WWE SmackDown में इस हफ्ते टॉप Superstar का डेब्यू हुआ रद्द, अंतिम समय में किए बड़े बदलाव से लगा झटका

Pankaj
WWE SmackDown को लेकर आई जानकारी
WWE SmackDown को लेकर आई जानकारी

WWE SmackDown: स्वास्थ्य संबंधी चिंताओं के बाद इस हफ्ते WWE SmackDown में कई बदलाव किए गए। PW Insider की रिपोर्ट के अनुसार जाहिर तौर पर COVID-19 का डर था, जिसके परिणामस्वरूप कुछ सैगमेंट्स और सुपरस्टार्स को शो से हटा दिया गया था। एक मुख्य स्टार का डेब्यू भी रद्द कर दिया गया, कहा जा रहा है कि ओडिसी जोन्स (Odyssey Jones) अंततः इस बार मेन रोस्टर में डेब्यू करने के लिए तैयार थे।

Ad

WWE SmackDown में बदलाव की खबरें आईं, जिसका एक बार के लिए विंस मैकमैहन से कोई लेना-देना नहीं था। शुरूआती प्लान के अनुसार इस हफ्ते इयो स्काई को ब्लू ब्रांड के शो में ज़ेलिना वेगा का सामना करना था। हालांकि इसके बजाय उन्होंने शार्लेट फ्लेयर का सामना किया। ओस्का ने मुकाबले के बाद हमला किया, जिससे SummerSlam में उनके ट्रिपल थ्रेट मैच में बढ़त मिली।

PWInsider ने पहले ही रिपोर्ट में प्लान में बदलाव के बारे में बता दिया था। रिपोर्ट के अनुसार चिकित्सा कारणों से कई सुपरस्टार्स को शो से हटा दिया गया था। सुनने को मिल रहा है कुछ सुपरस्टार्स ऐसे थे जिनका COVID-19 टेस्ट पॉजिटिव आया था या वो किसी ऐसे व्यक्ति के संपर्क में आए थे जो COVID पॉजिटिव था।

अब खबर सामने आ रही है कि ओडिसी जोन्स को रिग बूग्स के खिलाफ एक डार्क मैच में अपना मेन रोस्टर डेब्यू करना था। लेकिन ऐसा नहीं हुआ और मुकाबला रद्द कर दिया गया। ड्राफ्ट के बाद से जोन्स ने अभी भी मेन रोस्टर में डेब्यू नहीं किया है, हालांकि अब कई महीने हो गए हैं।

Ad

WWE SmackDown के एपिसोड में कुछ खास पल देखने को मिले

बदलाव के बावजूद भी WWE SmackDown का एपिसोड इस हफ्ते शानदार रहा था। फैंस को कुछ अच्छे सैगमेंट और मुकाबले देखने को मिले। मेन इवेंट में रोमन रेंस और जे उसो का आमना-सामना हुआ। दोनों ने प्रोमो के जरिए एक-दूसरे पर कड़े आरोप लगाए। SummerSlam 2023 के लिए दोनों के बीच मुकाबले का ऐलान भी कर दिया गया है। इस राइवलरी में अब फैंस को बहुत मजा आ रहा है। आने वाले कुछ हफ्ते बहुत ही महत्वपूर्ण सभी फैंस के लिए होंगे। फैंस को तगड़े सरप्राइज भी देखने को मिल सकते हैं।

Quick Links

Edited by Pankaj
Sportskeeda logo
Close menu
Cricket
Cricket
WWE
WWE
Free Fire
Free Fire
Kabaddi
Kabaddi
Other Sports
Other Sports
bell-icon Manage notifications