रोमन रेंस का सैगमेंटबडी मर्फी के अलावा लाकर रूम से सबको बाहर भेज दिया गया है। बडी मर्फी कह रहे हैं कि वो नहीं जानते कि ये किसने किया है और अगर उन्हें पता भी होता तो भी वो नहीं बताते। रोमन ने अब बडी मर्फी पर वार कर दिया है और ये खुलासा हुआ है कि रोवन ने रोमन रेंस पर वार किया था।IT WAS @ERICKROWAN! But why?#SDLive @WWERomanReigns @WWEDanielBryan @WWE_Murphy pic.twitter.com/1M0vxzjfCF— WWE (@WWE) August 7, 2019न्यू डे बनाम डेनियल ब्रायन और एरिक रोवनसभी रेसलर्स रिंग में आ गए हैं। मैच की शुरुआत में डेनियल ब्रायन, ज़ेवियर वुड्स पर वार कर रहे हैं। डेनियल अपने विरोधी पर ज़बरदस्त किक्स से वार कर रहे हैं। रिंग में अब बिग ई आ गए हैं और वो डेनियल ब्रायन को लगातार चित करने कि कोशिश कर रहे हैं। इस बीच बिग ई ने वुड्स को, तो वहीँ डेनियल ब्रायन ने रोवन को टैग कर दिया है।अपनी ताकत को दिखाते हुए रोवन, वुड्स को चित करने की कोशिश कर रहे हैं। अब एक टैग से डेनियल ब्रायन रिंग में आ गए हैं जो शार्प नी के ज़रिए वुड्स पर वार कर रहे हैं। वुड्स ने एक रोलिंग एल्बो से डेनियल ब्रायन को चित कर दिया है लेकिन इससे पहले कि वुड्स, बिग ई के पास पहुंचते, रोवन ने बिग ई पर वार कर दिया है।बिग ई ने डेनियल ब्रायन को रिंग में बेली टू बेली दे दी है। इसके बावजूद डेनियल ब्रायन ने हार नहीं मानी है और वो बिग ई पर यस किक्स से वार कर रहे हैं। अब उन्होंने बिग इ पर बेल लॉक अप्लाई कर दिया है। डेनियल ने टैग करके रोवन को रिंग में बुला लिया है। वुड्स और रोवन के बीच में ज़बरदस्त लड़ाई चल रही है लेकिन स्टील स्टेप्स के इस्तेमाल की वजह से ये मैच खत्म हो गया है।.@WWEDanielBryan & @ERICKROWAN are LAYING WASTE to @WWEBigE & @XavierWoodsPhD! #SDLive pic.twitter.com/crVPohkBxh— WWE (@WWE) August 7, 2019The SUPERHUMAN STRENGTH of @WWEBigE is on FULL DISPLAY! #SDLive pic.twitter.com/NgZlGq7vIv— WWE (@WWE) August 7, 2019फायरफ्लाई फन हाउस सैगमेंटब्रे वायट ने समरस्लैम में अपने विरोधी फिन बैलर को एक ज़बरदस्त प्रोमो के ज़रिए चेतावनी दी है कि फीन्ड अब उनका इंतज़ार कर रहा है।.@WWEBrayWyatt has been hurting for a very long time, and at #SummerSlam, it will be @FinnBalor's time to hurt... #LetHimIn #SDLive pic.twitter.com/ZqJfFIKYTm— WWE (@WWE) August 7, 2019सैमी जेन Vs एलिस्टर ब्लैकसैमी जेन रिंग में आ गए हैं और वो एलिस्टर ब्लैक के लड़ाई से जुड़े प्रोमो पर उनका मज़ाक बना रहे हैं। एलिस्टर ब्लैक, सैमी से लड़ने के लिए रिंग में आ गए हैं। सैमी जेन ने एलिस्टर ब्लैक को पिन करने की कोशिश की है, लेकिन वो उसमें नाकाम रहे हैं। एक बैकब्रेकर के बावजूद एलिस्टर, सैमी को नहीं हरा सके हैं। इस बीच सैमी एलिस्टर पर वार करने की कोशिश करते हैं, लेकिन ब्लैक मास के ज़रिए एलिस्टर इस मैच को जीत गए हैं।