WWE स्मैकडाउन (SmackDown) का एक और एपिसोड खत्म हो गया है। पिछले हफ्ते जो ऐलान WWE ने किया था उसी के कारण SmackDown के लिए काफी ज्यादा उत्सुकता थी और यह कहना गलत नहीं होगा कि शो उम्मीदों पर खरा उतरा। अब बिना किसी देरी के आइए नजर डालते हैं SmackDown में क्या-क्या हुआ:#) WWE SmackDown में द उसोज vs द स्ट्रीट प्रॉफिट्स (चैंपियनशिप कंटेंडर मैच)द उसोज ने सबसे पहले पिछले हफ्ते स्ट्रीट प्रॉफिट्स द्वारा किए गए अटैक के बारे में बात की। मौजूदा चैंपियंस ने साफ किया कि उनके प्रतिद्वंदी ने ब्लडलाइन की बेइज्जती की है। इस बीच स्ट्रीट प्रॉफिट्स ने आकर उसोज का मजाक बनाया और फिर इस मैच की शुरुआत हुई। स्ट्रीट प्रॉफिट्स ने पहले दबदबा बनाया, लेकिन जल्द ही उसोज ने भी पलटवार किया। रोमन रेंस भी बैकस्टेज इस मैच को देख रहे थे। मैच के दौरान एक पल वो भी आया जब स्ट्रीट प्रॉफिट्स ने जिमी को पिन करना चाहा, लेकिन जे ने आकर सेव किया। जे उसो ने इसके बाद मोंटेज फोर्ड पर अटैक जारी रखा और रेफरी ने मैच को वहीं पर खत्म कर दिया। इसके बाद एंजेलो डॉकिंस ने फाइटबैक का प्रयास किया, लेकिन द उसोज ने मिलकर डॉकिंस को स्टील स्टेप्स पर दे मारा। द उसोज जब सेलिब्रेट कर रहे थे तभी मोंटेज फोर्ड ने जबरदस्त मूव चैंपियंस के ऊपर लगाया।विजेता: द स्ट्रीट प्रॉफिट्सAlways watching. #TheBloodline #SmackDown @WWERomanReigns @HeymanHustle @WWEUsos pic.twitter.com/Sa8NNiQyZr— WWE (@WWE) September 4, 2021PROFITS ARE 🆙#SmackDown @AngeloDawkins pic.twitter.com/lQrnDHXbi9— WWE (@WWE) September 4, 2021FROM THE HEAVENS! #SmackDown @MontezFordWWE pic.twitter.com/4jQFDjDQ4m— WWE (@WWE) September 4, 2021😱🤯😱🤯@MontezFordWWE laying it ALL on the line to send a message to #TheBloodline! #SmackDown pic.twitter.com/Z1fghERZJD— WWE (@WWE) September 4, 2021इस मैच के बाद रोमन रेंस ने पॉल हेमन को द उसोज को लाने के लिया कहा। हेमन जब जा रहे थे तभी कायला ब्रैक्सटन ने उनका इंटरव्यू लेना चाहा और तभी हेमन का फोन दो बार बजा। गौर करने वाली बात यह थी कि हेमन की रिंगटोन ब्रॉक लैसनर की थीम थी और जब वो फोन पर बात कर रहे थे तभी कायला ने इसे बेहद ध्यान से सुना। हेमन इसके बाद एक ट्रैशमैन से टकरा गए और वो कोई और नहीं बल्कि बिग ई थे। बिग ने हंसते हुए हेमन का मजाक उड़ाया और उनके हाथ में MITB ब्रीफकेस भी था।"Bring me my cousins." 