Roman Reigns: WWE SmackDown में इस हफ्ते समरस्लैम (SummerSlam) 2023 से ठीक पहले रोमन रेंस (Roman Reigns) और जे उसो (Jey Uso) के बीच जुबानी जंग देखने को मिली और इस दौरान इन दोनों सुपरस्टार्स ने एक-दूसरे पर गंभीर आरोप लगाए। यही नहीं, रोमन रेंस ने जे उसो के साथ माइंड गेम खेलने की कोशिश की। वहीं, जे उसो ने रोमन रेंस को द ब्लडलाइन टूटने का जिम्मेदार ठहराया। इसका जवाब देते हुए ट्राइबल चीफ ने कहा कि यह जे उसो की गलती थी। रोमन रेंस ने यह भी कहा कि अगर साल 2020 में जिमी उसो चोटिल नहीं हुए होते तो मेन इवेंट जे उसो का अस्तित्व ही नहीं होता। View this post on Instagram Instagram Postरोमन रेंस ने यह दावा किया कि जे उसो के छोटे भाई सोलो सिकोआ उन्हें अपने भाई की तुलना में ज्यादा सम्मान और प्यार करते हैं। जे उसो भी इस हफ्ते SmackDown में हुए सैगमेंट के दौरान बिल्कुल भी पीछे हटने के मूड में नहीं थे। जल्द ही, जे उसो ने कहा कि वो रोमन रेंस को हरा चुके हैं और SummerSlam में उन्हें दोबारा हराएंगे। देखा जाए तो जे उसो ने बहुत बड़ा दावा कर दिया है। यह देखना रोचक होगा कि जे उसो SummerSlam 2023 में रोमन रेंस को हराकर बड़ा उलटफेर कर पाते हैं या नहीं।WWE SummerSlam 2023 में Jey Uso को Roman Reigns के खिलाफ मैच में Jimmy Uso की मदद की जरूरत पड़ सकती है View this post on Instagram Instagram Postजे उसो का पिछले कुछ समय से काफी खतरनाक रूप देखने को मिल रहा है। उन्होंने साबित किया है कि वो रोमन रेंस को हराकर नए अनडिस्प्यूटेड WWE यूनिवर्सल चैंपियन और ट्राइबल चीफ बनने की क्षमता रखते हैं। देखा जाए तो रोमन रेंस एक हील सुपरस्टार हैं और SummerSlam 2023 में मैच के दौरान उनके कॉर्नर में सोलो सिकोआ & पॉल हेमन मौजूद रह सकते हैं।इस बात की संभावना काफी ज्यादा है कि रोमन रेंस SummerSlam 2023 में अपने साथियों की मदद से जीत हासिल करने की कोशिश कर सकते हैं। यही कारण है कि जे उसो को इस इवेंट में ट्राइबल चीफ के खिलाफ मैच के दौरान जिमी उसो की मदद की जरूरत पड़ सकती है। हालांकि, जिमी उसो इस वक्त चोटिल हैं और यह देखना रोचक होगा कि वो SummerSlam में अपने भाई की मदद करने के लिए वापसी कर पाते हैं या नहीं।