स्मैकडाउन (SmackDown) का एपिसोड काफी अच्छा रहा। WWE ने कुछ बढ़िया मैच और सैगमेंट तय किये थे। पिछले हफ्ते के मुकाबले SmackDown का ये एपिसोड बेहतर था। इसलिए आइए SmackDown के एपिसोड के नतीजों पर नजर डालते हैं।- SmackDown का शुरुआती सैगमेंटसिजेरो रिंग में मौजूद थे और प्रोमो कट करने वाले थे। इतनी देर में सैथ रॉलिंस ने एंट्री की। सैथ ने कहा कि सिजेरो की WrestleMania में जीत एक गलती थी। इसके बाद उन्होंने बताया कि सिजेरो कभी भी रॉलिंस को उनके बेहतर दिन पर नहीं हरा पाएंगे। इस दौरान सिजेरो कुछ बोलते, जे उसो ने एंट्री की। रॉलिंस और जे उसो ने मिलकर सिजेरो पर हमला करने की कोशिश की लेकिन डेनियल ब्रायन ने आकर उन्हें बचाया। डेनियल ब्रायन ने सिजेरो की तारीफ की और बताया कि वो काफी ज्यादा मेहनती है। रोमन रेंस ने एंट्री की और रिंग में मौजूद दोनों लोगों को घूरने लगे। साथी ही उन्होंने दोनों की बेइज्जती की। इसके बाद वो चले गए जबकि उसो और रॉलिंस वहीं मौजूद थे।"@WWECesaro, on my worst day, and on your best... you couldn't beat me again."#SmackDown @WWERollins pic.twitter.com/kDeOhzz51W— WWE (@WWE) April 24, 2021🎤🎤🎤#SmackDown @WWERomanReigns @HeymanHustle pic.twitter.com/s4SpxKKVG8— WWE (@WWE) April 24, 2021- SmackDown में जे उसो और सैथ रॉलिंस vs डेनियल ब्रायन और सिजेरोएक टैग टीम मैच देखने को मिला। मैच में शुरुआत से ही सैथ रॉलिंस सही तरह से नहीं लड़ रहे थे। दूसरी ओर सभी सुपरस्टार्स का प्रदर्शन शानदार रहा था। बाद में सैथ और जे उसो ने मिलकर जबरदस्त काम किया। खैर, डेनियल ब्रायन और सिजेरो ने भी काफी अच्छा काम किया। इसके बावजूद अंत में सैथ रॉलिंस गुस्से में आकर मैच छोड़ देते हैं। जे उसो अकेले ही लड़ते हैं लेकिन अंत में जाकर सिजेरो ने उनपर सुप्लेक्स लगाया जबकि ब्रायन ने नी प्लस का उपयोग किया। साथ ही मैच में जीत दर्ज की।नतीजा: डेनियल ब्रायन और सिजेरो को जीत मिलीमैच के बाद डेनियल ब्रायन ने माइक लेकर रोमन रेंस को चुनौती दी। जे उसो ने इंटरफेयर करने की कोशिश की लेकिन सिजेरो ने उन्हें अपने स्विंग में फंसा लिया। बाद में सिजेरो ने उनपर फिर हमला किया और इसके बाद उन्होंने डेनियल ने रेंस की बेइज्जती की। खैर, अंत में ब्रायन और सिजेरो ने जीत को सेलिब्रेट किया।.@WWECesaro and @WWEDanielBryan pick up the win on #SmackDown! pic.twitter.com/HQrgjhqQPs— WWE (@WWE) April 24, 2021"Roman's afraid that if @WWECesaro faces him one on one for the #UniversalChampionship... Cesaro will be the NEW Universal Champion!" 