स्मैकडाउन (SmackDown) का एपिसोड काफी अच्छा रहा। WWE ने कुछ अच्छे मैच और सैगमेंट तय किये। इस दौरान दिग्गजों के प्रोमो सैगमेंट देखने को मिले। साथ ही रेसलमेनिया (WrestleMania) के लिए स्टोरीलाइन आगे बढ़ाई गई। खैर, इस आर्टिकल में हम SmackDown के एपिसोड में हुए सभी मैचों और सैगमेंट्स के नतीजों पर नजर डालने वाले हैं।- SmackDown में डेनियल ब्रायन का सैगमेंटडेनियल ब्रायन ने SmackDown में अपने सैगमेंट की शुरुआत की। उन्होंने प्रोमो कट करते हुए अपने करियर के बारे में बात की। साथ ही बताया कि कैसे उन्होंने रिटायरमेंट के बाद वापसी की। इसके अलावा डेनियल ब्रायन ने WrestleMania 37 में नया यूनिवर्सल चैंपियन बनने का दावा किया। उन्होंने इस दौरान रोमन रेंस और ऐज को लेकर भी बातें कही।YES! YES! YES!#SmackDown @WWEDanielBryan pic.twitter.com/qJyb6MU5Y9— WWE (@WWE) April 10, 2021.@WWEDanielBryan vows to bring the most DANGEROUS Daniel Bryan @WWERomanReigns and @EdgeRatedR have ever seen this Sunday at #WrestleMania! #UniversalTitle #SmackDown pic.twitter.com/z0SyKDFU0F— WWE (@WWE) April 10, 2021 SmackDown में डेनियल ब्रायन की यस चैंट्स पर बैकस्टेज स्ट्रीट प्रॉफ़िट्स भी चैंट्स लगा रहे थे। उन्होंने इंटरव्यू देते टैग टीम टाइटल्स मैच लेकर बात की। रॉबर्ट रूड और डॉल्फ ज़िगलर ने आकर उनपर हमला किया और उन्हें स्टेज एरिया पर ले गए। बाद में अल्फा अकेडमी वहां आई और फिर रे मिस्टीरियो और डॉमिनिक भी दिखाई दिए। यहां से उनका मैच देखने को मिला।- डर्टी डॉग्स vs स्ट्रीट प्रॉफ़िट्स vs अल्फा अकेडमी vs डॉमिनिक और रे मिस्टीरियो (SmackDown टैग टीम चैंपियनशिप मैच)मैच काफी ज्यादा बढ़िया साबित हुआ। फैंस ने इस मुकाबले से काफी ज्यादा उम्मीदें की थी। देखा जाए तो उन्होंने मिलकर काफी ज्यादा बढ़िया काम किया। कई मौकों पर लगा कि हमें नए चैंपियंस देखने को मिल जाएंग। इसके बावजूद अंत में डर्टी डॉग्स ने जबरदस्त तालमेल दिखाया और अपनी चैंपियनशिप को रिटेन किया।नतीजा: डर्टी डॉग्स ने टाइटल रिटेन किया🐐🐐🐐🐐#SmackDown @reymysterio pic.twitter.com/9VUBr7BhNB— WWE (@WWE) April 10, 2021#AndStill DIRTY DAWGS.#SmackDown @HEELZiggler @RealRobertRoode pic.twitter.com/noxWHQVn2e— WWE (@WWE) April 10, 2021SmackDown में बियांका ब्लेयर का इंटरव्यू सैगमेंट देखने को मिला। SmackDown में बिग ई का खास सैगमेंट देखने को मिला जहां उन्होंने WrestleMania को लेकर अपनी तैयारी दिखाई। साथ ही उन्होंने अपने बचपन की जगह दिखाई। - SmackDown में नाया जैक्स vs टमीनाSmackDown में नाया जैक्स और टमीना के बीच मैच रोचक रहने वाला था। टमीना ने जबरदस्त प्रदर्शन किया और वो अंत में जीत के काफी ज्यादा करीब थीं। इसके बावजूद शायना बैजलर की इंटरफेरेंस हुई और उन्होंने टमीना पर हमला किया। इसके चलते मैच DQ से खत्म हो गया। बाद में नटालिया ने आकर हील स्टार्स को भगाया।