SmackDown का एपिसोड बढ़िया साबित हुआ। एक्सट्रीम रूल्स के बाद SmackDown के एपिसोड से फैंस को काफी ज्यादा उम्मीदें थी और कहा जा सकता है कि WWE ने बढ़िया काम किया। इसलिए आइए SmackDown के एपिसोड में हुए सभी मैचों और सैगमेंट्स के नतीजों पर नजर डालते हैं। - SmackDown में साशा बैंक्स और बेली का सैगमेंटThe #GoldenRoleModels have ARRIVED. #SmackDown @SashaBanksWWE @itsBayleyWWE pic.twitter.com/9T58I9x2qM— WWE (@WWE) July 25, 2020Raw विमेंस चैंपियन साशा बैंक्स और SmackDown विमेंस चैंपियन बेली ने रिंग में एंट्री की और अपने बारे में बात की। इसके बाद निकी क्रॉस और एलेक्सा ब्लिस ने एंट्री की। निकी क्रॉस ने एक्सट्रीम रूल्स में हुई चीज़ों पर निराशा जताई और कहा कि उन्हें एक और मौका चाहिए। बेली ने कहा कि उन्हें मौका मिलेगा लेकिन उन्हें अपनी दोस्त ब्लिस को हराना होगा। निकी क्रॉस और एलेक्सा ब्लिस के मुकाबले में जो भी जीतेगा, उसे टाइटल मैच मिलेगा। - SmackDown में निकी क्रॉस vs एलेक्सा ब्लिस.@AlexaBliss_WWE continues to PUNISH the injured ribs of @NikkiCrossWWE on #SmackDown!An opportunity at the SmackDown #WomensTitle is ON THE LINE! pic.twitter.com/mYQZpRapqa— WWE (@WWE) July 25, 2020निकी क्रॉस और एलेक्सा ब्लिस के मुकाबले में बेली और साशा बैंक्स कमेंट्री टीम का हिस्सा थी। मैच ज्यादा शानदार नहीं रहा और धीरे-धीरे आगे बढ़ा। अंत में निकी क्रॉस ने रोलअप से अपनी टैग टीम पार्टनर को हराया। नतीजा: निकी क्रॉस को SmackDown में जीत मिलीबैकस्टेज एलेक्सा ब्लिस, निकी क्रॉस के पास गई। वो नाराज होने के बजाय अपनी दोस्त के लिए खुश नजर आयी। - SmackDown में फायरफ्लाई फन हाउस सैगमेंटA BRAND-NEW #FireflyFunHouse is next on #SmackDown!@WWEBrayWyatt pic.twitter.com/Uvaw7FpLLa— WWE (@WWE) July 25, 2020ब्रे वायट ने फायरफ्लाई फन हाउस सैगमेंट की शुरुआत की। ब्रे वायट ने कहा कि हर कोई सोच रहा होगा कि ब्रॉन स्ट्रोमैन कभी बाहर भी आएंगे या नहीं। वायट ने बताया कि स्वाम्प फाइट 100 प्रतिशत ऑर्गेनिक थी। इसके अलावा वायट ने बताया कि फायरफ्लाई फन हाउस और एंटर ऑफ वर्ल्ड ब्रे वायट, दोनों ही ब्रॉन स्ट्रोमैन को द फीन्ड से बचाने की कोशिश कर रहे थे। खैर, इस प्रकार से सैगमेंट का अंत हुआ। - SmackDown में मैट रिडल vs टोनी निस"#King @BaronCorbinWWE, I'm callin' you out, BRO."#SmackDown @SuperKingofBros pic.twitter.com/iNWPir5HMg— WWE (@WWE) July 25, 2020इस मैच में ज्यादा कुछ खास नहीं हुआ और बड़ी आसानी से मैट रिडल ने क्रूजर्वेट स्टार को हराया। उन्होंने अंत में कुछ शानदार सुप्लेक्स और स्ट्राइक्स की मदद से निस को धराशाही किया और फिर पिन करके जीत दर्ज की। नतीजा: मैट रिडल को जीत मिलीमैच के बाद रिडल ने किंग कॉर्बिन को बाहर आने की धमकी दी। कॉर्बिन ने एंट्री की और कहा कि रिडल यहां रहना डिजर्व नहीं करते हैं। इस दौरान निस उनपर पीछे से हमला करते हैं लेकिन रिडल को ये चीज़ पता थी और उन्होंने खुद को बचाया। JBL ने जैफ हार्डी और शेमस के मैच के बारे में बात की। - SmackDown में मिज़ टीवी#MoreMorrison.