डेनियल ब्रायन, शिंस्के नाकामुरा, बिग ई, ओटिस vs द मिज, सैमी जेन, एजे स्टाइल्स, सैमी जेन और जॉन मॉरिसनअब SmackDown में 5 ऑन 4 हैंडीकैप मैच हो रहा है। मैच की शुरुआत से ही मिज ने ब्रायन के पैर पर अटैक जारी रखा और अब उनकी पूरी टीम उसी पैर पर अटैक कर रही है। बायन वापसी की कोशिश कर रहे हैं, लेकिन अभी तक कामयाब नहीं हो पा रहे हैं। इस समय ब्रायन और स्टाइल्स दोनों ही रिंग में डाउन है, दोनों को टैग की जरूरत है। रिंग के बाहर हील टीम ने फेस टीम के मेंबर्स पर अटैक करना शुरू कर दिया। रिंग के अंदर सैमी जेन और ब्रायन लीगल हैं। शेमस अब बाहर आ गए हैं और वो इस मैच का हिस्सा बन गए हैं। शेमस ने टैग ले लिया और आते ही रिंग में अपना जलवा दिखाना शुरू कर दिया है । शेमस ने जेन को नीचे पटक दिया और सबमिशन मूव में जकड़ लिया है, लेकिन मॉरिसन ने पीछे से अटैक कर दिया। ओटिस ने मॉरिसन पर जबरदस्त मूव लगाया। सभी सुपरस्टार्स एक दूसरे पर अपना मूव लगा रहे हैं। जेन अपने फिनिशर की तैयारी कर रहे थे, लेकिन शेमस ने ब्रोग किक देकर शेमस को पिन किया और इस मैच को जीत लिया। मैच के बाद मिज, मॉरिसन और स्टाइल्स ने शेमस पर अटैक किया। हालांकि ब्रॉन स्ट्रोमैन ने जबरदस्त वापसी WWE में की है और आते ही रिंग में बवाल मचाते हुए रिंग में सुपरस्टार्स को बुरी तरह से चित कर दिया है।विजेता: शेमस, डेनियल ब्रायन, बिग ई, ओटिस और शिंस्के नाकामुराCLEAR THE TRACKS! THE STROWMAN EXPRESS HAS ARRIVED ON #SmackDown!! 🤯😱🚂@BraunStrowman pic.twitter.com/8uIS8aGgbN— WWE (@WWE) January 30, 2021सैमी जेन, सिजेरो और एजे स्टाइल्स vs बिग ई, डेनियल ब्रायन और शिंस्के नाकामराSmackDown में मचे बवाल के बाद अब सिक्स मैन टैग टीम मैच की शुरुआत हो गई है। अब साफ हो गया है कि सिजेरो और शिंस्के नाकामुरा आधिकारिक तौर पर अलग हो चुके हैं। हील फैक्शन ने दबदबा बनाया हुआ था और उन्होंने डेनियल ब्रायन को मुश्किल में डाल दिया था। हालांकि ब्रायन ने वापसी की और बिग ई को टैग दिया, जिन्होंने रिंग में आने के बाद जबरदस्त बवाल मचाया। बिग ने पूरी तरह से कंट्रोल हासिल कर लिया है, लेकिन द मिज का म्यूजिक बज गया और वो जॉन मॉरिसन के साथ बाहर आ गए हैं। रिंग में फिर से ब्रॉल हो गया है। मिज और मॉरिसन ने बिग ई के ऊपर जबरदस्त तरीके से अटैक कर दिया। ओटिस अब बाहर आ गए हैं। ओटिस ने मिज और मॉरिसन पर अटैक कर दिया है। ओटिस ने मिज और मॉरिसन को डबल स्पलैश दिया और फिर कैटर पिलर मूव लगा दिया है।HERE IT COMES! @otiswwe #SmackDown 🐛 pic.twitter.com/NNndbtD4EV— WWE (@WWE) January 30, 2021We've got even MORE chaos out here!