विजेता: एलिस्टर ब्लैक#BLXCKMASS!!!@WWEAleister picks up the win over @SamiZayn on #SDLive pic.twitter.com/1wagiq5bJf— WWE (@WWE) August 7, 2019केविन ओवेंस का सैगमेंटकेविन ने रिंग में एंट्री करते ही शेन मैकमैहन को बुलाया है। उन्होंने रिंग अनाउंसर को शेन मैकमैहन के लिए अनाउंसमेंट करने से रोक दिया है। समरस्लैम में होने वाले अपने मैच के लिए केविन ने शेन को अपना करियर दांव पर लगाने को कहा है, जिसे शेन ने मना कर दिया है। इलायस और शेन ने केविन पर वार कर दिया है। इसके बावजूद केविन ने अपने विरोधी को चित कर दिया है, और उन्होंने इलायस को अनाउंस टेबल पर स्टनर दे दिया है। शेन ने आकर केविन को अनाउंस टेबल पर पटकनी दे दी है।STUNNER! #SDLive@FightOwensFight @IAmEliasWWE pic.twitter.com/b8lWTkcZj0— WWE (@WWE) August 7, 2019नटालिया बनाम एंबर मूनदोनों रेसलर्स रिंग में आ चुकी हैं। एंबर मून ने रिंग के अंदर नटालिया पर वार कर दिया है। पूर्व NXT चैंपियन ने नटालिया को रिंगसाइड पटखनी दे दी है। नटालिया ने एंबर पर एक शार्पशूटर अप्लाई कर दिया है। ये मैच डबल काउंटआउट से खत्म हो गया है।.@NatByNature has issues with the #RAW #WomensChampion @BeckyLynchWWE, is she trying to start something with the #SDLive #WomensChampion @itsBayleyWWE as well? @WWEEmberMoon pic.twitter.com/An7ZV2YsfU— WWE (@WWE) August 7, 2019रोमन रेंस का सैगमेंटकेला ब्रैक्सटन के साथ इंटरव्यू में रोमन रेंस कह रहे हैं कि उन्हें नहीं पता कोई उनपर क्यों वार कर रहा है। वो कह रहे हैं कि उन्हें अब कंपनी कि तरफ से पर्सनल सेक्योरिटी मिली हुई है। पूर्व यूनिवर्सल चैंपियन ने समोआ जो से माफ़ी मांग ली है। वो आज वार करने वाले से कुछ जवाब चाहते हैं।"I got questions - I'm gonna make sure I get some answers TONIGHT."@WWERomanReigns #SDLive pic.twitter.com/jvV9f9MIUx— WWE (@WWE) August 7, 2019अली बनाम डॉल्फ ज़िगलरदोनों रेसलर्स एक दूसरे पर वार कर रहे हैं। मैच के शुरू होते ही डॉल्फ ने एक हेडबट और सुपरकिक देकर अली को हरा दिया है। इससे पहले एंट्री के डॉल्फ ने गोल्डबर्ग की तरह एंट्री कर उनका मजाक बनाया था।विजेता: डॉल्फ ज़िगलर... That's not @Goldberg. @HEELZiggler #SDLive pic.twitter.com/dVRzXqH7Rm— WWE Universe (@WWEUniverse) August 7, 2019.