WWE SmackDown Timing Changed: WWE के लिए 2024 बहुत ही शानदार रहा। नए चैंपियंस, नई स्टोरीलाइन और बिजनेस में गजब का लाभ मिला। लगभग सभी प्रीमियम लाइव इवेंट में कंपनी को सफलता मिली। वीकली शो की टाइमिंग में भी कई बार बदलाव किया गया। हालांकि, इससे मनोरंजन में कोई कमी नहीं हुई। अब 2025 की बारी है। बहुत सारे चेजेंस आगामी समय में देखने को मिलने वाले हैं। 6 जनवरी को Raw के Netflix डेब्यू एपिसोड से नया अध्याय शुरू होने वाला है। खैर इससे पहले सभी की नज़रें 2025 के पहले SmackDown के एपिसोड पर होंगी। आपको बता दें इस शो की टाइमिंग में बदलाव कर दिया गया है।
हाल ही में WWE ने बताया था कि 2025 से SmackDown के सभी एपिसोड तीन घंटे के हो जाएंगे। ये बहुत बड़ा बदलाव कंपनी द्वारा अगले दस सालों के लिए किया गया है। ब्लू ब्रांड का इस हफ्ते का शो फीनिक्स, एरिजोना से लाइव आएगा। मजेदार बात ये है कि फैंस को जबरदस्त एक्शन और एंटरटेनमेंट देखने को मिलेगा। सुपरस्टार्स के लिए भी ये चीज अच्छी है। जिन्हें पहले समय की कमी के कारण मौका नहीं मिलता था अब वो अपना जलवा दिखा सकते हैं।
आज तक SmackDown का प्रसारण दो घंटे होता था लेकिन अब एक घंटा और बढ़ा दिया गया है। इससे टाइमिंंग में भी बदलाव होना लाजिमी है। अभी तक ब्लू ब्रांड की टाइमिंग भारत में हर शनिवार को सुबह 6.30 से 8.30 बजे थी। 3 जनवरी, 2025 से होने वाले शो का टाइम अब चेंज जाएगा। एपिसोड की शुरूआत सुबह 6.30 बजे से होगी और इसका अंत 9.30 बजे होगा। फैंस SmackDown का लाइव एक्शन सोनी स्पोर्ट्स नेटवर्क पर हिंदी, इंंग्लिश और तमिल-तेलुगु में देख सकते हैं। इसके अलावा Sportskeeda Hindi पर लाइव कमेंट्री को सटीक अंदाज में फॉलो कर सकते हैं।
WWE SmackDown में होंगे बड़े मैच
SmackDown का आगामी एपिसोड तगड़ा होने की उम्मीद है। रोमन रेंस भी सोलो सिकोआ के साथ अपनी राइवलरी को आगे बढ़ाने के लिए शो में कदम रख सकते हैं। वहीं शिंस्के नाकामुरा अपनी यूएस चैंपियनशिप को एंड्राडे के खिलाफ डिफेंड करेंगे। इसके अलावा नाया जैक्स और नेओमी के बीच WWE विमेंस चैंपियनशिप के लिए मैच होगा।