स्मैकडाउन (SmackDown) का एपिसोड काफी धमाकेदार साबित हुआ। शो की शुरुआत में एक शानदार सैगमेंट और मैच देखने को मिला वहीं अंत में फेमस सुपरस्टार की वापसी हुई। इसी वजह से एपिसोड खास बना। इसलिए इस आर्टिकल में हम SmackDown के एपिसोड में हुए सभी मैचों और सैगमेंट्स के नतीजों के बारे में बात करने वाले हैं।- SmackDown की शुरुआत में बैकी लिंच का सैगमेंटबैकी लिंच ने SmackDown की शुरुआत करते हुए प्रोमो कट किया। उन्होंने बताया कि WWE से दूर रहना उनके लिए मुश्किल था लेकिन अब वापसी के बाद वो पहले से ज्यादा ताकतवर हो गई हैं। उन्होंने कहा कि वो हर दिन कठोर परिश्रम कर रही हैं। इसके बाद बियांका ब्लेयर ने एंट्री की और कहा कि वो काफी समय से मेहनत कर रही हैं और 26 सेकंड्स में वो अपने करियर को खत्म नहीं होने देंगी। जेलिना वेगा ने एंट्री की और उन्होंने यहां बियांका ब्लेयर की बेइज्जती की और बैकी के खिलाफ मैच की मांग की। कार्मेला भी वहां आई और उन्होंने बियांका और जेलिना को दूर हटने के लिए कहा। साथ ही कहा कि वो सबसे खूबसूरत महिला हैं और बताया कि उनसे मौका छीना गया। लिव मॉर्गन ने एंट्री की और बताया कि वो मौके नहीं मिलने से निराश हैं। साथ ही वो टाइटल मैच डिजर्व करती हैं और कार्मेला ने उनकी बेइज्जती की। बियांका ने अन्य विमेंस स्टार्स को निशाना बनाया और फिर बैकी चली गईं। कार्मेला ने ब्लेयर पर हमला किया लेकिन लिव ने उन्हें रिंग के बाहर कर दिया।With regard to her "controversial" #SummerSlam return...@BeckyLynchWWE wants to apologize for ABSOLUTELY NOTHING!#SmackDown pic.twitter.com/HP89FyEfz5— WWE (@WWE) August 28, 2021👀#SmackDown @BeckyLynchWWE @BiancaBelairWWE @TheaTrinidad @CarmellaWWE @YaOnlyLivvOnce pic.twitter.com/iEfJ50YLsk— WWE (@WWE) August 28, 2021- बियांका ब्लेयर vs जेलिना वेगा vs कार्मेला vs लिव मॉर्गन (SmackDown विमेंस चैंपियनशिप मैच पाने के लिए एलिमिनेशन मैच)मैच काफी ज्यादा अच्छा रहा। सभी सुपरस्टार्स ने मिलकर जबरदस्त प्रदर्शन किया। हालांकि, मैच का पहला एलिमिनेशन बियांका की ओर से आया। उन्होंने जेलिना वेगा पर KOD लगाया और उन्हें मैच के बाहर किया। इसके कुछ समय बाद लिव मॉर्गन ने कार्मेला को भी एलिमिनेट किया। अंत में सिर्फ लिव और बियांका बची थीं। दोनों ने मिलकर मैच को बढ़िया बनाने की कोशिश की। अंत में ब्लेयर ने अपना फिनिशर लगाकर जीत दर्ज की।नतीजा: बियांका ब्लेयर को जीत मिलीThe @WWEUniverse letting Liv Morgan and Bianca Belair know what they think of this match! pic.twitter.com/mrGNqmWGlB— WWE on FOX (@WWEonFOX) August 28, 2021WHAT. A. BATTLE.The #ESTofWWE has earned a shot at @BeckyLynchWWE's #SmackDown Women's Title! pic.twitter.com/GyCIlwVaQf— WWE (@WWE) August 28, 2021कायला ब्रेक्सटन और पॉल हेमन मौजूद थे। द उसोज़ ने गेट खोला और ब्रेक्सटन को बाहर भेजा। द उसोज़ ने पॉल हेमन पर सवाल उठाए और पूछा कि उन्हें ब्रॉक लैसनर के बारे में पता था। हेमन ने इससे इनकार किया। द उसोज़ निराश थे कि उन्हें SummerSlam मैच में आने नहीं दिया गया लेकिन पॉल ने बताया कि यह रोमन का निर्णय था।