😮#SmackDown @WWEDanielBryan @WWERomanReigns @HeymanHustle pic.twitter.com/vxFZleDsoH— WWE (@WWE) April 24, 2021बैकस्टेज SmackDown में अपोलो क्रूज ने एडम पीयर्स को कहा कि वो बिग ई के खिलाफ टाइटल डिफेंड नहीं करना चाहते हैं। एडम पीयर्स ने बताया कि वो बिग ई नहीं बल्कि केविन ओवेंस के खिलाफ टाइटल डिफेंड करेंगे। SmackDown में बैकस्टेज जे उसो खुद को धोखा मिलने पर काफी गुस्सा थे। - SmackDown में नाया जैक्स vs टमीनानाया जैक्स और टमीना का मैच ज्यादा लंबा नहीं रहा था। दरअसल, दोनों ही कजिन्स है और ऐसे में उनका मुकाबला रोचक रहने वाला था। दोनों ने एक-दूसरे पर काफी गुस्सा दिखाया। मैच के दौरान शायना बैजलर ने रेजिनाल्ड को धक्का दे दिया। इससे नाया जैक्स का ध्यान भटक गया और टमीना ने रोल-अप की मदद से जीत दर्ज की।नतीजा: टमीना को जीत मिली.@TaminaSnuka takes down @NiaJaxWWE on #SmackDown! @NatbyNature @QoSBaszler @ReginaldWWE pic.twitter.com/e7QBAEU4Nc— WWE (@WWE) April 24, 2021.@QoSBaszler and @ReginaldWWE are NOT on the same page! #SmackDown @niajaxwwe pic.twitter.com/L940yDEJLV— WWE (@WWE) April 24, 2021SmackDown में बैकस्टेज केविन ओवेंस का इंटरव्यू लिया गया। उन्होंने बताया कि वो अपोलो क्रूज को हराकर नए इंटरकॉन्टिनेंटल चैंपियन बन जाएंगे। इस दौरान बिग ई ने एंट्री की और कहा कि उन्हें मौका मिलना चाहिए क्योंकि वो उनका टाइटल है। इसके बावजूद केविन ने कहा कि वो आज टाइटल जीत जाएंगे और फिर ये उनका हो जाएंगे। बैकस्टेज SmackDown में एडम पीयर्स मौजूद थे। डेनियल ब्रायन ने आकर यूनिवर्सल चैंपियनशिप मैच की मांग की। - SmackDown में अपोलो क्रूज vs केविन ओवेंस (इंटरकॉन्टिनेंटल चैंपियनशिप मैच)मैच में दोनों सुपरस्टार्स का प्रदर्शन जबरदस्त रहा था। इस दौरान कुछ अच्छे मूव्स और फिनिशर देखने को मिले। मैच में अपोलो क्रूज के साथी कमांडर अजीज की इंटरफेरेंस भी हुई। इसके बावजूद मैच जारी रहा और केविन ओवेंस का पलड़ा भारी था। खैर, सैमी जेन का म्यूजिक बजा और वो कमेंट्री टीम का हिस्सा बने। इसके चलते केविन का ध्यान भटका। मैच जारी रहा और लग रहा था कि ओवेंस को जीत मिल जाएगी। इसके बावजूद अजीज की इंटरफेरेंस देखने को मिली और इसके चलते अपोलो क्रूज ने रोलअप की मदद से ओवेंस को पिन करते हुए मैच जीता।नतीजा: अपोलो क्रूज ने चैंपियनशिप रिटेन कीमैच के बाद केविन ने अपोलो क्रूज पर स्टनर लगाया लेकिन अजीज ने आकर ओवेंस को धराशाई किया। इसके बाद सैमी जेन घायल ओवेंस के सामने नाचने लगे।.@WWEApollo is going to work!#SmackDown #ICTitle @FightOwensFight pic.twitter.com/po2MhCYwWI— WWE (@WWE) April 24, 2021Unbelievable.#SmackDown @SamiZayn @FightOwensFight pic.twitter.com/WynQlEGBbP— WWE (@WWE) April 24, 2021बैकस्टेज SmackDown में पॉल हेमन का इंटरव्यू हुआ। इस दौरान उनसे रोमन को मिले चैलेंज के बारे में सवाल किये। उन्होंने सिजेरो की तारीफ की लेकिन कहा कि वो रोमन के कद पर नहीं है। इस दौरान पॉल हेमन ने कहा कि SmackDown के अंत तक रोमन की ओर से जवाब मिल जाएगा। SmackDown में बड़ी जीत के बाद बैकस्टेज अपोलो क्रूज का इंटरव्यू हुआ। वो अपनी जीत से काफी खुश दिखाई दिए और उन्होंने बताया कि वो सेलिब्रेट करेंगे। खैर, बिग ई ने आकर उनपर हमला किया। एलिस्टर ब्लैक का विंटेज प्रोमो सैगमेंट देखने को मिला। उन्होंने इस दौरान अपने नए कैरेक्टर के बारे में बताया। साथ ही जल्द उनकी वापसी होगी। 