WWE SmackDown के एपिसोड में मिस्टर मैकमैहन (Mr. McMahon) नजर आए। कुछ समय पहले उनपर काफी गंभीर आरोप लगे थे और उन्हें WWE में अपने पद से हटना भी पड़ा था। इसके बाद अचानक से उनके स्मैकडाउन (SmackDown) में आने का ऐलान हुआ। उन्होंने आकर फैंस का सिर्फ 4 शब्दों के साथ SmackDown में स्वागत किया। WWE SmackDown की शुरुआत विंस मैकमैहन ने की WWE on BT Sport@btsportwweBT Sport 1HD. 1am. Vince McMahon will appear live on SmackDown.2428246BT Sport 1HD. 1am. Vince McMahon will appear live on SmackDown. https://t.co/scI9KtTnzxविंस मैकमैहन ने SmackDown की शुरुआत की और उन्हें अपनी एंट्रेंस पर फैंस की ओर से बढ़िया रिएक्शन मिला। उन्होंने रिंग में आकर ज्यादा बातें नहीं बोली। उन्होंने पहले WWE के 'Then, Now, Forever और Together' हेडलाइन के बारे में बात की। लग रहा था कि मैकमैहन यहां कोई बड़ा खुलासा करेंगे लेकिन ऐसा कुछ भी देखने को नहीं मिला। SmackDown का यह एपिसोड मिनिसोटा में आयोजित हो रहा था। इसी वजह से मैकमैहन ने बाद में फैंस की तारीफ की और उनका SmackDown में स्वागत किया। वो इसके बाद माइक फेंकते हुए बैकस्टेज चले गए। यह देखकर कई सारे फैंस शॉक हो गए क्योंकि मैकमैहन का यह सैगमेंट ज्यादा लंबा नहीं था। FitFatty@fit_fattyThat was it?! That was the big statement from Mr.McMahon?! WTF?! #WWESmackdown322That was it?! That was the big statement from Mr.McMahon?! WTF?! #WWESmackdown https://t.co/y0gs7R5bo5वो कुछ ही मिनट्स के लिए आए और बैकस्टेज चले गए। सभी के लिए यह काफी अजीब चीज़ थी। मैकमैहन को देखने के लिए ढेरों फैंस उत्साहित थे और उन्होंने आकर ज्यादा कुछ नहीं बोला। मैकमैहन पर कई सवाल उठे थे और उनपर कार्यवाही चल रही थी। इसी वजह से उन्हें CEO और चेयरमैन के पद से हटना पड़ा। बाद में उनकी जगह स्टैफनी मैकमैहन को यह पद दिए गए। विंस ने इस ऐलान के बाद ही शो में आने निर्णय लिया था लेकिन उन्होंने यहां परिस्थिति के बारे में बात नहीं की। यह एक चौंकाने वाली चीज़ रही। देखा जाए तो मैकमैहन ने उन्हें लेकर बनी हाइप का फायदा उठाया है और इससे SmackDown को जरूर व्यूअरशिप के मामले में फायदा होगा। मैकमैहन ने खुद पर बड़े आरोप लगने के बावजूद शो में आने का निर्णय लिया और यह सही मायने में काफी बड़ी चीज़ थी। WWE और रेसलिंग से जुड़ी तमाम बड़ी खबरों के साथ-साथ अपडेट्स, लाइव रिजल्ट्स को हमारे Facebook page पर पाएं।