WWE SmackDown में Roman Reigns और The Rock के फेस-ऑफ के बाद सोशल मीडिया पर प्रतिक्रियाओं की आई बाढ़

WWE
WWE SmackDown में हुए ऐतिहासिक फेस-ऑफ को लेकर किसने क्या कहा?

WWE SmackDown: पूर्व WWE चैंपियन द रॉक (The Rock) की स्मैकडाउन (WWE SmackDown) में वापसी देखने को मिली और आखिरकार उनका अनडिस्प्यूटेड यूनिवर्सल चैंपियन रोमन रेंस (Roman Reigns) के साथ फेस-ऑफ भी देखने को मिला। इस सैगमेंट के बाद सबसे बड़े ड्रीम मैच की नींव रखी जा चुकी है।

Ad

कोडी रोड्स ने रोमन रेंस को कंफ्रंट किया था और साफ किया कि उन्हें यह चैंपियनशिप जीतते हुए अपनी स्टोरी खत्म करनी है। हालांकि, वो WrestleMania में ट्राइबल चीफ को चैलेंज नहीं करने वाले हैं। इसके बाद उन्होंने द रॉक को इंट्रोड्यूस भी कराया और फिर वो खुद रिंग से चले गए। इसके बाद आखिरकार रेंस और रॉक आमने-सामने आए।

रेंस और द रॉक ने कुछ कहा तो नहीं, लेकिन उनके फेस-ऑफ ने साफ कर दिया कि यह आईकॉनिक फिउड होने वाली है, जिसे बिल्कुल भी मिस नहीं किया जा सकता है। सोशल मीडिया पर भी इन दोनों दिग्गजों के आमने-सामने आने के बाद प्रतिक्रियाओ की बाढ़ देखने को मिली है।

WWE SmackDown में Roman Reigns-The Rock को लेकर फैंस ने क्या कहा?

(टिफनी स्ट्रैटन और नेओमी अब SmackDown का हिस्सा हैं, बेली vs इयो स्काई WrestleMania 40 के लिए कंफर्म हो गया है और रोमन रेंस vs द रॉक का फेस ऑफ। यह कभी भी नहीं चूकते हैं।)

Ad

(आखिरकार यह होने वाला है। WrestleMania में द रॉक vs रोमन रेंस)

Ad

(कोडी ने Royal Rumble मैच जीतने के बाद WrestleMania साइन और रोमन रेंस की तरफ इशारा किया था। अब द रॉक ने उनकी जगह लेली।)

Ad

(रोमन रेंस और द रॉक फेस टू फेस। मैं इसका सालों से इंतजार कर रहा था।)

Ad

(क्राउड को सुनिए, रिंग में इन दोनों ने कुछ नहीं, लेकिन उनका प्रभाव ही काफी था। यह धमाकेदार अंत था।)

Ad

(यह काफी खराब है और जो भी कोडी की स्टोरी में शामिल था उनके मुंह पर थप्पड़ के जैसे है। हम आपके बेबीफेस के साथ क्यों ही जुड़ेंगे, जब आप उन्हें सबसे बड़ा एंडगेम दे ही नहीं सकते हैं।)

Ad

(उन्होंने कोडी रोड्स का WrestleMania मेन इवेंट उनसे ले लिया, उन्हें रॉक को रोमन रेंस के अपोनेंट के तौर पर इंट्रोड्यूस कराने के लिए फोर्स किया और फिर उन्हें रिंग से जाने के लिए कह दिया।)

Ad

(द रॉक वापस आ गए हैं। अब उनका और रोमन रेंस का मुकाबला WrestleMania में देखने को मिलने वाला है।)

Ad

(द रॉक और रोमन रेंस का मैच WrestleMania 40 में होने वाला है और इसके लिए प्रेस इवेंट भी होने वाला है।)

Quick Links

Edited by मयंक मेहता
Sportskeeda logo
Close menu
Cricket
Cricket
WWE
WWE
Free Fire
Free Fire
Kabaddi
Kabaddi
Other Sports
Other Sports
bell-icon Manage notifications