WWE न्यूज: Smackdown के एपिसोड में बड़े सुपरस्टार की होगी वापसी?

Enter caption

PWInsider की रिपोर्ट में एक शानदार खबर फैंस के लिए आई है। एलिनिमेशन चैंबर से पहले स्मैकडाउन का अंतिम एपिसोड कल होगा। रॉ का एपिसोड काफी शानदार रहा। अब स्मैकडाउन की बारी है। इसे बेहतरीन बनाने के लिए यहां कुछ नया हो सकता है। रिपोर्ट के मुताबिक ल्यूक हार्पर इस एपिसोड में वापसी कर सकते है।

Ad

ल्यूक हार्पर के टैग टीम पार्टनर एरिक रोवन ने रॉयल रंबल में अचानक वापसी कर सभी को चौंका दिया था। और तब से वो डेनियल ब्रायन के साथ काम कर रहे है। डेनियल ब्रायन WWE चैंपियन है। रॉयल रंबल में एरिक रोवन ने आकर ब्रायन का साथ दिया।

ल्यूक हार्पर और एरिक रोवन दोनों कई बार टैग टीम पार्टनर रहे है। और ये दोनों टैग टीम चैंपियन भी थे। हार्पर इंटरकॉन्टिनेंटल चैंपियन भी रह चुके है। ल्यूक हार्पर पहले वायट फैमिली का हिस्सा थे। जिसमें एरिक रोवन, ब्रे वायट, और ब्रॉन स्ट्रोमैन, रैंडी ऑर्टन भी रह चुके थे। अंतिम बार ये दोनों ब्लिजन ब्रदर्स के तौर पर टीम बनाकर आए थे।

ल्यूक हार्पर को कलाई में चोट लग गई थी। जिसके बाद एरिक रोवन के साथ उनकी जोड़ी भी टूट गई थी। न्यू डे के खिलाफ ये दोनों अपनी टैग टीम चैंपियनशिप हार गए थे। समरस्लैम में इन दोनों को हार का सामना करना पड़ा था। ल्यूक हार्पर की हाल ही में सर्जरी हुई थी। हालांकि उनकी वापसी की तारीख का एलान नहीं किया गया था।

अफवाहें ये सामने आ रही है कि ल्यक हार्पर की वापसी के बाद उनकी जोड़ी ब्रे वायट के साथ बनाई जा सकती है। हालांकि अभी उनकी वापसी होगी या नहीं इस बात का कुछ पता नहीं है। क्योंकि इसके बाद अगले हफ्ते एलिनिमेशन चैंबर पीपीवी का आयोजन भी होगा। इस बात का भी कोई पता नहीं है कि ब्लिजन ब्रदर्स एक होंगे या नहीं। एरिक रोवन ने अपने करेक्टर में बदलाव कर लिया है। वो अभी डेनियल ब्रायन के साथ है।

Get WWE News in Hindi here

Quick Links

Edited by PANKAJ JOSHI
Sportskeeda logo
Close menu
Cricket
Cricket
WWE
WWE
Free Fire
Free Fire
Kabaddi
Kabaddi
Other Sports
Other Sports
bell-icon Manage notifications