- SmackDown में सिजेरो vs चैड गेबलसिजेरो और चैड गेबल के बीच एक अच्छा मैच हुआ। उन्होंने मिलकर इसे बेहतर बनाने की कोशिश की। उन्होंने कई बढ़िया मूव्स का इस्तेमाल किया। इसके बावजूद अंत में जब सिजेरो का पलड़ा भारी था, तब ओटिस की इंटरफेरेंस देखने को मिली। उन्होंने सिजेरो पर हमला किया और मैच का अंत DQ से हुआ। ओटिस ने बाद में सिजेरो पर स्प्लैश लगाया।नतीजा: सिजेरो को DQ से जीत मिलीFOR THE ACADEMY#SmackDown @WWEGable @WWECesaro pic.twitter.com/vOAgyMfGun— WWE (@WWE) August 28, 2021🤯🤯🤯🤯#SmackDown @WWEGable @otiswwe @WWECesaro pic.twitter.com/1ZUEl8MORo— WWE (@WWE) August 28, 2021कायला ब्रेक्सटन बैकस्टेज SmackDown मौजूद थीं और उन्होंने बताया कि रोमन रेंस आने वाले हैं। इसी दौरान बैरन कॉर्बिन वहां आए। कॉर्बिन ने कहा कि उन्हें हैप्पी कॉर्बिन बुलाया जा सकता है।- SmackDown में बैरन कॉर्बिन का सैगमेंटबैरन कॉर्बिन ने एंट्री की और उनका वीडियो पैकेज दिखाया गया जहां उन्होंने पैसे जीते थे। उन्होंने इसके बाद कहा कि वो बिग ई का Money in the Bank कॉन्ट्रैक्ट खरीदना चाहते हैं। उन्होंने बिग ई को कई ऑफर्स दिए। हालांकि, बिग ई ने इससे इनकार किया और चले गए।Happy Corbin is HERE!#SmackDown @BaronCorbinWWE pic.twitter.com/XgJufafEkN— WWE (@WWE) August 28, 2021Happy Corbin wants to BUY @WWEBigE's #MITB contract???#SmackDown pic.twitter.com/UU0yFqL2Nt— WWE (@WWE) August 28, 2021ऐज बैकस्टेज मौजूद थे। उन्होंने अपनी SummerSlam जीत के बारे में बात की और वो खुश दिखाई दिए। इसके अलावा उन्होंने एक बार फिर यूनिवर्सल टाइटल की स्टोरीलाइन में शामिल होने के बारे में बात की। इसी के बाद सैथ रॉलिंस का सैगमेंट देखने को मिला और उन्होंने बताया कि ऐज को उनके करियर की सबसे बड़ी जीत मिली है। हालांकि, सैथ ने बताया कि अगर उन्हें यूनिवर्सल चैंपियनशिप की स्टोरीलाइन में आना है तो उन्हें ऐज की तरह बनना होगा।With @WWERollins in the rear view mirror, @EdgeRatedR has set his sights on the #UniversalTitle. #SmackDown pic.twitter.com/mbraKd6rr0— WWE (@WWE) August 28, 2021SmackDown में रोमन रेंस बैकस्टेज मौजूद थे लेकिन वो शायद पॉल हेमन से निराश थे। हेमन ने बात करने का प्रयास किया। रोमन ने कहा कि अगर हेमन उनके साथ बात करना चाहते है तो उन्हें उनके साथ आना होगा।