WWE SmackDown: इस हफ्ते का WWE SmackDown का एपिसोड खत्म हो गया है और यह शो काफी ज्यादा जबरदस्त साबित हुआ। शुरुआत से लेकर अंत तक फैंस को ब्लू ब्रांड में काफी कुछ देखने को मिला। रोमन रेंस (Roman Reigns) और द उसोज़ (The Usos) के सैगमेंट ने फैंस का दिल जीता। बिना देरी के आइए नज़र डालते हैं कि SmackDown के रिजल्ट्स पर:WWE SmackDown की शुरुआत द उसोज़ के सैगमेंट के साथद उसोज़ ने रिंग में एंट्री की और इस बीच फैंस का स्वागत किया। उन्होंने Money in the Bank 2023 में रोमन रेंस और सोलो सिकोआ के खिलाफ मिली जीत के बारे में बात की। उन्होंने कहा कि वो रोमन रेंस को पिन करने में कामयाब हुए। पॉल हेमन ने एंट्री की और उनके साथ सोलो सिकोआ भी थे। उसोज़ ने उन्हें रोका और इस बीच सोलो ने भी हेमन का माइक लेकर रिंग के बाहर फेंका। ट्राइबल चीफ रोमन रेंस ने अपने ट्रायल के लिए रिंग में एंट्री की। रेंस ने पहले फैंस को उन्हें एक्नॉलेंज करने के लिए कहा। इसके बाद उन्होंने कहा कि वो जरूर MITB में पिन हुए, लेकिन अभी भी वो ट्राइबल चीफ हैं। इसी वजह से जब उन्होंने ट्राइबल कोर्ट का आयोजन नहीं किया, तो उनसे बिना पूछे इसे करने का मतलब क्या है। द उसोज़ ने रेंस पर आरोप लगाए और इसे साबित करने के लिए Exhibit A वीडियो चलाया। इसमें दिखाया गया कि कैसे रोमन रेंस ने अपने भाइयों और हेमन के साथ बुरा बर्ताव किया। हालांकि रेंस ने अपनी सफाई में कहा कि वो ऐसे नहीं है और उन्हें इस स्थिति में डाला गया था। इस बीच रोमन रेंस ने कहा कि उन्हें किसी की जरुरत नहीं है, क्योंकि वो Bloodline से पहले ही WrestleMania को मेन इवेंट कर चुके थे। उन्होंने कहा कि अगर उसोज़ को यह सब चाहिए, तो वो सब छोड़ने के लिए तैयार हैं। उन्होंने अपनी माला जे उसो को पहनाई और उनके सामने बो डाउन (घुटने पर आ गए) किया। रेंस की आंखों से आंसू छलक रहे थे, लेकिन उन्होंने जे पर लो ब्लो लगा दिया। जिमी और जे उसो ने पलटवार करने का प्रयास किया, लेकिन सोलो और रोमन ने जबरदस्त टीम वर्क दिखाते हुए उसोज़ की हालत खराब की। एक्शन रिंग के बाहर पहुंचा और एक तरफ सोलो ने जे को रोप्स में बांध दिया तो दूसरी तरफ रोमन रेंस ने स्टील स्टेप्स और अपनी चैंपियनशिप पर जिमी की हालत खराब करना जारी रखा। जे उसो ने फिर से पलटवार किया, लेकिन नंबर्स गेम उनके खिलाफ गया। रोमन रेंस ने उन्हें कमेंट्री टेबल पर पटक दिया और फिर सोलो ने टेबल पर जिमी पर स्पलैश लगाया। Sportskeeda Wrestling@SKWrestling_The Usos stepping up to Roman.Roman's peak gaslighting.The Solo - Roman tease.Roman absolutely destroying The Usos.This was one of the greatest segments in #SmackDown history. #WWE6115The Usos stepping up to Roman.Roman's peak gaslighting.The Solo - Roman tease.Roman absolutely destroying The Usos.This was one of the greatest segments in #SmackDown history. 