WWE SmackDown में Roman Reigns की धमाकेदार वापसी के बाद फैंस ने दिए जबरदस्त रिएक्शंस, सोशल मीडिया पर आई प्रतिक्रियाओं की बाढ़ 

इस हफ्ते WWE SmackDown का एक दृश्य
इस हफ्ते WWE SmackDown का एक दृश्य

Roman Reigns: WWE SmackDown के इस हफ्ते के एपिसोड में आखिरकार फैंस का इंतजार खत्म हुआ और रोमन रेंस (Roman Reigns) वापसी करते हुए दिखाई दिए। अनडिस्प्यूटेड WWE यूनिवर्सल चैंपियन वापसी के बाद स्मैकडाउन (SmackDown) की शुरूआत में जॉन सीना (John Cena) और एलए नाइट (LA Knight) के साथ सैगमेंट में दिखाई दिए। वहीं, मेन इवेंट में वो मेगास्टार पर हमला करते हुए दिखाई दिए।

बता दें, मेन इवेंट में एलए नाइट ने सोलो सिकोआ को हराया था। इसके बाद ट्राइबल चीफ ने रिंग में आकर नाइट को स्पीयर दे दिया था। रोमन रेंस की SmackDown में धमाकेदार वापसी के बाद अब फैंस से जबरदस्त प्रतिक्रियाएं सामने आ रही हैं। आइए ज्यादा देर ना करते हुए WWE SmackDown में रोमन रेंस की धमाकेदार वापसी को लेकर सोशल मीडिया पर फैंस से सामने आईं प्रतिक्रियाओं पर एक नज़र डालते हैं।

WWE SmackDown में Roman Reigns की धमाकेदार वापसी को लेकर सामने आई प्रतिक्रियाओं की बाढ़

(रोमन रेंस अभी भी दिखा रहे हैं कि यह उनका रिंग है। वो पिछले कुछ हफ्तों से कहां थे? द ब्लडलाइन टूट रहा था और आप उन्हें कई हफ्तों के लिए नहीं देखते हो। मुझे उम्मीद है कि SmackDown के नए मैनेजर कुछ चीज़ों में बदलाव करेंगे और वहां मौजूद लोगों में भी।)

(नाइट अभी रोमन के लेवल के आस-पास भी नहीं हैं।)

(द ट्राइबल चीफ SmackDown में अपनी सुप्रीमेसी दिखा रहे हैं।)

(ट्राइबल चीफ यह खोजने की कोशिश करेंगे कि यह किसका गेम है और कौन अब हेड ऑफ द टेबल है।)

(रोमन रेंस ने सीन में पावरफुल वापसी की है। यह देखना रोचक है जिस तरह ट्राइबल चीफ WWE में अपना डोमिनेंस बनाते हैं।)

(एलए नाइट द्वारा रोमन की बादशाहत खत्म होने की कोई संभावना नहीं है, लेकिन यह जेद्दाह, सउदी के लिए अच्छी स्टोरीलाइन होगी।)

(जब रोमन रेंस ब्रेक पर थे तो रेसलिंग की दुनिया में लैंडस्केप शिफ्ट हो चुका है। ट्राइबल चीफ की वापसी हो चुकी है और ऐसा लग रहा है कि वो यहां सभी को याद दिलाने आए हैं कि रिंग पर कौन राज करता है। यह रेसलिंग फैंस के लिए काफी अच्छा समय है।)

(यह ट्राइबल चीफ का रिंग और शो है और एलए नाइट को Crown Jewel में इस बारे में पता चलेगा।)

Quick Links

Edited by Subham Pal
Be the first one to comment