WWE स्मैकडाउन (SmackDown) का एक और जबरदस्त एपिसोड का अंत हो चुका है। यह समरस्लैम (SummerSlam) से पहले हुआ आखिरी शो था। WWE SmackDown में काफी कुछ देखने को मिला। अब बिना किसी देरी के आइए नजर डालते हैं SmackDown में क्या-क्या देखने को मिला:#) WWE SmackDown की शुरुआत ऐज ने कीWWE हॉल ऑफ फेमर ऐज ने SmackDown की शुरुआत और जब वो रिंग में आए तो पिछले हफ्ते सैथ रॉलिंस द्वारा दिए गए प्रोमो को दिखाया गया। ऐज ने कहा कि उन्होंने सुना सैथ रॉलिंस ने पिछले हफ्ते जो भी कहा था और उन्हें 2014 में हुए वो हादसा अच्छे से याद है। ऐज ने कहा कि उन्हें पता है कि एक कर्ब स्टॉम्प उनका करियर बदल सकता है और उनकी जिंदगी पर भी इसका काफी असर पड़ सकता। हालांकि उन्होंने साफ किया कि सैथ रॉलिंस ने उन्हेंएक डार्क प्लेस में पुश कर दिया, जहां से वापस आना मुश्किल है। ऐज ने कहा कि वो सैथ रॉलिंस को सिर् हराना नहीं चाहते, बल्कि ब्रेक करना चाहते हैं। रॉलिंस को ऐज बर्न इट डाउन करना चाहते हैं।Let's do this, Phoenix!@EdgeRatedR kicks off #SmackDown RIGHT NOW on @FOXTV! pic.twitter.com/PRSsN4WdNv— WWE (@WWE) August 21, 2021"You have pushed me into a dark place..."#SmackDown #SummerSlam @EdgeRatedR @WWERollins pic.twitter.com/IY765H4HLF— WWE (@WWE) August 21, 2021"At #SummerSlam, I am going to BURN. YOU. DOWN." 🔥#SmackDown @EdgeRatedR @WWERollins pic.twitter.com/UMGlDkhySH— WWE (@WWE) August 21, 2021WWE SmackDown में जे उसो vs रे मिस्टीरियोरे मिस्टीरियो ने मैच शुरू होने से पहले अपने बेटे से बात की और ऐसा लग रहा है दोनों के बीच में कुछ तो गड़बड़ है। दोनों सुपरस्टार्स ने एक दूसरे के खिलाफ अच्छे से अपने मूव्स का इस्तेमाल किया। मैच के अंतिम समय में मिस्टीरियो ने जे उसो को सेंटन लगाया और फिर डीडीटी दिया, लेकिन किकआउट देखने को मिला। इसके बाद जे उसो ने कंट्रोल हासिल करते हुए समोअन ड्रॉप लगाया, लेकिन रे मिस्टीरियो ने बहुत अच्छा काउंटर किया। जे उसो को रे 619 पोजिशन में ले आए, लेकिन अंतिम समय में जे ने खुद को बचाया, लेकिन रे ने जे उसो को पिन करना चाहा। इस बीच डॉमिनिक अपने पिता की मदद कर रहे थे और रेफरी ने यह देख लिया। इसी वजह से रे मिस्टीरियो का ध्यान भटक गया और जे उसो ने उसो स्पलैश देते हुए इस मैच को जीत लिया।विजेता: जे उसो Art.#SmackDown @reymysterio pic.twitter.com/By0hXm2JBr— WWE (@WWE) August 21, 2021🌹🔥🌹🔥#SmackDown @reymysterio pic.twitter.com/FhmMl9uECX— WWE (@WWE) August 21, 2021DROPPED! 