की मदद से हराया।

नतीजा: स्ट्रीट प्रॉफ़िट्स ने टाइटल रिटेन किया

SmackDown में बैकस्टेज केविन ओवेंस ऑफिशियल्स के साथ जा रहे थे। इस दौरान जे उसो ने पीछे से आकर ओवेंस पर हमला किया।

बैकस्टेज बियांका ब्लेयर का इंटरव्यू लिया गया। इस दौरान उन्होंने बेली के बारे में बात की।

- SmackDown में रायट स्क्वाड vs बिली के और टमीना

बिली इस हफ्ते नई साथी के रूप में टमीना को लेकर आयी। मैच में टमीना ने जबरदस्त प्रदर्शन किया। उन्होंने फेस टीम की बुरी हालत कर दी थी। खैर, बिली के ने टैग लिया और चीज़ें बदल गयी। रायट स्क्वाड ने आसानी से बिली के को पिन करके हरा दिया।

नतीजा: लिव मॉर्गन और रूबी रायट को जीत मिली

- SmackDown में कार्मेला का शैम्पेन टोस्ट सैगमेंट

रिंग में शैम्पेन मौजूद थी। कार्मेला ने रिंग में एंट्री की और प्रोमो कट किया। उन्होंने बताया कि वो सेलिब्रेट कर रही हैं क्योंकि TLC में उन्हें SmackDown विमेंस टाइटल मिलेगा। इसके अलावा उन्होंने बैंक्स की बेइज्जती की। इस दौरान साशा बैंक्स ने पीछे से एंट्री और कार्मेला पर हमला किया। कार्मेला के साथी ने बैंक्स का ध्यान भटकाया। इतनी देर में कार्मेला खड़ी हुई और बैंक्स को धराशाई किया।

बैकस्टेज केविन ओवेंस ट्रीटमेंट ले रहे थे। इस दौरान जे उसो ने फिर ओवेंस पर जबरदस्त हमला किया।

- SmackDown में ओटिस vs शिंस्के नाकामुरा

ये मैच ज्यादा लंबा नहीं चला। दोनों सुपरस्टार्स ने अच्छा प्रदर्शन किया। खैर, ओटिस ने हमेशा की तरह अपने शानदार मूव्स की मदद से सबको प्रभावित किया। ओटिस अंत में अपना प्रसिद्ध मूव कैटरपिलर लगा रहे थे। चैड गेबल ने उन्हें रोका और सुप्लेक्स लगाने के लिए कहा। ओटिस ने नाकामुरा पर सुप्लेक्स लगाया और स्प्लैश लगाकर जीत दर्ज की।

नतीजा: ओटिस को जीत मिली

बैकस्टेज सैमी जेन अपना अवार्ड्स की तैयारी करते हुए नजर आए। सैमी के जात्ते ही बिग ई वहां आए और वो काफी खुश थे।

- SmackDown में सैमी अवार्ड्स सैगमेंट

सैमी जेन ने एंट्री की और प्रोमो कट किया। सैमी ने कहा कि वो साल का रिव्यू दिखाया। इसमें मुख्य रूप से सैमी जेन नजर आए। उन्होंने पहला इनाम रिटर्न ऑफ द ईयर का घोषित किया और बताया कि वो विजेता है। इसके बाद मैच ऑफ द ईयर का अवॉर्ड भी उन्होंने अपने नाम किया जहां उन्हें एजे स्टाइल्स और जैफ हार्डी को हराया था। अंत में सैमी जेन ने सुपरस्टार ऑफ द ईयर का अवॉर्ड घोषित किया और इस दौरान बिग ई का नाम सामने आया। सैमी काफी शॉक हो गए। बिग ई ने एंट्री की और अवॉर्ड लिया। वो अवार्ड जीतने के बाद प्रोमो कट कर रहे थे। सैमी जेन ने उन्हें रोकने की कोशिश की लेकिन बिग ई ने उनपर जबरदस्त हमला किया। साथ ही अवॉर्ड तोड़ा।

SmackDown में बैकस्टेज बेली का इंटरव्यू लिया गया और उन्होंने बियांका ब्लेयर के बारे में बात की।

- बियांका ब्लेयर vs बेली

मैच शानदार रहा। दोनों सुपरस्टार्स ने मैच को जबरदस्त बनाया। साथ ही कई शानदार मूव्स और फिनिशर देखने को मिले। ब्लेयर ने भी यहां प्रभावित किया और बेली को कई मौकों पर धराशाई किया। इसके बावजूद उनके लिए अंत बेहतर साबित नहीं हुआ। दरअसल, बेली ने अपना मूव लगाकर ब्लेयर को पिन किया।

नतीजा: बेली को जीत मिली

- SmackDown में रोमन रेंस का सैगमेंट

रोमन रेंस ने प्रोमो कट किया और कुछ बातें कही। उन्होंने चैंपियन रहने का महत्व बताया। इतनी देर में ओवेंस ने एंट्री की। जे उसो ने उन्हें रोकने की कोशिश की लेकिन वो सफल नहीं हुए। इसके बाद उन्होंने रोमन रेंस पर हमला किया। खैर, जे उसो और रेंस ने ओवेंस की बुरी हालत कर दी। उन्हें टेबल पर पटका और बाद में उनपर टेबल्स, लैडर्स और चेयर्स को बिछा दिया। इसके बाद वो बैकस्टेज चले गए। इस दौरान रोमन इंटरव्यू दे रहे थे। खैर, एलईडी स्क्रीन पर रोमन ने देखा कि केविन ओवेंस फिर खड़े हो गए। रोमन और उनके साथी चले गए। खैर, ओवेंस ने कहा कि वो रेंस के लिए तैयार है।

इस तरह से SmackDown के एपिसोड का अंत हुआ।

Quick Links