इस हफ्ते का WWE स्मैकडाउन (SmackDown) का एपिसोड खत्म हो गया है। पूरी तरह से SmackDown में समरस्लैम (SummerSlam) का बिल्डअप देखने को मिला। WWE ने पहले से ब्लू ब्रांड के लिए कुछ खास ऐलान नहीं किए थे, लेकिन इसके बावजूद फैंस को शो में काफी मजा आया। आइए नजर डालते हैं WWE SmackDown में क्या-क्या हुआ।#) जॉन सीना ने की WWE SmackDown की शुरुआत16 बार के पूर्व WWE चैंपियन जॉन सीना ने SmackDown की शुरुआत की और उन्होंने बिना कोई वक्त गंवाए रोमन रेंस पर निशाना साधना शुरू कर दिया। जॉन सीना ने रोमन रेंस को डरपोक कहा और साथ में साफ किया कि रेंस ने जो भी कारण दिया वो काफी बेकार था। उन्होंने स्टोल कोल्ड स्टीव ऑस्टिन और द रॉक का भी जिक्र किया कि अगर वो अपना किरदार बदलकर आते तो कैसे ही दिखते। सीना ने फिर कहा कि रेंस इसलिए उन्हें बदलना चाहते हैं, क्योंकि वो खुद को हर दो साल में कुछ न कुछ बदलाव करते रहते हैं। सीना ने साफ किया कि रेंस को पता है कि अगर उन दोनों का मैच हुआ, तो ट्राइबल चीफ का बुरा हाल हो जाता। इसके बाद बैरन कॉर्बिन नजर आए और उन्होंने अपनी खराब हालत के बारे में सीना को बताया। कॉर्बिन ने सीना से मदद मांगी और सीना के पास जितने पैसे थे उन्होंने कॉर्बिन को दे दिए। हालांकि कॉर्बिन को यह कम लगे और उन्होंने फिर सीना पर निशाना साधते हुए उन्हें सेल्फिश बोल दिया। सीनाा ने कॉर्बिन की बात नहीं सुनी और उन्होंने बैरन को रिंग में AA दे दिया।"I'll be your stunt double." 🤨#SmackDown @JohnCena @BaronCorbinWWE pic.twitter.com/9RwrRTYfBM— WWE (@WWE) July 31, 2021Bars. 👊🎤"You didn't reject me because of how I look, you're afraid to fight me because of how I'd make you look." #SmackDown @JohnCena @WWERomanReigns @HeymanHustle pic.twitter.com/8zPYsxt2D4— WWE (@WWE) July 31, 2021"... @WWERomanReigns is just a scared little kid."#SmackDown @JohnCena @HeymanHustle pic.twitter.com/Kk4RqEYsde— WWE (@WWE) July 31, 2021"Welcome to #SmackDown. Let's go to work!"Here we go, WWE Universe! @JohnCena 📺 @FOXTV pic.twitter.com/CPSKjOpBob— WWE (@WWE) July 31, 2021#) SmackDown में जिमी उसो vs रे मिस्टीरियोपिछले हफ्ते SmackDown में जिमी उसो का मुकाबला डॉमिनिक के खिलाफ हुआ था, जिसे उन्होंने धोखे से जीता था। इस बार उनका मुकाबला रे मिस्टीरियो के खिलाफ हुआ और यह एक अच्छा मुकाबला था। हालांकि जे उसो ने एक बार फिर मैच में दखल देने का प्रयास किया, लेकिन रे ने रिंग के बाहर जे उसो को गिरा दिया। इसके बाद रिंग में एक्शन पहुंचा और जब रे ने जिमी उसो को 619 देना चाहा, तब एक बार फिर जे उसो ने दखल देना चाहा लेकिन रे ने उनके ऊपर अटैक कर दिया। इसके बाद रे ने जिमी उसो को डॉमिनिक की मदद से रोलअप किया और शानदार तरीके से जीत हासिल की। SmackDown टैग टीम चैंपियंस के एक हाफ को चौंकाने वाली हार का सामना करना पड़ा।विजेता: रे मिस्टीरियो.