एडम पीयर्स का सैगमेंटSmackDown के मेन इवेंट में अपना फैसला सुनाने के लिए एडम पीयर्स रिंग में आ गए हैं। रोमन रेंस भी रिंग में आ गए हैं, उनके साथ पॉल हेमन और जे उसो भी हैं। क्राउड लगातार 'You Tapped Out' चैंट कर रहे हैं, जिससे रेंस को गुस्सा आ रहा है। ऐज का म्यूजिक बज गया है और वो बाहर आ गए हैं। डेनियल ब्रायन का भी म्यूजिक बजा और वो भी आ गए हैं। एडम पीयर्स ने सभी के पॉइंट को सही ठहराया और अपना फैसला सुना दिया है। पीयर्स ने ऐलान किया कि WrestleMania में यूनिवर्सल चैंपियनशिप के लिए ट्रिपल थ्रेट मैच होगा। ऐज और ब्रायन के बीच ब्रॉल की शुरुआत हो गई है। ब्रायन ने ऐज को रनिंग नी दे दिया है। रेंस ने पहले ब्रायन को सुपरमैन पंच दिया, लेकिन इसके बाद जब वो चेयर से मारने गए तभी ऐज ने रेंस को स्पीयर दे दिया। इसके बाद ऐज ने जे उसो को भी स्पीयर दे दिया। ऐज ने रोमन रेंस और डेनियल ब्रायन के ऊपर स्टील चेयर से बुरी तरह अटैक कर दिया। ऐज ने फिर ब्रायन और रेंस को चेयर के नीचे सेट किया और दूसरी चेयर लाकर अटैक करना चाहा। जे उसो बीच में आ गए, जिसके कारण रोमन रेंस रिंग से बाहर निकलने में कामयाब हुए। अंत में ऑफिशियल्स को बीच में आना पड़ा, लेकिन ऐज ने उनके ऊपर भी अटैक कर दिया। इसी के साथ SmackDown के एपिसोड का अंत हुआ।It will be a Triple Threat Match for the #UniversalTitle at #WrestleMania! @WWERomanReigns @EdgeRatedR @WWEDanielBryan @ScrapDaddyAP #SmackDown pic.twitter.com/Uk7BXANn7F— WWE (@WWE) March 27, 2021.@EdgeRatedR has SNAPPED! 😮#SmackDown pic.twitter.com/K6mMRWfVjT— WWE (@WWE) March 27, 2021🚨After considering all options, @ScrapDaddyAP has made a decision. At #WrestleMania it'll be @WWERomanReigns vs. @EdgeRatedR vs. @WWEDanielBryan for the #UniversalChampionship! 🚨 #SmackDown pic.twitter.com/wcuFhmOq23— WWE (@WWE) March 27, 2021डॉल्फ जिगलर vs रे मिस्टीरियोSmackDown टैग टीम चैंपियंस के एक हाफ डॉल्फ जिगलर का मुकाबला रे मिस्टीरियो के खिलाफ हो रहा है। मैच में जिगलर ने काफी शानदार कंट्रोल दिखाया और इस बीच उन्होंने डॉमिनिक मिस्टीरियो पर भी अटैक किया। हालांकि रे भी पीछे नहीं हट रहे हैं और वो जबरदस्त फाइटबैक दिखा रहे हैं। जिगलर सुपरकिक देने की कोशिश कर रहे थे, लेकिन रे मिस्टीरियो ने खुद को बचाया। इस बीच रॉबर्ट रूड और डॉमिनिक भी मैच में शामिल हो गए, लेकिन दोनों सुपरस्टार्स को रिंग के बाहर भेजा गया। जिगलर ने रे को जिगजैग दिया, लेकिन वो 3 काउंट नहीं कर पाए। रे मिस्टीरियो ने आखिरकार 619 दे दिया और फिर अपना फिनिशर लगाते हुए जिगलर को पिन करते हुए जीत दर्ज की।विजेता: रे मिस्टीरियोWHAT JUST HAPPENED?!?! 😱#SmackDown @HEELZiggler @reymysterio pic.twitter.com/rToqYB9Ths— WWE (@WWE) March 27, 2021What a KICK! 💥#SmackDown @reymysterio @HEELZiggler pic.twitter.com/rHEtgrsmEH— WWE (@WWE) March 27, 2021"Now I don't have to beat you for the title, I can beat him IF he's involved... So think about that." 