Roman Reigns: WWE Smackdown का एपिसोड इस हफ्ते जबरदस्त रहा। ओपनिंग सैगमेंट ने सभी को हिलाकर रख दिया। रोमन रेंस (Roman Reigns) और सोलो सिकोआ (Solo Sikoa) ने द उसोज़ (The Usos) को पीट-पीटकर अधमरा कर दिया।Sportskeeda Wrestling@SKWrestling_STILL THE ONE. #SmackDown #WWE398STILL THE ONE. ☝️#SmackDown #WWE https://t.co/8IzZ1B622yशो की शुरूआत में ट्रायल ऑफ रोमन रेंस सैगमेंट देखने को मिला। उसोज़ ने आकर Money in the Bank में जीत के बारे में बात की। पॉल हेमन और सिकोआ ने एंट्री की। पॉल ने उसोज़ के ऊपर कमेंट किया। हेमन ने कहा कि वो आज रेंस के डिफेंस काउंसिल के तौर पर नज़र आएंगे। उसोज़ ने उनकी बात को बीच में ही काट दिया। हेमन ने कहा कि कोई उन्हें रोक नहीं सकता है। इस बीच सोलो ने उनका माइक लेकर रिंग के बाहर फेंक दिया। ये देखकर भी सभी हैरान हो गए थे।इसके बाद रोमन रेंस ने शानदार एंट्री की और उन्होंने प्रोमो दिया। रेंस ने अपनी बात रखी और कहा कि मुझे पिन किया गया और फिर भी ट्राइबल चीफ हूं। उन्होंने कहा कि उसोज़ अगर ट्राइबल चीफ नहीं हैं तो मुझे ट्रायल पर डालने की अथॉरिटी किसके पास है? उसोज़ ने रेंस के ऊपर हमेशा की तरह गुमराह करने का आरोप लगाया। उसोज़ ने एक वीडियो दिखाई जिसमें रेंस का ब्लडलाइन के सदस्यों के प्रति गलत बर्ताव था। रेंस ने सफाई देते हुए कहा कि उन्हें ये सब मजबूर होकर करना पड़ता है।रेंस ने कुछ बातें कहने के बाद अपने हार को निकाला और जे उसो को पहना दिया। वो घुटनों पर बैठकर रोने लग गए थे। जे उसो ने उन्हें समझाया लेकिन उन्हें नहीं पता था कि ये रेंस की चाल थी। रेंस ने सभी को चौंकाते हुए जे को लो ब्लो दे दिया। ये देखकर जिमी आगे बढ़े लेकिन सिकोआ ने उन्हें समोअन स्पाइक दे दिया। जे ने फिर पीछे से आकर दोनों पर अटैक किया। सोलो ने जे पर हमला किया और रेंस ने सुपरमैन पंच जिमी को दे दिया।Sportskeeda Wrestling@SKWrestling_Roman & Solo demolish The Usos!#SmackDown #WWE3712Roman & Solo demolish The Usos!#SmackDown #WWE https://t.co/DV5tAx7iLbरेंस और सोलो का गुस्सा रिंगसाइड में भी देखने को मिला। दोनों ने उसोज़ की हालत खराब कर दी। रेंस ने जिमी के ऊपर अपने टाइटल से हमला किया और उन्हें स्टील स्टेप्स पर पटक दिया। रेंस ने जिमी के ऊपर दो बार स्टील स्टेप्स से हमला किया। जे उसो ने कमबैक किया और रेंस के ऊपर अटैक करने की कोशिश की। सिकोआ ने जे को समोअन स्पाइक लगा दिया। अंत में सिकोआ ने अनाउंसर्स टेबल पर जिमी उसो को स्प्लैश लगाया। जिमी की हालत बहुत खराब हो गई। उन्हें एम्बुलेंस में बैठाकर बैकस्टेज ले जाया गया।Sportskeeda Wrestling@SKWrestling_The Usos stepping up to Roman.Roman's peak gaslighting.The Solo - Roman tease.Roman absolutely destroying The Usos.This was one of the greatest segments in #SmackDown history. #WWE4713The Usos stepping up to Roman.Roman's peak gaslighting.The Solo - Roman tease.Roman absolutely destroying The Usos.This was one of the greatest segments in #SmackDown history. 🎥#WWE https://t.co/EHSw6fSmy4क्या WWE SummerSlam 2023 में होगा Roman Reigns का बड़ा मैच?ये स्टोरीलाइन अब बहुत मजेदार हो गई है। आगे जाकर इस स्टोरी में बहुत कुछ देखने को मिलेगा। SummerSlam 2023 का आयोजन अगले महीने होगा। जे उसो और रोमन रेंस के बीच इस शो में मुकाबला देखने को मिल सकता है।WWE और रेसलिंग से जुड़ी तमाम बड़ी खबरों के साथ-साथ अपडेट्स, लाइव रिजल्ट्स को हमारे Facebook page पर पाएं।