😬#SmackDown @WWERomanReigns @HeymanHustle @WWEUsos pic.twitter.com/GMd0Q09ob0— WWE (@WWE) September 4, 2021💰💰💰💰#SmackDown @WWEBigE @HeymanHustle pic.twitter.com/Jajs7mZ92b— WWE (@WWE) September 4, 2021📱@BrockLesnar theme ringtone📱👀 @HeymanHustle @KaylaBraxtonWWE #SmackDown pic.twitter.com/3eBltiYg1z— WWE (@WWE) September 4, 2021बैकी लिंच का सैगमेंटSmackDown विमेंस चैंपियन बैकी लिंच ने बताया कैसे उन्हें पूरे लॉकर रूम द्वारा पिछले हफ्ते रोका गया था। बैकी ने बियांका की तारीफ की और उन्हें जबरदस्त एथलीट बताया। बैकी ने इसके बाद कहा कि उन्होंने SummerSlam में साशा बैंक्स के बैकआउट करने के बाद बियांका के मैच को सेव किया। बैकी ने कहा कि अगर ब्लेयर तैयार नहीं थी, तो यह उनकी गलती नहीं थी। बियांका ब्लेयर का म्यूजिक बजा और वो रिंग में आईं। फैंस ने जबरदस्त तरीके से बियांका को चीयर किया। बियांका ने साफ तौर पर कहा कि रोमन रेंस SmackDown में अपने टाइटल को डिफेंड करने वाले हैं, तो बैकी लिंच को भी ऐसा करना चाहिए। हालांकि बैकी ने कहा कि उन्हें फर्क नहीं पड़ता कि रोमन रेंस क्या कर रहे हैं और उन्होंने मैच के लिए मना कर दिया। बैकी लिंच इसके बाद रिंग से चली गईं।"Everybody wants to rub elbows with #BigTimeBecks."#SmackDown @BeckyLynchWWE pic.twitter.com/RKPNuePXjF— WWE (@WWE) September 4, 2021Will @BeckyLynchWWE put her title on the line TONIGHT?!... "No."#SmackDown @BiancaBelairWWE pic.twitter.com/p1uhJ2nYzC— WWE (@WWE) September 4, 2021#) रिक बूग्स vs डॉल्फ जिगलरडॉल्फ जिगलर ने शुरुआत में ही बूग्स को स्लीपर देने का प्रयास किया, लेकिन गोरिला प्रेस मूव देते रिक ने पलटवार किया। बूग्स इसके बाद पंपहैंडल स्लैम देने गए, लेकिन डॉल्फ ने डीडीटी दे दिया। हालांकि रिक बूग्स ने किकआउट कर दिया। डॉल्फ ने सुपरकिक देना चाहा, लेकिन बूग्स ने पंपहैंडल स्लैम देते हुए जल्द ही इस मैच को जीत लिया।विजेता: रिक बूग्स .@HEELZiggler takes a ride on the BOOGS CRUISE!What a win for @rickboogswwe on #SmackDown! @ShinsukeN pic.twitter.com/15rvG35yyC— WWE (@WWE) September 4, 2021The INCREDIBLE power of @rickboogswwe!#SmackDown @HEELZiggler pic.twitter.com/Y0jRFMjlWA— WWE (@WWE) September 4, 2021बैकस्टेज एडम पीयर्स और सोन्या डेविल ने बैकी लिंच को बताया कि वो Extreme Rules पीपीवी में SmackDown विमेंस चैंपियनशिप को बियांका ब्लेयर के खिलाफ डिफेंड करने वाली हैं। इसके अलावा अगले हफ्ते MSG में होने वाले SuperSmackDown में दोनों के बीच कॉन्ट्रैक्ट साइनिंग होगी। .