Royal Rumble विजेता ऐज का प्रोमोSmackDown की शुरुआत में रोमन रेंस ने Royal Rumble विजेता ऐज को चेतावनी दी थी कि वो WrestleMania के लिए उनका जो भी फैसला हो वो शो के अंत तक बताए। अब ऐज की वापसी SmackDown में हो गई है। ऐज ने कहा कि उन्होंने पिछले सात महीने में सपना देखा कि वो यहां वापसी करते हुए Royal Rumble मैच जीते और WrestleMania को हैडलाइन करें। ऐज ने साफ किया कि वो उस चैंपियनशिप को वापस पाना चाहते हैं, जिसे वो कभी हारे ही नहीं थे। ऐज ने कहा कि उन्होंने पहले स्थान पर एंट्री की और 29 सुपरस्टार्स को हराते हुए इस मैच को जीता। ऐज ने कहा कि वो मैकइंटायर, फिन बैलर औऱ रोमन रेंस में से किसे चुनें। रेटिड आर सुपरस्टार ने कहा कि उन्होंने अपने परिवार और दोस्तों से भी इसको लेकर सुझाव मांगा। रोमन रेंस का म्यूजिक बज गया है और वो बाहर आ गए हैं। हेमन और जे उसो भी उनके साथ मौजूद हैं। ऐज ने रेंस को कहा कि तुम्हें बैकअप की जरूरत है, लेकिन वो यहां अकेले आए हैं। रोमन रेंस ने जे उसो और पॉल हेमन को वापस जाने के लिए कह दिया है। रेंस ने कहा कि ऐज तुम यह ही चाहते थे न कि मेरी बेइज्जती करो। रेंस ने कहा कि WrestleMania के लिए उनका नाम लो और मुझे एकनॉलिज करो। केविन ओवेंस ने चौंकाने वाली वापसी कर ली है और आते ही रोमन रेंस को स्टनर दे दिया है। ऐज हंसते हुए नजर आए, लेकिन उन्होंने अभी भी अपना जवाब नहीं दिया है।.@EdgeRatedR is LIVE on the blue brand! 🤘#SmackDown pic.twitter.com/mBblGitoPT— WWE (@WWE) February 6, 2021STUNNER! STUNNER!Where did @FightOwensFight come from?!? #SmackDown pic.twitter.com/Dj7Xx3X5kB— WWE (@WWE) February 6, 2021"Acknowledge me." 👀#SmackDown @WWERomanReigns @EdgeRatedR pic.twitter.com/YRg7Ihdb6q— WWE (@WWE) February 6, 2021बिग ई vs अपोलो क्रूज vs सैमी जेन (आईसी चैंपियनशिप के लिए ट्रिपल थ्रेट मैच)SmackDown में आईसी चैंपियनशिप के लिए ट्रिपल थ्रेट मैच की शुरुआत हो गई है। जेन शुरूआत से चालाकी दिखाने का प्रयास किया औऱ रिंग में दोनों सुपरस्टार्स को ही लड़ने दिया। सैमी जेन ने सही समय पर एंट्री की और मैच में बढ़त बनाया। जेन ने बिग ई को टर्नबकल पर दे मारा और अब क्रूज भी आ गए हैं रिंग के अंदर। क्रूज ने सैमी जेन पर मूव लगाया और बिग ई ने खुद को बचाते हुए तीन बेली टू बेली मूव दे चुके हैं। जेन ने स्लीपर होल्ड दिया, लेकिन बिग ई ने पलटवार किया। बिग ई ने एप्रन पर सैमी जेन को जबरदस्त मूव दिया और फिर क्रूज ने बिग ई पर मूव लगा दिया और रिंग में जेन को पिन करना चाहा, लेकिन नाकाम हुए। बिग ई ने फिर से वापसी की, लेकिन सैमी जेन ने जबरदस्त किक लगाते हुए वापसी की और हैलुवा किक दे दिया। जेन पिन कर रहे थे, लेकिन क्रूज ने जेन को रिंग के बाहर खींच लिया। जेन को लगा 3 काउंट हो गया और वो काफी गुस्से में नजर आ रहे हैं। क्रूज ने बैरिकेड पर सैमी जेन को फेंक दिया, लेकिन बिग ई को काफी टाइम मिल गया। रिंग में बिग ई ने क्रूज को अपना फिनिशिंग मूव लगाते हुए पिन किया और जीत हासिल कर ली।