- SmackDown में रिक बूग्स और किंग नाकामुरा vs डर्टी डॉग्सदोनों का यह टैग टीम मैच रेसलिंग के हिसाब से काफी शानदार रहा। उन्होंने एक-दूसरे को कड़ी टक्कर दी और कई जबरदस्त मूव्स का इस्तेमाल किया। हालांकि, मैच के अंत ने प्रभावित किया। रिक बूग्स ने डॉल्फ ज़िगलर पर अपने ताकतवर मूव से हमला किया और फिर पिन करते हुए टीम को जीत दिलाई।नतीजा: रिक बूग्स और किंग नाकामुरा को जीत मिली😮#SmackDown @rickboogswwe pic.twitter.com/wrMvlZv3kG— WWE (@WWE) August 28, 2021.@rickboogswwe & KING @ShinsukeN are victorious on #SmackDown! pic.twitter.com/wzJR4ho8iO— WWE (@WWE) August 28, 2021नेओमी बैकस्टेज थीं और उन्होंने सोन्या डेविल से मैच की मांग की। डेविल ने बताया कि उन्हें पता नहीं था कि नेओमी SmackDown में आने वाली हैं। सोन्या ने कहा कि वो सोचकर निर्णय लेंगी।SmackDown में रे मिस्टीरियो और डॉमिनिक बैकस्टेज थे। रे मिस्टीरियो ने बताया कि डॉमिनिक का अभी मैच होगा और उन्हें विरोधी के बारे में जानकारी नहीं है।- SmackDown में डॉमिनिक मिस्टीरियो vs सैमी जेनडॉमिनिक के विरोधी सैमी जेन थे। हालांकि, डॉमिनिक मिस्टीरियो और सैमी जेन ने मिलकर छोटा लेकिन जबरदस्त मैच दिया। दोनों ने कई अच्छे मूव्स का इस्तेमाल किया। लग रहा था कि मिस्टीरियो को जीत मिल जाएगी। बीच मैच में रे मिस्टीरियो भी वहां आए। इसके बावजूद कोई फायदा नहीं हुआ क्योंकि अंत में सैमी जेन का पलड़ा भारी रहा। उन्होंने जीत दर्ज की और डॉमिनिक अपनी हार से निराश दिखाई दिए।नतीजा: सैमी जेन को जीत मिलीDIAL IT UP! ☎️#SmackDown @DomMysterio35 pic.twitter.com/oTJonyqc96— WWE (@WWE) August 28, 2021Frustrated to say the least. 👀#SmackDown @DomMysterio35 @reymysterio pic.twitter.com/kiKi0fhHSf— WWE (@WWE) August 28, 2021SmackDown में बैकस्टेज द उसोज़, रोमन रेंस और पॉल हेमन मौजूद थे। रेंस काफी अलग मूड में दिखाई दे रहे थे। हालांकि, उन्होंने एरीना में एंट्री की।- SmackDown में रोमन रेंस का सैगमेंटरोमन रेंस ने प्रोमो कट नहीं किया बल्कि पॉल हेमन को माइक दिया। उन्होंने रोमन रेंस और द उसोज़ की तारीफ की। उन्होंने बताया कि रेंस ने SummerSlam में जॉन सीना को तबाह कर दिया और फिर फिन बैलर ने दखल दी। बैलर ने रोमन रेंस को एक बार फिर यूनिवर्सल टाइटल के लिए चैलेंज किया। इसके बाद बैलर ने रोमन पर हमला किया लेकिन उसोज़ ने बैलर की बुरी हालत कर दी। स्ट्रीट प्रॉफ़िट्स ने एंट्री की। रोमन रेंस चले गए और द उसोज़ अकेले पड़ गए। तीनों सुपरस्टार्स ने मिलकर उसोज़ की बुरी हालत कर दी।The PRIN❌E is here!#SmackDown @FinnBalor @WWERomanReigns @HeymanHustle pic.twitter.com/gnDHFXlGyH— WWE (@WWE) August 28, 2021Message SENT.#SmackDown @FinnBalor @WWERomanReigns @HeymanHustle pic.twitter.com/bVe5xc0oCo— WWE (@WWE) August 28, 2021इस तरह से SmackDown के एपिसोड का समापन हुआ।