स्मैकडाउन (SmackDown) का एपिसोड काफी ज्यादा बढ़िया साबित हुआ। WWE ने एक जबरदस्त एपिसोड दिया। देखा जाए तो SmackDown में कई पुरानी यादें ताजा की गई। खैर, आइए SmackDown के एपिसोड के नतीजों पर नजर डालते हैं।- SmackDown में रोमन रेंस का शुरुआती सैगमेंटपॉल हेमन ने माइक लेते हुए बताया कि वो सभी मिलकर डेनियल ब्रायन की याद में 10 काउंट करने वाले हैं। रोमन ने माइक लेकर बताया कि डेनियल ब्रायन यहां नहीं रहना चाहते थे तो उन्हने वैसा ही किया। इसके साथ ही रोमन ने बताया कि वो एक ऐसे व्यक्ति को लेकर आए हैं जो ब्रायन की जगह भर सकते हैं। इसके बाद जिमी उसो ने एंट्री की और उन्होंने मिलकर सेलिब्रेट किया। खैर, सिजेरो ने एंट्री की और बताया कि जिमी कभी भी ब्रायन की जगह नहीं ले पाएंगे। इस दौरान सिजेरो ने बताया कि वो सैथ से मैच पर ध्यान दे रहे हैं। सैथ रॉलिंस ने पीछे से आकर सिजेरो पर हमला किया और फिर ऑफिशियल्स ने आकर उन्हें अलग किया। अचानक से टेडी लॉन्ग ने एंट्री की और बताया कि सिजेरो और सैथ रॉलिंस के मुकाबले में अगर सिजेरो को जीत मिलती हैं तो उन्हें रोमन के खिलाफ WrestleMania Backlash में मैच मिलेगा। इसके बाद सिजेरो रिंग में गए लेकिन रोमन ने उन्हें रिंग के बाहर कर दिया और फिर सैथ ने उनपर हमला किया। मैच की शुरुआत हुई।The disrespect. #SmackDown @WWERomanReigns @HeymanHustle @WWEUsos pic.twitter.com/x8fnx2pvOr— WWE Universe (@WWEUniverse) May 8, 2021Brotherly Love. ❤️ #SmackDown @WWEUsos @HeymanHustle @WWERomanReigns pic.twitter.com/jzJ7Ld6rZy— WWE Universe (@WWEUniverse) May 8, 2021- SmackDown में सिजेरो vs सैथ रॉलिंसशुरुआत से ही सैथ रॉलिंस ने सिजेरो पर जबरदस्त हमला जारी रखा। इसके बावजूद एक समय आया जब सिजेरो ने अपनी वापसी की लेकिन उसोज़ की समय-समय पर इंटरफेरेंस देखने को मिली। खैर, दोनों ने एक जबरदस्त मुकाबला दिया और अंत में सैथ रॉलिंस ने जे उसो को इंटरफेयर करने से रोका लेकिन जिमी उसो ने सैथ पर सुपरकिक लगा दी। इसके बाद सिजेरो ने फायदा उठाया और न्युटीलाइजर लगाकर पिन करते हुए मुकाबला जीता।नतीजा: सिजेरो को जीत मिली.@WWERollins doesn't want @WWEUsos is his business, and neither does @WWECesaro! #SmackDown pic.twitter.com/52x4EtzLrW— WWE Universe (@WWEUniverse) May 8, 2021NOT. A. FLUKE.In quite possibly the biggest win of his career, @WWECesaro defeats @WWERollins to earn the right to challenge @WWERomanReigns for the #UniversalTitle at #WMBacklash! #SmackDown @HeymanHustle pic.twitter.com/BdKAc1wFaJ— WWE (@WWE) May 8, 2021SmackDown में सैथ रॉलिंस बैकस्टेज रोमन रेंस से बहस करते हुए दिखाई दिए। इसके बाद सैथ ने कहा कि या तो रोमन जिमी उसो से निपट लें वरना वो बदला ले लेंगे। बैकस्टेज में SmackDown में सोन्या डेविल और टेडी लॉन्ग बातें कर रहे थे। इस दौरान सैमी जेन ने इंटरकॉन्टिनेंटल टाइटल के लिए मैच की मांग की। इसके बावजूद टेडी लॉन्ग ने उन्हें एक 10 मैन टैग टीम मैच में डाल दिया। रोमन रेंस SmackDown में जिमी उसो से निराश थे और काफी गुस्से में दिखाई दिए थे। खैर, जिमी उसो ने कहा कि रोमन उनसे इस तरह बात नहीं कर सकते हैं, जैसी वो जे उसो से करते हैं। इसके बाद जिमी वहां से चले गए। - SmackDown में कार्मेला vs रूबी रायटकार्मेला और रूबी रायट का मुकाबला ज्यादा लंबा नहीं चला। दोनों सुपरस्टार्स ने मिलकर जरूर ही अच्छा मैच देने की कोशिश की। इसके बावजूद उनके पास ज्यादा समय नहीं था। खैर, अंत में जाकर कार्मेला ने रूबी को अपने सबमिशन में फंसाया और इसपर उन्होंने टैपआउट कर दिया।