😱#SmackDown @WWEUsos pic.twitter.com/v6zdnThrqh— WWE (@WWE) August 21, 2021Momentum: @WWEUsos #SmackDown #SummerSlam @reymysterio @DomMysterio35 pic.twitter.com/uIBGX9JCBo— WWE (@WWE) August 21, 2021WWE SmackDown में बैरन कॉर्बिन vs केविन ओवेंसबैरन कॉर्बिन इस मैच में Money in the Bank कॉन्ट्रैक्ट लेकर आए, जिसे उन्होंने पिछले हफ्ते बिग ई से चुरा लिया था। केविन ओवेंस ने मैच की शुरुआत से ही कॉर्बिन पर अपना दबदबा बनाना शुरू कर दिया। कॉर्बिन ने वापसी की और ओवेंस को जबरदस्त तरीके से पंच लगाए। ओवेंस ने भी पलटवार किया और फ्लोर पर सेंटन लगाया। ओवेंस जब फ्रॉग स्पलैश देने गए, तो कॉर्बिन वहां से हट गए। इसके बाद कॉर्बिन ने चोकस्लैम देना चाहा, लेकिन ओवेंस ने काउंटर करते हुए स्टनर देने का प्रयास किया। हालांकि कॉर्बिन रिंग के बाहर चले गए। तभी बिग ई बाहर आ गए और वो काफी गुस्से में नजर आए। उन्होंने आते ही कॉर्बिन पर बुरी तरह अटैक कर दिया और अपना ब्रीफकेस लेकर वापस जाने लगे। इसी वक्त कॉर्बिन ने बिग ई को बैरिकेड पर धक्का दे दिया औऱ एक बार फिर ब्रीफकेस लेकर वहां से भाग गए। बिग ई काफी ज्यादा नाराज नजर आए और उन्हें यकीन नहीं हुआ कि क्या हुआ।विजेता: DQ से बैरन कॉर्बिन की जीत Welcome to the #KOShow, @BaronCorbinWWE!#SmackDown pic.twitter.com/524Ls71fRc— WWE (@WWE) August 21, 2021"That is a 6'6'' TRASH BAG on the run with something he does not own!" - @PatMcAfeeShow #SmackDown @WWEBigE @BaronCorbinWWE pic.twitter.com/sVUdfuedsr— WWE (@WWE) August 21, 2021"This dude stinks and is a scumbag." - @PatMcAfeeShow #SmackDown pic.twitter.com/3RIzMg9flq— WWE (@WWE) August 21, 2021बैकस्टेज बियांका ब्लेयर का इंटरव्यू हुआ और इसमें साशा बैंक्स द्वारा अटैक के बारे में पूछा गया। बैंक्स के नाम से ब्लेयर काफी नाराज हो गई और उन्होंने कहा कि वो SmackDown में बैक टू बैक मैचों में कार्मेला और जेलिना वेगा का सामना करने वाली हैं। WWE SmackDown में नॉक्स और शॉटजी vs नटालिया और टमीना (विमेंस टैग टीम चैंपियनशिप कंटेंडर मैच)नॉक्स और शॉटजी पहले ही SmackDown में नटालिया और टमीना को हरा चुकी हैं और अब कंटेंडर मैच होने वाला है। नटालिया लंबे समय बाद पूरी तरह फिट होकर रिंग में फिर से वापसी कर रही हैं। नटालिया और टमीना ने शुरुआत से ही शॉटजी के ऊपर दबदबा बनाना शुरू कर दिया। शॉटजी ने नेकब्रेकर लगाते हुए वापसी की और फिर टमीना पर भी अटैक किया। रिंग के बाहर नॉक्स ने टमीना को क्रॉसबॉडी मूव लगाया। रिंग में नटालिया ने शॉटजी को शार्पशूटर देना चाहा, लेकिन शॉटजी ने रोलअप करते हुए नटालिया को पिन किया और इस मैच को जीत लिया।विजेता: शॉटजी और नॉक्स.@NatbyNature is back in action and she means business! #SmackDown pic.twitter.com/I7Cj1vmywP— WWE (@WWE) August 21, 2021What a win! @ShotziWWE & @TeganNoxWWE_ just knocked off the WWE Women's Tag Team Champions! @NatbyNature @TaminaSnuka #SmackDown pic.twitter.com/rGdUX8slrl— WWE (@WWE) August 21, 2021WWE SmackDown में सैथ रॉलिंस का सैगमेंटसैथ रॉलिंस ने जैसे ही अपना प्रोमो देना शुरू किया, क्राउड ने 'We Want Edge' चैंट शुरू कर दिए। हालांकि रॉलिंस ने शानदार तरीके से क्राउड को चुप कराया। रॉलिंस ने ऐज पर आरोप लगाते हुए निशाना साधा कि उन्होंने अभी से ही बहाने बनाने शुरू कर दिए हैं। रॉलिंस ने ऐज से कहा कि अपनी कमी मानने में शर्म की बात नहीं है। क्राउड ने एक बार फिर ऐज का नाम चैंट करना शुरू कर दिया और रॉलिंस काफी गुस्से में नजर आए। इसी वक्त रिंग में अंधेरा हो गया और स्क्रीन पर नजर आए । ऐज ने रॉलिंस से कहा कि कुछ क्रिएचर्स रात को ही आते हैं। इसी वक्त सैथ रॉलिंस को टॉप से ब्रडबाथ दिया गया। उनका सफेद सूट पूरी तरह से खराब हो गया।