#SmackDown @mikethemiz @TheRealMorrison pic.twitter.com/UQJ2s0S8IN— WWE (@WWE) January 30, 2021🌪🦀@WWECesaro is going to work on the leg of @WWEDanielBryan on #SmackDown! pic.twitter.com/8CixkcfEfd— WWE (@WWE) January 30, 2021👑👑👑#SmackDown @ShinsukeN pic.twitter.com/DwoV6PJp66— WWE (@WWE) January 30, 2021SmackDown में एजे स्टाइल्स vs डेनियल ब्रायनदोनों सुपरस्टार्स रिंग में आ गए हैं और एजे स्टाइल्स ने अपने साथी ओमोस को बैकस्टेज भेज दिया है। सिजेरो मैच के दौरान कमेंट्री पर मौजूद हैं। ब्रायन शुरुआत से कंट्रोल हासिल करने की कोशिश कर रहे हैं और काफी हद तक कामयाब भी हो गए हैं। स्टाइल्स दर्द में नजर आ रहे हैं। स्टाइल्स ने भी पलटवार कर दिया, लेकिन ज्यादा देर तक वो ऐसा नहीं कर पाए। डेनियल ब्रायन टॉप रोप पर जाने लगे तभी सैमी जेन का म्यूजिक बजा और वो बाहर आ गए। स्टाइल्स को वापसी का मौका मिला और इन्होंने ब्रायन के ऊपर अटैक करना शुरू कर दिया। स्टाइल्स और ब्रायन के बीच जबरदस्त मैच चल रहा था, तभी बिग ई बाहर आ गए और उन्होंने सैमी जेन पर अटैक कर दिया। इससे सिजेरो को गुस्सा आया और उन्होंने बिग ई पर अटैक कर दिया। ब्रायन ने Sucide Dive लगा दी रिंग के बाहर खड़े सुपरस्टार्स पर। रिंग में जब ब्रायन और स्ट्राइल्स लड़ रहे थे, तो जेन ने आकर अटैक कर दिया और मैच को खत्म कर दिया। रिंग में जबरदस्त ब्रॉल देखने को मिला और साथ ही में शिंस्के नाकामुरा भी बाहर आ गए हैं। Royal Rumble से पहले इस मैच में हिस्सा लेने वाले कई सुपरस्टार्स पहले ही एक दूसरे पर हावी होने की कोशिश कर रहे हैं।.@WWEDanielBryan looking to push the pace!#SmackDown @AJStylesOrg pic.twitter.com/sIArd3RgiH— WWE (@WWE) January 30, 2021Bodies are flying all over the place on #SmackDown! pic.twitter.com/612uO2yEKV— WWE (@WWE) January 30, 2021SmackDown में रोमन रेंस और केविन ओवेंस का इंटरव्यूRoyal Rumble में रोमन रेंस vs केविन ओवेंस के बीच यूनिवर्सल चैंपियनशिप के लिए लास्ट मैन स्टैंडिंग मैच होने वाला है, उससे पहले दोनों सुपरस्टार्स का इंटरव्यू होगा और पहले इन दोनों की दुश्मनी को भी दिखाया गया। यह एक स्पलिट स्क्रीन इंटरव्यू है और दोनों को अलग रखा जा रहा है। केविन ओवेंस ने साफ कर दिया है कि Royal Rumble में उन्हें कोई रोक नहीं पाएगा और वो ही लास्ट मैन स्टैंडिंग रहने वाले हैं। रोमन रेंस ने कहा कि ओवेंस तुम्हें बहाने बनाने हैं और मेरे परिवार पर निशाना साधना है। रेंस ने ओवेंस से उनके पिता के बारे में पूछा और पूछा कि क्या वो एक स्मार्ट इंसान हैं। ओवेंस ने मना किया कि उनके परिवार को बीच में न लाया जाए। रेंस ने ओवेंस को कमजोर बताया और कहा कि वो इस गेम के लिए है ही नहीं। रोमन रेंस ने साफ कर दिया है कि केविन ओवेंस Royal Rumble में चैंपियन नहीं पाएंगे और उनके पास कोई मौका ही नहीं है। रेंस ने ओवेंस और उनके परिवार की बेइज्जती की। ओवेंस भी शानदार तरीके से रेंस को पलटवार कर रहे हैं और रेंस को धमकी दे रहे हैं।The Head of the Table has heard all he needs to hear...#SmackDown @WWERomanReigns @FightOwensFight @HeymanHustle pic.twitter.com/KJGNgNsWeH— WWE (@WWE) January 30, 2021NEXT on #SmackDown!