स्मैकडाउन (SmackDown) का एपिसोड जबरदस्त रहा। WWE ने कुछ मैचों और सैगमेंट की घोषणा पहले ही कर दी थी। इसके अलावा कुछ शॉकिंग चीज़ें देखने को मिली। खैर, SmackDown का ये एपिसोड शानदार रहा है। इस आर्टिकल में हम SmackDown के एपिसोड के रिजल्ट्स पर नजर डालेंगे।- SmackDown की शुरुआत में ऐज का सैगमेंटऐज ने एंट्री की और प्रोमो कट किया। वो डेनियल ब्रायन के यूनिवर्सल टाइटल मैच में जुड़ने को लेकर खुश नहीं थे। उन्होंने बताया कि वो ब्रायन को बीच में आते हुए नहीं देख रहे थे। ऐज ने कहा कि इस गुस्से की वजह से उन्हें अपने अंदर का रेटेड आर सुपरस्टार दिखाई दिया। वो एडम पीयर्स ने ट्रिपल थ्रेट मैच बुक करने से खुश नहीं थे। उन्होंने बताया कि रोमन और ब्रायन उनकी तरह बनना चाहते हैं। खैर, वो इन दोनों सुपरस्टार्स को अब नहीं छोड़ेंगे।"I looked in the mirror and I FINALLY saw the Rated-R Superstar."#SmackDown @EdgeRatedR pic.twitter.com/2rma1PIKPl— WWE (@WWE) April 3, 2021👀👀👀@WWERomanReigns and @WWEDanielBryan are ON NOTICE. #SmackDown #WrestleMania @EdgeRatedR pic.twitter.com/iSrcdBLogL— WWE (@WWE) April 3, 2021SmackDown में जे उसो और डेनियल ब्रायन अपने स्ट्रीट फाइट मैच के लिए तैयार होते हुए दिखाई दिए। बैकस्टेज ऐज का इंटरव्यू देखने को मिला। इस दौरान उनसे डेनियल ब्रायन और जे उसो के मैच के बारे में बात गई। उन्होंने कहा कि अगर इस मैच के बाद अगर ब्रायन WrestleMania में नहीं जा पाए तो वो काफी ज्यादा खुश होंगे। - SmackDown में अल्फा एकेडमी और द डर्टी डॉग्स vs स्ट्रीट प्रॉफ़िट्स, डॉमिनिक और रे मिस्टीरियोचैड गेबल ने प्रोमो कट किया और ओटिस की तारीफ की। साथ ही उन्होंने SmackDown टैग टीम चैंपियनशिप मैच को लेकर चर्चा की। खैर, मैच शुरू हुआ। मैच जरूर ही काफी अच्छा था लेकिन ये थोड़ा लंबा चला। हील सुपरस्टार्स का पलड़ा ज्यादा समय तक भारी रहा था। इसके बावजूद स्ट्रीट प्रॉफ़िट्स ने भी प्रभावित किया। अंत में मोंटेज फोर्ड ने अपने प्रदर्शन से सबको प्रभावित कर दिया। इसके बावजूद वो अकेले पड़ गए। अंत में ओटिस की मदद से उनकी टीम को जीत मिली और उन्हें फोर्ड को पिन किया।नतीजा: अल्फा एकेडमी और SamckDown टैग टीम चैंपियंस द डर्टी डॉग्स को जीत मिलीMONTEZ. FORD. 🚀#SmackDown @MontezFordWWE pic.twitter.com/BoN2IqIIlI— WWE (@WWE) April 3, 2021With a huge #SmackDown Tag Team Championship match looming next week, @MontezFordWWE, @AngeloDawkins, @DomMysterio35 & @reymysterio take flight to gain momentum! pic.twitter.com/PKiM6eQiS9— WWE (@WWE) April 3, 2021SmackDown में बैकस्टेज एडम पीयर्स और सोन्या डेविल दिखाई दिए। पॉल हेमन ने इस दौरान एंट्री की और कहा कि जे उसो स्ट्रीट फाइट में ब्रायन के साथ जो भी करेंगे, वो उनकी जिम्मेदारी होगी। - SmackDown में सैथ रॉलिंस और सिजेरो का सैगमेंटकोरी ग्रेव्स ने पहले सिजेरो से सवाल पूछे। सिजेरो ने बताया कि वो अपने पहले WrestleMania सिंगल्स मैच में जीत दर्ज करने के बारे में कहा। सैथ पहले सिजेरो से सवाल पूछने पर खुश नहीं थे। रॉलिंस ने अपनी तारीफ की और अपने रिकॉर्ड बताया। ग्रेव्स ने सिजेरो से सैथ को हराने के बारे में बात की। उन्होंने सैथ को हराने का दांवा किया। सैथ रॉलिंस ने सिजेरो का मजाक बनाने की कोशिश की लेकिन सिजेरो ने अपने स्विंग की बात करके दिग्गज का मजाक बनाया। सैथ खुश नहीं थे और उन्होने ग्रेव्स को बाहर भेज दिया। साथ ही सिजेरो को बड़ी चेतावनी दी। सिजेरो ने भी अपनी बात रखी। सैथ इसके बाद खुद पीछे हो गए और बैकस्टेज चले गए।