SmackDown का एपिसोड बढ़िया रहा। WWE ने अच्छे मैच और सैगमेंट बुक किये थे। कुछ शानदार मैच देखने को मिले वहीं कंपनी ने टाइम पूरा करने के लिए जानबूझकर कुछ मुकाबले बुक किये। खैर, एपिसोड मनोरंजक रहा। इसलिए आइए जानते हैं कि SmackDown के एपिसोड में क्या बड़ा हुआ।- SmackDown की शुरुआत रोमन रेंस ने कीरोमन रेंस और पॉल हेमन ने रिंग में एंट्री की। पॉल हेमन ने माइक लिया और रोमन की जीत के बारे में बात की। उन्होंने कहा कि रोमन रेंस न सिर्फ परिवार, SmackDown या WWE के ट्राइबल चीफ नहीं है बल्कि वो WWE यूनिवर्स के भी ट्राइबल चीफ है। इसके बाद रोमन रेंस ने माइक लिया और कहा कि जे उसो ने उन्हें ट्राइबल चीफ नहीं कहा।उन्होंने जे उसो को रिंग में बुलाया। जे उसो ने कहा कि वो चैंपियनशिप मैच हारे हैं, विश्वास नहीं। रोमन ने बताया कि उन्होंने जे को यूनिवर्सल चैंपियनशिप के लिए मौका दिया और उन्हें टॉप स्टार बनाया। रोमन अपनी बात रख रहे थे लेकिन जे उसो बार-बार चैंपियनशिप को देख रहे थे। उन्हें ये चीज़ पसंद नहीं आयी और उन्होंने अपने भाई को हैल इन ए सैल में मैच दे दिया। रोमन वहां से चले गए, इस दौरान उसो ने चुनौती को स्वीकारा।#TheBigDog wants Jey Uso... #TheBigDog gets Jey @WWEUsos.#SmackDown @WWERomanReigns @HeymanHustle pic.twitter.com/TrEPKESKji— WWE Universe (@WWEUniverse) October 3, 2020"At #WWEClash of Champions, you showed your true colors, uce." #SmackDown Jey @WWEUsos @WWERomanReigns pic.twitter.com/C58d7GAEtD— WWE (@WWE) October 3, 2020रोमन रेंस के जाते ही एजे स्टाइल्स की एंट्री हुई। उन्होंने जे उसो का मजाक बनाया और यहां दोनों ने एक-दूसरे पर हमला किया। इसके बाद दोनों सुपरस्टार्स के बीच मैच तय हुआ।- SmackDown में जे उसो vs एजे स्टाइल्सशुरुआत में एजे स्टाइल्स ने शानदार प्रदर्शन करके जे उसो को अपने कंट्रोल में रखा। इसके बाद जैसे-जैसे मैच आगे बढ़ता गया तो उसो ने अपने मूव्स दिखाने शुरू किये। दोनों ने कुछ मिनट तक शानदार एक्शन दिखाया। मैच के अंतिम पल शानदार रहे। दरअसल, एजे स्टाइल्स अपना फिनोमिनल फोरआर्म लगा रहे थे लेकिन उसो ने इस दौरान सुपरकिक लगा दी और टॉप रोप से स्प्लैश लगाकर जीत दर्ज की।नतीजा: जे उसो को जीत मिलीIT'S ON. Jey @WWEUsos battles @AJStylesOrg RIGHT NOW on #SmackDown! pic.twitter.com/CNtH5ZvPAO— WWE (@WWE) October 3, 2020Whoa whoa whoa whoaaaa whoa!#SmackDown @AJStylesOrg @WWEUsos pic.twitter.com/5Ilbe6Ev8A— WWE Universe (@WWEUniverse) October 3, 2020सैमी जेन का बैकस्टेज सैगमेंट देखने को मिला। उन्होंने यहां अपनी जीत के बारे में बात की। साथ ही उन्होंने अपनी जीती हुई चैंपियनशिप को कचरे में फेंकने और पुराने वाले टाइटल को अपने साथ रखने के बारे में बात की। साथ ही जैफ हार्डी को भी मैच से पहले चुनौती दी।