इस हफ्ते SmackDown का एपिसोड अब खत्म हो चुका है और यह शो काफी ज्यादा शानदार रहा। WWE ने पहले ही SmackDown के लिए कई बड़े मैचों के ऐलान कर दिए थे और इसी वजह से शो के लिए उत्सुकता काफी थी। शो में काफी कुछ देखने लायक था, तो बिग ई ने भी आखिरकार वापसी कर ली। आइए नजर डालते हैं इस हफ्ते WWE SmackDown में क्या-क्या हुआ:#) SmackDown की शुरुआत द डर्ट शीट सैगमेंट के साथ हुईद मिज और जॉन मॉरिसन ने SmackDown की शुरुआत की। मिज ने बताया कि कैसे उन्होंने मैंडी रोज ने Raw में ट्रेड कराके ओटिस का बहुत बड़ा फायदा कराया और अब वो मनी इन द बैंक कैशइन के ऊपर पूरी तरह से ध्यान दे सकते हैं। इसके बाद हैवी मशीनरी की एंट्री हुई, उन्होंने आते ही मिज और मॉरिसन पर अटैक कर दिया। ओटिस ने मिज को वैडर बॉम्ब भी दिया। इसी सैगमेंट के दौरान ओटिस ने मिज के सारे कपड़े फाड़ दिए और उन्हें अंडरवियर में वापस जाना पड़ा।.@otiswwe is here and he's STOMPIN' MAD!!#SmackDown @mikethemiz @TheRealMorrison pic.twitter.com/E1O1TWmiVy— WWE (@WWE) September 19, 2020😮 😮 😮 😂 😂 😂#SmackDown @otiswwe @mikethemiz pic.twitter.com/s3zwomHS7z— WWE Universe (@WWEUniverse) September 19, 2020🤣 🤣 🤣#SmackDown @otiswwe @tuckerwwe @mikethemiz @TheRealMorrison pic.twitter.com/kp0MUjgXdx— WWE (@WWE) September 19, 2020#) ग्रेन मेटालिक vs सिजेरोSmackDown में हुए इस सिंगल्स मुकाबले से पहले WWE ने इस बात का ऐलान कर दिया है कि क्लैश ऑफ चैंपियंस पीपीवी में सिजेरो और शिंस्के नाकामुरा SmackDown टैग टीम चैंपियनशिप को लूचा हाउस पार्टी के खिलाफ डिफेंड करेंगे। दोनों सुपरस्टार्स के बीच काफी जबरदस्त मुकाबला देखने को मिला। इस मैच के दौरान कई ज्यादा हाई्र फ्लाइंग मूव्स का इस्तेमाल भी हुआ, लेकिन अंत में सिजेरो ने मेटालिक को अपना फिनिशर देते हुए इस मैच में आसानी के साथ जीत दर्ज कर ली। विजेता: सिजेरो.@KalistoWWE and @LuchadorLD are OUTTA HERE!#SmackDown @WWECesaro @ShinsukeN @WWEGranMetalik pic.twitter.com/IlykEddHQN— WWE (@WWE) September 19, 2020#KingOfTheRopes!#SmackDown @WWEGranMetalik pic.twitter.com/D2er8kkJ7n— WWE (@WWE) September 19, 2020#) निकी क्रॉस vs लेसी इवांस इस मुकाबले से पहले मोमेंट ऑफ ब्लिस सैगमेंट देखने को मिला। इसमें एलेक्सा ब्लिस ने निकी क्रॉस को मुबारकबाद दी और बेली के खिलाफ होने वाले SmackDown विमेंस चैंपियनशिप मैच की बात भी की। इसी बीच में ब्लिस पिछले हफ्ते SmackDown में दिए गए सिस्टर एबीगेल की बात कर रही थीं तभी लेसी इवांस बाहर आ गईं और आते ही उन्होंने क्रॉस के ऊपर निशाना साधना शुरू कर दिया। मुकबला शुरू हुआ और इसमें दोनों ही सुपरस्टार्स का प्रदर्शन काफी ज्यादा जबरदस्त रहा। अंत में निकी क्रॉस ने टॉप रोप से नेकब्रेकर देते हुए पिन किया और जीत हासिल की। मैच के बाद एलेक्सा ब्लिस ने रिंग के बाहर लेसी इवांस को सिस्टर एबीगेल दे दिया। विजेता: निकी क्रॉस No NASTIES for @LaceyEvansWWE. 💅 👒#SmackDown pic.twitter.com/9JdGENwWJN— WWE (@WWE) September 19, 2020.