जॉन सीना की वापसी और रोमन रेंस को नया प्रतिद्वंदी मिलने से WWE को हुआ नुकसान, SmackDown की रेटिंग्स आई सामने

WWE को लगा झटका
WWE को लगा झटका

WWE स्मैकडाउन (SmackDown) में इस हफ्ते जॉन सीना (John Cena) की वापसी हुई और रोमन रेंस (Roman Reigns) को नया प्रतिद्वंदी मिला। इतनी बड़ी चीजें होने के बाद भी कंपनी को बड़ा झटका लगा है। ब्लू ब्रांड की व्यूअरशिप इस बार मात्र 2.04 मिलियन रही। एक चीज अच्छी रही कि लगातार दूसरे हफ्ते इस शो ने दो मिलियन का आंकड़ा पार किया। पिछले हफ्ते ब्लू ब्रांड की व्यूअरशिप 2.148 मिलियन रही थी लेकिन इस बार पांच प्रतिशत की गिरावट देखने को मिली।

Ad

WWE को हुआ नुकसान

दरअसल इस बार गिरावट टोक्यो ओलंपिक की ओपनिंग सेरेमनी के कारण भी देखने को मिली। वैसे SmackDown के इस हफ्ते के एपिसोड में काफी कुछ देखने को मिला। शो की शुरूआत जॉन सीना ने की। फैंस ने जबरदस्त स्वागत सीना का किया। सीना ने रोमन रेंस को चुनौती दी और इसके बाद पॉल हेमन भी नजर आए। पॉल हेमन ने सीना का जमकर मजाक उड़ाया। सीना ने रेंस को बुलाया लेकिन वो नहीं आए। इस वजह से सीना थोड़ा निराश भी हुए।

इसके अलावा शो में कुछ अच्छे मैच और सैगमेंट भी देखने को मिले। विमेंस डिवीजन ने भी काफी अच्छा काम किया। मेन इवेंट काफी चौंकाने वाला रहा। रोमन रेंस ने आकर अच्छा प्रोमो दिया और सीना का काफी मजाक बनाया। रेंस ने सीना द्वारा दी गई चुनौती को स्वीकार नहीं किया। ये देखकर सभी फैंस हैरान हो गए थे। अचानक इसके बाद फिन बैलर ने एंट्री की और रेंस को चुनौती दी। रेंस ने बैलर की चुनौती स्वीकार कर ली।

अच्छी बात ये रही कि व्यूअरशिप दो मिलियन से नीचे नहीं आई। WWE ने इस बार व्यूअरशिप में उछाल के बारे में सोचा होगा लेकिन ऐसा नहीं हुआ। सीना की एंट्री की वजह से रेड ब्रांड की व्यूअरशिप भी इस बार शानदार रही। WWE का अगला बड़ी पीपीवी SummerSlam होगा और इसके लिए दोनों ब्रांड में बिल्डअप शुरू हो गया। SummerSlam के लिहाज से WWE को अपने दोनों शोज पर काफी ध्यान देना होगा। अगर व्यूअरशिप कम रहेगी तो फिर आगे जाकर काफी नुकसान कंपनी को सहना पड़ेगा।

Quick Links

Edited by PANKAJ JOSHI
Sportskeeda logo
Close menu
Cricket
Cricket
WWE
WWE
Free Fire
Free Fire
Kabaddi
Kabaddi
Other Sports
Other Sports
bell-icon Manage notifications