WWE को Roman Reigns और अन्य दिग्गजों की गैरमौजूदगी के कारण हुआ भारी नुकसान, SmackDown की व्यूअरशिप में आई गिरावट

Ujjaval
WWE SmackDown को हुआ भारी नुकसान
WWE SmackDown को हुआ भारी नुकसान

SmackDown: WWE स्मैकडाउन (SmackDown) का आखिरी एपिसोड बेहतरीन रहा था। इस शो को कई फैंस ने खूब पसंद किया था। रोमन रेंस (Roman Reigns) की गैरमौजूदगी के बावजूद अन्य रेसलर्स ने मैचों द्वारा फैंस का दिल जीता था। हालांकि, व्यूअरशिप के मामले में गिरावट देखने को मिली। कंपनी को भारी नुकसान झेलना पड़ा है।

Ad

Spoiler TV ने अपनी रिपोर्ट में बताया कि SmackDown के इस एपिसोड की ओवरनाईट औसतन व्यूअरशिप 2.135 मिलियन रही। असल में यह पिछले हफ्ते के मुकाबले कम रही। दरअसल, पिछले हफ्ते इस शो को 2.291 मिलियन लोगों ने देखा था। पिछले हफ्ते के मुकाबले इतनी बड़ी गिरावट आना चौंकाने वाली चीज़ है।

Ad

आपको बता दें कि ब्लू ब्रांड के एपिसोड को पहले घंटे में 2.087 मिलियन लोगों ने देखा था और दूसरे घंटे में रेटिंग्स बढ़ गई। दूसरे घंटे में 2.183 मिलियन व्यूअरशिप आई। शो की 18-49 की डेमोग्राफिक रेटिंग्स असल में 0.53 की रही। देखा जाए तो WWE फिर से व्यूअरशिप में गिरावट देख रहा है।

SmackDown के इस एपिसोड का आयोजन लिंकन, नेब्रास्का के पिनेकल बैंक एरीना में हुआ था। शो में कई बड़े स्टार्स मौजूद थे। हालांकि, यहां रोमन रेंस, ड्रू मैकइंटायर, रोंडा राउजी और शार्लेट फ्लेयर जैसे स्टार्स की कमी खली।

Ad

WWE SmackDown के एपिसोड में कई बड़ी चीज़ें हुई

SmackDown के एपिसोड की शुरुआत में द ब्लडलाइन का सैमी ज़ेन और केविन ओवेंस के साथ सैगमेंट देखने को मिला था। उनके बीच ब्रॉल हुआ और मैट रिडल भी इसका हिस्सा बने। ज़ेवियर वुड्स ने एलए नाइट को हराया। साथ ही डेमियन प्रीस्ट को सैंटोस इस्कोबार पर जीत मिली। LWO की जजमेंट डे के साथ दुश्मनी जारी रही।

लिव मॉर्गन और राकेल रॉड्रिगेज़ का चैंपियनशिप सेलिब्रेशन सैगमेंट बुक किया गया था। शिंस्के नाकामुरा ने वापसी करके आसानी से मैडकैप मॉस को पराजित किया। मेन इवेंट में सोलो सिकोआ ने एक सिंगल्स मैच में मैट रिडल को हरा दिया। मैच के बाद सोलो ने रिडल को हालत खराब कर दी थी। उम्मीद है कि अगले हफ्ते ब्लू ब्रांड की रेटिंग्स में जरूर बढ़ोतरी देखने को मिलेगी।

WWE और रेसलिंग से जुड़ी तमाम बड़ी खबरों के साथ-साथ अपडेट्स, लाइव रिजल्ट्स को हमारे Facebook page पर पाएं।

Quick Links

Edited by Ujjaval
Sportskeeda logo
Close menu
Cricket
Cricket
WWE
WWE
Free Fire
Free Fire
Kabaddi
Kabaddi
Other Sports
Other Sports
bell-icon Manage notifications