How it started: How it's going:#SmackDown pic.twitter.com/lMoaHf9Tgl— WWE (@WWE) August 21, 2021* THE BROOD THEME MUSIC PLAYS *🤯🤯🤯🤯#SmackDown @WWERollins @EdgeRatedR pic.twitter.com/ygB1wZGKLj— WWE (@WWE) August 21, 2021"You already heard from @EdgeRatedR, now SHUT YOUR MOUTHS and listen to ME!" #SmackDown @WWERollins pic.twitter.com/ehx8Dslp4z— WWE (@WWE) August 21, 2021WWE SmackDown में ओटिस vs मोंटेज फोर्डमोंटेज फोर्ड अलग अंदाज में नजर आए, लेकिन इसके बावजूद ओटिस के आगे उनकी एक नहीं चली। ओटिस ने पूरे मैच में ज्यादातर समय अपना दबदबा बनाए रखा। चैड गेबल और डॉकिंस के कारण मोंटेज ने ओटिस पर क्रॉसबॉडी मूव जरूर लगाया, लेकिन ओटिस ने किकआउट कर दिया। अंत में ओटिस ने वेडर बॉम्ब देते हुए पिन किया और इस मैच को जीत लिया।विजेता: ओटिस.@MontezFordWWE is NOT backing down!#SmackDown @otiswwe pic.twitter.com/VPVU7vgo1n— WWE (@WWE) August 21, 2021😵#SmackDown @otiswwe pic.twitter.com/yWjcjseZoC— WWE (@WWE) August 21, 2021It's another win for the ALPHA ACADEMY on #SmackDown!@otiswwe @WWEGable @MontezFordWWE @AngeloDawkins pic.twitter.com/pQcXN9csi3— WWE (@WWE) August 21, 2021WWE SmackDown में शिंस्के नाकामुरा और रिक बूग्स vs अपोलो क्रूज और कमांडर अजीजरिक बूग्स ने मैच की शुरुआत में अपोलो क्रूज पर कंट्रोल हासिल करना चाहा, लेकिन क्रूज ने ड्रॉपकिक के जरिए वापसी की। इस बीच नाकामुरा और अजीज ने टैग लिया। नाकामुरा ने अपने मूव्स से अजीज को हिला दिया और जब वो किनशासा देने गए तो अजीज ने पलटवार करते हुए साइडस्लैम दे दिया। इस बीच अजीज ने क्रूज को टैग दिया, लेकिन नाकामुरा ने क्रूज पर अटैक कर दिया। बूग्स ने टैग लिया और अंत में अपोलो क्रूज को जबरदस्त पावरस्लैम देते हुए इस मैच को जीत लिया।विजेता: रिक बूग्स और शिंस्के नाकामुरा.@rickboogswwe and King @ShinsukeN pick up the win on #SmackDown! 👑🎸@PatMcAfeeShow pic.twitter.com/Di6ODWKNOg— WWE (@WWE) August 21, 2021The POWER of @rickboogswwe! #SmackDown pic.twitter.com/Pc2npUhSy6— WWE (@WWE) August 21, 2021🤘🎸🤘🎸#SmackDown @rickboogswwe pic.twitter.com/og7O49RFAY— WWE (@WWE) August 21, 2021WWE SmackDown में बियांका ब्लेयर vs जेलिना वेगाबियांका ब्लेयर ने शुरुआत से ही अटैक जारी रखा, लेकिन कार्मेला के डिस्ट्रैक्शन के कारण लगभग वेगा को जीत मिल गई थी। उन्होंने केड रेड दिया, लेकिन किकआउट देखने को मिला। इसके बाद बियांका कंट्रोल हासिल किया और पावरबॉम्ब हिट किया। अंत में ब्लेयर ने वेगा को KOD देते हुए इस मैच को जीत लिया। मैच के तुरंत बाद कार्मेला ने बुरी तरह ब्लेयर पर अटैक कर दिया।