🎥#WWE https://t.co/EHSw6fSmy4बैकस्टेज जे उसो अपने भाई जिमी उसो को एम्बुलेंस में लेकर जा रहे थे। वहां पर खड़े ऑफिशियल्स और कुछ WWE स्टार्स काफी ज्यादा चिंतित दिखाई दिए। Sportskeeda Wrestling@SKWrestling_Jimmy Uso has been stretchered out of MSG.#SmackDown #WWE33941Jimmy Uso has been stretchered out of MSG.#SmackDown #WWE https://t.co/GV9NJgmS6x#) WWE SmackDown में शेमस vs ऑस्टिन थ्योरी (यूएस चैंपियनशिप मैच)यूएस चैंपियनशिप के लिए ऑस्टिन थ्योरी और शेमस के बीच जबरदस्त मुकाबला देखने को मिला। दोनों सुपरस्टार्स ने एक दूसरे को हराने के लिए सबकुछ ट्राई किया और इस बीच कई बार असफल पिन भी देखने को मिले। मुकाबले के अंत में शेमस का पलड़ा भारी था, लेकिन प्रिटी डेडली ने आकर दखल देने का प्रयास किया। शेमस ने उन्हें संभाला और फिर ब्रॉलिंग ब्रूट्स के बचे हुए सदस्य ने शेमस की मदद करने की कोशिश की। अंत में किट विल्सन के कारण शेमस का ध्यान भटका और इसका फायदा थ्योरी ने उठाया। उन्होंने शेमस को पिन करके इस मैच को जीत लिया। विजेता: ऑस्टिन थ्योरीSportskeeda Wrestling@SKWrestling_Who will dethrone Theory? 🤔#SmackDown #WWE16519Who will dethrone Theory? 🤔#SmackDown #WWE https://t.co/gKg3xyfLNS#) WWE SmackDown में ग्रेसन वॉलर इफेक्ट शोग्रेसन वॉलर ने अपने शो में ऐज का स्वागत किया और रेटिड आर सुपरस्टार को फैंस की तरफ से जबरदस्त समर्थन मिला। इस बीच वॉलर लगातार ऐज को कहते रहे कि उन्हें अपनी रिटायरमेंट का ऐलान कर देना चाहिए। हालांकि ऐज ने साफ किया कि वो अभी रिटायर नहीं होने वाले हैं और उन्होंने वॉलर पर निशाना भी साधा। इस बीच ऐज ने ऐलान किया कि वो SmackDown में मैच लड़ने वाले हैं और उनका सामना ग्रेसन वॉलर के खिलाफ होगा, जोकि वॉलर का ब्लू ब्रांड में इनरिंग डेब्यू होगा। Sportskeeda Wrestling@SKWrestling_Thoughts on this segment? 🗣️#SmackDown #WWE #Edge #GraysonWaller4918Thoughts on this segment? 🗣️#SmackDown #WWE #Edge #GraysonWaller https://t.co/MBGYE2WUcc#) WWE SmackDown में एजे स्टाइल्स vs कैरियन क्रॉसकैरियन क्रॉस ने शुरुआत में डॉमिनेट करने का प्रयास किया, लेकिन जल्द ही एजे स्टाइल्स ने मोमेंटम हासिल किया। इस बीच स्कार्लेट ने दखल देने का प्रयास किया, लेकिन मीचीन ने उन्हें रोका। स्टाइल्स ने अपनी लय बिगड़ने नहीं दी और अंत में क्रॉस पर फिनॉमिनल फोरआर्म हिट किया। इसी के साथ स्टाइल्स ने क्रॉस को पिन करते हुए इस मैच को जीत लिया। विजेता: एजे स्टाइल्सSportskeeda Wrestling@SKWrestling_Your Winner: @AJStylesOrg 🤘#SmackDown #WWE348Your Winner: @AJStylesOrg 🤘#SmackDown #WWE https://t.co/j5rlrEax8u#) WWE