WWE SmackDown Results (23 May 2025): WWE स्मैकडाउन (SmackDown) का इस हफ्ते का एपिसोड धमाकेदार रहा। शो की शुरुआत में बवाल हुआ और मेन इवेंट में Wyatt Sick6 का रिटर्न हुआ। मनी इन द बैंक (Money in the Bank) के क्वालीफाइंग मैच का आयोजन देखने को मिला। इस आर्टिकल में हम SmackDown के नतीजों पर बात करेंगे। WWE SmackDown रिजल्ट्स - ड्रू मैकइंटायर बैकस्टेज थे, उनपर डेमियन प्रीस्ट ने अटैक कर दिया। उनका ब्रॉल हुआ और ऑफिशियल्स ने रोका। - WWE विमेंस चैंपियन टिफनी स्ट्रैटन ने प्रोमो कट किया और Money in the Bank लैडर मैच के बारे में बात की। एलेक्सा ब्लिस ने दखल दिया और दावा किया कि वो MITB ब्रीफकेस जीतेंगी। शार्लेट फ्लेयर ने भी एंट्री की और कुछ ऐसा ही किया। टिफनी ने खुद को नई जनरेशन की स्टार बताया और कहा कि वो दोनों से बेहतर हैं। टिफनी बैकस्टेज जाने लगीं और जूलिया के साथ भी उनका स्टेयरडाउन हुआ। View this post on Instagram Instagram Post- शार्लेट फ्लेयर, जूलिया और ज़ेलिना वेगा के बीच विमेंस Money in the Bank क्वालीफाइंग ट्रिपल थ्रेट मैच हुआ। यह काफी अच्छा रहा और अंत में शार्लेट फ्लेयर ने वेगा पर फिगर 4 लेग लॉक लगाया था। जूलिया ने टॉप रोप से फ्लेयर के पैर पर वार किया और ज़ेलिना को नॉर्थन लाइट्स बॉम्ब देकर पिन करते हुए जीत दर्ज की। View this post on Instagram Instagram Post- DIY ने वीडियो पैकेज द्वारा मोटर सिटी मशीन गन्स को धमकी दी। - बैकस्टेज ज़ेलिना वेगा को चेल्सी ग्रीन और उनकी साथियों ने आकर कंफ्रंट किया। उन्होंने वेगा पर हमला किया। बचाव के लिए मीचीन और बी-फैब ने एंट्री की। यहां से पाइपर निवेन और एल्बा फायर vs बी-फैब और मीचीन टैग टीम मैच तय हो गया। - टॉमैसो चैम्पा और क्रिस सैबिन के बीच सिंगल्स मैच हुआ। एलेक्स शैली को रिंगसाइड पर जॉनी गार्गानो ने निशाना बनाया। सैबिन ने गार्गानो और चैम्पा, दोनों पर डाइव लगा दी। अंत में चैम्पा ने चोटिल होने का नाटक किया। रेफरी का ध्यान उनपर था। इतनी देर में कैंडिस लेरे ने एंट्री करके सैबिन पर अटैक कर दिया। चैम्पा ने नी अटैक लगाकर पिन किया और जीत हासिल की। View this post on Instagram Instagram Post- बैकस्टेज फ्रैक्सिऑम ने स्ट्रीट प्रॉफ़िट्स को हराकर WWE टैग टीम चैंपियंस बनने का दावा किया। - स्टेज एरिया पर डेमियन प्रीस्ट और ड्रू मैकइंटायर का ब्रॉल हुआ। वो लड़ते हुए रिंगसाइड पर चले गए। काफी मुश्किल से सिक्योरिटी और ऑफिशियल्स ने उन्हें अलग किया। View this post on Instagram Instagram Post- बैकस्टेज जेकब फाटू और जेसी मटेओ के बीच थोड़ी अनबन देखने को मिली। सोलो सिकोआ ने उन्हें शांत किया और साथ मिलकर काम करने के लिए कहा। - बैकस्टेज शार्लेट फ्लेयर ने एलेक्सा ब्लिस को कंफ्रंट किया। ब्लिस ने फ्लेयर के Money in the Bank के लिए क्वालीफाई नहीं करने का मजाक बनाया। - बी-फैब और मीचीन ने पाइपर निवेन और एल्बा फायर को टैग टीम मैच में हरा दिया। - स्ट्रीट प्रॉफ़िट्स ने बैकस्टेज इंटरव्यू में चैंपियनशिप रिटेन रखने का दावा किया। जेकब फाटू, सोलो सिकोआ और जेसी मटेओ उन्हें घूरते हुए रिंग की ओर चले गए। - वीडियो पैकेज में सैंटोस इस्कोबार और बेर्टो के बीच अनबन जारी रही। - जिमी उसो ने बैकस्टेज रे फीनिक्स को मोटिवेट किया। - जेकब फाटू और जेसी मटेओ ने जिमी उसो और रे फीनिक्स को सोलो सिकोआ के दखल की मदद से हरा दिया। View this post on Instagram Instagram Post- एलए नाइट ने बैकस्टेज इंटरव्यू में WWE Money in the Bank क्वालीफाइंग मैच जीतने का दावा किया। - आर-ट्रुथ ने प्रोमो कट करके जॉन सीना के बारे में बात की। ट्रुथ ने कहा कि वो नए जॉन सीना को हराकर पुराने वाले सीनेशन लीडर को वापस लाएंगे। उन्होंने हील सीना को धमकी दे दी। View this post on Instagram Instagram Post- एलए नाइट, एलिस्टर ब्लैक और शिंस्के नाकामुरा के बीच Money in the Bank क्वालीफाइंग मैच हुआ। अंत में एलिस्टर ने नाकामुरा पर ब्लैक मास लगाया। नाइट ने एंट्री की और ब्लैक को रिंग के बाहर करके खुद नाकामुरा को पिन किया और जीत हासिल की। View this post on Instagram Instagram Post- मिज़ ने बैकस्टेज कार्मेलो हेज को WWE Money in the Bank क्वालीफाइंग मैच जीतने के लिए मोटिवेट किया। - बैकस्टेज जेकब फाटू को पता चला कि वो Money in the Bank क्वालीफाइंग मैच में हैं। उन्होंने सोलो सिकोआ को सम्मान दिया। - स्ट्रीट प्रॉफ़िट्स और फ्रैक्सिऑम के बीच WWE टैग टीम चैंपियनशिप मैच हुआ। यह शो का सबसे तगड़ा मुकाबला रहा। DIY ने दखल दिया और मोटर सिटी मशीन गन्स ने उन्हें संभाला। मोंटेज़ फोर्ड ने चारों पर डाइव लगा दी। अचानक लाइट बंद हुई और इसके वापस आने पर Wyatt Sick6 ने वापसी की। मिस्ट्री फैक्शन ने सभी स्टार्स पर अटैक किया और मैच नो कॉन्टेस्ट खत्म हो गया। अंकल हाउडी ने जॉनी गार्गानो को सिस्टर एबीगेल दिया। View this post on Instagram Instagram Postइस तरह से WWE SmackDown का अंत हुआ।