नतीजा: टमीना को DQ से जीत मिली👀👀👀👀#SmackDown @TaminaSnuka @NiaJaxWWE pic.twitter.com/XopQrc1c8e— WWE (@WWE) April 10, 2021SmackDown में बैकस्टेज रायट स्क्वाड का इंटरव्यू चल रहा था। इस दौरान बिली के और कार्मेला की एंट्री हुई। खैर, बाद में मैंडी रोज-डैना ब्रुक और लाना-नेओमी ने एंट्री की। एक ब्रॉल देखने को मिला जहां अंत में टमीना और नटालिया ने एंट्री करते हुए सभी सुपरस्टार्स को धराशाई किया। Message SENT. 👊#SmackDown #WrestleMania pic.twitter.com/8Pkl2LUH0r— WWE (@WWE) April 10, 2021- SmackDown में ऐज का सैगमेंटऐज ने एक जबरदस्त प्रोमो कट किया। उन्होंने डेनियल ब्रायन की मैच में एंट्री पर सवाल उठाए। साथ ही उन्होंने रोमन रेंस को 'समोअन ऐज' कहा। साथ ही उनकी बुरी तरह बेइज्जती की। इसके अलावा उन्होंने अपनी चोट से वापसी के बारे में बात की। साथ ही WrestleMania में दोनों ही सुपरस्टार्स को हराकर यूनिवर्सल चैंपियन बनने का दावा दिया।✅ Came into WWE in a 3-Man Group✅ Entrance through the WWE Universe✅ Spear"You're Samoan @EdgeRatedR." 👀 #SmackDown @WWERomanReigns pic.twitter.com/5MU96jPWIn— WWE (@WWE) April 10, 2021"You have NO IDEA the pain that I have gone through to get this back!!"#SmackDown #WrestleMania @EdgeRatedR pic.twitter.com/0RUUR6DuD5— WWE (@WWE) April 10, 2021SmackDown में बैकस्टेज सोन्या डेविल ने एडम पीयर्स को कहा कि WrestleMania में रोमन रेंस और ऐज के बीच सिंगल्स मैच ही होने वाला है। SmackDown में बैकस्टेज साशा बैंक्स का इंटरव्यू लिया गया। इस दौरान उन्होंने बताया कि बियांका ब्लेयर के पास WrestleMania में उनसे टाइटल लेने का कोई चांस नहीं है। साथ ही वो इस नई स्टार को आसानी से हरा देंगी। SmackDown में सैमी जेन का सैगमेंटSmackDown में सैमी जेन का एक सैगमेंट दिखाया गया जहां वो लोगन पॉल के ट्रेनिंग सेंटर गए। इस दौरान जेक पॉल भी दिखाई दिए। उन्होंने कहा कि वो सामान लेकर आ रहे हैं और फिर तीनों मिलकर साथ ट्रेनिंग करेंगे। खैर, वो सामान लेने बाहर गए लेकिन फिर उन्हें अंदर नहीं आने दिया। सैमी की यहां बुरी तरह बेइज्जती हुई। सैमी ने कमेंट्री टीम के पास एंट्री की और कहा कि उन्हें ये सब नहीं दिखाना चाहिए था। वो इससे निराश थे। खैर, केविन ओवेंस ने आकर उनपर हमला किया और फिर जेन भाग निकले।EXCLUSIVE: @SamiZayn paid @LoganPaul & @jakepaul a visit, but ended up getting into a sticky situation! 