@NikkiCrossWWE takes down @LaceyEvansWWE on #SmackDown! @AlexaBliss_WWE pic.twitter.com/324sTopWMI— WWE (@WWE) September 19, 2020👀 👀 👀#SmackDown @AlexaBliss_WWE pic.twitter.com/rzQjt429tr— WWE (@WWE) September 19, 2020#) SmackDown में साशा बैंक्स का इंटरव्यूदो हफ्ते पहले हुए SmackDown के एपिसोड में बेली ने अपनी दोस्त साशा बैंक्स को धोखा देते हुए उनके ऊपर जबरदस्त तरीके से अटैक किया था। बैंक्स ने कहा कि बेली ने SmackDown में जो भी कहा उन्होंने सुना और वो काफी इमोशनल भी हुईं। बैंक्स ने कहा कि बेली उनके बिना कुछ भी नहीं हैं और वो उनसे वो लेंगीं जो उन्हें सबसे ज्यादा पसंद है SmackDown विमेंस चैंपियनशिप। हालांकि तभी पीछे से बेली ने साशा बैंक्स के ऊपर खतरनाक हमला कर दिया। इस बीच ट्रेनी ने आकर बेली को वहां से हटाया। "You are NOTHING without me." #SmackDown @SashaBanksWWE @itsBayleyWWE pic.twitter.com/z6xlR0rWOg— WWE (@WWE) September 19, 2020What did @itsBayleyWWE just do?!?!#SmackDown @SashaBanksWWE pic.twitter.com/CnIMEdwhBP— WWE (@WWE) September 19, 2020#) एजे स्टाइल्स vs सैमी जेनआईसी चैंपियनशिप के लिए तीनों सुपरस्टार्स के बीच जबरदस्त फिउड देखने को मिल रही है। एजे स्टाइल्स और सैमी जेन के बीच एक अच्छा मुकाबला देखने को मिला। दोनों ही सुपरस्टार्स ने अपने पसंदीदा मूव्स का इस्तेमाल एक दूसरे के खिलाफ किया। हालांकि अंत में एजे स्टाइल्स ने रोल अप करते हुए सैमी जेन को पिन किया और जीत हासिल की। मुकाबले के बाद सैमी जेन ने स्टाइल्स के ऊपर कर दिया। हालांकि इसके बाद जैफ हार्डी भी बाहर आ गए और वो इन दोनों सुपरस्टार्स के ऊपर भारी पड़ें। उन्होंने लैडर का इस्तेमाल भी अपने फायदे के लिए किया। इसके बाद उन्होंने क्लैश ऑफ चैंपियंस पीपीवी में आईसी चैंपियनशिप के लिए लैडर मैच का प्रपोजल दिया। BLUE THUNDER BOMB in the #WWEThunderDome!#SmackDown @SamiZayn pic.twitter.com/PSz5b1HlAs— WWE (@WWE) September 19, 2020Here comes THE Intercontinental Champion!#SmackDown @JEFFHARDYBRAND @AJStylesOrg @SamiZayn pic.twitter.com/PB8jSkzTfh— WWE (@WWE) September 19, 2020विजेता: एजे स्टाइल्स .@otiswwe has been served with a lawsuit?!?! 👀#SmackDown @tuckerwwe pic.twitter.com/pzTcRadGAk— WWE (@WWE) September 19, 2020Are @mikethemiz and @TheRealMorrison going to take @otiswwe to court!?! #SmackDown @tuckerwwe pic.twitter.com/FRZ5CanUXK— WWE (@WWE) September 19, 2020"YOU THINK THIS IS A GAME?!?!" #SmackDown @WWEBigE pic.twitter.com/hW8ZhCBF9n— WWE (@WWE) September 19, 2020#) रोमन रेंस और जे उसो vs किंग कॉर्बिन और शेमस SmackDown के मेन इवेंट में जबरदस्त समोअन फाइट हुई। मुकाबले की शुरुआत में रोमन रेंस भारी पड़ रहे थे, लेकिन जल्द ही शेमस और कॉर्बिन ने जबरदस्त प्रदर्शन करते हुए रेंस को बाहर किया और उन्हें अनाउंसर्स टेबल पर पटक दिया। इसके बाद उन्होंने जे उसो को भी अपना निशाना बनाया और उन्हें टेबल पर पटक दिया। हालांकि रेंस ने जबरदस्त वापसी की और मैच के अंतिम क्षणों में शेमस को बैरिकेड पर स्पीयर दे दिया। इसके बाद उसो ने कॉर्बिन के ऊपर बेल्ट से हमला किया, जिसका फायदा रेंस ने उठाया और स्पीयर दे दिया। हालांकि तुरंत बाद जे उसो ने कॉर्बिन को स्पलैश दिया और पिन करते हुए इस मैच को जीता। मुकाबले के बाद ऐसा लग रहा था कि दोनों सुपरस्टार्स के बीच लड़ाई देखने को मिलेगी, लेकिन ऐसा कुछ नहीं हुआ। रोमन रेंस ने अपने भाई जे उसो को गले लगाया और फिर उसो वहां से चले गए। इसी के साथ SmackDown के एक और एपिसोड का अंत हुआ। विजेता: रोमन रेंस और जे उसो। Jey @WWEUsos DRIVEN through the table!!!#SmackDown @BaronCorbinWWE @WWESheamus @WWERomanReigns pic.twitter.com/Xex57vmhvH— WWE (@WWE) September 19, 2020#TheBigDog has been UNLEASHED!!#SmackDown @WWERomanReigns pic.twitter.com/KH8suqMkjL— WWE (@WWE) September 19, 2020👀#SmackDown @WWERomanReigns Jey @WWEUsos pic.twitter.com/vgZnm08ixM— WWE (@WWE) September 19, 2020