@reymysterio & @DomMysterio35 turn the tables on The @WWEUsos on #SmackDown! pic.twitter.com/AYYj16uVkF— WWE (@WWE) July 31, 2021🐐#SmackDown @reymysterio pic.twitter.com/k4N4PqTyzZ— WWE (@WWE) July 31, 2021🎯🎯🎯#SmackDown @WWEUsos pic.twitter.com/h49qa8ojoR— WWE (@WWE) July 31, 2021.@reymysterio isn't wasting ANY time taking it right to Jimmy @WWEUsos!#SmackDown pic.twitter.com/t6bBNol81M— WWE (@WWE) July 31, 2021#) SmackDown में बियांका ब्लेयर का सैगमेंटकायला ब्रैक्सटन ने बियांका ब्लेयर को SmackDown विमेंस चैंपियन के तौर पर 100 दिन से ऊपर पार करने के लिए बधाई दी और इस बीच उन्होंने ब्लेयर से आगे का प्लान भी पूछा। बियांका काफी खुश नजर आईं और इसी बीच कार्मेला ने रिंग में आकर एक बार फिर विमेंस चैंपियनशिप के लिए मैच मांगा। तभी जेलिना वेगा बाहर आईं और उन्होंने रिंग में आकर बियांका ब्लेयर को लेकर चैलेंज किया, लेकिन तभी कार्मेला ने बियांका ब्लेयर पर अटैक कर दिया। कार्मेला और वेगा मिलकर ब्लेयर पर अटैक कर रही थीं, तभी साशा बैंक्स ने WWE में वापसी की और आते ही रिंग को क्लीयर करते हुए चैंपियन को बचाया।🚨🚨🚨🚨🚨IT'S BOSS TIME!!!! IT'S BOSS TIME!!!#SmackDown @SashaBanksWWE pic.twitter.com/dFyvxiRh4Q— WWE (@WWE) July 31, 20211️⃣1️⃣0️⃣ days as #SmackDown Women's Champion! 💋@BiancaBelairWWE pic.twitter.com/BdxtPMqOoM— WWE (@WWE) July 31, 2021"I AM the moment, and no one is more deserving than me."#SmackDown @TheaTrinidad @BiancaBelairWWE pic.twitter.com/DuAUgY2kt9— WWE (@WWE) July 31, 2021🎶 Yes, yes, y'all 🎶#TheBoss is BACK! #SmackDown @SashaBanksWWE pic.twitter.com/cGaG5V1tvn— WWE (@WWE) July 31, 2021#) SmackDown में रेजिनल्ड vs चैड गेबल (WWE 24*7 चैंपियनशिप मैच)पिछले हफ्ते Raw में WWE 24*7 चैंपियनशिप जीतने वाले रेजिनल्ड को SmackDown में अपनी चैंपियनशिप रिटेन करनी पड़ी। उनका मुकाबला अल्फा अकादमी के चैड गेबल के खिलाफ हुआ। यह मुकाबला ज्यादा लंबा नहीं चला और एक बार फिर रेजिनल्ड ने अपनी चुस्ती दिखाई। मुकाबले के अंत में रेजिनल्ड ने गेबल को सैंटन दिया और जब वो पिन करने गए तो ओटिस ने उनके ऊपर अटैक कर दिया। हालांकि उन्होंने मैच DQ होने के कारण अपनी चैंपियनशिप को रिटेन कर लिया।विजेता: रेजिनल्ड Crisis AVERTED. #SmackDown #247Title @ReginaldWWE @otiswwe @WWEGable pic.twitter.com/LUSqVS39xF— WWE (@WWE) July 31, 2021Reggie has himself a problem... and that problem is @WWEGable.#SmackDown #247Title @ReginaldWWE pic.twitter.com/dgHspJgJo6— WWE (@WWE) July 31, 2021बैकस्टेज WWE ऑफिशियल एडम पीयर्स कॉन्ट्रैक्ट को देख रहे थे तभी सोन्या डेविल ने साशा बैंक्स और बियांका ब्लेयर vs कार्मेला और जेलिना वेगा के बीच मैच का ऐलान किया। .@CarmellaWWE and #ZelinaVega vs. @BiancaBelairWWE & @SashaBanksWWE TONIGHT on #SmackDown!