सर्वाइवर सीरीज़ से पहले स्मैकडाउन का आखिरी एपिसोड नॉर्थ कैरोलिना के शार्लेट शहर में हुआ। ये रिक फ्लेयर और शार्लेट फ्लेयर का होम टाउन भी है। शार्लेट ने अपने शहर में फैंस को निराश नहीं किया और उन्होंने नटालिया को हराकर WWE विमेंस चैंपियनशिप को अपने नाम कर लिया। TLC के बाद स्मैकडाउन की टीम ने रॉ में जाकर रॉ रोस्टर के सुपरस्टार्स की धुनाई की थी। आज वही स्मैकडाउन के साथ हुआ, रॉ रोस्टर के सुपरस्टार्स ने आकर स्मैकडाउन के स्टार्स को बुरी तरह से मारा। उनकी मेन टारगेट द शील्ड और कमिश्नर शेन मैकमैहन थे। स्मैकडाउन के मेन इवेंट में केविन ओवंस, सैमी जेन का मैच न्यू डे के साथ चल रहा था। मैच के बीच में द शील्ड का म्यूजिक बजा और फैंस के बीच से रोमन रेंस, सैथ रॉलिंस और डीन एम्ब्रोज़ की एंट्री हुई। शील्ड के रिंग साइड आते ही केविन ओवंस और सैमी जेन वहां से चले गए। उसके बाद शील्ड ने न्यू डे को मारना शुरु कर दिया। फिर एक के करके रॉ और स्मैकडाउन के सुपरस्टार्स आते रहे और सभी ने एक दूसरे पर हमला किया। रॉ की विमेंस स्टार्स ने स्मैकडाउन विमेंस टीम के लॉकर रूम में जाकर उन्हें मारा। WWE स्मैकडाउन में हुए मैचों के नतीजे और वीडियो हाइलाइट्स: