SmackDown Big Change Not Expected: WWE स्मैकडाउन (SmackDown) के एपिसोड साल 2025 की शुरुआत से तीन घंटे के देखने को मिल रहे हैं। यह कहना सही होगा कि WWE का यह फैसला गलत रहा है। ज्यादातर फैंस को यह बदलाव पसंद नहीं आया है, वहीं कुछ लोगों ने इसे अपना लिया है। अब SmackDown के फॉर्मेट को लेकर बड़ा अपडेट आया है।
WrestleVotes Radio के WrestleBinge शो पर JoeyVotes और TC ने अपनी रिपोर्ट में बड़ा खुलासा किया। उन्होंने बताया कि USA Network मौजूदा समय में तीन घंटे के फॉर्मेट से बेहद खुश है। पहले प्लान थे कि जून में दोबारा SmackDown को दो घंटे का कर दिया जाएगा। हालांकि, ऐसा प्रतीत होता है कि इस प्लान को कैंसिल कर दिया गया है। SmackDown के तीन घंटे रहने का सबसे बड़ा कारण हो सकता है कि WWE का प्रदर्शन USA Network के अन्य प्रोग्राम से बहुत बेहतर है।
WWE में बैकस्टेज मौजूद लोगों को SmackDown का तीन घंटे का रहना पसंद नहीं आएगा
सोशल मीडिया पर मौजूद ज्यादातर फैंस के हिसाब से देखें, तो उन्हें दो घंटे की फॉर्मेट अच्छा लगता था। दरअसल, एक घंटा बढ़ाने से क्वालिटी पर फर्क आया है। WrestleVotes Radio पर रिपोर्ट किया गया कि बैकस्टेज मौजूद लोगों को लगा था कि SmackDown में एक अधिक घंटा बढ़ाने से शो की क्वालिटी पर फर्क नहीं पड़ेगा और जिन रेसलर्स को मौके नहीं मिलते थे, उन्हें भी पुश मिलेगा। हालांकि, चीजें उस हिसाब से नहीं गई हैं। SmackDown के शोज की क्वालिटी पर बुरा असर पड़ा है।
बड़ी बात यह भी है कि WWE के पास USA Network पर समय को अपने हिसाब से बदलने की अनुमति नहीं है। Netflix पर Raw के एपिसोड कभी दो घंटे में खत्म होते हैं, तो कभी ढाई घंटे में इसका समापन होता है। इससे WWE के पास अपने हिसाब से चीजों को तैयार करने का मौका होता है। Raw के ज्यादातर एपिसोड इसी वजह से पिछले कुछ समय में शानदार साबित हुए हैं। SmackDown का एक घंटा बढ़ने से ज्यादा स्टार्स को मौके तो मिले हैं, लेकिन फैंस को शो बोरिंग लगने लगा है। देखना होगा कि WWE भविष्य में किस तरीके से शो को खास बनाता है।