विजेता: बियांका ब्लेयरWhat a move by Zelina Vega! 😮#SmackDown @TheaTrinidad pic.twitter.com/LgK14slIyK— WWE (@WWE) August 21, 20211 down. 💋💪@BiancaBelairWWE takes on @CarmellaWWE NEXT on #SmackDown! pic.twitter.com/uQZ0JmXOpN— WWE (@WWE) August 21, 2021WWE SmackDown में बियांका ब्लेयर vs कार्मेलाकार्मेला ने अटैक का फायदा उठाते हुए ब्लेयर पर दबाव बनाना चाहा। हालांकि ब्लेयर ने भी जबरदस्त तरीके से पलटवार किया, लेकिन कार्मेला ने पूरी तरह मैच में चालाकी दिखाई। उन्होंने ब्लेयर को अप्रन में फंसा दिया और सुपरकिक लगाई। हालांकि यह किसी काम नहीं आय़ा, क्योंकि अंत में ब्लेयर ने KOD लगाते हुए कार्मेला को पिन किया और इस मैच को जीत लिया।विजेता: बियांका ब्लेयर.@BiancaBelairWWE is ON 🔥 headed into #SummerSlam TOMORROW NIGHT!#SmackDown #WomensTitle pic.twitter.com/Q3PNcqFdEx— WWE (@WWE) August 21, 2021strongEST!#SmackDown @BiancaBelairWWE pic.twitter.com/luD9R7Gjkk— WWE (@WWE) August 21, 2021Beautiful. Dangerous. 🥂#SmackDown @CarmellaWWE pic.twitter.com/QRg65umgHG— WWE (@WWE) August 21, 2021WWE SmackDown में रोमन रेंस और जॉन सीना का सैगमेंटरोमन रेंस अपने सैगमेंट के लिए WWE SmackDown के मेन इवेंट में सबसे पहले आए। जिससे पहले रेंस कुछ कहते, जॉन सीना का म्यूजिक बजा और वो भी रिंग में आ गए। क्राउड ने सीना के लिए जबरदस्त तरीके से चैंट किया। रेंस ने कहा कि सीना ने पिछले हफ्ते झूठ बोला कि वो उन्हें हरा सकते हैं। रेंस ने फिर कहा कि वो आखिरी बार कब हारे थे। हेमन ने जवाब दिया कि इस रोमन रेंस को कोई नहीं हरा पाया है। सीना ने लेकिन रेंस को करारा जवाब दिया कि वो यूनिवर्सल चैंपियनशिप को जीतते हुए इसे हॉलीवुड में लेकर जाएंगे और रोमन रेंस यहां पर इसको लेकर मलाल जताएंगे। सीना ने साफ किया कि वो जीतने वाले हैं और 17 बार चैंपियन बनकर इतिहास रचेंगे। रोमन रेंस ने बड़ा ऐलान कर दिया कि या तो वो लास वेगास से बतौर यूनिवर्सल चैंपियन जाने वाले हैं या फिर वो WWE को छोड़ देंगे। इसके बाद उन्होंने सीना की तरफ हाथ मिलाया, सीना ने भी हाथ मिलाया। हालांकि रेंस ने सीना को AA देना चाहा, लेकिन सीना ने काउंटर करते हुए रोलअप किया और 3 पिन करने के बाद वो रिंग से चले गए। रोमन रेंस काफी ज्यादा गुस्से में नजर आए।"Either I'm leaving that stadium as Universal Champion, or I'm leaving WWE." 🤯🤯🤯The stakes have been RAISED at #SummerSlam! #SmackDown @WWERomanReigns @JohnCena @HeymanHustle pic.twitter.com/5X20vNoaSr— WWE (@WWE) August 21, 2021"This man thinks he can pin me 1,2,3."pffftttt 😂#SmackDown #SummerSlam @WWERomanReigns @HeymanHustle @JohnCena pic.twitter.com/BeVG19btka— WWE (@WWE) August 21, 2021