@BeckyLynchWWE defends the #SmackDown Women's Title against @BiancaBelairWWE at #ExtremeRules, and they'll sign the contract NEXT WEEK at @TheGarden! pic.twitter.com/EoxkGGrfGg— WWE (@WWE) September 4, 2021सिजेरो vs सैथ रॉलिंसSmackDown में दो पुराने दुश्मन सैथ रॉलिंस और सिजेरो के बीच जबरदस्त मुकाबला हुआ। दोनों सुपरस्टार्स ने काफी ज्यादा प्रभावित किया और मैच के दौरान कई शानदार मूव्स भी देखने को मिले। इस बीच सैथ रॉलिंस ने ऐज के मूव्स का इस्तेमाल करने का प्रयास किया, लेकिन इसमें उन्हें कामयाबी नहीं मिली। सिजेरो ने इस बीच जरूर सैथ रॉलिंस पर दबदबा बनाया और जब वो रिंग के बाहर उन्हें अपरकट देने जा रहे थे तभी रॉलिंस ने चेयर की मदद ली। रेफरी ने मैच को खत्म कर दिया। हालांकि रॉलिंस ने सिजेरो पर अटैक जारी रखा और यहां तक कि उन्होंने ऐज की तरह ही सिजेरो को क्रॉसफेस मूव भी लगाया। रॉलिंस ने फिर सिजेरो को स्टॉम्प भी दिया। रॉलिंस ने सिजेरो पर निशाना बनाना जारी रखा और तभी ऐज ने चेयर के साथ रिंग में एंट्री की। रॉलिंस वहां से भाग गए और ऐज ने सिजेरो को देखा।विजेता: सिजेरोIt's SWING TIME on #SmackDown!@WWECesaro @WWERollins pic.twitter.com/rWGsomSAlQ— WWE (@WWE) September 4, 2021.@WWERollins has SNAPPED!#SmackDown @WWECesaro pic.twitter.com/vS0eBtzpbq— WWE (@WWE) September 4, 2021.@EdgeRatedR has seen enough!!!#SmackDown @WWERollins @WWECesaro pic.twitter.com/X2w4gZD3Tt— WWE (@WWE) September 4, 2021बैकस्टेज पॉल हेमन ने रोमन रेंस को बताया कि ब्रॉक लैसनर अगले हफ्ते MSG में होने वाले SmackDown में नजर आएंगे। हेमन ने यह भी बताया कि लैसनर ने उन्हें खुद फोन करके यह बात बताई। हालांकि रेंस ने हेमन से पूछा कि उन्हें कैसे पता कि लैसनर इस हफ्ते SmackDown में नहीं होने वाले हैं। .@BrockLesnar will be at @TheGarden NEXT FRIDAY on #SmackDown! @HeymanHustle @WWERomanReigns pic.twitter.com/6hxOkmPY5c— WWE (@WWE) September 4, 2021बैकस्टेज ऐज का इंटरव्यू हुआ और उन्होंने अगले हफ्ते होने वाले MSG स्पेशल SmackDown के एपिसोड के लिए सैथ रॉलिंस को मैच के लिए चैलेंज कर दिया।Edge vs. Rollins II. @TheGarden. @EdgeRatedR wants @WWERollins NEXT WEEK on #SmackDown! pic.twitter.com/w1xffL3bwR— WWE (@WWE) September 4, 2021 केविन ओवेंस का सैगमेंटSmackDown में केविन ओवेंस शो में केविन ओवेंस ने हैप्पी कॉर्बिन का स्वागत किया। कॉर्बिन ने अपनी जिंदगी में आए परिवर्तन का श्रेय केविन ओवेंस को दिया। हैप्पी कॉर्बिन ने इसके बाद अपने गेस्ट को इंट्रोड्यूस किया और लोगन पॉल को रिंग में बुलाया। कॉर्बिन ने बताया कि उन्होंने पॉल के भाई की फाइट से पैसे कमाए। इसके बाद पॉल ने ओवेंस को पैसे ऑफर किए। ओवेंस ने पॉल को रिंग से जाने के लिए कहा। हालांकि ओवेंस और पॉल आपस में लड़ते उससे पहले ही कॉर्बिन ने माइक से ओवेंस पर हमला किया और फिर उन्हें चोकस्लैम दे दिया।"