SmackDown का एपिसोड शानदार रहा। WWE ने काफी अच्छे मैच और सैगमेंट बुक किये। फैंस ब्लू ब्रांड के एपिसोड से निराश नहीं हुए होंगे। इसलिए हम बात करने वाले हैं SmackDown के एपिसोड के नतीजों के बारे में।- SmackDown की शुरुआत जे उसो और रोमन रेंस से हुईजे उसो सर्वाइवर सीरीज में बड़ी हार के बाद रिंग में आए और प्रोमो कट किया। उन्होंने यहां सर्वाइवर सीरीज के बारे में बात नहीं की और रोमन रेंस को लेकर बात की। रोमन ने एंट्री और प्रोमो कट किया। उन्होंने यहां हमेशा की तरह जे उसो को समझाने की कोशिश की और बताया कि सर्वाइवर सीरीज में उन्हें ड्रू मैकइंटायर को हराने के लिए उसो की जरूरत नहीं थी। साथ ही उन्होंने उनके मैच के बाद उसो को घर जाने के लिए कहा था लेकिन उन्होंने बात नहीं मानी। रोमन ने कहा कि अगर वो जे की रिस्पेक्ट नहीं करते तो वो उनके परिवार या रोमन रेंस का सम्मान कैसे करेंगे। रोमन इसके बाद चले गए। जे उसो काफी निराश नजर आए और वो बैकस्टेज जा रहे थे। इस दौरान ओटिस अपने मैच के लिए आए और उसो उन्हें घूरने लगे। खैर, वो बैकस्टेज चले गए लेकिन रिंगसाइड पर आकर उन्होंने ओटिस पर स्टील चेयर से बुरी तरह हमला किया। ओटिस धायल नजर आए।It was at this moment he knew he messed up...#SmackDown @WWEUsos @WWERomanReigns @HeymanHustle pic.twitter.com/uTN5vVwLQp— WWE (@WWE) November 28, 2020Jey @WWEUsos has LOST IT! 😮#SmackDown @otiswwe pic.twitter.com/jOqSDUcEFA— WWE (@WWE) November 28, 2020- स्ट्रीट प्रॉफ़िट्स vs रॉबर्ट रूड और डॉल्फ ज़िगलरमैच के पहले रूड और ज़िगलर ने प्रोमो कट किया। स्ट्रीट प्रॉफ़िट्स ने आकर डॉल्फ ज़िगलर का मजाक बनाया। खैर, मैच ज्यादा खास नहीं रहा और काफी जल्दी इसका अंत देखने को मिला। शुरुआत में स्ट्रीट प्रॉफ़िट्स ने शानदार प्रदर्शन किया था लेकिन अंत में डॉल्फ और रूड का अच्छा प्रदर्शन देखने को मिला। साथ ही उन्होंने रोल-अप की मदद से जीत दर्ज की।नतीजा: रॉबर्ट रूड और डॉल्फ ज़िगलर को जीत मिली"Guess what, fam..."@HEELZiggler & @RealRobertRoode battle @MontezFordWWE & @AngeloDawkins RIGHT NOW on #SmackDown! pic.twitter.com/IGBYkI1HpP— WWE (@WWE) November 28, 2020They got 'em! @HEELZiggler & @RealRobertRoode have PINNED the #SmackDown Tag Team Champions! 👀 @MontezFordWWE @AngeloDawkins pic.twitter.com/qRiRb8v2il— WWE (@WWE) November 28, 2020डेनियल ब्रायन का बैकस्टेज सैगमेंट देखने को मिला। उन्होंने यहां जे उसो और सैमी जेन के बारे में बात की। ब्रेक के बाद डॉमिनिक, रे मिस्टीरियो, अलाया और मर्फी का इंटरव्यू देखने को मिला। इस दौरान किंग कॉर्बिन ने आकर मर्फी समेत मिस्टीरियो परिवार का मजाक बनाया।- SmackDown में डेनियल ब्रायन vs सैमी जेनसैमी जेन ने अपना प्रोमो कट किया और कई चीज़ों पर चर्चा की। इसके बाद डेनियल ब्रायन आए और मैच शुरू हुआ। दोनों सुपरस्टार्स ने काफी अच्छे मूव्स और फिनिशर्स का उपयोग किया। खैर, अंत में सैमी जेन बैकस्टेज चले गए और रेफरी ने काउंट जारी रखा। इस दौरान डेनियल ब्रायन भी उन्हें ढूँढते हुए चले गए। सैमी 9 काउंट पर रिंग में वापस आ गए लेकिन ब्रायन नजर नहीं आए।नतीजा: सैमी जेन को काउंटआउट से जीत मिलीसैमी सेलिब्रेट कर रहे थे लेकिन बैकस्टेज दिखाया गया की जे उसो ने डेनियल ब्रायन को घायल कर दिया। केविन ओवेंस ने उन्हें रोकने की कोशिश की और वो सफल हुए। बाद में ऑफिशियल्स और केविन के बार-बार कहने पर उसो चले गए।Right on the button! #SmackDown @WWEDanielBryan @SamiZayn pic.twitter.com/zN52f7J9Yp— WWE (@WWE) November 28, 2020WHAT IS GOING ON!?!?