विजेता: बिग ई😮😮😮#SmackDown #ICTitle @WWEBigE @WWEApollo @SamiZayn pic.twitter.com/S0fwStqp6s— WWE (@WWE) February 6, 2021P O W E R. #SmackDown #ICTitle @WWEApollo pic.twitter.com/IW3bn1mpBJ— WWE (@WWE) February 6, 2021🤯🤯🤯🤯#SmackDown #ICTitle @WWEApollo pic.twitter.com/wRMYsvZz0K— WWE (@WWE) February 6, 2021SmackDown टैग टीम चैंपियंस डॉल्फ जिगलर और रॉबर्ट रूड vs ओटिस और चैड गेबलइस टैग टीम मैच की शुरुआत हो गई है। काफी समय बाद टैग टीम चैंपियन SmackDown में साथ में नजर आ रहे हैं। इस समय गेबल और जिगलर लड़ते हुए नजर आ रहे हैं। यह मैच ज्यादा लंबा नहीं चला और इसमें ओटिस ने काफी ज्यादा प्रभावित किया। हालांकि जिगलर ने ओटिस पर अटैक किया और अंत में रूड ने गेबल को ग्लोरियस डीडीटी देते हुए पिन किया और इस मैच को अपनी टीम के लिए जीत लिया।विजेता: रॉबर्ट रूड और जिगलरOH YEAH YEAH YEAHHH!!! @otiswwe is ROLLING and the #StreetProfits love it!#SmackDown pic.twitter.com/2ScSDTK7F6— WWE (@WWE) February 6, 2021.@HEELZiggler & @RealRobertRoode get the job done on #SmackDown. pic.twitter.com/kLtZhFPCBh— WWE (@WWE) February 6, 2021बियांका ब्लेयर का सैगमेंटविमेंस Royal Rumble विजेता बियांका ब्लेयर रिंग में आ गई हैं। ब्लेयर ने कहा कि Royal Rumble मैच जीतने के बाद एक रात में उनकी जिंदगी बदल गई। ब्लेयर काफी खुश नजर आ रही हैं और कहा कि WrestleMania में अपना प्रतिद्वंदी चुनना उनके लिए बहुत बड़ा फैसला होने वाला है। ब्लेयर ने असुका और साशा बैंक्स की तारीफ भी की है। रेजिनल्ड बाहर आ गए हैं और उन्होंने कहा कि ब्लेयर असुका को हरा सकती हैं, लेकिन वो साशा बैंक्स को नहीं हरा सकती हैं। रेजिनल्ड ने कहा कि वो कार्मेला को भी नहीं हरा सकती हैं। कार्मेला भी बाहर आ गई हैं और उन्होंने रेजिनल्ड को काफी समझदार बताया। कार्मेला ने कहा कि वो साशा बैंक्स को दो बार हरा चुकी हैं और खुद को बियांका ब्लेयर से बेहतर बताया। साशा बैंक्स भी बाहर आ गई हैं और उन्होंने आते ही ब्लेयर की तारीफ की, लेकिन उन्होंने खुद को बेस्ट बताया। बियांका ब्लेयर ने अपने बालों से रेजिनल्ड को मारना शुरू कर दिया और रिंग के बाहर फेंक दिया।Seems like @CarmellaWWE may have something to say to @BiancaBelairWWE...#SmackDown pic.twitter.com/9c2yvidLGr— WWE (@WWE) February 6, 2021👀#SmackDown @BiancaBelairWWE @SashaBanksWWE @CarmellaWWE @ReginaldWWE pic.twitter.com/WVYthrWcKL— WWE (@WWE) February 6, 2021Royal Rumble में चौंकाने वाली वापसी करने वाले सैथ रॉलिंस का एक वीडियो पैकेज SmackDown में दिखाया गया। इसी के साथ ऐलान किया गया कि सैथ रॉलिंस अगले हफ्ते WWE SmackDown में वापसी करेंगे। For the Greater Good, @WWERollins is BACK next week on #SmackDown! pic.twitter.com/Z75cFWAyUp— WWE (@WWE) February 6, 2021SmackDown में बेली vs रूबी रायटबेली