नतीजा: कार्मेला की जीत हुई।RIGHT NOW: @CarmellaWWE vs. @RubyRiottWWE on a special throwback edition of #SmackDown! @YaOnlyLivvOnce pic.twitter.com/M0y2SXcZyR— WWE (@WWE) May 8, 2021Still #UNTOUCHABLE. 💄 #SmackDown @CarmellaWWE pic.twitter.com/GVwwNkGyT0— WWE (@WWE) May 8, 2021- SmackDown में बेली का सैगमेंटबेली के सैगमेंट की शुरुआत में खुद की तारीफ की। इसके साथ ही उन्होंने स्कीन पर कई दिग्गज फीमेल सुपरस्टार्स को दिखाया और उनकी तारीफ की। इसके बाद स्क्रीन पर बियांका ब्लेयर की तस्वीर भी दिखाई दी और बेली के कहा कि वो Backlash में ब्लेयर से टाइटल छीन लेंगी। इसके बाद बियांका ब्लेयर ने एंट्री की। उन्होंने बेली को हराने का दावा किया लेकिन बेली इसपर बुरी तरह हँसने लगी। इसके बाद बेली ने बियांका पर हमला करने की कोशिश की लेकिन ब्लेयर इस बार तैयार थीं। खैर, अंत में बेली ने अपना दबदबा दिखाया।lol. #SmackDown @itsBayleyWWE @BiancaBelairWWE pic.twitter.com/7w34kCymhA— WWE (@WWE) May 8, 2021SmackDown में बैकस्टेज जिमी उसो और जे उसो के बीच बहस हुई। जे उसो ने जिमी को समझाने की कोशिश की। इसपर जिमी उसो नहीं माने और उन्होंने कहा कि उन्हें जे उसो की जरूरत है। जिमी ने बताया कि वो जे उसो के साथ मिलकर टैग टीम चैंपियंस बनना चाहते हैं। - SmackDown में डॉमिनिक मिस्टीरियो vs डॉल्फ ज़िगलररे मिस्टीरियो और डॉल्फ ज़िगलर के बीच मैच होने वाला था। इसके बावजूद डॉल्फ और रॉबर्ट रूड ने मिलकर डॉमिनिक की बेइज्जती की और इसके चलते उनके बीच मैच तय हुआ। खैर, दोनों का मुकाबला लंबा नहीं चला। अंत में जाकर उन्होंने रोल-अप की मदद से दिग्गज को पराजित किया।नतीजा: डॉमिनिक को जीत मिलीTHIS is real, @HEELZiggler! @DomMysterio35 just defeated YOU on a throwback edition of #SmackDown! @reymysterio @RealRobertRoode pic.twitter.com/PL2fwNTO4p— WWE (@WWE) May 8, 2021SmackDown में बैकस्टेज रेजिनाल्ड का इंटरव्यू लिया गया। उन्होंने यहां जीत दर्ज करने का दावा किया। रोमन रेंस ने अपने भाइयों को बुलाने के लिए पॉल हेमन को ऑर्डर दिया। पॉल पहले समझ नहीं पाए लेकिन रोमन उन्हें घूरने लगे तो वो समझ गए। - SmackDown में टमीना vs रेजिनाल्डमैच में रेजिनाल्ड काफी समय तक टमीना की पकड़ में नहीं आए। इसके बाद टमीना ने जल्द ही वापसी की और फिर वो टॉप रोप से अपना फिनिशर लगाने लगी। इसके बावजूद शायना बैजलर ने उन्हें धकेला और नाया जैक्स ने रेजिनाल्ड को रिंग के बाहर किया। इसके बाद दोनों ने मिलकर नटालिया और टमीना की बुरी हालत कर दी।नतीजा: टमीना को DQ से जीत मिलीWho's laughing now? #SmackDown @TaminaSnuka @QoSBaszler @NiaJaxWWE @ReginaldWWE pic.twitter.com/jWAeNd6gnT— WWE (@WWE) May 8, 2021Advantage: CHAMPIONS.