SmackDown: WWE SmackDown का इस हफ्ते बेहतरीन एपिसोड देखने को मिला। स्मैकडाउन (SmackDown) के इस एपिसोड के दौरान रोमन रेंस (Roman Reigns) और जे उसो (Jey Uso) एक बार फिर आमने-सामने आए। इसके अलावा दिग्गज रे मिस्टीरियो (Rey Mysterio) को मैच के दौरान खतरनाक चोट लगी। साथ ही, ब्लू ब्रांड में कुछ बेहतरीन मैच और सैगमेंट्स भी देखने को मिले। आइए ज्यादा देर ना करते हुए इस हफ्ते WWE SmackDown के रिजल्ट्स पर एक नज़र डालते हैं।WWE SmackDown की शुरूआत रोमन रेंस और जे उसो ने की- रोमन रेंस ने प्रोमो देते हुए द उसोज़ को मिली सफलता का श्रेय खुद को दिया। इस दौरान रोमन रेंस ने जे उसो पर आरोप लगाया कि वो काफी समय से उनका पद हासिल करना चाहते हैं। इसके बाद जे उसो ने द ब्लडलाइन टूटने और जिमी उसो के चोटिल होने का जिम्मेदार रोमन रेंस को ठहराया। हालांकि, ट्राइबल चीफ ने जे उसो की बात मानने से इंकार करते हुए कहा कि जे उसो की वजह से ही जिमी उसो चोटिल हुए हैं। रोमन रेंस ने यह भी कहा कि अगर 3 साल पहले जिमी उसो चोटिल नहीं हुए होते तो जे उसो की जगह वो राइट हैंड मैन होते। रोमन रेंस ने इस दौरान जे उसो द्वारा जिमी उसो को धोखा देने के आरोप भी लगाए। रोमन रेंस ने कहा कि सभी जानते हैं कि जे उसो उन्हें हरा नहीं सकते। इसके बाद जे उसो ने कहा कि वो रोमन रेंस को हरा चुके हैं और SummerSlam में एक बार फिर हराएंगे।WWE@WWEIs momentum on the side of Jey @WWEUsos heading into Tribal Combat at #SummerSlam?@WWERomanReigns @HeymanHustle #SmackDown pic.twitter.com/jc7JerFz4t1997448Is momentum on the side of Jey @WWEUsos heading into Tribal Combat at #SummerSlam?@WWERomanReigns @HeymanHustle #SmackDown pic.twitter.com/jc7JerFz4t- बैकस्टेज जे उसो और ग्रेसन वॉलर का आमना-सामना हुआ। इस दौरान ग्रेसन वॉलर ने जे उसो की बेइज्जती की और उन्हें अपने शो पर आने के लिए कहा। इसके बाद जे उसो ने ग्रेसन वॉलर को थप्पड़ जड़ दिया। WWE@WWEWhat did Jey's five fingers say to @GraysonWWE's face?#SmackDown pic.twitter.com/V5DeL4crIw2872477What did Jey's five fingers say to @GraysonWWE's face?#SmackDown pic.twitter.com/V5DeL4crIwWWE SmackDown में रे मिस्टीरियो vs सैंटोस इस्कोबार (यूएस चैंपियनशिप नंबर वन कंटेंडर्स मैच)- रे मिस्टीरियो और सैंटोस इस्कोबार ने हाथ मिलाकर मुकाबले की शुरूआत की। यूएस चैंपियन ऑस्टिन थ्योरी भी इस मुकाबले को देखने के लिए एरीना में मौजूद थे। यह जबरदस्त मैच साबित हुआ और मुकाबले में रे मिस्टीरियो & सैंटोस इस्कोबार एक-दूसरे के खिलाफ कई बेहतरीन मूव्स का इस्तेमाल करते हुए दिखाई दिए। वहीं, मैच के अंतिम पलों में सैंटोस इस्कोबार ने टॉप रोप से रे मिस्टीरियो पर डाइव लगा दी। इस वजह से रे मिस्टीरियो चोटिल हो गए और वो मैच लड़ना जारी नहीं रख पाए। इसके बाद रेफरी ने सैंटोस इस्कोबार को मैच का विजेता घोषित कर दिया।नतीजा: सैंटोस इस्कोबार ने जीता मैच।WWE@WWEWho will win the #USTitle Invitational FINALS in this exciting encounter between @reymysterio & @EscobarWWE on #SmackDown? pic.twitter.com/0eXGxEI3Aq756151Who will win the #USTitle Invitational FINALS in this exciting encounter between @reymysterio & @EscobarWWE on #SmackDown? pic.twitter.com/0eXGxEI3Aq- बैकस्टेज चेल्सी ग्रीन & सोन्या डेविल ने बियांका ब्लेयर के सैगमेंट में दखल देकर उनसे बहस किया। जल्द ही, शार्लेट फ्लेयर वहां आ गईं और उन्होंने बियांका ब्लेयर को उनके साथ मिलकर चेल्सी & सोन्या के खिलाफ टैग टीम मैच लड़ने का ऑफर दिया लेकिन बियांका ने इंकार कर दिया। इसके बाद शार्लेट फ्लेयर ने एडम पीयर्स के पास जाकर मैच ऑफिशियल कराया। WWE SmackDown में Hit Row का सैगमेंट- Hit Row ने प्रोमो की शुरूआत की और जल्द ही, एलए नाइट वहां आ गए। इसके बाद एलए नाइट ने अशांटे एडोनिस का बुरा हाल करने की धमकी दी। अब इन दोनों सुपरस्टार्स के बीच मैच बुक हो चुका है।