SUIT GAME.#SmackDown @WWERollins @WWEGraves @WWECesaro pic.twitter.com/eAa51q2AAP— WWE (@WWE) April 3, 2021"Take a SWING."#SmackDown #WrestleMania @WWECesaro @WWERollins pic.twitter.com/SJ2aqWh6x0— WWE (@WWE) April 3, 2021SmackDown में बैकस्टेज कार्मेला दिखाई दी और इस दौरान विमेंस टैग टीम चैंपियंस आईं। रेजिनाल्ड उनके साथ मौजूद थे। - SmackDown में नटालिया vs शायना बैजलरमैच कुछ ही सेकंड्स में खत्म हो गया। दरअसल, दोनों एक-दूसरे को रोल-अप की मदद से पिन करने की कोशिश कर रही थीं। इस दौरान नटालिया ने 3 काउंट कर दिया। शायना बैजलर की हार हुई ये वो चौंक गई।नतीजा: नटालिया को जीत मिलीमैच के बाद नाया जैक्स ने शायना बैजलर के साथ मिलकर टमीना और नटालिया पर हमला किया। इस दौरान हील सुपर्स्टास भारी पड़े। रायट स्क्वाड ने एंट्री की और नाया जैक्स की बुरी हालत कर दी। इसके बाद शायना बैजलर ने उन दोनों पर हमला किया। खैर, Raw ब्रांड की मैंडी रोज और डैना ब्रुक ने एंट्री की और उन्होंने सभी के ऊपर जबरदस्त हमला किया। इसके बावजूद रायट स्क्वाड का पलड़ा भारी रहा। लाना और नेओमी भी आईं और अपना जलवा बिखेरा। इसके बावजूद नटालिया और टमीना ने अंत में उन्हें भी धराशाई कर दिया।The #BOAT picks up a quick win but things are breaking down in a hurry out here!#SmackDown @NatbyNature @NiaJaxWWE pic.twitter.com/Bs2quD2N4M— WWE (@WWE) April 3, 2021The flood gates have opened, as @NatbyNature & @TaminaSnuka make an impressive statement towards the Women's Tag Team Champions! #SmackDown pic.twitter.com/yliJrG653Z— WWE (@WWE) April 3, 2021बैकस्टेज SmackDown में कार्मेला ये देख रही थीं। इस दौरान बिली के दिखाई दी और कार्मेला ने उनसे अपने रिज्यूमे मांगा। - SmackDown में सैमी जेन का खास सैगमेंटSmackDown में सैमी जेन ने अपनी डॉक्यूमेंट्री के बारे में बात की। उन्होंने कहा कि इससे सभी चौंक जाएंगे। इसका एक ट्रेलर देखने को मिलेगा। खैर, उन्होंने पहले अपने स्पेशल गेस्ट और प्रसिद्ध यूट्यूबर लोगन पॉल को बुलाया। सैमी ने लोगन से कहा कि वो उन्हें बैकस्टेज चल रहे अन्याय के बारे में दिखाना चाहेंगे। लोगन ने भी इसे जानने की इच्छा जताई। खैर, सैमी ने WrestleMania में लोगन पॉल को इन्वाइट किया। सैमी ने इसके बाद ट्रेलर दिखाया। सभी बड़ी स्क्रीन पर देखने लगे। उनका ट्रेलर देखने को मिला। सैमी जेन काफी खुश दिखाई दिए और वो खुद की तारीफ की। उन्होंने लोगन से इस ट्रेलर के बारे में पूछा। लोगन पॉल ने इसकी शुरुआत में तारीफ की लेकिन फिर कहा वो केविन ओवेंस से मिले थे। इस दौरान ओवेंस ने लोगन को सैमी जेन के बारे में बताया। सैमी जेन के कहा कि वो ओवेंस की नहीं बल्कि लोगन की सुनना चाहते हैं। लोगन बोल रहे थे लेकिन पीछे से केविन ओवेंस ने आकर सैमी पर स्टनर लगाया। साथ ही वो यहां से चले गए। लोगन ये देखकर चौंक गए।.@LoganPaul WILL be @SamiZayn's guest at #WrestleMania!#SmackDown pic.twitter.com/qO65nT6zop— WWE (@WWE) April 3, 2021STUNNER!