😬 pic.twitter.com/rZ2ZTznZHZ— WWE Network (@WWENetwork) April 6, 2021There will be nowhere for @SamiZayn to run at #WrestleMania! #SmackDown @FightOwensFight pic.twitter.com/z1evM3Jts0— WWE (@WWE) April 10, 2021- SmackDown में आंद्रे द जायंट बैटल रॉयल मैचमैच में कई बड़े सुपरस्टार्स मौजूद थे। सबसे पहले शेल्टन और सेड्रिक ने अकीरा टोजावा और टकर को एलिमिनेट किया। सभी ने मिलकर इन दोनों टैग टीम स्टार्स पर हमला किया और दोनों को एलिमिनेट किया। इलायस ने एरिक को एलिमिनेट किया और फिर रेट्रीब्यूशन के पूर्व सदस्यों ने मिलकर ड्रू गुलक और हम्बर्टो कारिलो को एलिमिनेट किया। बाद में जैक्सन राइकर और इलायस ने स्लैपजैक को एलिमिनेट किया। बाद में टी-बार और मेस ने इलायस और जैक्सन राइकर को बाहर दिया। खैर, अली ने अपने दोनों पूर्व साथियों को बाहर किया और बदला पूरा दिया। खैर, लूचा हाउस पार्टी ने कलिस्टो को एलिमिनेट किया। इसके बाद ग्रेन मेटालिक ने लिंस डोराडो को बाहर किया लेकिन वो भी खुद किंग कॉर्बिन द्वारा एलिमिनेट हो गए। किंग कॉर्बिन ने मर्फी को एलिमिनेट किया। शिंस्के नाकामुरा ने एंजल गार्जा को बाहर किया। रिकोशे ने अली को बाहर किया जबकि जे उसो ने उन्हें एलिमिनेट किया। अब मैच में सिर्फ 3 सुपरस्टार्स बचे थे जो किंग कॉर्बिन, जे उसो और शिंस्के नाकामुरा थे। किंग रोप्स से लटके हुए थे और नाकामुरा ने उन्हें एलिमिनेट किया। अब सिर्फ दो ही सुपरस्टार्स बचे थे। नाकामुरा मैच में जे उसो को एलिमिनेट करने वाले थे लेकिन उसो ने सबको चौंकाया और दिग्गज को बाहर किया।नतीजा: जे उसो ने आंद्रे द जायंट बैटल रॉयल मैच की ट्रॉफी जीती.@Sheltyb803 & @CedricAlexander vs. EVERYBODY!#SmackDown pic.twitter.com/tNpcnTIGNl— WWE (@WWE) April 10, 2021"Main Event" Jey @WWEUsos has done it!#SmackDown #WrestleMania #AndreTheGiant pic.twitter.com/B138lF5mwh— WWE (@WWE) April 10, 2021मैच के बाद वो सेलिब्रेट करने लगे लेकिन रोमन रेंस ने एंट्री की और जे उसो को बधाई दी।- SmackDown में रोमन रेंस का सैगमेंटरोमन रेंस ने कहा कि उनके पास काफी काम है और वो यहां नहीं आना चाहते थे। साथ ही उन्होंने बताया कि वो पिन हुए बिना भी हार सकते हैं। रोमन ने कहा कि वो WWE के सबसे बड़े सुपरस्टार है और उन्होंने अपने दुश्मनों की बेइज्जती की। उन्होंने डेनियल ब्रायन द्वारा टैपआउट कराने को लेकर भी बात की। साथ ही रोमन ने दावा किया कि वो WrestleMania में टैपआउट नहीं करेंगे और ऐज को लेकर रोमन ने कहा कि ऐज हमेशा ही अपनी वापसी की बात करते हैं। रोमन ने बताया कि उन्होंने कई लोगों के करियर बचाए हैं और उन्होंने जे उसो का उदाहरण दिया। साथी ही एक बार फिर WrestleMania में जीत दर्ज करने के बारे में कहा। साथ ही अपने प्रोमो का अंत किया।Acknowledge him.#SmackDown #WrestleMania #UniversalTitle @WWERomanReigns @HeymanHustle @WWEUsos pic.twitter.com/0DT0Nl22XK— WWE (@WWE) April 10, 2021"You know the phrase, you bought the shirt."@WWERomanReigns vows to "Show Up & Win" at #WrestleMania. #UniversalTitle #SmackDown pic.twitter.com/GFAruEDM7E— WWE (@WWE) April 10, 2021इस तरह से SmackDown के एपिसोड का अंत हुआ।WWE और रेसलिंग से जुड़ी तमाम बड़ी खबरों के साथ-साथ अपडेट्स, लाइव रिजल्ट्स को हमारे Facebook page पर पाएं।