WWE SmackDown में Roman Reigns की आखिरकार होगी The Bloodline से छुट्टी?, ट्राइबल कोर्ट में उनके भाइयों द्वारा चलाया जाएगा मुकदमा

Pankaj
WWE Money in the Bank में रोमन रेंस को मिली थी हार
WWE Money in the Bank में रोमन रेंस को मिली थी हार

Roman Reigns: WWE Money in the Bank रोमन रेंस (Roman Reigns) के लिए भूलने वाली रात थी क्योंकि उन्हें साढ़े तीन साल में पहली बार पिन किया गया। ट्राइबल चीफ के रास्ते में हमेशा झटके आते रहते हैं क्योंकि इस हफ्ते स्मैकडाउन (SmackDown) में द उसोज़ (The Usos) द्वारा उनके ऊपर मुकदमा चलाया जाना तय है।

Ad

WWE Money in the Bank में रोमन रेंस और सोलो सिकोआ का मुकाबला द उसोज़ के साथ हुआ था। ये मैच बहुत ही तगड़ा रहा था। इस मैच का नतीजा चौंकाने वाला निकला, जिसके बारे में किसी ने सोचा नहीं था। जे उसो ने रोमन को अंत में पिन किया और जीत हासिल की। 1294 दिन बाद रोमन WWE रिंग में पिन हुए। इससे पहले साल 2019 में बैरन कॉर्बिन ने उन्हें पिन किया था।

अपनी हार के बाद अनडिस्प्यूटेड WWE यूनिवर्सल चैंपियन रोमन रेंस की कोई प्रतिक्रिया नहीं आई, द उसोज़ ने एक ट्वीट के जरिए कहा कि वो एक ट्राइबल कोर्ट सैगमेंट की मेजबानी करेंगे जिसमें रेंस को ट्रायल पर रखा जाएगा।

Ad

क्या WWE SummerSlam 2023 में होगा Roman Reigns का बड़ा मैच?

रोमन रेंस ने अपने टाइटल को अंतिम बार WrestleMania 39 में डिफेंड किया था। कोडी रोड्स को उन्होंने हराकर अपने टाइटल को रिटेन किया था। उम्मीद के मुताबिक अगले महीने SummerSlam 2023 में वो अपनी चैंपियनशिप डिफेंड करेंगे। कहा जा रहा है कि उनका मुकाबला जे उसो के साथ हो सकता है। ऐसा हुआ तो फिर फैंस को मजा आएगा। जे और जिमी उसो इस समय एक अलग लेवल पर काम कर रहे हैं। खासतौर पर जे उसो को अब तगड़ा पुश दिया जा सकता है।

रोमन रेंस की बादशाहत को जे उसो भी खत्म कर सकते हैं। आने वाले कुछ हफ्ते बहुत ही मजेदार होंगे। फिलहाल सभी की नजरें SmackDown के इस हफ्ते के एपिसोड में होंगी। रेंस को इस बार कठघरे में खड़ा किया जाएगा और उनके ऊपर बड़े आरोप लग सकते हैं। कंपनी ने कुछ ना कुछ बड़ा सैगमेंट जरूर इस बार के लिए प्लान किया होगा। फैंस को बड़ा सरप्राइज भी मिल सकता है।

WWE और रेसलिंग से जुड़ी तमाम बड़ी खबरों के साथ-साथ अपडेट्स, लाइव रिजल्ट्स को हमारे Facebook page पर पाएं।

Quick Links

Edited by Pankaj
Sportskeeda logo
Close menu
Cricket
Cricket
WWE
WWE
Free Fire
Free Fire
Kabaddi
Kabaddi
Other Sports
Other Sports
bell-icon Manage notifications