@SonyaDevilleWWE @ScrapDaddyAP @TheaTrinidad pic.twitter.com/OnLFi6gJTE— WWE (@WWE) July 31, 2021#) SmackDown में रोमन रेंस और फिन बैलर का WWE यूनिवर्सल चैंपियनशिप के लिए कॉन्ट्रैक्ट साइनिंगWWE SummerSlam में होने वाले मैच की कॉन्ट्रैक्ट साइनिंग के लिए रोमन रेंस और फिन बैलर ने रिंग में एंट्री की। रोमन रेंस ने कहा कि सीना के मुताबिक वो फिन बैलर से काफी ऊपर हैं। हालांकि रेंस ने कहा कि वो ऐसा नहीं सोचते और उनके मुताबिक बैलर चैंपियनशिप मैच डिजर्व करते हैं। रेंस ने कहा कि अगर बैलर कॉन्ट्रैक्ट साइन करते हैं तो वो उनको स्मैश करते हुए NXT में भेज देंगे। रोमन रेंस ने इसके बाद कॉन्ट्रैक्ट को साइन कर दिया और बैलर ने माइक लिया। बैलर ने कहा कि उनके लिए यूनिवर्सल चैंपियन बनकर NXT में जाना गर्व की बात होगी। बैलर जब कॉन्ट्रैक्ट साइन करने गए तभी बैरन कॉर्बिन ने आकर फिन बैलर के ऊपर अटैक कर दिया और उन्हें यहां तक कि बैरिकेड पर भी दे मारा। इसके बाद कॉर्बिन ने खुद ही कॉन्ट्रैक्ट साइन करना चाहा, लेकिन सीना ने एंट्री की और कॉर्बिन को रिंग के बाहर भेजा। सीना ने इसके बाद खुद ही कॉन्ट्रैक्ट साइन कर दिया और पेपर्स को ऑफिशियल को दिया। रोमन रेंस काफी गुस्से में नजर आ रहे हैं और उनके साथ बड़ा धोखा हुआ है।😮😮😮😮#SmackDown @WWERomanReigns @JohnCena @HeymanHustle pic.twitter.com/ejij2lWLP2— WWE (@WWE) July 31, 2021WAIT A MINUTE!!#SmackDown @BaronCorbinWWE @FinnBalor @WWERomanReigns @HeymanHustle pic.twitter.com/NlUZNaksb6— WWE (@WWE) July 31, 2021"I think you're worthy to catch this beat down at #SummerSlam."#SmackDown @WWERomanReigns @FinnBalor @HeymanHustle pic.twitter.com/erd4tWxDUY— WWE (@WWE) July 31, 2021Simply on another level. His own level. Acknowledge him. Acknowledge greatness. #SmackDown #UniversalTitle @WWERomanReigns @HeymanHustle pic.twitter.com/FXn3Lz9ug7— WWE (@WWE) July 31, 2021बैकस्टेज पॉल हेमन ने जाकर एडम पीयर्स और सोन्या डेविल से कॉन्ट्रैक्ट साइनिंग में जो हुआ, उसके बारे में पूछा। पीयर्स ने साफ कर दिया कि कॉन्ट्रैक्ट पर सीना और रेंस के साइन हैं और SummerSlam में दोनों सुपरस्टार्स के बीच मैच होने वाला है। हेमन काफी नाराज नजर आए।It. Is. OFFICIAL.@WWERomanReigns defends the #UniversalTitle against @JohnCena at #SummerSlam!#SmackDown @ScrapDaddyAP @SonyaDevilleWWE @HeymanHustle pic.twitter.com/bTjKj5NSpO— WWE (@WWE) July 31, 2021#) SmackDown में सिजेरो, बिग ई और शिंस्के नाकामुरा vs अपोलो क्रूज, डॉल्फ जिगलर और रॉबर्ट रूडSmackDown में जबरदस्त सिक्स मैन टैग टीम मैच देखने को मिला, जिसमें काफी अच्छा एक्शन देखने को मिला। इस मैच में सभी सुपरस्टार्स को अपने-अपने मौके मिले और यहां तक कि सिजेरो ने डॉल्फ जिगलर को सिजेरो स्विंग भी दे दिया। इस बीच नाकामुरा और क्रूज लीगल थे और आईसी चैंपियन का पलड़ा भारी था। इसी बूग्स ने क्रूज का ध्यान भटकाने का प्रयास किया, लेकिन कमांडर अजीज ने बूग्स पर अटैक कर दिया। यहां पर सिजेरो ने अजीज को अपरकट दिया, तो जिगलर ने सिजेरो पर किक लगाई। अंत में नाकामुरा ने क्रूज को किनशासा देते हुए जीत हासिल की।