और रूबी रायट के बीच होने वाले मैच के लिए लिव मॉर्गन रिंग कॉर्नर पर मौजूद हैं, तो साथ ही में बिली के कमेंट्री टेबल पर मौजूद हैं। बेली ने रूबी रायट को टर्नबकल पर दे मारा, लेकिन रूबी ने किकआउट कर दिया है। बेली ने काफी कंट्रोल मैच में बनाए रखा, लेकिन रूबी रायट ने भी कड़ी टक्कर दी है। बेली ने रूबी रायट को सबमिशन मूव में जकड़ लिया था, लेकिन बिली के के दखल देने के कारण रेफरी का ध्यान भटक गया। अंत में बेली ने रूबी रायट को पिन करते हुए इस मैच को हासिल कर लिया।विजेता: बेली.@itsBayleyWWE is looking to pick apart @RubyRiottWWE!#SmackDown pic.twitter.com/TpImw3KMgE— WWE (@WWE) February 6, 2021बैकस्टेज विमेंस Royal Rumble विजेता बियांका ब्लेयर का इंटरव्यू हुआ और इसमें अपनी जीत के बारे में भी बताया। ब्लेयर ने कहा कि उन्हें काफी सुझाव मिले और पूछा भी गया कि वो WrestleMania में किस चैंपियनशिप के लिए चैलेंज करने जा रही हैं। हालांकि ब्लेयर ने साफ किया कि WrestleMania के लिए उनका जवाब बहुत जल्दी और उनके अंदाज में मिलेगा। "I'm going to put 'EST' in WrESTleMania my way."#SmackDown @BiancaBelairWWE pic.twitter.com/7H4Wjm1bHB— WWE (@WWE) February 6, 2021SmackDown में सिजेरो vs डेनियल ब्रायनकाफी समय से SmackDown में सिजेरो और डेनियल ब्रायन की फिउड देखने को मिल रही है और अब इस मैच की शुरुआत हो गई है। बैकस्टेज शिंस्के नाकामुरा इस मैच को स्क्रीन पर देख रहे हैं। दोनों सुपरस्टार्स एक दूसरे को हावी होने का मौका नहीं दे रहे हैं। ब्रायन ने सिजेरो को यैस लॉक दे दिया था, लेकिन सिजेरो ने पलटवार करते हुए खुद को बचाया। ब्रायन अपना फिनिशिंग मूव देने गए, लेकिन सिजेरो ने रिवर्सल करेते हुए रिंग में पटक दिया था। इसके बाद सिजेरो स्विंग ब्रायन को दिया और फिर ब्रायन को सबमिशन मूव में जकड़कर टैपआउट कराते हुए बहुत बड़ी जीत दर्ज की है। सिजेरो के सिर से खून निकल रहा है, लेकिन उन्होंने ब्रायन के प्रति इज्जत दिखाई जोकि फैंस को काफी पसंद आई।विजेता: सिजेरो.@WWECesaro picks up a HUGE win over @WWEDanielBryan on #SmackDown! pic.twitter.com/qGw3wq4G3H— WWE (@WWE) February 6, 2021.@WWEDanielBryan is UNLOADING on @WWECesaro! #SmackDown pic.twitter.com/f2eCg14CIT— WWE (@WWE) February 6, 2021👀#SmackDown @WWECesaro @WWEDanielBryan @ShinsukeN pic.twitter.com/z6GLwe3T2i— WWE (@WWE) February 6, 2021SmackDown में किंग कॉर्बिन vs डॉमिनिक मिस्टीरियोडॉमिनिक ने अपने पिता रे मिस्टीरियो के साथ एंट्री की, लेकिन किंग कॉर्बिन ने मैच शुरू होने से पहले ही एंट्रैंस रैंप पर दोनों बाप-बेटे पर जबरदस्त तरीके से हमला कर दिया है। इस मैच की शुरुआत हो गई है और डॉमिनिक ने वापसी करते हुए दबदबा बनाने की कोशिश कर रहे हैं। कॉर्बिन ने वापस कंट्रोल हासिल कर लिया है, दूसरी तरफ रे मिस्टीरियो बुरी तरह से चोटिल नजर आ रहे हैं और ऑफिशियल्स उन्हें देख रहे हैं। कॉर्बिन बिल्कुल भी