- SmackDown में ओटिस vs जॉन मॉरिसनमैच के पहले ओटिस के प्रोमो से पता चला कि वो अपने मनी इन द बैंक कॉन्ट्रैक्ट के लिए अगले हफ्ते कोर्ट में खड़े होंगे। खैर, मैच ज्यादा लंबा नहीं चल पाया। ओटिस ने शुरुआत में ही अपनी ताकत का शानदार उपयोग किया। मॉरिसन ने वापसी करने की कोशिश की लेकिन ओटिस ने ऐसा होने नहीं दिया। इसके बाद ओटिस ने लगातार जबरदस्त मूव्स लगाए और वेडर बॉम्ब लगाकर मॉरिसन को पिन किया।नतीजा: ओटिस को जीत मिली😎 😎 😎 😎@TheRealMorrison is set for action on #SmackDown! pic.twitter.com/974Ded2Jo0— WWE (@WWE) October 3, 2020OHHH YEAAAHHHHH!!!#SmackDown @otiswwe pic.twitter.com/qOyUUGwiuT— WWE (@WWE) October 3, 2020बैकस्टेज साशा बैंक्स काफी गुस्से में नजर आयी।- SmackDown में शेमस vs शॉर्टी जीशेमस और शॉर्टी जी का मैच ज्यादा लंबा नहीं रहा। शुरुआत में शॉर्टी जी ने जर्मन सुप्लेक्स से शेमस को धराशाई किया लेकिन उन्होंने किकआउट किया। अंत में शेमस मूनसॉल्ट से बचे और अपना फिनिशर लगाकर गेबल को धराशाई किया।नतीजा: शेमस को पिनफॉल से जीत मिली😬 😬 😬#SmackDown @WWESheamus pic.twitter.com/kLhYMSllpv— WWE (@WWE) October 3, 2020बैकस्टेज केविन ओवेंस नजर आए और उनके पीछे एलईडी स्क्रीन पर फायरफ्लाई फन हाउस और द फीन्ड का विंटेज नजर आ रहा था।- SmackDown में केविन ओवेंस शोकेविन ओवेंस ने ड्राफ्ट के बारे में बात की और कहा कि उन्हें SmackDown में अपने शो को लेकर आने का मौका मिला। इसके बाद उन्होंने एलेक्सा ब्लिस को बुलाया। एलेक्सा ब्लिस ने एंट्री की और केविन ओवेंस ने उनके बर्ताव को लेकर सवाल पूछे। उन्होंने एलिस्टर ब्लैक का उदाहरण भी दिया। बाद में एलेक्सा ब्लिस ने बताया कि द फीन्ड ने उन्हें बदल दिया है और उनका दिमाग साफ कर दिया है। केविन ने इसके बाद ब्लिस से पूछा कि फीन्ड यहां है, एलेक्सा ने फीन्ड का डायलॉग 'लेट हिम इन' का उपयोग किया। लाइट बंद हुई और फीन्ड ने एंट्री की। उन्होंने ओवेंस पर मैंडिबल क्लॉ से हमला किया। इसके बाद उन्होंने चेयर पर बैठी ब्लिस का हाथ पकड़ा। अब दोनों साथ आ चुके हैं।We missed you on the blue brand, @FightOwensFight!..and hi @AngeloDawkins & @MontezFordWWE. #SmackDown pic.twitter.com/vS31ol1HHZ— WWE on FOX (@WWEonFOX) October 3, 2020.@AlexaBliss_WWE joins @FightOwensFight RIGHT NOW on the #KOShow!#SmackDown pic.twitter.com/oRSctuSber— WWE (@WWE) October 3, 2020He's here.