#RoyalRumble @WWERomanReigns @FightOwensFight @HeymanHustle pic.twitter.com/nZLhSNrX64— WWE (@WWE) January 30, 2021बैकस्टेज बिग ई ने सोन्या डेविल को पैसे देते हुए Royal Rumble मैच में अपना एंट्री नंबर जानना चाहा। इस बीच द मिज और जॉन मॉरिसन भी वहां आ गए और उन्होंने Royal Rumble के साथ यूनिवर्सल चैंपियनशिप मैच की बात की। इसके साथ उन्होंने मनी इन द बैंक कॉन्ट्रैक्ट का भी जिक्र किया। डेविल के जाने के बाद मिज-मॉरिसन और बिग ई ने एक दूसरे का मजाक बनाना शुरू कर दिया। इस बीच तीनों के बीच ब्रॉल हो गया, रेफरी-ऑफिशियल को आकर उन्हें अलग करना पड़ा। SUIT GAME.#SmackDown @SonyaDevilleWWE @WWEBigE pic.twitter.com/wpdMJIEy5O— WWE (@WWE) January 30, 2021... Let @TheRealMorrison explain "short selling."#SmackDown pic.twitter.com/NZfG06YAyY— WWE (@WWE) January 30, 2021SmackDown में किंग कॉर्बिन vs डॉमिनिक मिस्टीरियोकिंग कॉर्बिन जब रिंग में एंट्री कर रहे थे तभी पीछे से आकर डॉमिनिक मिस्टीरियो ने उनके ऊपर अटैक कर दिया था। अब उनका मैच ऑफिशियल तौर पर शुरू हो गया है। रे मिस्टीरियो मैच के लिए कमेंट्री पर मौजूद हैं और वो काफी टेंस नजर आ रहे हैं। डॉमिनिक के खिलाफ कॉर्बिन पूरी तरह से डॉमिनेट कर रहे हैं और बिल्कुल भी मौका नहीं दे रहे हैं। डॉमिनिक ने पलटवार किया है और वो अपने मूव्स कॉर्बिन के खिलाफ लगा रहे हैं। डॉमिनिक 619 देने गए, लेकिन कॉर्बिन ने खुद को बचाया। हालांकि डॉमिनिक ने कॉर्बिन को टर्नबकल पर दे मारा, लेकिन वो कंट्रोल हासिल नहीं कर पाए। डॉमिनिक अपना एक और मूव को मिस कर गए और कॉर्बिन ने उन्हें रोप्स पर दे मारा। कॉर्बिन ने अंत में एंड ऑफ डेज देते हुए डॉमिनिक को पिन किया और इस मैच को जीत लिया। मैच के बाद कॉर्बिन ने मिस्टीरियो के ऊपर अटैक करना चाहा, लेकिन रे मिस्टीरियो ने पलटवार करते हुए कॉर्बिन पर ही अटैक कर दिया।विजेता: किंग कॉर्बिन🔥🌹🔥🌹#SmackDown @DomMysterio35 pic.twitter.com/xeVKQfku3V— WWE (@WWE) January 30, 2021WHAT A MOVE BY @DomMysterio35!#SmackDown @BaronCorbinWWE pic.twitter.com/NnsslqkIKl— WWE (@WWE) January 30, 2021.@DomMysterio35 isn't waiting for the 🔔!!#SmackDown @BaronCorbinWWE pic.twitter.com/lhhou7TPJN— WWE (@WWE) January 30, 2021बेली vs बियांका ब्लेयरSmackDown में इस हफ्ते पहला मैच बेली और बियांका ब्लेयर के बीच हो रहा है। मैच की शुरुआत हो गई हैं और दोनों सुपरस्टार्स के बीच काफी समय से SmackDown में दुश्मनी चल रही है। ब्लेयर ने शुरुआत से दबदबा बनाना चाहा, लेकिन बेली अपना अनुभव दिखाते खुद को मैच में बनाए रख रही हैं। बेली ने अब ब्लेयर पर अटैक करना शुरू कर दिया और नियंत्रण हासिल कर लिया। बेली ने ब्लेयर के बालों से खेलते हुए उन्हें गुस्सा दिला दिया और अब ब्लेयर ने पलटवार कर दिया है। अब बेली पूरी तरह से बैकफुट पर हैं और कंट्रोल हासिल कर लिया है। ब्लेयर ने पिन करना चाहा, लेकिन बेली ने शानदार इनरिंग प्रजेंस दिखाया और खुद को बचाया। दोनों सुपरस्टार्स काफी प्रदर्शन कर रही हैं और इस बीच एक दूसरे को पिन करने की कोशिश की, लेकिन अभी तक सफलता नहीं मिल पाई हैं। अंत में ब्लेयर ने बेली को अपना फिनिशर लगाया और पिन करते हुए इस मैच को जीत लिया। ब्लेयर के करियर की यह बहुत बड़ी जीत है।