मौका नहीं दे रहे हैं डॉमिनिक को और बुरी तरह मार रहे हैं। डॉमिनिक ने कॉर्बिन को रिंग के बाहर धकेला और साथ ही में क्रॉस बॉडी मूव भी लगा दिया। साथ ही में रे मिस्टीरियो भी लंगड़ाते हुए रिंग साइड पहुंच गए हैं। कॉर्बिन ने वापसी करते हुए डॉमिनिक पर हावी होना चाहा, लेकिन डॉमिनिक ने जबरदस्त चुस्ती दिखाते हुए रिंग के बाहर भेजा। इस बीच रे मिस्टीरियो ने कॉर्बिन का पैर पकड़ लिया था, जिसे रेफरी नहीं देख पाए थे। डॉमिनिक ने किंग कॉर्बिन को 619 लगाया और फिर अपना फिनिशिंग मूव लगाते हुए इस मैच को जीत लिया।विजेता: डॉमिनिक मिस्टीरियोWith a little help from @reymysterio!#SmackDown @DomMysterio35 pic.twitter.com/c5TfBFfyeG— WWE (@WWE) February 6, 2021King @BaronCorbinWWE is just PUNISHING @DomMysterio35 on #SmackDown. pic.twitter.com/J2eI7v7PcM— WWE (@WWE) February 6, 2021.@DomMysterio35 takes flight!#SmackDown pic.twitter.com/7DbrUpRIWx— WWE (@WWE) February 6, 2021😱😱😱😱#SmackDown @BaronCorbinWWE @reymysterio @DomMysterio35 pic.twitter.com/4RN8D4orPX— WWE (@WWE) February 6, 2021रोमन रेंस का सैगमेंटSmackDown की शुरुआत WWE यूनिवर्सल चैंपियन रोमन रेंस कर रहे हैं। उनके साथ पॉल हेमन और जे उसो भी मौजूद हैं। जे उसो भी काफी समय बाद वापसी कर रहे हैं और वो Royal Rumble में भी नजर नहीं आए थे। क्राउड रोमन रेंस को बू करते हुए उन्हें लूजर कह रहे हैं। हेमन ने रेंस को माइक दे दिया है। रोमन रेंस ने कहा कि वो अपनी बात को दोहराना पसंद नहीं करता हैं, लेकिन अगर आपने Royal Rumble देखो हो, तो मैंने केविन ओवेंस को हराया। अब फ्यूचर की बात करते हैं और ऐज भविष्य हैं। रोमन रेंस ने खुद को मेन इवेंट स्टार बताया और ऐज पर निशाना साधा कि क्यों उन्होंने Raw और NXT में जाकर समय बर्बाद किया। रोमन रेंस ने कहा कि ऐज को उनसे विनती करते हुए WrestleMania में मैच की मांग करनी चाहिए थी। रेंस ने कहा कि ऐज कौन हैं और Royal Rumble विजेता ने उनकी बेइज्जती की है। रेंस ने पूछा कि क्या ऐज यहां पर हैं और उन्होंने ऐज को रिंग में बुलाया है। हेमन ऐज का म्यूजिक बजाने के लिए कह रहे हैं। हेमन ने रेंस को बताया कि ऐज अभी नहीं आए हैं। रेंस ने कहा कि ऐज को लग रहा है कि वो बेवकुफ हैं और यहां मजाक करने आए हैं। रोमन रेंस काफी गुस्से में नजर आ रहे हैं। रेंस ने केविन ओवेंस पर निशाना साधा और कहा कि उनका इतिहास अब खत्म हो चुका है। रेंस ने ऐज को चेतावनी दे दी है कि उन्हें शो खत्म होने से पहले अपना फैसला सुनाना होगा।"Why would you play games with me?!?!"@WWERomanReigns is NOT PLEASED with @EdgeRatedR not arriving at the #WWEThunderDome yet. #SmackDown pic.twitter.com/Ikbba2s2c6— WWE (@WWE) February 6, 2021.@EdgeRatedR, are you going to make The Head of the Table wait???