#SmackDown @FightOwensFight @SamiZayn @LoganPaul pic.twitter.com/3XPt1RAHaX— WWE (@WWE) April 3, 2021SmackDown में बैकस्टेज एडम पीयर्स और सोन्या डेविल बात कर रहे थे। ऐज वहां आए और वो पीयर्स के निर्णय से खुश नहीं थे। ऐज ने बताया कि वो जे उसो और डेनियल ब्रायन के मैच में कमेंट्री करते हुए दिखाई देंगे। बैकस्टेज केविन ओवेंस से स्टनर के बाद सवाल पूछे गए। उन्होंने कहा कि वो किसी पर भी कभी भी स्टनर लगा सकते हैं। सैमी ने पीछे से आकर ओवेंस पर हमला किया। वो केविन से गुस्सा थे। - SmackDown में कार्मेला vs बियांका ब्लेयर मैच के पहले बैकस्टेज ब्लेयर का इंटरव्यू लिया गया। खैर, मैच शुरू होने से पहले ही कार्मेला ने ब्लेयर पर बुरी तरह हमला किया। मैच शुरू हुआ और शुरुआती पल में कार्मेला का पलड़ा भारी रहा। इसके बावजूद जब ब्लेयर ने वापसी की तो कार्मेला कुछ नहीं कर पाईं। अंत में बियांका ब्लेयर ने कार्मेला पर अपना फिनिशर केओडी लगाया और जीत दर्ज की।नतीजा: बियांका ब्लेयर को जीत मिलीSmackDown विमेंस चैंपियन साशा बैंक्स ने बाद में आकर बियांका ब्लेयर पर हमला करने की कोशिश की लेकिन वो सफल नहीं रही।😮😮😮#SmackDown @CarmellaWWE @BiancaBelairWWE pic.twitter.com/aCmFxIjT6D— WWE (@WWE) April 3, 2021HERE WE GO. 👀#SmackDown @SashaBanksWWE @BiancaBelairWWE pic.twitter.com/CQmywXQSOi— WWE (@WWE) April 3, 2021किंग कॉर्बिन ने SmackDown में बैकस्टेज प्रोमो कट करते हुए कहा कि वो अगले हफ्ते मैकइंटायर को हराएंगे और फिर WrestleMania में उन्हें चैंपियनशिप मैच मिलेगा। इस दौरान वो लैश्ले को भी जरूर पराजित करेंगे। SmackDown में बैकस्टेज अपोलो क्रूज ने कहा कि बिग ई ने उनके पूर्वजों और देश की बेइज्जती की है। ऐसे में उन्होंने दांवा किया कि वो बिग ई को WrestleMania में जरूर ही पराजित करेंगे। SmackDown में बैकस्टेज ऐज मौजूद थे। इस दौरान पॉल हेमन ने आकर ऐज को समझाने की कोशिश की। ऐज ने उन्हें चुप रहने के लिए कहा और वो कमेंट्री करने चले गए। - SmackDown में जे उसो vs डेनियल ब्रायन (स्ट्रीट फाइट)जे उसो ने मैच की शुरुआत से ही दबदबा बनाने की कोशिश की। रिंगसाइड पर भी उनकी लड़ाई हुई। इस दौरान जे उसो का पलड़ा भारी रहा। खैर, मैच फिर में चला। डेनियल ब्रायन ने इस दौरान जे उसो की बुरी हालत कर दी। रोमन रेंस ने एंट्री की और वो स्टेज एरिया चेयर लगाकर बैठ गए। मैच जारी रहा और जे उसो ने स्टील चेयर को बकल में लगाकर एक बार फिर ब्रायन को धराशाई किया। उसो ने स्टील चेन निकाली और इससे ब्रायन पर हमला किया। पूर्व टैग टीम चैंपियन ने ब्रायन को स्टील स्टेप्स पर धकेल दिया। ब्रायन ने सुप्लेक्स लगाते हुए मैच में वापसी की और फिर स्टील चेयर से हमला किया। इसके बाद ब्रायन को रोकना मुश्किल हो गया। ब्रायन अब स्टील चेन से जे उसो पर हमला कर रहे हैं। साथ ही उन्होंने स्टील चेन की मदद से उसो पर यस लॉक लगाया और जे उसो ने टैपआउट कर दिया।नतीजा: डेनियल ब्रायन को जीत मिलीमैच खत्म होते ही डेनियल ब्रायन ने ऐज पर बुरी तरह हमला किया। इसके बाद उन्होंने रोमन रेंस पर निगाहें टिकाई। रोमन ने सामना करने की कोशिश की लेकिन उन्होंने चैंपियन को भी नहीं छोड़ा और यस लॉक लगा दिया। ऑफिशियल्स ने आकर उन्हें रोका। ब्रायन ने इसके बाद चैंट्स लगाई।Off the steps!#SmackDown #StreetFight @WWEDanielBryan @WWEUsos pic.twitter.com/dDJt2In4ev— WWE (@WWE) April 3, 2021.@WWEDanielBryan is UNLEASHED! #SmackDown @EdgeRatedR pic.twitter.com/Rm01VODtEu— WWE (@WWE) April 3, 2021Message SENT. 😱#SmackDown #WrestleMania @WWEDanielBryan @WWERomanReigns @EdgeRatedR pic.twitter.com/6WpoIyiqDZ— WWE (@WWE) April 3, 2021इस तरह से SmackDown के एपिसोड का अंत हुआ।WWE और रेसलिंग से जुड़ी तमाम बड़ी खबरों के साथ-साथ अपडेट्स, लाइव रिजल्ट्स को हमारे Facebook page पर पाएं।