#SmackDown @QoSBaszler @NiaJaxWWE @ReginaldWWE @TaminaSnuka pic.twitter.com/yUoyyBGC2e— WWE Universe (@WWEUniverse) May 8, 2021SmackDown में बैकस्टेज 10 मैन टैग टीम मैच से पहले दोनों टीमों का छोटा प्रोमो सैगमेंट देखने को मिला। - SmackDown में अपोलो कुज, सैमी जेन, किंग कॉर्बिन, ओटिस और चैड गेबल vs केविन ओवेंस, बिग ई, शिंस्के नाकामुरा और स्ट्रीट प्रॉफ़िट्समैच उम्मीद से बेहतर रहा। सभी सुपरस्टार्स को अपना टैलेंट दिखाने का मौका मिला। खैर, इस मैच के दौरान ज्यादातर मौकों पर हील सुपरस्टार्स का पलड़ा भारी रहा। खैर, बेबीफेस स्टार्स ने भी जबरदस्त काम किया। अंत में जाकर शिंस्के नाकामुरा ने सैमी जेन पर अपना फिनिशर लगाया लेकिन इसके पहले ही किंग कॉर्बिन ने टैग ले लिया था। नाकामुरा को इस बारे में पता नहीं था और किंग ने फायदा उठाकर अपना फिनिशर लगाया और पिन करते हुए बड़ी जीत दर्ज की।नतीजा: अपोलो कुज, सैमी जेन, किंग कॉर्बिन, ओटिस और चैड गेबल को जीत मिली.@WWEApollo just FLEW! 😯 #SmackDown @FightOwensFight pic.twitter.com/afS7iKYfYZ— WWE Universe (@WWEUniverse) May 8, 2021...and your WINNERS: @WWEGable @WWEApollo @otiswwe @SamiZayn @BaronCorbinWWE We see you, @SamiZayn. 👀 😂 #SmackDown @CommanderAzeez pic.twitter.com/EAmuqY7LVN— WWE (@WWE) May 8, 2021बैकस्टेज SmackDown में रोमन रेंस ने जे उसो को समझाने की कोशिश की। रोमन रेंस ने बताया कि वो उनकी परवाह करते हैं और वो उसी तरह जिमी उसो को भी पसंद करते हैं। खैर, उन्होंने जिमी से जवाब की मांग की। - SmackDown में रोमन रेंस ने जवाब की मांग कीरोमन रेंस ने जवाब की मांग की और प्रोमो कट करने की कोशिश की लेकिन जिमी उसो ने एंट्री की। उन्होंने जे उसो से साथ आने को लेकर जवाब मांगा और Hell in a Cell का मैच के बारे में बात की। उन्होंने बताया कि अजर जिमी की जगह वो होते तो शायद वो ऐसा नहीं करते। रोमन ने कहा कि जे उसो और वो सब कुछ भूल चुके हैं। इसके साथ ही रोमन ने कहा कि जिमी के पास दो विकल्प है। वो रेंस के साथ आ जाएं या फिर वो घर बैठ जाएं। जिमी रिंग छोड़कर चले गए और रुक गए। जे उसो ने उन्हें समझाने की कोशिश की लेकिन इतनी देर में पीछे से सिजेरो ने एंट्री की। उन्होंने रोमन रेंस पर बुरी तरह हमला किया। जे उसो उन्हें बचाने के लिए आए लेकिन वो सफल नहीं हुए। इसके बाद जिमी उसो ने भी सिजेरो पर हमला किया लेकिन वो भी सफल नहीं हुए। सिजेरो ने अकेले ही रोमन रेंस और द उसोज़ की बुरी हालत कर दी।Fall in line and acknowledge him OR take your a** home. There is only one option for Jimmy @WWEUsos. #SmackDown @HeymanHustle @WWERomanReigns pic.twitter.com/hKiEos0f2h— WWE (@WWE) May 8, 2021Acknowledge HIM. @WWECesaro @WWEUsos @WWERomanReigns @HeymanHustle #SmackDown #WMBacklash pic.twitter.com/SW2AcGPH4W— WWE (@WWE) May 8, 2021इस तरह से SmackDown के एपिसोड का अंत हुआ।WWE और रेसलिंग से जुड़ी तमाम बड़ी खबरों के साथ-साथ अपडेट्स, लाइव रिजल्ट्स को हमारे Facebook page पर पाएं।