WWE@WWENow this is a story all about how@RealLAKnight came into townTalking on the mic about Hit RowReady to make #SmackDown his show"YEAH!", the Megastar would exclaimNow everyone here knows it's his game! pic.twitter.com/PFtY4JNTOe2464408Now this is a story all about how@RealLAKnight came into townTalking on the mic about Hit RowReady to make #SmackDown his show"YEAH!", the Megastar would exclaimNow everyone here knows it's his game! pic.twitter.com/PFtY4JNTOeWWE SmackDown में एलए नाइट vs अशांटे एडोनिस- अशांटे एडोनिस ने मैच शुरू होने के बाद एलए नाइट पर जबरदस्त हमला कर दिया। इसके बाद बी-फैब ने रेफरी का ध्यान भटकाया। इसका फायदा उठाकर टॉप डोला ने एलए नाइट पर अटैक कर दिया। जल्द ही, एलए नाइट ने इस मैच में अपनी वापसी की। इसके बाद एलए नाइट ने अशांटे एडोनिस को एल्बो ड्रॉप देने के बाद उन्हें BFT मूव देकर पिन करते हुए मैच जीत लिया।नतीजा: एलए नाइट ने अशांटे एडोनिस को हराया।WWE@WWEWhat's next for @RealLAKnight? 🤔#SmackDown pic.twitter.com/HMtGc7K6VJ948168What's next for @RealLAKnight? 🤔#SmackDown pic.twitter.com/HMtGc7K6VJ- बैकस्टेज जे उसो की एडम पीयर्स से मुलाकात के बाद एडम पीयर्स ने जे उसो का ग्रेसन वॉलर के खिलाफ सिंगल्स मैच बुक कर दिया।- बैकस्टेज बॉबी लैश्ले और स्ट्रीट प्रॉफिट्स बातचीत करते हुए दिखाई दिए। इसके बाद बॉबी लैश्ले ने स्ट्रीट प्रॉफिट्स के एंजेलो डॉकिन्स को अलग तरह के कपड़े पहनने की सलाह दी। इसके साथ ही बॉबी लैश्ले ने स्ट्रीट प्रॉफिट्स से कार्मेलो हेज़ & ट्रिक विलियम्स के बारे में भी बात की। WWE@WWEA fresh makeover for the Street Profits on @fightbobby's dime! This is pretty interesting...#SmackDown pic.twitter.com/mz0x5ajzpZ1784311A fresh makeover for the Street Profits on @fightbobby's dime! 👀This is pretty interesting...#SmackDown pic.twitter.com/mz0x5ajzpZशार्लेट फ्लेयर & बियांका ब्लेयर vs चेल्सी ग्रीन & सोन्या डेविल- बियांका ब्लेयर और चेल्सी ग्रीन ने इस मैच की शुरूआत की। इस मैच के दौरान शार्लेट फ्लेयर & बियांका ब्लेयर ने टीम के रूप में बेहतरीन परफॉर्मेंस दी थी। चेल्सी ग्रीन & सोन्या डेविल ने भी मुकाबले में शार्लेट फ्लेयर & बियांका ब्लेयर को काफी टक्कर दी। हालांकि, यह टॉप सुपरस्टार्स को हराने के लिए काफी नहीं था। इसके बाद इस मुकाबले के अंतिम पलों में शार्लेट फ्लेयर ने चेल्सी ग्रीन को बिग बूट देने के बाद पिन करते हुए मैच जीत लिया और शार्लेट की बियांका ब्लेयर के साथ बहस देखने को मिली।नतीजा: शार्लेट फ्लेयर & बियांका ब्लेयर ने चेल्सी ग्रीन & सोन्या डेविल को हराया।WWE@WWEWhat a team!!#SmackDown pic.twitter.com/CeOOzks0eu640130What a team!!#SmackDown pic.twitter.com/CeOOzks0eu- बैकस्टेज बेली और इयो स्काई की मुलाकात हुई। इस दौरान इयो स्काई ने बेली से पूछा कि उन्होंने पिछले हफ्ते उन्हें अकेला क्यों छोड़ा था। बेली ने दावा किया कि उन्हें इयो स्काई का सामान बचाने के लिए ऐसा करना पड़ा था। इसके बाद WWE विमेंस चैंपियन ओस्का वहां आ गईं और उन्होंने इयो स्काई को धमकी देते हुए कहा कि अगर वो SummerSlam में विमेंस MITB कॉन्ट्रैक्ट कैश इन करने की कोशिश करती हैं तो उन्हें पछताना होगा। WWE@WWEBut is @WWEAsuka READY for @Iyo_SkyWWE?!