👀#SmackDown #UniversalTitle @EdgeRatedR @WWERomanReigns @WWEDanielBryan pic.twitter.com/oeqwWkbXJh— WWE (@WWE) March 27, 2021बियांका ब्लेयर vs नटालियाइस मैच के लिए नटालिया के साथ टमिना भी मौजूद हैं। मुकाबले की शुरुआत में ही में ब्लेयर ने नटालिया पर अटैक करना शुरू कर दिया और नटालिया ने रिंग के बाहर जाते हुए खुद को थोड़ा समय दिलाया। ब्लेयर ने फिर से नटालिया पर अटैक करना शुरू कर दिया। ब्लेयर ने दो बार पिन करना चाहा, लेकिन नटालिया ने किकआउट किया। ब्लेयर टॉप रोप पर हैं, लेकिन साशा बैंक्स का म्यूजिक बजा और वो बाहर आ गई हैं। बैंक्स ने कमंट्री टीम को जॉइन कर लिया है और रिंग में बैंक्स के कारण नटालिया को कंट्रोल हासिल करने का मौका मिल गया। ब्लेयर ने भी अच्छे तरीके से पलटवार किया है। ब्लेयर रिंग के बाहर थी और एक बार फिर बैंक्स और ब्लेयर के बीच बहस देखने को मिली है। ब्लेयर ने बैंक्स को करारा थप्पड़ जड़ दिया है। ब्लेयर ने रिंग में जाकर नटालिया को पिन करते हुए शानदार जीत दर्ज की। मैच के बाद बैंक्स ने ब्लेयर पर अटैक किया और उन्हें बैकस्टैबर दे दिया।विजेता: बियांका ब्लेयर⛵️⛵️⛵️⛵️#SmackDown @NatbyNature pic.twitter.com/9J6CqRMSG2— WWE (@WWE) March 27, 2021😮😮😮😮#SmackDown @BiancaBelairWWE @SashaBanksWWE pic.twitter.com/5OzUYsjwxE— WWE (@WWE) March 27, 2021द केविन ओवेंस शोSmackDown में पिछले हफ्ते सैमी जेन ने केविन ओवेंस को हैलुवा किक दी थी। इसी का जवाब मांगने के लिए केविन ओवेंस रिंग में सैमी जेन को बुला रहे हैं। सैमी जेन बाहर आ गए हैं और उनके साथ उनके पर्सनल कैमरामैन भी हैं। सैमी जेन ने आते ही केविन ओवेंस से किक के लिए माफी मांग ली। सैमी जेन ने कहा कि वो ओवेंस को उनकी डॉक्यूमेंट्री का हिस्सा बनना चाहिए। हालांकि ओवेंस ने सैमी जेन को WrestleMania में सिंगल्स मैच के लिए चैलेंज कर दिया है। सैमी जेन ने इस मैच के लिए हां कह दिया है। केविन ओवेंस ने सैमी जेन के ऊपर बुरी तरह अटैक कर दिया और एक शानदार स्टनर भी दे दिया है।It's a "yes!"@SamiZayn and @FightOwensFight are set to collide at #WrestleMania! #SmackDown pic.twitter.com/dMbon0oIeL— WWE (@WWE) March 27, 2021.@LoganPaul will join @SamiZayn on #SmackDown NEXT WEEK! 👀 pic.twitter.com/8sT06g59UT— WWE (@WWE) March 27, 2021बैकस्टेज ऐज ने एडम पीयर्स को बताया कि क्यों डेनियल ब्रायन को यूनिवर्सल चैंपियनशिप के लिए मौका नहीं मिलना चाहिए। एडम पीयर्स ने साफ किया कि उनका काम फैक्ट्स को देखते हुए सही फैसला लेना है। ऐज ने धमकी देते हुए पीयर्स से कहा कि वो सही फैसला ले नहीं तो। "Let's hope you make the right decision. ...Or else."