WWE SmackDown ने मैडिसन स्क्वायर गार्डन एरीना में रचा इतिहास, कमाई के मामले में पिछले 20 साल का रिकॉर्ड तोड़ा

WWE SmackDown का एपिसोड रहा शानदार
WWE SmackDown का एपिसोड रहा शानदार

WWE स्मैकडाउन (SmackDown) का इस हफ्ते का एपिसोड MSG (मैडिसन स्क्वायर गार्डन) में हुआ था। ये बहुत बड़ा शो था और कई रिकॉर्ड अपने नाम किए। इस शो ने नया इतिहास भी रच दिया है। SmackDown ब्रांड को दो दशक से भी ज्यादा हो गए हैं लेकिन पिछली रात का शो आज तक का सबसे ज्यादा कमाई करने वाला शो बन गया है। पिछले बीस साल में सबसे ज्यादा कमाई इस बार ही हुई। ये खबर WWE और फैंस के लिए बहुत बड़ी है।

Ad
Ad

WWE SmackDown के इस एपिसोड में फैंस को बहुत बड़े सरप्राइज मिले

MMA जर्नलिस्ट एरियल हेलवानी ने ट्वीट कर इस बात को कंफर्म किया। ब्लू ब्रांड के इतिहास में ऐसा कभी नहीं हुआ। ये बहुत ही शानदार एपिसोड भी था और WWE ने पहले से इसके लिए कई बड़े ऐलान कर दिए थे।

WWE के लिए ये हफ्ता काफी मुश्किल भरा रहा क्योंकि एडम कोल और डेनियल ब्रायन ने AEW में डेब्यू कर लिया था। AEW का पीपीवी बहुत ही जबरदस्त रहा था। WWE ने भी इस बार अच्छा काम किया। डार्क मैचों ने भी फैंस का दिल जीत लिया था।

ब्रॉक लैसनर की वापसी से काफी फायदा WWE को हुआ। व्यूअरशिप भी ब्लू ब्रांड की काफी अच्छी रही। पिछले हफ्ते के मुकाबले इस बार 3.3 प्रतिशत की बढ़ोत्तरी देखने को मिली। ऐज और सैथ रॉलिंस के मैच ने भी फैंस का दिल जीत लिया। मेन इवेंट में काफी बवाल देखने को मिला। स्ट्रीट प्रॉफिट्स और द उसोज के बीच चैंपियनशिप मैच हुआ था। रेंस ने इसमें दखल दे दिया था। डीमन किंग ने इसके बाद एंट्री की और ये सब देखकर रेंस घबरा गए थे।

शो ऑफ एयर होने के बाद जॉन सीना भी नजर आए। सीना ने मिस्टीरियो फैमिली के साथ मिलकर रेंस और द उसोज का सामना किया। जॉन सीना की टीम ने इस मैच में जीत हासिल की। MSG दुनिया का सबसे प्रसिद्ध एरीना माना जाता है। फैंस का भी अच्छा रिएक्शन इस बार देखने को मिला था। कमाई के मामले में शायद ऐसा पहले कभी नहीं देखा गया। WWE अब इस मोमेंटम को बरकरार रखना चाहेगा। WWE का अगला एपिसोड भी जबरदस्त होगा।

Quick Links

Edited by PANKAJ JOSHI
Sportskeeda logo
Close menu
Cricket
Cricket
WWE
WWE
Free Fire
Free Fire
Kabaddi
Kabaddi
Other Sports
Other Sports
bell-icon Manage notifications