Clash of Champions से पहले हुआ SmackDown का आखिरी एपिसोड अब खत्म हो चुका है। WWE ने SmackDown के लिए पहले ही कुछ ऐलान कर दिए थे, लेकिन पूरी तरह से SmackDown का एपिसोड पूरी तरह से चौंकाने वाला रहा। आइए नजर डालते हैं इस हफ्ते हुए सभी मैच और सैगमेंट्स पर:#) जैफ हार्डी vs एजे स्टाइल्स vs सैमी जेनइस हफ्ते SmackDown की शुरुआत आईसी चैंपियन जैफ हार्डी, एजे स्टाइल्स और सैमी जेन के बीच हुए मुकाबले के साथ हुई। कोरी ग्रेव्स ने इस बात का ऐलान किया कि Clash of Champions में दोनों टाइटल को हैंग किया जाएगा और यह मैच विनर टेक ऑल मैच होगा। सैमी जेन और हार्डी से उनकी बेल्ट लेकर उन्हें ऊपर हैंग कर दी गई। पहले यह मैच हार्डी और जेन के बीच होना था, लेकिन बाद में स्टाइल्स को भी जोड़ दिया गया। यह काफी जबरदस्त मैच रहा और तीनों सुपरस्टार्स ने एक से बढ़कर एक जबरदस्त मूव लगाया। मैच के अंत में एजे स्टाइल्स ने हार्डी को फिनोमिनल फोरआर्म दिया, लेकिन जेन ने फायदा उठाते हुए हार्डी को पिन किया और इस मैच को जीत लिया। मैच के बाद स्टाइल्स ने लैडर से हार्डी और जेन पर अटैक किया और लैडर क्लाइंब करते हुए दोनों टाइटल को हासिल कर लिया। क्लैश ऑफ चैंपियंस पीपीवी में आईसी चैंपियनशिप के लिए यह मैच काफी जबरदस्त रहेगा। विजेता: सैमी जेनWhisper in the Wind!!#SmackDown @JEFFHARDYBRAND pic.twitter.com/Y1D4saHVFF— WWE (@WWE) September 26, 2020A sign of things to come this Sunday at #WWEClash of Champions?? #ICTitle@SamiZayn picks up the win on #SmackDown! pic.twitter.com/rWKXRkRynY— WWE (@WWE) September 26, 2020Will the #ICTitle once again become #Phenomenal THIS SUNDAY at #WWEClash of Champions?!@JEFFHARDYBRAND @SamiZayn pic.twitter.com/YkcDCiZl4j— WWE (@WWE) September 26, 2020#) शिंस्के नाकामुरा vs ग्रेन मेटालिक क्लैश ऑफ चैंपियंस में होने वाले SmackDown टैग टीम चैंपियनशिप मैच से पहले नाकामुरा और मेटालिक के बीच सिंगल्स मुकाबला हुआ। यह मैच ज्यादा लंबा नहीं चला और शिंस्के नाकामुरा ने पूरी तरह से डॉमिनेट किया और अंत में नाकामुरा ने मेटालिक को किनशासा देते हुए इस मैच को जीत लिया और पीपीवी से पहले जरूरी मोमेंटम हासिल किया। मुकाबले के बाद सिजेरो ने डोराडो पर अटैक करते हुए उनके ऊपर जबरदस्त मूव लगा दिया। विजेता: शिंस्के नाकामुरा .@WWEGranMetalik goes OVER THE TOP!#SmackDown @ShinsukeN pic.twitter.com/lmnLvqRfA6— WWE (@WWE) September 26, 2020#LuchaHouseParty better get on the same page before #WWEClash of Champions!#SmackDown @KalistoWWE @WWEGranMetalik @LuchadorLD pic.twitter.com/lPVnsw4muT— WWE (@WWE) September 26, 2020#) जे उसो का सैगमेंट रोमन रेंस के खिलाफ होने वाले WWE यूनिवर्सल चैंपियनशिप मैच से पहले जे उसो ने SmackDown में अपनी बात रखी। जे उसो ने काफी जबरदस्त प्रोमो भी दिया और अपने मैच को जबरदस्त तरीके से प्रमोट किया। इस सैगमेंट के दौरान लगातार रोमन रेंस और पॉल हेमन को भी दिखाया गया था। "Uce vs. Uce. Cuz vs. Cuz." THIS SUNDAY at #WWEClash of Champions! #SmackDown Jey @WWEUsos @WWERomanReigns @HeymanHustle pic.twitter.com/ipUCRebFQj— WWE (@WWE) September 26, 2020#) मैट रिडल vs किंग कॉर्बिन पेबैक पीपीवी में मैट रिडल और किंग कॉर्बिन के बीच मैच हुआ था, जिसमें रिडल को जीत मिली थी। इस हफ्ते दोनों सुपरस्टार्स के बीच SmackDown में मैच हुआ और यह काफी जबरदस्त मुकाबला रहा। रिडल और कॉर्बिन ने एक दूसरे के खिलाफ कई शानदार मूव्स लगाए, लेकिन मैच के अंत में जो हुआ उसे देखकर हर कोई हैरान रह गया। मैट रिडल ने टॉप रोप से फ्लोटिंग ब्रो देना चाहा, लेकिन कॉर्बिन ने खुद को बचाया और एंड ऑफ डेज देते हुए इस मैच को जीत लिया। SmackDown में मिली हार के बाद मैट रिडल काफी निराश नजर आए। विजेता: किंग कॉर्बिन"I'm not gonna let this setback stop this Stallion."