WWE SmackDown में फेमस सुपरस्टार की वापसी और दिग्गज पर बुरी तरह हमले के बाद ट्विटर पर आया प्रतिक्रियाओं का सैलाब

SmackDown को लेकर फैंस की प्रतिक्रियाएं
SmackDown को लेकर फैंस की प्रतिक्रियाएं

स्मैकडाउन (SmackDown) का एपिसोड शानदार साबित हुआ। WWE ने कई जबरदस्त मैचों का आयोजन किया। SmackDown में साशा बैंक्स (Sasha Banks) की वापसी सबसे ज्यादा चर्चा का विषय रही। इसके अलावा अन्य चीज़ों को लेकर भी फैंस ने अपनी प्रतिक्रियाएं दी। इसलिए इस आर्टिकल में हम SmackDown को लेकर फैंस की प्रतिक्रियाओं के बारे में बात करने वाले हैं।

WWE SmackDown को लेकर फैंस की प्रतिक्रियाएं

(SmackDown A शो है जबकि AEW Dynamite A- शो है।)

(अगर रोमन रेंस vs जॉन सीना होने ही वाला था तो फिन बैलर को इसमें क्यों लाया गया?! इसका कोई अर्थ नहीं है। बैलर इसे ज्यादा डिजर्व करते हैं। जॉन SummerSlam के बाद फिर चले जाएंगे।)

(द बॉस कभी नहीं भूलती!!! साशा का फिर स्वागत है।)

(पिछले हफ्ते के क्राउड के मुकाबले यह क्राउड काफी बेहतर है।)

(आज SmackDown टोनी स्टॉर्म और लिव मॉर्गन की गैरमौजूदगी की वजह से खाली महसूस हुआ।)

(साशा बैंक्स को वापसी करते हुए देखना शानदार रहा और वो भी हील के रूप में।)

(पैट मैकअफी का कमेंट्री में जुड़ना ही एक कारण है जिससे SmackDown फिर देखने में मजेदार लगता है।)

(मिस्टीरियोस और द उसोज़ उस तरह से टाइटल्स का कद ऊंचा कर रहे हैं जितना उन्होंने पिछले साल में किया है।)

(साशा vs बियांका 2, जॉन सीना vs रोमन रेंस, ऐज vs सैथ रॉलिंस, SmackDown, SummerSlam को संभाल रहा है।)

(सैथ रॉलिंस और ऐज की दुश्मनी को काफी जबरदस्त तरीके से बुक किया गया है। मुझे पसंद आया कि कैसे उन्होंने इतिहास और यूनिवर्सल टाइटल के जरिए इसे तैयार किया।)

(सैथ रॉलिंस के प्रोमो के दौरान क्राउड "हमें बैकी चाहिए" चैंट कर रहा था।)

(WWE सैथ रॉलिंस vs ऐज के मैच को तैयार करने में काफी अच्छा काम कर रहा है। मुझे इस दुश्मनी का अब तक हर पल पसंद आया है।)

(मुझे साशा बैंक्स और बियांका ब्लेयर का सैगमेंट पसंद आया।)

(हम NXT की आक्रमक बियांका ब्लेयर को देखना चाहते हैं।)

(SmackDown को खत्म हुए एक घंटा हो गया है और साशा बैंक्स अभी भी ट्रेंड कर रही हैं। इसमें कोई बहस नहीं है कि वो सबसे बड़ी विमेंस रेसलर हैं और इस समय दुनिया की सबसे बड़ी नॉन पार्ट टाइम रेसलर भी हैं।)

Quick Links

Edited by Ujjaval Palanpure
Be the first one to comment