🚨🕯🚨🕯🚨🕯#SmackDown @WWEAleister pic.twitter.com/xmXC58GrEJ— WWE (@WWE) April 24, 2021SmackDown में बैकस्टेज डर्टी डॉग्स का इंटरव्यू देखने को मिला और इस दौरान स्ट्रीट प्रॉफ़िट्स ने आकर फिर रीमैच की मांग की। बेली ने आकर उन्हें रोका और फिर इंटरव्यू देते हुए बताया कि वो ब्लेयर की बुरी हालत कर देंगी। साथ ही फिर चैंपियन बन जाएंगी। मोंटेज फोर्ड ने एंट्री थी और ब्लेयर कॉल पर थी। इस दौरान ब्लेयर ने बताया कि वो SmackDown में आने वाली हैं। बेली ने कहा कि वो इसका इंतजार कर रही हैं। बेली और बियांका ब्लेयर बैकस्टेज मौजूद थे। इस दौरान ब्लेयर ने बेली से जवाब माँगा। अचानक से बेली का स्वभाव बदल गया और वो बियांका ब्लेयर की तारीफ करने लग गई। ब्लेयर ने इसके बाद कहा कि उन्हें यही उम्मीद थी। खैर, बेली ने फिर एंट्री की और हँसने लगी। - SmackDown में रे मिस्टीरियो और डॉमिनिक vs ओटिस और चैड गेबलमैच काफी शानदार रहा। ओटिस ने अपने प्रदर्शन से बेबीफेस सुपरस्टार्स की बुरी हालत कर दी थी। उन्हें रोक पाना मुश्किल हो गया था। मैच काफी अच्छा रहा और दोनों टीमों से शानदार काम किया। खैर, अंत में पिता-बेटे की जोड़ी ने जबरदस्त काम किया और हील टीम को पराजित करते हुए बड़ी जीत हासिल की।नतीजा: रे मिस्टीरियो और डॉमिनिक को जीत मिलीमैच के बाद सिजेरो और डेनियल ब्रायन ने एंट्री की और दोनों को बधाई दी।.@WWEGable. Period.#SmackDown pic.twitter.com/NlDaKV38qy— WWE (@WWE) April 24, 2021.@DomMysterio35 and @reymysterio pick up the win on #SmackDown! pic.twitter.com/aDwd5BOKP7— WWE (@WWE) April 24, 2021- SmackDown में सिजेरो और डेनियल ब्रायन का सैगमेंटसिजेरो और डेनियल ब्रायन ने रोमन रेंस को बुलाया। रोमन ने जे उसो और पॉल हेमन के साथ एंट्री की। उन्होंने पहले सिजेरो की बेइज्जती की। उन्होंने बताया कि सिजेरो को किसी भी कारण से टाइटल मैच नहीं मिलना चाहिए। साथ ही बताया कि वो अभी रेंस के स्तर पर नहीं है। रोमन रेंस ने कहा कि वो डेनियल ब्रायन को एक और मौका देंगे। इसके बावजूद अगर वो हारे तो वो कभी SmackDown में नहीं दिखेंगे। डेनियल ब्रायन ने इस चुनौती को स्वीकारा। रोमन रेंस ने अपने टाइटल को ऊपर किया और वो वहां से चले गए।"WHEN you lose, I don't ever want to see you again."#SmackDown @WWERomanReigns @WWEDanielBryan @HeymanHustle pic.twitter.com/rKIO2yQ8bV— WWE (@WWE) April 24, 2021"The challenge goes to you." 👀#SmackDown @WWERomanReigns @WWEDanielBryan @HeymanHustle pic.twitter.com/4YvBRBnIVz— WWE (@WWE) April 24, 2021इस तरह से SmackDown के एपिसोड का अंत हुआ।WWE और रेसलिंग से जुड़ी तमाम बड़ी खबरों के साथ-साथ अपडेट्स, लाइव रिजल्ट्स को हमारे Facebook page पर पाएं।