WWE हैल इन ए सैल (WWE Hell in a Cell) के बाद हुआ स्मैकडाउन (SmackDown) का पहला एपिसोड खत्म हो गया। मनी इन द बैंक (Money In the Bank) पीपीवी को देखते हुए SmackDown का एपिसोड काफी ज्यादा अहम रहा और इसमें काफी कुछ देखने को मिला। आइए नजर डालते हैं WWE SmackDown के रिजल्ट्स और सभी सैगमेंट्स पर:# यूनिवर्सल चैंपियन रोमन रेंस ने की WWE SmackDown की शुरुआतबैकस्टेज पॉल हेमन ने रोमन रेंस को बताया कि मिस्टीरियो फैमिली SmackDown में नजर नहीं आने वाले हैं। इसके बाद रोमन रेंस के पास जिमी उसो और उन्होंने जे उसो के बारे में अपने भाई को बताया कि वो वापस नहीं आने वाले हैं। रोमन रेंस इससे काफी नाराज नजर आए, लेकिन जिमी उसो ने कहा कि जो जे उसो कर सकते वैसा ही वो भी कर सकते हैं। रोमन रेंस ने जिमी उसो को साबित करने के लिए कहा।If Jimmy @WWEUsos wants to be @WWERomanReigns' new right hand man... he's going to need to prove it to The Head of the Table.#SmackDown @HeymanHustle pic.twitter.com/4FxH5GP68j— WWE (@WWE) June 26, 2021Where is Jey @WWEUsos?Jimmy: "He said he ain't coming back." 👀#SmackDown @WWERomanReigns @HeymanHustle pic.twitter.com/k3w2CJOwoz— WWE (@WWE) June 26, 2021#) WWE SmackDown में सैथ रॉलिंस और बेली vs बियांका ब्लेयर और सिजेरो (मिक्स्ड टैग टीम मैच)SmackDown में इस मिक्स्ड टैग टीम मैच से पहले बियांका ब्लेयर ने HIAC में अपनी जीत के बारे में बात की और इस बीच पहले सैथ रॉलिंस और फिर बेली ने आकर ब्लेयर और सिजेरो पर निशाना साधा। अंत में सिजेरो भी रिंग में आए और चारों सुपरस्टार्स के बीच ब्रॉल भी देखने को मिला, जिसमें फेस सुपरस्टार्स का अपरहैंड देखने को मिला। मिक्स्ड टैग टीम मैच में चारों ही सुपरस्टार्स ने काफी ज्यादा प्रभावित किया और इसमें हर एक सुपरस्टार को अपना मोमेंट मिला। यह मैच काफी ज्यादा जबरदस्त रहा और कई शानदार मूव्स भी देखने को मिले। इस मैच का अंत काफी ज्यादा चौंकाने वाला रहा, जिसे बेली ने बियांका ब्लेयर को पिन करके अपनी टीम के लिए जीत हासिल की। मैच के बाद रॉलिंस और बेली काफी ज्यादा खुश नजर आए।विजेता: बेली और सैथ रॉलिंस✅ Ladders.✅ Chairs.✅ Kendo sticks.✅ #AndSTILL#SmackDown #ESTofWWE @BiancaBelairWWE pic.twitter.com/bYqejoK0Xl— WWE (@WWE) June 26, 2021.@BiancaBelairWWE has heard enough!The #ESTofWWE teams up with @WWECesaro to battle @itsBayleyWWE & @WWERollins NEXT on #SmackDown!📺 @FOXTV pic.twitter.com/3uUNA51UVS— WWE (@WWE) June 26, 2021🗣 EST! 🗣 EST! 🗣 EST!#SmackDown @BiancaBelairWWE @itsBayleyWWE pic.twitter.com/Z83oSwFI2M— WWE (@WWE) June 26, 2021⛹️‍♂️⛹️‍♂️⛹️‍♂️ 💥#SmackDown @WWECesaro @WWERollins pic.twitter.com/fPfOXvj5xU— WWE (@WWE) June 26, 2021.@itsBayleyWWE pins the #SmackDown Women's Champion as she and @WWERollins pick up the win on #SmackDown! @WWECesaro @BiancaBelairWWE pic.twitter.com/tIJvO2SmmO— WWE (@WWE) June 26, 2021बैकस्टेज पॉल हेमन ने जिमी को बताया कि रेंस को राइट-हैंड की जरूरत है और अगर जे उसो यह काम नहीं करना चाहते, तो जिमी उसो को शाइन करना चाहिए। जिमी ने पूछा कि उन्हें क्या करना होगा और हेमन ने बताया कि रेंस सिर्फ जीतना ही जानते हैं। हेमन ने कहा कि वो जिमी के लिए मैच बुक करेंगे और उन्हें इसे जीतना होगा। Winning a match TONIGHT may be just what Jimmy @WWEUsos needs to prove himself to The Head of the Table...