#SmackDown @SamiZayn @WWEUsos @WWEDanielBryan @FightOwensFight pic.twitter.com/fOTHHAdfgd— WWE (@WWE) November 28, 2020SmackDown में ब्रेक के बाद बैकस्टेज रोमन रेंस और जे उसो नजर आए। इस दौरान केविन ओवेंस ने वहां एंट्री की और दोनों सुपरस्टार्स को चुनौती दी।- SmackDown में बियांका ब्लेयर vs नटालियामैच के दौरान बेली कमेंट्री पर मौजूद थी। मैच अच्छा था और दोनों सुपरस्टार्स ने काफी ज्यादा प्रभावित किया। ब्लेयर के लिया मैच अहम था और उन्होंने अच्छा काम किया। अंत में जाकर बियांका ब्लेयर को अहम जीत मिली।नतीजा: बियांका ब्लेयर को जीत मिली#BOAT ⛵️#SmackDown @NatbyNature pic.twitter.com/snwmxoBnHh— WWE (@WWE) November 28, 2020SmackDown में बैकस्टेज एडम पियर्स और पॉल हेमन बात करते हुए नजर आए।- SmackDown में मर्फी vs किंग कॉर्बिनमैच काफी छोटा रहा और किंग काफी गुस्से में नजर आए। मैच के दौरान डॉमिनिक, रे मिस्टीरियो और अलाया की काफी ज्यादा इंटरफेरेंस हुए और किंग इससे खुश नहीं थे। मैच में जब भी उनका पलड़ा भारी पड़ रहा था तो इंटरफेरेंस हो जाती थी। अंत में जाकर मर्फी ने डॉमिनिक की इंटरफेरेंस का फायदा उठाकर किंग को हराया।नतीजा: मर्फी को जीत मिलीमैच के बाद SmackDown में किंग कॉर्बिन ने माइक लेकर कहा कि अगले हफ्ते वो मर्फी के लिए पूरी तरह से तैयार रहेंगे।.@WWE_Murphy battles #King @BaronCorbinWWE NEXT on #SmackDown! @11Aalyah @reymysterio @DomMysterio35 pic.twitter.com/cElKBR6POZ— WWE (@WWE) November 28, 2020SmackDown में बैकस्टेज बिग ई और अपोलो क्रूज नजर आए। इस दौरान सैमी जेन वहां आए और कहा कि उनका इंटरव्यू है और बिग ई सहित अपोलो क्रूज को वहां से जाना होगा। इसके बाद जेन ने क्रूज को भड़काया और बाद में वो चले गए। साथ ही बिग ई के साथ उनकी बात हुई और इस दौरान पूर्व चैंपियन ने जेन का हाथ 10 सेकंड तक मरोड़कर रखा।💨 💨 💨#SmackDown @WWEBigE @SamiZayn Cc: Lance Stephenson pic.twitter.com/WicAkCBrDq— WWE (@WWE) November 28, 2020बिली के SmackDown कमेंट्री टीम के पास नजर आयी। इसके अलावा कार्मेला का सैगमेंट देखने को मिला और उन्होंने यहां साशा बैंक्स के बारे में बात की। इस दौरान उन्होंने अपनी ड्रिंक मंगाने के लिए चुटकी बजाई। इस दौरान साशा बैंक्स उनके लिए ड्रिंक लेकर आयी और उनके चेहरे पर फैक दी। इसके बाद बैंक्स ने कार्मेला पर बुरी तरह हमला किया।- SmackDown में केविन ओवेंस vs जे उसोमैच काफी ज्यादा बढ़िया साबित हुआ। दोनों सुपरस्टार्स एक-दूसरे से काफी गुस्सा थे और इसके चलते मैच भी जबरदस्त रहा। मैच के दौरान रोमन रेंस और पॉल हेमन मैच देखते हुए नजर आ रहे थे। मैच में केविन का पलड़ा भी भारी रहा था लेकिन उसो ने भी प्रभावित किया। मैच में एक पल आया जब जे उसो ने ओवेंस पर स्ट्रील चेयर से हमला कर दिया। इसके चलते मैच DQ से खत्म हुआ।नतीजा: केविन ओवेंस को DQ से जीत मिलीमैच के बाद जे उसो ने फिर केविन पर हमला करने की कोशिश की। इस दौरान केविन ने वापसी की और जे उसो पर बुरी तरह हमला किया। उन्होंने इस दौरान रोमन रेंस को वहां आने की चुनौती दी और उसो पर स्टील चेयर से जबरदस्त वार किये। रोमन नहीं आए और ओवेंस ने कहा कि वो रेंस का इंतजार करेंगे। रोमन बैकस्टेज गुस्से में नजर आए।Just like that, @FightOwensFight has taken control in this matchup with Jey @WWEUsos on #SmackDown! pic.twitter.com/gXsrnqdM0S— WWE (@WWE) November 28, 2020👀 👀 👀#SmackDown @FightOwensFight @WWERomanReigns @HeymanHustle pic.twitter.com/eA6oIqQ5uT— WWE (@WWE) November 28, 2020इस तरह से SmackDown के एपिसोड का अंत हुआ।