विजेता: शिंस्के नाकामुरा, बिग ई और सिजेरो।It's SWING TIME in Minnesota! #SmackDown @WWECesaro @HEELZiggler pic.twitter.com/hd161THUaw— WWE (@WWE) July 31, 2021King @ShinsukeN, @WWEBigE & @WWECesaro pick up the win in a CHAOTIC Six-Man Tag Team Match on #SmackDown! pic.twitter.com/98sjEAO7Sq— WWE (@WWE) July 31, 2021#) SmackDown में ऐज का सैगमेंटऐज अपने सैगमेंट के लिए रिंग में आ रही थे कि तभी सैथ रॉलिंस ने पीछे से ऐज के ऊपर खतरनाक तरीके से अटैक कर दिया। रॉलिंस ने यहां तक कि ऐज के ऊपर कैमरा से भी अटैक किया और उन्हें अलग करने के लिए रेफरी को बीच में आना पड़ा। रॉलिंस ने साफ किया कि अगर वो यूनिवर्सल चैंपियन नहीं बन सकते हैं, तो ऐज भी नहीं बन सकते।.@EdgeRatedR is HERE and he's NEXT on #SmackDown!📺 @FOXTV pic.twitter.com/NbsGRlzD3x— WWE (@WWE) July 31, 2021.@WWERollins AMBUSHED @EdgeRatedR during the commercial break! 😮#SmackDown pic.twitter.com/fFBfLPODcB— WWE (@WWE) July 31, 2021"If I can't be the Universal Champion, then neither can @EdgeRatedR."#SmackDown @WWERollins pic.twitter.com/cL7uVwWoz9— WWE (@WWE) July 31, 2021#) SmackDown में बियांका ब्लेयर और साशा बैंक्स vs कार्मेला और जेलिना वेगासाशा बैंक्स ने WrestleMania के बाद पहली बार WWE में वापसी की और इसी के साथ लंबे समय बाद वो मैच भी लड़ रही हैं। कार्मेला ने शुरुआत में बैंक्स को जबरदस्त स्लैम देने के बाद पिन करना चाहा, लेकिन किकआउट देखने को मिला। इसके बाद ब्लेयर ने बैंक्स को डबल मूव से बचाया। इस बीच ब्लेयर के ऊपर काफी दबदबा उनके प्रतिद्वंदी ने बना दिया था, लेकिन बैंक्स ने मैच का हिस्सा बनते ही पूरा रुख बदला दिया। अंत में बैंक्स ने कार्मेला को बैंक्स स्टेटमेंट दिया और उनके पास सबमिट करने के अलावा कोई और विकल्प नहीं था। इसके बाद जब दोनों सुपरस्टार्स अपनी जीत को सेलिब्रेट कर रहे थे तभी बैंक्स ने ब्लेयर को बैकस्टैबर दे दिया और इसके बाद बुरी तरह से बैंक्स ने ब्लेयर पर अटैक किया। बैंक्स ने पहले ब्लेयर को टोरनैडो डीडीटी दिया और फिर बैंक्स स्टेटमेंट में जकड़ते हुए चैंपियन की हालत को काफी खराब कर दिया।विजेता: साशा बैंक्स और बियांका ब्लेयरMessage SENT. #SmackDown @SashaBanksWWE @BiancaBelairWWE pic.twitter.com/ReRyI7lbpX— WWE (@WWE) July 31, 2021.@BiancaBelairWWE and @SashaBanksWWE pick up the win on #SmackDown! pic.twitter.com/z6I3VdoA6F— WWE (@WWE) July 31, 2021🤯🤯🤯#SmackDown @SashaBanksWWE @BiancaBelairWWE pic.twitter.com/kCTqNpB5jc— WWE (@WWE) July 31, 2021#TheBoss and The #ESTofWWE are on 🔥!#SmackDown @SashaBanksWWE @BiancaBelairWWE pic.twitter.com/GZVGF3jCNb— WWE (@WWE) July 31, 2021इसी के साथ WWE SmackDown के जबरदस्त एपिसोड का अंत हुआ।