WWE SmackDown में हुए Roman Reigns के सैगमेंट को लेकर बैकस्टेज हुआ था बवाल, रिपोर्ट में हुआ बड़ा खुलासा

..
SmackDown में देखने मिला था बेहतरीन सैगमेंट
WWE SmackDown में देखने मिला था बेहतरीन सैगमेंट

SmackDown: WWE स्मैकडाउन (SmackDown) के पिछले हफ्ते के एपिसोड में पहली बार रोमन रेंस (Roman Reigns) को उनके भाइयों द उसोज़ (The Usos) के द्वारा ट्रायल पर रखा गया था। इस दौरान बेहतरीन सैगमेंट फैंस को देखने मिला था। हाल ही में इस सैगमेंट से जुड़ी एक रिपोर्ट सामने आई है।

Ad

पिछले हफ्ते ब्लू ब्रांड में ब्लडलाइन मेंबर्स के बीच हुआ यह बेहतरीन सैगमेंट 35 मिनट तक चला था। कई लोगों ने इस सैगमेंट को बहुत सराहा था। वहीं, कुछ लोगों का मानना था कि मैडिसन स्क्वायर गार्डन जैसी फेमस जगह पर WWE ने इस सैगमेंट के चलते कई दूसरे स्टार्स को मिलने वाले मौके को गंवाया है।

Wrestling Observer Radio के डेव मैल्टज़र ने अपनी हालिया रिपोर्ट में बताया कि बैकस्टेज कई ऑफिशियल्स को रोमन रेंस और उनके ग्रुप मेंबर्स के बीच हुए सैगमेंट के लंबे समय तक खींचने से चिंता थी और इसपर बहुत बवाल हुआ था। उन्होंने कहा,

"वो इसे पहले लेकर आए थे। वहां (बैकस्टेज) कुछ चीज़ों के बारे में बार-बार बात की जा रही थी। पहली बात यह थी, जिसके बारे में सब चिंता कर रहे थे कि इस बहस को 30 मिनट तक जाना था। 35 मिनट तक इस सैगमेंट का खींचना परेशान करने वाली चीज़ थी।"
Ad

शो के मेन इवेंट में भी ब्लडलाइन मेंबर्स ही छाए हुए थे। मेन इवेंट में जे उसो ने रोमन रेंस और सोलो सिकोआ पर हमला कर दिया था। अंत में जे ने रोमन को अनडिस्प्यूटेड WWE यूनिवर्सल चैंपियनशिप के लिए चुनौती दी थी। संभवतः SummerSlam 2023 में रोमन रेंस और जे उसो के बीच मुकाबला देखने मिल सकता है।

WWE SmackDown में Jimmy Uso हुए Roman Reigns और Solo Sikoa के हमले का शिकार

WWE SmackDown के पिछले हफ्ते के एपिसोड में ब्लडलाइन मेंबर्स के बीच जबरदस्त बवाल देखने मिला था। हालांकि, शो की शुरूआत में हुए सैगमेंट में रोमन रेंस और सोलो सिकोआ, द उसोज़ पर भारी पड़े थे। दोनों ने जिमी उसो को इतना ज्यादा चोटिल कर दिया था कि उन्हें स्ट्रेचर पर बाहर ले जाना पड़ा था। अब देखना होगा कि ब्लू ब्रांड के अगले एपिसोड में ब्लडलाइन मेंबर्स के बीच क्या होता है।

WWE और रेसलिंग से जुड़ी तमाम बड़ी खबरों के साथ-साथ अपडेट्स, लाइव रिजल्ट्स को हमारे Facebook page पर पाएं।

Quick Links

Edited by Ujjaval
Sportskeeda logo
Close menu
Cricket
Cricket
WWE
WWE
Free Fire
Free Fire
Kabaddi
Kabaddi
Other Sports
Other Sports
bell-icon Manage notifications