#SmackDown pic.twitter.com/fYfVlgHjjl— WWE (@WWE) October 3, 2020- SmackDown में किंग कॉर्बिन, सिजेरो और शिंस्के नाकामुरा vs मैट रिडल और लूचा हाउस पार्टीकलिस्टो इस दौरान लूचा हाउस पार्टी के साथ नहीं थे। खैर, मैच काफी ज्यादा बढ़िया रहा। चैंपियंस की ओर से जबरदस्त मूव्स देखने को मिले वहीं लूचा सुपरस्टार्स ने अपनी हाई-फ्लाइंग स्किल्स को दर्शाया। अंत में कलिस्टो ने एंट्री करके गलती से अपने साथी लिंस डोराडो पर हमला किया। जीत के हीरो मैट रिडल रहे। उन्होंने सिजेरो पर ब्रोडेरेक लगाकर जीत दर्ज की।नतीजा: मैट रिडल और लूचा हाउस पार्टी को जीत मिली.@WWECesaro makes it look way too easy. #SmackDown pic.twitter.com/LQVI3cR6Lp— WWE (@WWE) October 3, 2020One day we'll see @SuperKingofBros vs. @WWECesaro and it will be beautiful. #SmackDown pic.twitter.com/xVaHxElrXR— WWE on FOX (@WWEonFOX) October 3, 2020मिस्ट्री विमेंस स्टार के बारे में पता चला। दरअसल, एक बार फिर विंटेज सैगमेंट दिखाया गया और इस दौरान पता चला कि कार्मेला असल में वो सुपरस्टार थीं। इसके साथ ही उनकी वापसी हुई।- SmackDown में साशा बैंक्स का प्रोमो सैगमेंटसाशा बैंक्स ने बताया कि वो अगले हफ्ते SmackDown विमेंस चैंपियनशिप के लिए बेली का सामना करेंगीं। इसके साथ ही उन्होंने यहां बेली से अपनी दोस्ती और उनसे मिले धोखे के बारे में अपना विचार रखा। वो काफी ज्यादा गुस्से में नजर आयी और लग रहा है कि वो अब अपनी पूर्व दोस्त की सबसे बड़ी दुश्मन बन जाएगी।.@SashaBanksWWE is ready to take the SmackDown #WomensTitle from @itsBayleyWWE NEXT WEEK on #SmackDown! 👀 pic.twitter.com/cB8l1XN1h5— WWE (@WWE) October 3, 2020BREAKING NEWS:@SashaBanksWWE has challenged @ItsBayleyWWE for the SmackDown Women's Champion on NEXT WEEK'S @WWE Friday Night SmackDown! #WWEDraft pic.twitter.com/AMbLoruEMU— WWE on FOX (@WWEonFOX) October 3, 2020- SmackDown में जैफ हार्डी vs सैमी जेन (इंटरकॉन्टिनेंटल चैंपियनशिप मैच)दोनों सुपरस्टार्स ने शानदार तरीके से मैच की शुरुआत की। सैमी जेन ने मैच में अपनी चालाकी का कई मौकों पर उपयोग किया। इसके साथ ही हार्डी ने कई मौकों पर वापसी की और बताया कि क्यों उन्हें दिग्गज माना जाता है। सैमी ने अंत में हार्डी के स्वानटन बॉम्ब को काउंटर किया और फिर उन्होंने टर्न बकल के पास आकर भी हार्डी पर हमला किया। सैमी जेन की वजह से हार्डी अपने ही मूव से घायल हो गए। इसके बाद हार्डी किकआउट नहीं कर पाए और सैमी जेन ने उन्हें पिन किया।नतीजा: सैमी जेन ने टाइटल को रिटेन किया।Nobody home for @JEFFHARDYBRAND!!#SmackDown #ICTitle @SamiZayn pic.twitter.com/NpUF0Avzbq— WWE (@WWE) October 3, 2020इस तरह से SmackDown के एपिसोड का अंत हुआ।