You're not that guy, pal." - @LoganPaul #SmackDown @BaronCorbinWWE @FightOwensFight pic.twitter.com/BCnuU837Ac— WWE (@WWE) September 4, 2021😮😮😮😮#SmackDown @LoganPaul @FightOwensFight pic.twitter.com/OmWBAkabFr— WWE (@WWE) September 4, 2021.@LoganPaul is LIVE on #SmackDown!#KOShow @BaronCorbinWWE @FightOwensFight pic.twitter.com/OKjaR8biwg— WWE (@WWE) September 4, 2021सैमी जेन vs डॉमिनिक मिस्टीरियोइन दोनों सुपरस्टार्स के बीच मुकाबला SmackDown में ज्यादा लंबा नहीं चला। डॉमिनिक ने मुकाबले में अपना दबदबा बनाया हुआ था और उन्होंने जेन के ऊपर रिंग के बाहर डाइव भी लगाई। हालांकि रिंग में जाने में उन्होंने थोड़ा टाइम लगाया, जिसका फायदा सैमी जेन ने उठाया। सैमी ने हैलुवा किक देते हुए डॉमिनिक को धराशाई किया और इस मैच को जीत लिया।विजेता: सैमी जेनUP and OVER!#SmackDown @DomMysterio35 @SamiZayn pic.twitter.com/F42jrkLEeK— WWE (@WWE) September 4, 2021Another frustrating loss for @DomMysterio35...#SmackDown @reymysterio @SamiZayn pic.twitter.com/P3X6X3CbHp— WWE (@WWE) September 4, 2021#) रोमन रेंस vs फिन बैलर (यूनिवर्सल चैंपियनशिप मैच)फिन बैलर ने सबसे पहले रिंग में एंट्री की, लेकिन द उसोज ने बैलर के ऊपर जबरदस्त तरीके से हमला करते हुए बैलर की हालत को पहले ही खराब कर दिया। स्ट्रीट प्रॉफिट्स ने बाहर आकर बैलर को द उसोज के अटैक से बचाया। इसी वक्त रोमन रेंस ने एंट्री की और इस मैच की शुरुआत हो गई है। रेंस ने शुरुआत में ही बैलर को पटक दिया और अब वो उन्हें पंच लगा रहे हैं। बैलर वापसी की कोशिश कर रहे हैं, लेकिन रेंस जबरदस्त तरीके से अपने दुश्मन को हैंडल कर रहे हैं। रेंस पावरबॉम्ब देने गए, लेकिन बैलर ने रिवर्सल मूव से रेंस को गिराया। रेंस ने बैलर को रिंग के बाहर भेजा और जिससे पहले रेंस खुद रिंग के बाहर आते बैलर ने रेंस को एप्रन में फंसा दिया और उनके ऊपर जबरदस्त तरीके से मूव लगाया। बैलर अपना फिनिशर देने गए, लेकिन रेंस ने खुद को बचाया और सुपरमैन पंच लगाया। रेंस स्पीयर देने गए, लेकिन बैलर ने फिर जबरदस्त वापसी की और एक बार फिर टॉप रोप से कू डी ग्रा लगाया, लेकिन रेंस ने किकआउट किया। अंत में रेंस ने अपने सबमिशन मूव में बैलर को जकड़ लिया और बैलर चोक कर गए। इसी के साथ रेंस ने अपनी चैंपियनशिप को रिटेन कर लिया।विजेता: रोमन रेंस .@FinnBalor is FIRED UP!#SmackDown #UniversalTitle pic.twitter.com/3XYfkSxVHf— WWE (@WWE) September 4, 2021AIR PRIN❌E!#SmackDown #UniversalTitle @FinnBalor pic.twitter.com/O048t5svjo— WWE (@WWE) September 4, 2021.@WWERomanReigns kicked out! 😱#SmackDown #UniversalTitle @FinnBalor @HeymanHustle pic.twitter.com/Jr9BEGMkyI— WWE (@WWE) September 4, 2021