SmackDown में विमेंस चैंपियन ओस्का का सैगमेंटओस्का के कुछ कहने से पहले बियांका ब्लेयर ने एंट्री कर ली और उनका विमेंस चैंपियन के साथ ब्रॉल शुरू हो गया। शार्लेट फ्लेयर ने एंट्री कर ली और अब तीनों सुपरस्टार्स लड़ने लग गई हैं। ओस्का टॉप रोप पर थीं, लेकिन इयो स्काई ने पीछे से अटैक कर दिया। बेली ने भी ओस्का पर हमला कर दिया। ऐसा लग रहा था कि स्काई अपना कॉन्ट्रैक्ट कैशइन करने वाली हैं, लेकिन ब्लेयर और शार्लेट के कारण वो ऐसा करने से चूक गईं। ओस्का ने रिंग से बाहर जाकर खुद को बचाया।Sportskeeda Wrestling@SKWrestling_Every match/segment after The Tribal Court has felt kinda rushed.Especially, the women's segment.#SmackDown #WWE456Every match/segment after The Tribal Court has felt kinda rushed.Especially, the women's segment.#SmackDown #WWE https://t.co/iMI1nVcvzp #) WWE SmackDown में ऐज vs ग्रेसन वॉलरऐज ने मैच की शुरुआत में अपना अनुभव दिखाया और ग्रेसन वॉलर को डॉमिनेट किया। दोनों स्टार्स के बीच हुआ मुकाबला काफी ज्यादा जबरदस्त रहा। ऐज और वॉलर दोनों ही हार मानने को तैयार नहीं थे। इस बीच दोनों स्टार्स ने शानदार तरीके से एक दूसरे को मूव्स को काउंटर किया और फैंस का भी रिएक्शन शानदार रहा। अंत में ऐज ने वॉलर के मूव को काउंटर किया और स्पीयर लगाते हुए इस मैच को जीत लिया। ऐज ने वापसी के बाद जीता मैच। विजेता: ऐजSportskeeda Wrestling@SKWrestling_"Hey Waller, you swam!" @GraysonWWE has earned @EdgeRatedR's approval. #SmackDown #WWE121"Hey Waller, you swam!" @GraysonWWE has earned @EdgeRatedR's approval. 👏#SmackDown #WWE https://t.co/pYAVHzjrlKबैकस्टेज पॉल हेमन ने रोमन रेंस बताया कि जे उसो वापस आ गए हैं और वो उन्हें ढूंढ़ रहे हैं। रेंस ने कहा कि वो अभी रिंग में जा रहे हैं। #) WWE SmackDown में रोमन रेंस का सैगमेंटक्राउड बुरी तरह से रोमन रेंस को बू कर रहा है और रेंस ने MSG और पूरे न्यूयॉर्क को उन्हें एक्नॉलेज करने के लिए कहा। जे उसो का म्यूजिक बजा और उन्होंने फैंस के बीच में से एंट्री की। रेंस और सिकोआ का ध्यान जिमी पर था। सिकोआ रिंग के बाहर गए और ब्रॉल की शुरुआत हो गई है। जे ने सिकोआ को रिंगपोस्ट पर दे मारा। जे ने चेयर से रोमन पर अटैक कर दिया और सिकोआ ने एंट्री की। हालांकि जे ने इस बार चेयर से सिकोआ की पिटाई कर दी। रेंस खुद को बचाकर वहां से चले गए और रिंग में जे ने चेयर से सिकोआ को बुरी तरह मारा। जे ने वर्ल्ड टाइटल को उठा लिया और रोमन रेंस को वन ऑन वन मैच के लिए चैलेंज कर दिया। Sportskeeda Wrestling@SKWrestling_JEY WANTS THE GOLD!#SmackDown #WWE72JEY WANTS THE GOLD!#SmackDown #WWE https://t.co/otmMXil36Hइसी के साथ SmackDown के बहुत ही जबरदस्त एपिसोड का अंत हुआ।