#SmackDown pic.twitter.com/qiArHcINvl448119But is @WWEAsuka READY for @Iyo_SkyWWE?!#SmackDown pic.twitter.com/qiArHcINvl- SummerSlam 2023 के लिए बैटल रॉयल मैच का ऐलान किया गया। जल्द ही, एलए नाइट ने एडम पीयर्स से मुलाकात की। इसके बाद ब्रॉलिंग ब्रूट्स भी वहां आ गए और शेमस की एलए नाइट के साथ बहस देखने को मिली।WWE@WWEOH? YEAH!We've got ourselves a #SummerSlam Battle Royal and a certain someone wants in!#SmackDown pic.twitter.com/QLrjvNx78M1435226OH? YEAH!We've got ourselves a #SummerSlam Battle Royal and a certain someone wants in!#SmackDown pic.twitter.com/QLrjvNx78MWWE SmackDown में कैरियन क्रॉस vs कार्ल एंडरसन- मैच शुरू होते ही कैरियन क्रॉस ने कार्ल एंडरसन पर हमला कर दिया। जल्द ही, कार्ल एंडरसन ने अपरकट, चॉप्स लगाकर कैरियन क्रॉस पर दबदबा बनाना चाहा। कार्ल एंडरसन ने टॉप रोप से भी कैरियन क्रॉस को अपना मूव दे दिया। इसके बाद स्कार्लेट ने कार्ल एंडरसन का ध्यान भटका दिया। कैरियन क्रॉस ने इसका पूरा फायदा उठाया और उन्होंने कार्ल एंडरसन को क्रॉस हैमर हिट किया। वहीं, अंत में कैरियन क्रॉस ने कार्ल एंडरसन को अपना फिनिशर देकर पिन करते हुए मैच जीत लिया। मैच के बाद कैरियन क्रॉस ने कार्ल एंडरसन को क्रॉस जैकेट में जकड़ लिया। जल्द ही, एजे स्टाइल्स और बाकी द ओसी मेंबर्स वहां कार्ल एंडरसन को बचाने आ गए।नतीजा: कैरियन क्रॉस ने कार्ल एंडरसन को हराया।WWE@WWEAdvantage: @realKILLERkross & @LadyScarlett_13?#SmackDown pic.twitter.com/3ixer8hRBR33478Advantage: @realKILLERkross & @LadyScarlett_13?#SmackDown pic.twitter.com/3ixer8hRBR- अगले हफ्ते के लिए शेमस vs एलए नाइट मैच का ऐलान कर दिया गया। WWE SmackDown के मेन इवेंट में जे उसो vs ग्रेसन वॉलर- मेन इवेंट में हुए मैच की शुरूआत में ग्रेसन वॉलर का दबदबा देखने को मिला। जल्द ही, जे उसो ने वापसी करते हुए मैच पर पूरी तरह कंट्रोल बना लिया। इसके बाद एरीना में रोमन रेंस & सोलो सिकोआ की एंट्री देखने को मिली। इससे जे उसो का ध्यान भटक गया और इसका फायदा उठाकर ग्रेसन वॉलर ने जे उसो पर हमला कर दिया। जल्द ही, ग्रेसन वॉलर ने मैच पर पूरी तरह कंट्रोल हासिल कर लिया। हालांकि, जे उसो ने हार नहीं मानी और ग्रेसन वॉलर पर जबरदस्त हमला करते हुए मैच में अपनी वापसी की। इसके बाद जे उसो ने रोमन रेंस के सामने ग्रेसन वॉलर पर स्पीयर लगाया और अंत में, ग्रेसन वॉलर को स्पलैश देकर पिन करते हुए मैच जीत लिया। मैच के बाद सोलो सिकोआ ने जे उसो पर हमला करना चाहा लेकिन जे उसो ने काउंटर अटैक कर दिया। जल्द ही, रोमन रेंस रिंग में आ गए और जे उसो ने उन्हें स्पीयर देकर बवाल मचा दिया। इसके बाद जे उसो टॉप रोप से रोमन रेंस को स्पलैश देना चाहते थे लेकिन सोलो सिकोआ ने आकर जे उसो पर हमला कर दिया। इसके बाद रोमन रेंस ने सोलो सिकोआ के साथ मिलकर जे उसो पर खतरनाक हमला करते हुए बवाल मचा दिया।नतीजा: जे उसो ने ग्रेसन वॉलर को हराया। WWE@WWEJEY SPEARED ROMAN! JEY SPEARED ROMAN! JEY SPEARED ROMAN!#SmackDown pic.twitter.com/qK2csMsMlk861203JEY SPEARED ROMAN! JEY SPEARED ROMAN! JEY SPEARED ROMAN!#SmackDown pic.twitter.com/qK2csMsMlk- इस तरह SmackDown के एपिसोड का अंत हुआ।