#SmackDown @TheRealMorrison pic.twitter.com/dFNhwomMSx— WWE (@WWE) July 25, 2020द मिज़ और जॉन मॉरिसन ने हैशटैग्स के बारे में बात की और फिर नेओमी को स्पेशल गेस्ट के रूप में बुलाया। हमेशा की तरह द मिज़ और जॉन मॉरिसन ने खुद को दूसरों से बेहतर बताने की कोशिश की। इस दौरान नेओमी गुस्से में नजर आयी लेकिन मिज़ ने फिर लेसी इवांस को बुलाया और उन्होंने भी अपनी तारीफ की। इसके बाद दोनों विमेंस स्टार्स के बीच ब्रॉल हुआ। इसमें नेओमी का पलड़ा भारी रहा। बैकस्टेज कोफी किंग्सटन ने बिग ई को बताया कि वो 6 हफ्ते तक रिंग से चोट के कारण दूर रहेंगे। साथ ही कोफी ने बिग ई को सिंगल्स स्टार के रूप में मिलने वाले मौके का फायदा उठाने के लिए कहा। - SmackDown में ड्रू गुलक vs ग्रेन मेटालिक vs लिंस डोराडो vs शॉर्टी जी.@WWEGranMetalik earns a shot at the #ICTitle!!!!#SmackDown @AJStylesOrg pic.twitter.com/cm04aEwDSD— WWE (@WWE) July 25, 2020इस मैच में जीतने वाले को एजे स्टाइल्स की IC चैंपियनशिप के लिए अगले हफ्ते एक मैच मिलने वाला था। स्टाइल्स इस दौरान कॉमेंट्री टेबल पर बैठे हुए थे। मैच काफी ज्यादा बढ़िया साबित हुआ और सारे सुपरस्टार्स ने प्रभावित किया। कई सारे नियरफॉल्स देखने को मिले। खैर, यहां दोनों लूचा स्टार्स ने सबसे ज्यादा प्रभावित किया। अंत में शॉर्टी जी के शानदार सबमिशन मूव्स देखने को मिले। खैर, मेटालिक ने शॉर्टी जी पर स्प्रिंगबोर्ड लगाया और पिन किया। नतीजा: ग्रेन मेटालिक को जीत मिलीमैच के बाद एजे स्टाइल्स ने रिंग में एंट्री की और मेटालिक को चाटा लगाया लेकिन फिर मेटालिक ने भी एक चाटा लगाया और रोप से स्प्रिंगबोर्ड लगाकर उन्हें धराशाई किया। बैकस्टेज SmackDown टैग टीम चैंपियंस सिजेरो और शिंस्के नाकामुरा इंटरव्यू देते हुए नजर आए। - SmackDown में शेमस vs जैफ हार्डी Love a good bar fight! @wwe #Smackdown pic.twitter.com/fTWTXB9hQr— John Layfield (@JCLayfield) July 25, 2020शेमस और जैफ हार्डी ने साथ मिलकर थोड़ी बातें की और अपने निजी जीवन की चीज़ें साझा की लेकिन फिर फाइट की शुरुआत हुई। हार्डी ने शेमस पर बीयर का ग्लास फेंक दिया लेकिन शेमस ने वापसी की और हार्डी को बार की पूरी टेबल पर घिस दिया और जबरदस्त स्ट्राइक्स लगाई। इसके बाद जैफ ने वापसी ली और शेमस पर हर तरह से हमला करने की कोशिश की। दोनों स्टार्स बार के बाहर वाले एरिया में भी आ गए, शेमस ने हार्डी पर बुरी तरह हमला किया और फिर उन्हें दीवार पर पटकने की कोशिश की। शेमस ने हार्डी के पैर को गेट से चोटिल करने की कोशिश की और उन्हें टॉयलेट सीट में भी डाल दिया।उन्होंने हार्डी के चेहरे को कांच में दिखाया लेकिन यहीं से जैफ की वापसी हुई और वो शेमस को धराशाई करके वहां से चले गए। शेमस उन्हें ढूंढने लगे और बार की ओर आ गए। हार्डी ने पीछे वाले गेट से एंट्री की और लैडर का उपयोग करके शेमस पर हमला किया। शेमस ने गिटार से उनपर अटैक करने की कोशिश भी की और इस दौरान शेमस ने हार्डी को म्यूजिक बैंड में फैक दिया।शेमस ने ब्रॉग किक लगाने की कोशिश की लेकिन हार्डी ने ड्रम उनके सामने अड़ा दिया। इसके बाद हार्डी में वापसी की और ट्विस्ट ऑफ फेट लगाया। उन्होंने लैडर लगाई और उसपर चढ़ने लगे लेकिन बार मे काम करने वाले व्यक्ति ने उनपर हमला किया। हार्डी ने उसे टेबल पर पावरबॉम्ब लगा दिया लेकिन शेमस ने इसका फायदा उठाया और हार्डी को धराशाही किया, साथ ही उनके सिर पर टोपी रख दी। शेमस ने इस दौरान आराम से बीयर पी और फिर शेमस से सिर पर से टोपी हटाई और उन्हें फेस पेंट वाले हार्डी दिखे। हार्डी ने यहां से वापसी की और फिर लैडर से स्वांटनबॉम्ब लगाया और उन्हें कवर किया। .@JEFFHARDYBRAND takes down @WWESheamus in an EPIC #BarFight on #SmackDown! pic.twitter.com/a4JP9Xh8j9— WWE (@WWE) July 25, 2020नतीजा: जैफ हार्डी को बार फाइट में जीत मिलीइस प्रकार से SmackDown के एपिसोड का अंत देखने को मिला।