#SmackDown @EdgeRatedR @ScrapDaddyAP pic.twitter.com/1mb6qzw83M— WWE (@WWE) March 27, 2021बिग ई और द स्ट्रीट प्रॉफिट्स vs एल्फा अकादमी और अपोलो क्रूजSmackDown में अब वक्त है सिक्स मैन टैग टीम मैच का। WWE ने WrestleMania में अपोलो क्रूज vs बिग ई आईसी चैंपियनशिप मैच को ऑफिशियल कर दिया है। इस समय मैच की शुरुआत हो गई है और ओटिस ने फोर्ड को जबरदस्त पावरस्लैम दे दिया है। ओटिस और गेबल की जोड़ी काफी ज्यादा खतरनाक नजर आ रही है। एल्फा अकादमी और क्रूज लगातार एक दूसरे को टैग दे रहे हैं। बिग ई को टैग मिल गया है और उन्होंने आते ही गेबल को बेली-टू-बेली सुपलेक्स देना शुरू कर दिया है। बिग ई ने बिग स्पलैश दे दिया है और बिग एंडिंग देने गए, लेकिन गेबल ने खुद को बचाया। रिंग में सभी सुपरस्टार्स के बीच जबरदस्त ब्रॉल देखने को मिला और अंत में बिग ई और क्रूज ऑफिशियल थे। इसी बीच क्रूज ने आईसी चैंपियन बिग ई को अपना फिनिशिंग मूव लगाते हुए इस मैच को जीत लिया।विजेता: एल्फा अकादमी और अपोलो क्रूजStatement made!@WWEApollo just pinned the Intercontinental Champion on #SmackDown. @WWEBigE pic.twitter.com/100DQcHMEv— WWE (@WWE) March 27, 2021.@WWEBigE is rolling!#SmackDown pic.twitter.com/nXjG5s0Mbz— WWE (@WWE) March 27, 2021बैकस्टेज सैथ रॉलिंस इंटरव्यू दे रहे थे और वो काफी गुस्से में नजर आ रहे थे। इसी बीच उन्होंने सिजेरो को WrestleMania में मैच के लिए चैलेंज कर दिया। हालांकि तभी सिजेरो ने आकर रॉलिंस पर बुरी तरह अटैक कर दिया और अंत में उन्हें सिजेरो स्विंग भी दे दिया। इसके बाद सिजेरो ने रॉलिंस के चैलेंज को स्वीकार कर लिया। 8:45pm: "I will NEVER be swung by @WWECesaro again! NEVER!" #SmackDown8:46pm: pic.twitter.com/22UYvXipOs— WWE (@WWE) March 27, 2021बैकस्टेज रोमन रेंस से मिलने के लिए एडम पीयर्स आए। यहां रोमन रेंस ने साफ कर दिया कि उनकी तरफ से WrestleMania में सिर्फ एक ही टाइटल डिफेंस देखने को मिलेगा। इसके बाद पीयर्स ने कहा कि ब्रायन के ऊपर फैसला वो शो खत्म होने से पहले ले लेंगे। "Everyone will have my decision by the end of the night." - @ScrapDaddyAP #SmackDown #WrestleMania #UniversalTitle @WWERomanReigns @HeymanHustle @WWEUsos pic.twitter.com/IpCkIXcbg7— WWE (@WWE) March 27, 2021सैथ रॉलिंस vs शिंस्के नाकामुरासबसे पहले सैथ रॉलिंस रिंग में आ गए हैं और अब शिंस्के नाकामुरा भी आ गए हैं। दोनों के बीच Fastlane में हुए मुकाबले का रीमैच हो रहा है। इस समय नाकामुरा ने रॉलिंस पर कंट्रोल हासिल कर लिया और उन्होंने जबरदस्त मूव्स भी लगाए हैं। सैथ रॉलिंस ने भी पलटवार करने का प्रयास किया लेकिन नाकामुरा ने उन्हें ज्यादा मौका नहीं दे रहे। नाकामुरा ने किंशासा देने का प्रयास किया, लेकिन सैथ रॉलिंस ने जबरदस्त तरीके से रिवर्सल करते हुए खुद को बचाया। अंत में रॉलिंस ने नाकामुरा को स्टॉम्प दिया और पिन करते हुए शानदार जीत दर्ज की। मैच के बाद रॉलिंस ने नाकामुरा पर अटैक जारी रखा और जब वो दोबारा स्टॉम्प देने गए तभी सिजेरो बाहर आ गए। सिजेरो और रॉलिंस के बीच जबरदस्त ब्रॉल हुआ। सिजेरो ने रॉलिंस को सिजेरो स्विंग देना चाहा, लेकिन रॉलिंस ने मुश्किल से खुद को बचाया।विजेता: सैथ रॉलिंस LANDSLIDE!#SmackDown @ShinsukeN @WWERollins pic.twitter.com/9YhSK5O6kY— WWE (@WWE) March 27, 2021.