@HEELZiggler picks up the victory over @AliWWE... And picks up some momentum heading into his matchup against @Goldberg THIS SUNDAY at #SummerSlam! #SDLive pic.twitter.com/PESVbtXVag— WWE (@WWE) August 7, 2019रे मिस्टीरियो बनाम डॉल्फ ज़िगलरडॉल्फ ज़िगलर गोल्डबर्ग की एंट्री की नकल कर रहे हैं। इससे पहले कि रे रिंग में आते डॉल्फ ने उनपर वार कर दिया है। वो मैक्सिकन सुपरस्टार को दो सुपरकिक हिट कर चुके हैं। डॉल्फ अब रिंग में एक प्रोमो कट कर रहे हैं। वो कह रहे हैं कि एक और लेजेंड आज उनका शिकार बना है और संडे को वो गोल्डबर्ग का करियर खत्म कर देंगे, क्योंकि वो हॉल ऑफ़ फेमर के अगले शिकार नहीं होंगे, बल्कि ये मैच गोल्डबर्ग का आखिरी मैच होगा।अली कि रिंग में एंट्री हो गई है और उन्होंने डॉल्फ को एक किक के ज़रिए रिंग से बाहर कर दिया है।.@HEELZiggler is sick and tired of "legends" returning, and he plans on making @Goldberg's match at #SummerSlam HIS LAST! #SDLive pic.twitter.com/caWXKzMify— WWE (@WWE) August 7, 2019शार्लेट फ्लेयर का सैगमेंटक्वीन के नाम से जानी जानेवाली शार्लेट फ्लेयर रिंग में आ गई हैं। वो समरस्लैम में अपनी विरोधी ट्रिश स्ट्रेटस पर तंज कस रही हैं। शार्लेट कह रही हैं कि ट्रिश सिर्फ एक मैच के लिए वापस नहीं आई हैं, वो अपने करियर को बेहतर करने आई हैं। 9 बार विमेंस चैंपियन कह रही हैं कि वो 7 बार विमेंस चैंपियन को उनके घर में, और परिवार के सामने हरा देंगी।ट्रिश भी जवाब देने के लिए रैंप से रिंग में आ गई हैं। वो कह रही हैं कि वो भी एक मैच चाहती हैं, और ये वो अपने बच्चों, और फैंस के लिए कर रही हैं। ट्रिश ने हार्ली रेस का ज़िक्र किया है, जबकि उन्हें रोकते हुए शार्लेट कह रही हैं कि वो ट्रिश को हरा देंगी। इसका जवाब देते हुए ट्रिश ने अपने विरोधी को एक तमाचा जड़ दिया है।Message SENT by @trishstratuscom! #SDLive @MsCharlotteWWE pic.twitter.com/3Lcb22ixva— WWE (@WWE) August 7, 2019नमस्कार स्मैकडाउन की लाइव कमेंट्री में आपका स्वागत हैं। स्मैकडाउन के ज़बरदस्त होने की संभावना है और उसकी एक बड़ी वजह है इस शो का समरस्लैम से पहले का आखिरी मेन रोस्टर शो होना। इस शो के दौरान हमें ये भी पता चलेगा कि रोमन रेंस पर पिछले हफ्ते किसने वार किया और किसने रॉ के दौरान रोमन पर कार से वार करना चाहा। ये सब बातें तो शो को फायदा पहुँचाती हैं, लेकिन ये देखना होगा कि केविन ओवेंसबनाम शेन मैकमैहन किस तरह से खत्म होगा। ऐसा इसलिए क्योंकि ये इस शो का सबसे ज़बरदस्त सैगमेंट है और इसको लेकर फैंस खासे उत्साहित हैं। इन सभी बातों के बीच ट्रिश स्ट्रेटस और शार्लेट फ्लेयर के बीच की लड़ाई भी फैंस को काफी पसंद आ रही हैं। वहीँ दूसरी तरफ कोफ़ी किंग्सटन और रैंडी ऑर्टन के बीच WWE चैंपियनशिप के लिए लड़ाई भी काफी अच्छी हो चली है। ये देखना होगा कि ये दोनों किस तरह से ब्लू ब्रांड में लड़ाई करते हैं जिससे फैंस का ध्यान इनकी कहानी पर रहे।.@WWEDanielBryan & @ERICKROWAN are LAYING WASTE to @WWEBigE & @XavierWoodsPhD! #SDLive pic.twitter.com/crVPohkBxh— WWE (@WWE) August 7, 2019।