WWE यूनिवर्सल चैंपियन रोमन रेंस (Roman Reigns) का TLC से पहले हुए WWE SmackDown के एपिसोड में बहुत ही ज्यादा खतरनाक रूप दिखा। रोमन रेंस ने TLC के अपने प्रतिद्वंदी केविन ओवेंस (Kevin Owens) का जो हाल किया, उससे एक बात तो साफ है कि TLC में दोनों सुपरस्टार्स के बीच होने वाले मैच में काफी कुछ खतरनाक देखने को मिलने वाले हैं। इस हफ्ते SmackDown की शुरुआत केविन ओवेंस (Kevin Owens) ने की और उन्होंने अपने परिवार की बात और कहा कि वो TLC में रोमन रेंस (Roman Reigns) का बुरा हाल करेंगे। इसके बाद वो रोमन रेंस (Roman Reigns) को ढूंढ़ने लग गए, लेकिन रोमन रेंस (Roman Reigns) रिंग में आ गए। रोमन रेंस (Roman Reigns) ने साफ किया कि अगर केविन ओवेंस (Kevin Owens) उनसे माफी मांगते हुए उन्हें ट्राइबल चीफ कहते हैं, तो वो उन्हें छोड़ देंगे। यह भी पढ़ें: WWE SmackDown रिजल्ट्स: रोमन रेंस ने अपने दुश्मन का किया बहुत ही बुरा हाल, 129 किलो का रेसलर बना 'सुपरस्टार ऑफ द ईयरइसी वक्त केविन ओवेंस (Kevin Owens) बाहर आ जाते हैं, लेकिन जे उसो पीछे से केविन ओवेंस (Kevin Owens) के ऊपर अटैक कर देते हैं। ओवेंस जैसे ही पलटवार की कोशिश करते हैं, उसी वक्त रोमन रेंस (Roman Reigns) भी उनके ऊपर अटैक कर देते हैं। रोमन यहां तक कि ओवेंस को बैरिकेड में भी फेंक देते हैं। रोमन रेंस (Roman Reigns) अपने भाई जे उसो को साफ तौर पर कह देते हैं कि वो केविन ओवेंस (Kevin Owens) को नहीं देखना चाहते हैं। ओवेंस जब ट्रेनर के साथ जा रहे थे तभी जे उसो ने आकर उनके ऊपर अटैक कर दिया औऱ स्टील चेयर का भी उपयोग किया। इसके बाद बैकस्टेज जब केविन ओवेंस (Kevin Owens) ट्रेनिंग रूम में थे तभी जे उसो ने आकर ओवेंस पर अटैक कर दिया और वो काफी चोटिल नजर आ रहे थे। इस बीच जे उसो ने ओवेंस को टेबल पर स्पाइनबस्टर दे दिया। रेफरी ने आकर जे उसो को वहां से हटाया। Jey @WWEUsos will NOT stop until @FightOwensFight stays down!#SmackDown #WWETLC @WWERomanReigns @HeymanHustle pic.twitter.com/YFJXC6Hjc6— WWE (@WWE) December 19, 2020WWE SmackDown के मेन इवेंट में रोमन रेंस (Roman Reigns) और जे उसो ने की केविन ओवेंस की बहुत ही बुरी हालत रोमन रेंस (Roman Reigns) SmackDown के मेन इवेंट में नजर आए और अपना प्रोमो दे ही रहे थे कि एक बार फिर केविन ओवेंस (Kevin Owens) बाहर आ गए, क्राउड से उन्हें बहुत ही ज्यादा सपोर्ट मिला। जे उसो रिंग के बाहर ओवेंस को मारने गए, लेकिन केविन ने चेयर से अटैक करते हुए जबरदस्त पलटवार किया। रिंग में रोमन रेंस (Roman Reigns) और केविन ओवेंस (Kevin Owens) के बीच जबरदस्त ब्रॉल हो ही रहा था कि उसो ने केविन को सुपरकिक लगा दी। रोमन रेंस (Roman Reigns) ने इसके बाद केविन ओवेंस को खतरनाक स्पीयर दिया और फिर चेयर से बुरी तरह अपने दुश्मन को मारना शुरू कर दिया। 😬 😬 😬#SmackDown @WWEUsos @WWERomanReigns @FightOwensFight pic.twitter.com/cKXvEPnNPK— WWE (@WWE) December 19, 2020जे उसो ने दो टेबल सैट किए और पहले पर केविन ओवेंस को पटक दिया। इसके बाद रोमन रेंस (Roman Reigns) ने केविन ओवेंस को दूसरे टेबल पर समोअन ड्रॉप दे दिया। रोमन रेंस (Roman Reigns) ने टूटी हुई टेबल से केविन ओवेंस को मारना शुरू कर दिया। रिंग के बाहर से जे उसो ने रिंग में टेबल्स, लैडर्स और चेयर्स फेंकनी शुरू कर दी। इसके बाद रोमन रेंस ने सभी टेबल्स, लैडर्स और चेयर्स को केविन ओवेंस के ऊपर सैट कर दिया और उन्हें इसके नीचे दबा दिया। रोमन रेंस और उसो ने चेयर से कुछ शॉट मारे और यहां से चले गए। .@WWERomanReigns is burying @FightOwensFight in the rubble of #WWETLC! 👀#SmackDown @WWEUsos @HeymanHustle pic.twitter.com/WRXl5EdNIJ— WWE (@WWE) December 19, 2020इस हफ्ते SmackDown में दोनों सुपरस्टार्स के बीच में जो कुछ भी हुआ वो बस ट्रेलर नजर आ रहा और जब TLC में दोनों सुपरस्टार्स का आमना-सामना होगा तो इसके बाद क्या होगा इसका अंदाजा लगाना काफी मुश्किल है।