#SmackDown @HeymanHustle @WWERomanReigns pic.twitter.com/7YcmBAyNeh— WWE (@WWE) June 26, 2021#) WWE SmackDown में किंग नाकामुरा का सैगमेंटशिंस्के नाकामुरा ने पिछले हफ्ते SmackDown में बैरन कॉर्बिन को हराया था और वो इसी के साथ नए किंग ऑफ द रिंग बने थे। इस हफ्ते उनका सम्मान हुआ। बूग्स भी इस मौके पर नजर आए और उन्होंने नाकामुरा को क्राउन पहनाया। यहां तक कि कमेंटेटर पैट मैकैफी भी काफी ज्यादा खुश नजर आए। बैकस्टेज यह सब देखकर कॉर्बिन काफी ज्यादा नाराज नजर आए।Sharp, sharp! The King! The King! 👑#SmackDown @ShinsukeN pic.twitter.com/RAnLCso6Pz— WWE (@WWE) June 26, 2021ALL HAIL THE KING!#SmackDown @ShinsukeN @rickboogswwe pic.twitter.com/XlK18yAbQ4— WWE (@WWE) June 26, 2021बैकस्टेज सैथ रॉलिंस ने एडम पीयर्स और सोन्या डेविल से कहा कि रोमन रेंस की यूनिवर्सल चैंपियनशिप के अगले चैलेंज वो ही होने चाहिए। उन्होंने कहा वो इसके लिए पूरी से तैयार हैं और उनसे ज्यादा इसे कोई डिजर्व नहीं करता। पीयर्स ने कहा कि उन्होंने अभी फैसला नहीं लिया और डेविल ने कहा कि वो रॉलिंस की बात को ध्यान में रखेंगे।.@WWERollins seems to have his eye on @WWERomanReigns' #UniversalTitle. 👀#SmackDown pic.twitter.com/XKcMinqsAp— WWE (@WWE) June 26, 2021#) WWE SmackDown में बिग ई vs अपोलो क्रूज (MITB क्वालीफाइंग मैच)बिग ई और अपोलो क्रूज के बीच Money In the Bank लैडर क्वालीफाइंग मुकाबला हुआ। यह मैच काफी ज्यादा जबरदस्त रहा और मैच में एक पल वो भी आया जब रेफरी ने कमांडर अजीज को रिंगसाइड से बैन कर दिया। इसका नुकसान अपोलो क्रूज को ही हुआ और बिग ई ने क्रूज को हराते हुए इस मैच को जीतते हुए MITB मैच के लिए क्वालीफाई किया।विजेता: बिग ई"@WWEBigE has DINOSAUR STRENGTH." - @PatMcAfeeShow #SmackDown #MITB @WWEApollo pic.twitter.com/hr4z2iTbLQ— WWE (@WWE) June 26, 2021Disrespectful.#SmackDown #MITB @WWEApollo @WWEBigE pic.twitter.com/qoFJkQJCgi— WWE (@WWE) June 26, 2021🎶Y'all wanna go big!? 🎶@WWEBigE is headed to #MITB! #SmackDown pic.twitter.com/cgwlNHSCh3— WWE (@WWE) June 26, 2021ALL THE WAY 🆙#SmackDown #MITB @WWEApollo pic.twitter.com/xmQkcVdsxS— WWE (@WWE) June 26, 2021बैकस्टेज सैमी जेन को एडम पीयर्स ने बताया कि अगले हफ्ते WWE SmackDown में उनका मैच MITB क्वालीफाइंग मुकाबले में केविन ओवेंस के खिलाफ होगा और यह एक लास्ट मैन स्टैंडिंग मैच होगा। निश्चित ही जेन इससे खुश नजर नहीं आए। If @SamiZayn wants to qualify for #MITB, he'll need to beat @FightOwensFight in a LAST MAN STANDING MATCH next week on #SmackDown! @ScrapDaddyAP pic.twitter.com/Adv8KEeWzA— WWE (@WWE) June 26, 2021#) WWE SmackDown सोन्या डेविल का सैगमेंटसोन्या डेविल ने रिंग में आकर ऐलान किया कि कार्मेला इस साल विमेंस MITB लैडर मैच का हिस्सा होने वाली हैं। इस बीच लिव मॉर्गन ने आकर कार्मेला के ऊपर निशाना साधा कहा और कि उन्होंने कार्मेला को हराया हुआ है। इसी वजह से वो एक मौका डिजर्व करती हैं, जिसके बाद डेविल ने मॉर्गन और कार्मेला का मैच ऑफिशियल कर दिया।'MELLA IS MONEY! 