Crown Jewel से पहले WWE फैंस को तोहफा, Roman Reigns ने उठाया बड़ा कदम

Ujjaval
WWE SmackDown में असली ब्लडलाइन आया साथ (Photo: WWE.com)
WWE SmackDown में असली ब्लडलाइन आया साथ (Photo: WWE.com)

OG Bloodline Reunited: WWE Crown Jewel 2024 से पहले आखिर असली ब्लडलाइन (Bloodline) का रीयूनियन हो गया। ब्लडलाइन ग्रुप के तीनों शुरुआती सदस्य रोमन रेंस (Roman Reigns), जे उसो और जिमी उसो अब साथ आ गए हैं। रोमन और जिमी WWE Bad Blood के बाद से लगातार नज़र आ रहे थे और अब जे उसो भी उनके साथ जुड़ चुके हैं। जे ने रोमन के सामने कुछ शर्तें रखी थी, जिसे OTC ने स्वीकारा।

Ad

Raw के आखिरी एपिसोड में जे उसो ने कहा था कि वो SmackDown में आकर रोमन रेंस से मनमुटाव खत्म करने को लेकर बात करेंगे। रोमन रेंस ने जिमी के साथ SmackDown के हालिया एपिसोड में एंट्री की। जिमी ने प्रोमो कट करके रेंस को जे उसो के साथ चीजें सही करने के लिए कहा। जे ने बाद में एंट्री की और उन्होंने बताया कि रोमन रेंस द्वारा हुए खराब बर्ताव को अब तक वो नहीं भूले हैं।

Ad

जे उसो ने क्लियर कर दिया कि वो अब रोमन रेंस द्वारा खराब बर्ताव सहन नहीं करेंगे और तुरंत उनका साथ छोड़ देंगे। पूर्व आईसी चैंपियन ने यह भी कहा कि अगर वो खराब बर्ताव करते हैं, तो रोमन भी उनसे अलग हो सकते हैं। जे ने बताया कि वो रोमन रेंस के बैकअप के तौर पर नहीं काम करेंगे, बल्कि वो और जिमी भी रोमन की बराबरी पर रहेंगे।

रोमन रेंस ने जे उसो की सभी बातें सुनने के बाद आखिर जवाब दिया। रोमन को शुरुआत से ही 'यीट' शब्द पसंद नहीं रहा है और वो कई बार इसके लिए जे से नाराज हुए हैं। हालांकि, उन्होंने 'यीट' बोलकर ही उसो की सभी शर्तों को मान लिया। तीनों ने फिर We The Ones पोज देते हुए फैंस को तोहफा दिया।

Ad

WWE Crown Jewel में रोमन रेंस और उसोज़ की होगी जीत?

WWE Crown Jewel 2024 से पहले रोमन रेंस ने जे उसो से मनमुटाव को खत्म कर लिया है और ऐसे में अब उनके बीच अनबन के चांस बेहद कम हैं। वो मिलकर बतौर टीम जबरदस्त काम कर सकते हैं और सोलो सिकोआ के ब्लडलाइन को मैच में कड़ी टक्कर दे सकते हैं। लंबे समय बाद उसोज़ और रोमन साथ काम कर रहे होंगे। ऐसे में उन्हें जीत के लिए बुक करके ताकतवर दिखाया जा सकता है।

Quick Links

Edited by Ujjaval
Sportskeeda logo
Close menu
Cricket
Cricket
WWE
WWE
Free Fire
Free Fire
Kabaddi
Kabaddi
Other Sports
Other Sports
bell-icon Manage notifications