@WWECesaro has seen enough!!#SmackDown @WWERollins pic.twitter.com/HS4UWV6CCJ— WWE (@WWE) March 27, 2021EMBRACE IT!#SmackDown @WWERollins pic.twitter.com/YUTnw6lZd4— WWE (@WWE) March 27, 2021बैकस्टेज पॉल हेमन और जे उसो के साथ रोमन रेंस टीवी स्क्रीन पर रिंग में जो हुआ वो देख रहे थे। इसके बाद उन्होंने पॉल हेमन को एडम पीयर्स को उनके पास लाने के लिए भेजा। रेंस ने फिर जे उसो को भी पॉल हेमन के साथ भेजा। "Bring me @ScrapDaddyAP."#SmackDown @WWERomanReigns @HeymanHustle @WWEUsos pic.twitter.com/PIIsUmwLkP— WWE (@WWE) March 27, 2021डेनियल ब्रायन का सैगमेंटWWE SmackDown की शुरुआत डेनियल ब्रायन कर रहे हैं और वो रिंग में अपने साथ चेयर लेकर आए हैं। ब्रायन ने कहा कि सभी ने रिएलटी को देखा है और रोमन रेंस ने कहा था कि जो कभी नहीं हो सकता, लेकिन वो हो गया है। रोमन रेंस ने टैपआउट किया। रोमन रेंस कभी टैपआउट नहीं करते, लेकिन पिछले हफ्ते उन्होंने कहा कि वो रिंग में टैपआउट करने की जगह मरना पसंद करेंगे। हालांकि उन्होंने टैपआउट किया। ब्रायन ने कहा कि परफेक्ट वर्ल्ड में इस समय वो यूनिवर्सल चैंपियन के तौर पर खड़े होते और WrestleMania में जाते हैं। हालांकि ऐज के कारण ऐसा कुछ भी नहीं हो पाया। ब्रायन ने कहा कि उन्होंने यूनिवर्सल चैंपियनशिप मैच में जगह बनाना डिजर्व करते हैं। डेनियल ब्रायन ने रोमन रेंस के खिलाफ रीमैच की मांग की है और फैंस भी यैस-यैस कहकर उनका समर्थन कर रहे हैं। ब्रायन ने कहा कि जबतक ऐसा नहीं होता, वो यहां से नहीं जा रहे हैं। ब्रायन अभी भी रिंग में ही बैठे हुए हैं और वो अपने मौके का इंतजार कर रहे हैं। एडम पीयर्स बाहर आ गए हैं और उन्होंने कहा कि वो यूनिवर्सल चैंपियनशिप के लिए रीमैच नहीं दे सकते हैं। ब्रायन ने कहा कि पीयर्स तुमने यह नहीं देखा कि रेंस ने टैपआउट किया। पीयर्स ने कहा कि रेफरी का नतीजा ही फाइनल है और इसी वजह से वो यूनिवर्सल चैंपियन हैं। ब्रायन ने कहा कि WM में ऐज vs रोमन रेंस का मैच हो और उसके विजेता का मैच उनके साथ हो। पीयर्स ने इसके लिए मना कर दिया, जिसके बाद ब्रायन ने WWE पर बड़ा आरोप लगाते हुए डबल स्टैंडर्ड गिना दिए हैं। ब्रायन ने कह दिया है कि WM के पहले दिन रोमन रेंस vs ऐज का मैच हो और इसका विजेता WM के दूसरे दिन हो। ऐज बाहर आ गए हैं और उन्होंने एडम पीयर्स से माइक छीन लिया और रिंग में आ गए हैं। ऐज काफी ज्यादा गुस्से में नजर आ रहे हैं और उन्होंने ब्रायन पर निशाना साधते हुए उन्हें गाली भी देदी। ब्रायन ने ऐज पर अटैक किया, लेकिन ऐज ने उन्हें स्पीयर दे दिया। ऐज ने ब्रायन पर चेयर से खतरनाक तरीके से अटैक किया और वो रिंग से चले गए हैं।Night 1, @EdgeRatedR vs @WWERomanReigns... Night 2, the winner faces @WWEDanielBryan??? #WrestleManiaAn intriguing pitch from @WWEDanielBryan! 🤔 #SmackDown @ScrapDaddyAP pic.twitter.com/ymFfug4qqK— WWE (@WWE) March 27, 2021SPEAR!#SmackDown @EdgeRatedR @WWEDanielBryan pic.twitter.com/HPzTsvHPFk— WWE (@WWE) March 27, 2021.