#SmackDown @SuperKingofBros pic.twitter.com/nLlDauc7tN— WWE (@WWE) September 26, 2020#TheKing picks up the win on #SmackDown.@BaronCorbinWWE @SuperKingofBros pic.twitter.com/OwNEgvbyd7— WWE (@WWE) September 26, 2020.@SuperKingofBros is on 🔥!#SmackDown @BaronCorbinWWE pic.twitter.com/iIRGKYYdg8— WWE (@WWE) September 26, 2020#) एलेक्सा ब्लिस vs लेसी इवांस पिछले हफ्ते SmackDown में एलेक्सा ब्लिस ने लेसी इवांस को सिस्टर एबीगेल दिया था। इस हफ्ते SmackDown में दोनों सुपरस्टार्स के बीच मैच हुआ। यह एक अच्छा मैच चल रहा था, लेकिन मैच के बीच में जिस तरह से द फीन्ड के हंसी ने पहले ब्लिस को मोमेंटम को तोड़ा और मैच के दौरान द फीन्ड की आवाज सुनाई देने लगी औऱ फिर ब्लिस ने अपना पूरा गुस्सा लेसी इवांस पर निकाल दिया। रेफरी ने अंत में ब्लिस को डिस्क्वालिफाई ही कर दिया। मैच के बाद ब्लिस ने रिंग के बाहर इवांस को फिर से सिस्टर एबीगेल दे दिया। इसके बाद स्क्रीन पर फीन्ड नजर आए और ब्लिस हंसते हुए रिंग से जाने लगीं। हालांकि तभी रोमन रेंस बाहर आ गए और जब वो एंट्री कर रहे थे, तो ब्लिस ने उन्हें खतरनाक तरीके से घूर रही थीं। विजेता: लेसी इवांस ...#SmackDown @AlexaBliss_WWE @WWERomanReigns @HeymanHustle pic.twitter.com/AZQTnj2j52— WWE (@WWE) September 26, 2020Uhhhhh.... 👀#SmackDown @AlexaBliss_WWE pic.twitter.com/y4qVkmYbnc— WWE (@WWE) September 26, 2020😮 😮 😮 😮#SmackDown @AlexaBliss_WWE @WWEBrayWyatt pic.twitter.com/dtDILzmicx— WWE (@WWE) September 26, 2020#) SmackDown के मेन इवेंट में रोमन रेंस का सैगमेंटWWE यूनिवर्सल चैंपियन रोमन रेंस औऱ पॉल हेमन SmackDown में अपना सैगमेंट देने के लिए रिंग में आए, लेकिन जिससे पहले वो कुछ बोलते जे उसो बाहर आ गए। रोमन रेंस ने जे उसो पर निशाना साधा और कहा कि उसो एक शानदार टैग टीम रहे हैं, लेकिन उन्हें नहीं पता कि टॉप पर रहना क्या होता है। रेंस के मुताबिक फैमिना ट्राइबल चीफ के तौर पर उनके ऊपर डिफेंड करती है। कंपनी के फेस वो ही रहेंगे और वो जगह जे कभी नहीं ले सकते। यह कहते हुए रोमन रेंस वहां से चले गए, लेकिन जे उसो ने माइक ले लिया। जे ने कहा कि वो यह सब क्यों नहीं कर सकते, वो अपनी जिंदगी पर लड़ते रहे, लेकिन टॉप पर रोमन रेंस हैं। जे उसो ने कहा कि क्लैश ऑफ चैंपियंस पीपीवी में रोमन रेंस को हराएंगे और यूनिवर्सल चैंपियन बनेंगे। इसके बाद हर कोई उन्हें जानेगा। यह कहकर जे उसो जाने लगे, लेकिन रैंप पर रोमन रेंस ने चौंकाते हुए अपने भाई को खतरनाक सुपरमैन पंच दे दिया। रोमन रेंस ने बुरी तरह अपना गुस्सा जे उसो के ऊपर निकाला। इसी के साथ SmackDown के एपिसोड का अंत भी हुआ। .@WWERomanReigns and Jey @WWEUsos meet in the middle of the ring RIGHT NOW on #SmackDown.#WWEClash #UniversalTitle @HeymanHustle pic.twitter.com/Aaijjqo7bi— WWE (@WWE) September 26, 2020"Which one" is Jey @WWEUsos?... on Sunday, he plans on being the one with the #UniversalTitle! #WWEClash @WWERomanReigns pic.twitter.com/4Zbqo3dS4N— WWE Universe (@WWEUniverse) September 26, 2020