#SmackDown @WWERomanReigns @HeymanHustle pic.twitter.com/7f6Xx5TGV6— WWE (@WWE) February 6, 2021Question: Who's the main event around here?Answer: ⤵️ @HeymanHustle @WWERomanReigns pic.twitter.com/Rye2tVpZOA— WWE (@WWE) February 6, 2021नमस्कार WWE स्मैकडाउन (SmackDown) की लाइव कमेंट्री में आपका हार्दित स्वागत है। यह WWE SmackDown का रॉयल रंबल (Royal Rumble) के बाद पहला एपिसोड होने वाला है और इसमें निश्चित ही साल के पहले पीपीवी का फॉलआउट देखने को मिल सकता है। WWE निश्चित ही SmackDown के एपिसोड को शानदार बनाना चाहेगी।.@EdgeRatedR comes to the blue brand, a Triple Threat #ICTitle Match and MORE!Here is your preview for tonight's #SmackDown.📺 8/7c @FOXTV pic.twitter.com/p6ANSSZoNZ— WWE (@WWE) February 5, 2021.@WWEBigE defends the #ICTitle against @WWEApollo and @SamiZayn in a #TripleThreat Match TONIGHT on #SmackDown! https://t.co/rMLGT5QrKs📺 8/7c on @FOXTV pic.twitter.com/NzgfdXgQSH— WWE (@WWE) February 5, 2021WWE SmackDown में Royal Rumble विजेता ऐज नजर आएंगेइस हफ्ते हुए Royal Rumble पीपीवी में ऐज ने मेंस, तो बियांका ब्लेयर ने विमेंस Royal Rumble मैच को जीता था। ऐज इस हफ्ते Raw में नजर आए थे, लेकिन उन्होंने ऐलान नहीं किया था कि वो WrestleMania में किसे चैलेंज करेंगे। हालांकि WWE ने ऐलान कर दिया है कि ऐज SmackDown के एपिसोड में नजर आने वाले हैं। अब उम्मीद की जा सकती है कि SmackDown में यूनिवर्सल चैंपियन और ऐज का आमना-सामना हो सकता है और अगर WrestleMania के लिए इन दोनों के बीच के मैच का ऐलान होता है, तो फैंस के लिए इससे अहम खबर कोई और नहीं हो सकती।इसके अलावा बियांका ब्लेयर भी SmackDown ब्रांड का हिस्सा हैं और हर किसी को इंतजार है कि वो WrestleMania में साशा बैंक्स को चैलेंज करती हैं या असुका को। हालांकि जहां तक उम्मीद है वो SmackDown विमेंस चैंपियन साशा बैंक्स को चैलेंज करेंगीं।इसके अलावा Royal Rumble पीपीवी में रोमन रेंस ने केविन ओवेंस को लास्ट मैन स्टैंडिंग मैच में हराते हुए अपनी यूनिवर्सल चैंपियनशिप को रिटेन किया था। अब इन दोनों के फिउड अब खत्म हो चुकी हैं और देखना दिलचस्प होगा कि WWE इन दोनों सुपरस्टार्स को किस तरह से बुक करती है और आगे क्या देखने को मिलता है।अपोलो क्रूज और सैमी जेन दोनों के बीच पिछले दो हफ्ते से अनबन देखने को मिल रही हैं। इसके साथ ही बिग ई के खिलाफ पहले ही उनकी स्टोरीलाइन जारी रही है। पिछले हफ्ते सैमी जेन ने अपोलो और बिग ई के टाइटल मैच में इंटरफेयर किया था। ऐसे में अब तीनों सुपरस्टार्स के बीच मैच देखने को मिल सकता है।इस मैच में टाइटल चेंज के चांस काफी ज्यादा रहेंगे। इसके बावजूद मैच काफी अच्छा रह सकता है। WWE इस तरह के मैच को जरूर ही बुक करना चाहेगा। बिग ई, सैमी जेन और अपोलो क्रूज एक जबरदस्त मैच देकर शो को बेहतर बना सकता है। अगर यहां कुछ खास होता है तो WWE को फायदा मिल सकता है।WWE और रेसलिंग से जुड़ी तमाम बड़ी खबरों के साथ-साथ अपडेट्स, लाइव रिजल्ट्स को हमारे Facebook page पर पाएं।