@WWEDanielBryan wants a rematch with @WWERomanReigns tonight!#SmackDown #UniversalTitle pic.twitter.com/Tb4yVuy0Yo— WWE (@WWE) March 27, 2021With a steel chair in hand, @WWEDanielBryan is kicking things off on #SmackDown! pic.twitter.com/tx9dYzBPeW— WWE (@WWE) March 27, 2021नमस्कार WWE स्मैकडाउन (SmackDown) की लाइव कमेंट्री में आपका हार्दिक स्वागत है। फास्टलेन (Fastlane) के बाद यह SmackDown का पहला एपिसोड होने वाला है और WrestleMania को देखते हुए यह शो काफी ज्यादा खास होने वाला है। WWE ने अभी तक SmackDown के लिए कोई ऐलान नहीं किया है।WWE SmackDown में रोमन रेंस, ऐज, डेनियल ब्रायन, साशा बैंक्स, बियांका ब्लेयर जैसे सुपरस्टार्स के ऊपर सबसे ज्यादा नजर रहने वाली है।रोमन रेंस ने Fastlane पीपीवी में डेनियल ब्रायन को शिकस्त देते हुए यूनिवर्सल चैंपियनशिप को रिटेन किया था। अब उनका ध्यान पूरी तरह से WrestleMania में ऐज के साथ होने वाले मैच पर होने वाला है। इसी वजह से उम्मीद की जा सकती है कि यह दोनों सुपरस्टार्स आमने-सामने आए और अपने मैच के बिल्डअप की शुरुआत करें।Technical. Inevitable. #AndStill#WWEFastlane pic.twitter.com/pPNSuczOLV— Roman Reigns (@WWERomanReigns) March 22, 2021हालांकि इन दोनों ही सुपरस्टार्स को बड़ा झटका लग सकता है, क्योंकि डेनियल ब्रायन बहुत बड़ी मांग SmackDown में कर सकते हैं। दरअसल डेनियल ब्रायन ने लगभग रेंस को हरा दिया था, लेकिन ऐज द्वारा किए गए अटैक के कारण उन्हें हार मिली थी। इसी वजह से हो सकता है कि वो खुद को इस मैच में शामिल करने की मांग करें। WWE भी WrestleMania के लिए ट्रिपल थ्रेट मैच का ऐलान कर सकती है।WWE SmackDown की लाइव कमेंट्री को आप सुबह 5:30 बजे से सोनी टेन 1 और सोनी टेन 3 पर देख सकते हैं। इसके अलावा स्पोर्ट्सकीड़ा हिंदी पर भी आपको पल-पल के अपडेट्स मिलेंगे। WrestleMania में साशा बैंक्स SmackDown विमेंस चैंपियनशिप को बियांका ब्लेयर के खिलाफ डिफेंड करने वाली हैं। इससे पहले Fastlane पीपीवी दोनों के बीच कहा-सुनी देखने को मिली थी और साथ ही में साशा ने ब्लेयर को थप्पड़ भी मारा था। इसी वजह से उम्मीद की जा सकती है कि SmackDown में इन दोनों के बीच दुश्मनी अलग मोड़ ले सकती है और जबरदस्त ब्रॉल की उम्मीद की जा सकती है।😱 4️⃣5️⃣0️⃣ 😱#WWEFastlane @BiancaBelairWWE pic.twitter.com/Of7VFA7mrZ— WWE (@WWE) March 21, 2021पिछले हफ्ते WWE SmackDown में सैमी जेन ने केविन ओवेंस के ऊपर जबरदस्त किक लगाई थी। अब उम्मीद की जा सकती है इस हफ्ते ओवेंस अपना बदला लेना चाहेंगे और साथ ही में हो सकता है इन दोनों सुपरस्टार्स के बीच WrestleMania में मैच का ऐलान भी किया जा सकता है। वैसे भी WrestleMania में ज्यादा समय बाकी नहीं रह गया है और इसी वजह से SmackDown में भी Raw की तरह अलग-अलग मैचों का ऐलान किया जा सकता है।WWE और रेसलिंग से जुड़ी तमाम बड़ी खबरों के साथ-साथ अपडेट्स, लाइव रिजल्ट्स को हमारे Facebook page पर पाएं।