🤑@SonyaDevilleWWE has revealed @CarmellaWWE as #SmackDown's first competitor in the Women's #MITB Ladder Match! pic.twitter.com/JfFLMPLlWq— WWE (@WWE) June 26, 2021#) WWE SmackDown में कार्मेला vs लिव मॉर्गनलिव मॉर्गन और कार्मेला के बीच WWE SmackDown में एक और मैच देखना को मिला। यह मुकाबला ज्यादा लंबा नहीं चला, लेकिन दोनों सुपरस्टार्स ने कम समय में काफी ज्यादा प्रभावित किया। अंत में मॉर्गन ने कार्मेला को पिन करते हुए इस मैच को जीत लिया और इसके साथ ही विमेंस MITB मैच के लिए क्वालीफाई किया।विजेता: लिव मॉर्गनWATCH HER.#SmackDown @YaOnlyLivvOnce pic.twitter.com/1PGxO8S6Y1— WWE (@WWE) June 26, 2021She may have lost the match, but @CarmellaWWE is STILL "The Most Beautiful Woman in ALL of WWE."#SmackDown pic.twitter.com/xQFQTDKEb8— WWE (@WWE) June 26, 2021#) WWE SmackDown में जिमी उसो vs डॉल्फ जिगलरजिमी उसो के लिए यह मैच काफी ज्यादा अहम रहा, क्योंकि वो खुद को रोमन रेंस के सामने साबित करना चाहते थे। डॉल्फ जिगलर और जिमी उसो के बीच एक जबरदस्त मैच हुआ, जिसमें काफी कुछ हुआ। यहां तक कि जिगलर ने जिमी उसो को स्टील स्टेप्स पर जिगजैग भी दिया। हालांकि जिमी उसो ने अंत में सुपर किक लगाते हुए जिगलर को पिन किया और इस मैच को जीता। मैच जीतने के बाद जिमी उसो बैकस्टेज गए, जहां रोमन रेंस मौजूद थे। रेंस हंस रहे थे और ऐसा लग रहा था कि वो खुश हैं। इसके बाद जिमी ने रोमन रेंस के साथ रिंग में आना चाहा, लेकिन पॉल हेमन ने उन्हें मना कर दिया।विजेता: जिमी उसोINTO THE STAIRS! 😱#SmackDown @HEELZiggler @WWEUsos pic.twitter.com/zNcMwgKows— WWE (@WWE) June 26, 2021What a win for Jimmy @WWEUsos!#SmackDown @HEELZiggler pic.twitter.com/sNxGcXb38E— WWE (@WWE) June 26, 2021#) WWE यूनिवर्सल चैंपियन रोमन रेंस का सैगमेंटSmackDown के मेन इवेंट में पॉल हेमन के साथ WWE यूनिवर्सल चैंपियन रोमन रेंस नजर आए। हेमन ने रेंस और मिस्टीरियो की फिउड को दिखाया और फिर कई WWE सुपरस्टार्स पर निशाना साधा, जिन्हें रोमन रेंस ने इस बीच हराया है। हेमन ने कहा कि रेंस ने मिस्टीरियो को हॉस्पिटल में भेज दिया। हेमन ने कहा कि अब कोई बचा ही नहीं है, जो रोमन रेंस को चैलेंज कर पाए। ऐज ने चौंकाने वाली वापसी की और आते ही उन्होंने रोमन रेंस पर अटैक कर दिया। रेंस ने पलटवार करते हुए ऐज को सुपरमैन पंच दे दिया। रेंस रिंग में चेयर लेकर आए, लेकिन ऐज ने उन्हें खतरनाक स्पीयर दे दिया। ऐज ने रोमन रेंस के सिर को चेयर के ऊपर सेट किया और दूसरी चेयर लेकर आए, लेकिन जिमी उसो ने अपने भाई को बचाया। हालांकि ऐज ने जिमी उसो की भी बुरी हालत कर दी और उन्हें बैरिकेड के ऊपर खतरनाक स्पीयर दे दिया।🚨😮🚨😮🚨😮🚨😮🚨😮🚨#SmackDown @WWERomanReigns @EdgeRatedR @HeymanHustle pic.twitter.com/uOGGehHIsH— WWE (@WWE) June 26, 2021.@WWERomanReigns may be in trouble!!!#SmackDown @EdgeRatedR pic.twitter.com/DMjz2PaEDB— WWE (@WWE) June 26, 2021.@WWERomanReigns makes a State of the Universal Championship Address NEXT on #SmackDown! @HeymanHustle 📺 @FOXTV pic.twitter.com/aoeKw37yC8— WWE (@WWE) June 26, 2021इसी के साथ WWE SmackDown के एक और एपिसोड का अंत हुआ।WWE और रेसलिंग से जुड़ी तमाम बड़ी खबरों के साथ-साथ अपडेट्स, लाइव रिजल्ट्स को हमारे Facebook page पर पाएं।