विजेता: बियांका ब्लेयरDon't touch the hair!#SmackDown @BiancaBelairWWE @itsBayleyWWE pic.twitter.com/hc5p9pYhLa— WWE (@WWE) January 30, 2021.@itsBayleyWWE looking to do some serious damage to the injured arm of @BiancaBelairWWE. 😮#SmackDown pic.twitter.com/gtMUaXdHTF— WWE (@WWE) January 30, 2021डेनियल ब्रायन का सैगमेंटSmackDown की शुरुआत डेनियल ब्रायन कर रहे हैं और उन्होंने सभी का स्वागत किया। ब्रायन ने कहा कि उन्होंने अपने करियर में Royal Rumble मैच जीतने के अलावा सभी कुछ हासिल किया है। इस मैच को जीतने वाले सुपरस्टार को WrestleMania के मेन इवेंट का हिस्सा बनने का मौका मिलता है। ब्रायन ने साफ किया कि उन्हें नहीं पता कि उनके पास कितने WrestleMania मोमेंट्स बाकी है और इसी वजह से उनके लिए इस साल का Royal Rumble काफी महत्वपूर्ण होने वाला है। ब्रायन ने कहा कि वो किसी भी नंबर पर आने के लिए तैयार हैं। एजे स्टाइल्स का म्यूजिक बज गया और वो बाहर आ गए हैं। एजे स्टाइल्स ने कहा कि वो Royal Rumble मैच को जीतने वाले हैं। ब्रायन ने कहा कि Royal Rumble में दोनों ब्रांड लड़ने वाले हैं, लेकिन यह SmackDown है। स्टाइल्स ने ब्रायन को ओमोस को इंट्रोड्यूस कराया और WWE को ब्रांड इंविटेशन का नियम याद दिलाया। स्टाइल्स ने ब्रायन के ऊपर निशाना साधा और ब्रायन ने उन्हें सिंगल्स मैच के लिए चैलेंज कर दिया है। एजे स्टाइल्स ने ब्रायन के चैलेंज को स्वीकार कर लिया और फिर उन्हें धक्का दे दिया। ब्रायन कुछ करते उससे पहले ओमोस उनके आगे खड़े हो गए। ब्रायन ने स्टाइल्स का मजाक उड़ाया और कहा कि तुम्हारे साथ ओमोस हो या नहीं हो वो उनकी बुरी हालत कर देंगे।What is @AJStylesOrg doing on #SmackDown?The "quarterly brand-to-brand invitational" of course! Thanks, @TheGiantOmos! pic.twitter.com/BFgNte6w0X— WWE (@WWE) January 30, 2021😮😮😮😮#SmackDown @AJStylesOrg pic.twitter.com/yADdjld7bD— WWE (@WWE) January 30, 2021.@WWEDanielBryan has his sights set on the MAIN EVENT of #WrestleMania. 🙌#SmackDown #RoyalRumble pic.twitter.com/4dcHxOW0fA— WWE (@WWE) January 30, 2021WWE ने ऐलान कर दिया है कि Royal Rumble में होने वाले मैच से पहले SmackDown में रोमन रेंस और केविन ओवेंस के बीच एक जबरदस्त सैगमेंट देखने को मिलने वाला है, जब यह दोनों माइकल कोल के साथ खास बातचीत के लिए बैठने वाले हैं। इसके अलावा बेली और बियांका ब्लेयर के बीच सिंगल्स मुकाबला देखने को मिलने वाला है।What will be said when @FightOwensFight engages in a war-of-words with @WWERomanReigns tonight on #SmackDown?! pic.twitter.com/kelFuxZ30l— WWE (@WWE) January 29, 2021नमस्कार WWE स्मैकडाउन (SmackDown) की लाइव कमेंट्री में आपका हार्दिक स्वागत है। WWE रॉयल रंबल (Royal Rumble) काफी नजदीक है और उससे पहले यह WWE SmackDown का आखिरी एपिसोड होने वाला है। इसी वजह से SmackDown के ऊपर सभी की नजर रहने वाली है।WWE SmackDown में काफी कुछ देखने को मिल सकता हैपिछले हफ्ते हुए WWE SmackDown के एपिसोड में रोमन रेंस के ऊपर केविन ओवेंस ने खतरनाक तरीके से अटैक करते हुए कमेंट्री टेबल के ऊपर पटक दिया था। इसके बाद से ही रोमन रेंस का किसी भी प्रकार का स्टेटमेंट सामने नहीं आया है और निश्चित ही इस हफ्ते SmackDown में रोमन रेंस और केविन ओवेंस के बीच जबरदस्त ब्रॉल देखने को मिलने वाला है।"Paul, handle your business." - @WWERomanReigns#SmackDown pic.twitter.com/Ls16w2zGWd— WWE on BT Sport (@btsportwwe) January 23, 2021Royal Rumble पीपीवी में रोमन रेंस और केविन ओवेंस के बीच यूनिवर्सल चैंपियनशिप के लिए लास्ट मैन स्टैंडिंग मैच होने वाला है और इससे पहले WWE शानदार मैच को हाइप करने के लिए SmackDown में कुछ न कुछ अलग जरूर करेगी।पिछले हफ्ते SmackDown में बेली ने बियांका ब्लेयर के ऊपर खतरनाक तरीके से हमला किया था। इसके अलावा दोनों ही सुपरस्टार्स Royal Rumble मैच में भी नजर आने वाले हैं और इससे पहले WWE SmackDown में दोनों सुपरस्टार्स के बीच सिंगल्स मुकाबला देखने को मिल सकता है। इस मैच में अगर बियांका ब्लेयर की जीत होती है, तो विमेंस Royal Rumble से पहले उन्हें पूरा मोमंटम मिल जाएगा।How you invite me to YOUR gameMAKE the rulesCHANGE the rulesSTILL get beatAnd then get mad?!!Which 1 made @itsBayleyWWE the sorEST, wackEST, & saltiEST loser?A. Tire FlipB. Getting DustedC. Fireman’s Carry w/ OtisD. The Breaking of the AnklesE. All of the Above pic.twitter.com/ehmjK3l3vA— Bianca Belair (@BiancaBelairWWE) January 29, 2021बिग ई मौजूदा आईसी चैंपियन हैं और पिछले हफ्ते अपोलो क्रूज के खिलाफ उन्होंने अपनी चैंपियनशिप को डिफेंड किया था, लेकिन सैमी जेन ने दोनों सुपरस्टार्स पर अटैक किया था और मैच को खत्म नहीं होने दिया था। अब इस हफ्ते देखना होगा कि आईसी चैंपियनशिप के लिए फिउड किस तरह जाती है और क्या Royal Rumble के लिए ट्रिपल थ्रेट मैच का ऐलान करती है या नहीं।इसके अलावा Royal Rumble मैच के लिए मेंस और विमेंस डिवीजन में कई स्पॉट खाली है, जिसके लिए अभी तक ऐलान नहीं किया गया है। उम्मीद की जा सकती है SmackDown में और भी सुपरस्टार्स Royal Rumble मैच के लिए अपने नाम का ऐलान करदे।निश्चित ही WWE SmackDown का एपिसोड बहुत ही ज्यादा खास होने वाला है और Royal Rumble से पहले हर कोई एक धमाकेदार एपिसोड की उम्मीद कर रहा है।WWE और रेसलिंग से जुड़ी तमाम बड़ी खबरों के साथ-साथ अपडेट्स, लाइव रिजल्ट्स को हमारे Facebook page पर पाएं।